वर्ण विचार MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वर्ण विचार - Download Free PDF

Last updated on Jun 6, 2025

Latest वर्ण विचार MCQ Objective Questions

वर्ण विचार Question 1:

निम्नलिखित में से शुद्ध शब्द है :  

  1. लब्धप्रतिष्ठित 
  2. कृशांगिनी 
  3. एतिहासिकता 
  4. वृहत्तर
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वृहत्तर

वर्ण विचार Question 1 Detailed Solution

"वृहत्तर" शब्‍द की वर्तनी शुद्ध है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वृहत्तर का अर्थ- वर्धित, विकसित।

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

अशुद्ध  शुद्ध 
लब्धप्रतिष्ठित  लब्धप्रतिष्ठ
कृशांगिनी  कृशांगी
एतिहासिकता  ऐतिहासिक

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

वर्ण विचार Question 2:

निम्नलिखित में से कौन सा शब्द अशुद्ध है ? 

  1. बुद्धिमत्ता 
  2. महत्ता
  3. चातुर्यता 
  4. योगिराज 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : चातुर्यता 

वर्ण विचार Question 2 Detailed Solution

"चातुर्यता" शब्‍द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • चातुर्यता शब्‍द की शुद्ध वर्तनी- चातुर्य
  • चातुर्य का अर्थ- चतुरता, चतुराई। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍पों में द‍िए गए सभी शब्‍दों की वर्तनी शुद्ध हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

वर्ण विचार Question 3:

निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए:

  1. आवाज़
  2. आद्र
  3. अनुतर  
  4. कोतुहल  
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आवाज़

वर्ण विचार Question 3 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में अवाज  शब्द की वर्तनी शुद्ध है। अत: सही विकल्प 1  आवाज़ है। अन्य सभी शब्दों की वर्तनी त्रुटि पूर्ण हैं।

 आवाज़का अर्थ ‘पुकार’ है।

Key Points 

शुद्ध वर्तनी

अशुद्ध वर्तनी

अर्थ

आर्द्र

आद्र       

द्रवित

अनुत्तर

अनुतर  

सर्वोत्तम

कौतूहल

कोतुहल  

जानने की इच्छा या चाहत

 

 

 

 

 

Additional Information

वर्तनी

लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। ‘वर्तनी’ शब्द का अर्थ उच्चारित होने वाले शब्द के लेखन  में प्रयोग होने वाले लिपि चिह्नों के व्यवस्थित रूप को वर्तनी कहा जाता है।

 

वर्ण विचार Question 4:

एक शब्द में महाप्राण व्यंजनों का प्रयोग नहीं हुआ है

  1. खीझ
  2. झूठ
  3. घाघ
  4. जोगन
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : जोगन

वर्ण विचार Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर 'जोगन' है।

  • 'जोगन' शब्द में महाप्राण व्यंजनों का प्रयोग नहीं हुआ है।
  • जोगन' शब्द में अल्पप्राण व्यंजनों का प्रयोग हुआ है।
  • अल्पप्राण व्यंजन वह व्यंजन होतें हैं जिन्हें बहुत कम वायु-प्रवाह से बोला जाता है जैसे कि 'क', 'ग', 'ज' और 'प'।
  • इनकी संख्या 15 होती है।

Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

  • खीझ, झूठ और घाघ शब्दों में महाप्राण व्यंजनों का प्रयोग हुआ है।
  • भाषा विज्ञान में महाप्राण व्यंजन वह व्यंजन होतें हैं जिन्हें मुख से वायु-प्रवाह के साथ बोला जाता है, जैसे की 'ख', 'घ', 'झ' और 'फ'।

Additional Information

प्राण का अर्थ है वायु। व्यंजनों का उच्चारण करते समय बाहर आने वाली श्वास-वायु की मात्रा के आधार पर व्यंजनों के दो भेद हैं-

अल्पप्राण व्यंजन

जिन व्यंजनों के उच्चारण से मुख से कम हवा निकलती है, वे अल्प प्राण कहलाते हैं

प्रत्येक वर्ग का पहला, तीसरा और पाँचवाँ वर्ण अल्पप्राण व्यंजन हैं। जैसे- क, ग, ङ; ज, ञ; ट, ड, ण; त, द, न; प, ब, म,।
अन्तःस्थ (य, र, ल, व ) भी अल्पप्राण ही हैं।

महाप्राण व्यंजन

जिन व्यंजनों के उच्चारण में अधिक वायु मुख से निकलती है, वे महाप्राण कहलाते हैं।

प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा वर्ण तथा समस्त ऊष्म वर्ण महाप्राण हैं।  जैसे- ख, घ; छ, झ; ठ, ढ; थ, ध; फ, भ और श, ष, स, ह।
संक्षेप में अल्पप्राण वर्णों की अपेक्षा महाप्राणों में प्राणवायु का उपयोग अधिक श्रमपूर्वक करना पड़ता हैं।

वर्ण विचार Question 5:

निम्नलिखित में से स्पर्श संघर्षी महाप्राण व्यंजन है:

  1. च्
  2. ​ज्
  3. र्
  4. झ 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : झ 

वर्ण विचार Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है

Key Points

  • वर्ण स्पर्श संघर्षी महाप्राण व्यंजन है।
  • जिन ध्वनियों के उच्चारण में श्वास-वायु अधिक मात्रा में लगती है, उन्हें महाप्राण व्यंजन कहते हैं।
  • महाप्राण व्यंजन की संख्या 14 है- ख घ छ ठ ढ थ ध फ भ ढ़ श ष स ह
  • अन्य विकल्प -
    • च्, ​ज्, छ्, स्पर्श व्यंजन हैं। ये च वर्ग के अंतर्गत आते हैं
    • च वर्ग- च्, छ्, ज्, झ्, ञ्
    • 'च, छ, ज, झ' स्पर्श संघर्षी व्यंजन हैं।

Additional Information

व्यंजन के तीन भेद हैं -

स्पर्श व्यंजन– ‘क’ से‘म’ तक 25 वर्ण मुख के विभिन्न भागों में जिह्वा के स्पर्श से बोले जाते है।इसलिए इन्हे स्पर्श व्यंजन कहते है।

अंतःस्थव्यंजन-‘य,र,ल,व’- ये चार ऐसे वर्ण हें, जिनके अन्दर स्वर छिपे है, अतः इन्हें अंतःस्थ व्यंजन कहते है।

ऊष्म व्यंजन– ‘श, ष, स’, ह" – इन चार वर्णों के उच्चारण में मुख से विशेष प्रकार की गर्म (ऊष्म) वायु निकलती है, इसलिए इन्हें ऊष्म व्यंजन कहते है।इनके उच्चारण में श्वास की प्रबलता रहती है।

Top वर्ण विचार MCQ Objective Questions

मात्राएँ कितने प्रकार की होती है?

  1. दो
  2. तीन
  3. पाँच
  4. सात

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दो

वर्ण विचार Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

मात्राएँ दो प्रकार की होती है।1.ह्रस्व, 2.दीर्घ

  • हस्व :- जिन स्वरों के उच्चारण में एक मात्रा का समय लगता है, उन्हें 'ह्रस्व स्वर' कहते हैं ।
    • जैसे:- अ, इ, उ, ऋ ह्रस्व स्वर हैं, इन्हें 'एक मात्रिक स्वर' भी कहते हैं ।
  • दीर्घ:- जिन स्वरों के उच्चारण में दो मात्रा का समय लगता है, वे 'दीर्घ स्वर' कहलाते हैं। 
    • जैसै- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औइन्हें 'द्विमात्रिक स्वर' भी कहते हैं।

Key Points

  • ​यदि प्रश्न पुछा जाता है, उच्चारण में लगने वाले समय के आधार पर तो मात्राएँ तीन प्रकार की होती है।
  1. हस्व  2.दीर्घ  3. प्लुत 
  • प्लुत:- जिन स्वरों के उच्चारण में तीन मात्रा का समय लगे, उसे ‘प्लुत स्वर' कहते हैं ।
    • (३) अंक इसका चिह्न होता है। संस्कृत व्याकरण में प्लुत स्वरों की संकल्पना प्राप्त होती है।
    • हिन्दी में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है।

Important Points 

  • विशेष - मात्रा के आधार पर स्वर के तीन भेद हैं,
    • किन्तु हिन्दी वर्णमाला में मात्रा के आधार पर स्वरों के प्रकार पूछे जाने पर उत्तर 2 होगा - ( 1 ) ह्रस्व ( 2 ) दीर्घ,
    • क्योंकि प्लुत का प्रयोग हिन्दी व्याकरण के अन्तर्गत नहीं किया जाता है।
  • महर्षि पाणिनि के अनुसार स्वर तीन है।  ह्रस्व, दीर्घ और प्लुत स्वर।

इस प्रश्न में, एक शब्द चार अलग-अलग प्रकार से लिखा गया है, जिसमें से केवल एक को सही ढंग से लिखा गया है। सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. अनाधिकार
  2. अनाधीकार
  3. अनधिकार
  4. अनधीकार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अनधिकार

वर्ण विचार Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'अनधिकार' है। 

Key Points

  • अनधिकार का अर्थ अधिकार का अभाव होता है। यह शुद्ध रूप है।
  • शेष तीनों विकल्पों में मात्रात्मक त्रुटि है। वे सब अशुद्ध वर्तनी के शब्द हैं। 
  • यहाँ स्वर संबंधी अशुद्धियां हैं।

Additional Information

वर्तनी- लिखने की रीति को वर्तनी या अक्षरी कहते हैं। यदि उच्चारण अशुद्ध होता है तो वर्तनी भी अशुद्ध होती है. प्रायः अपनी मातृभाषा या बोली के कारण तथा व्याकरण संबंधी ज्ञान की कमी के कारण उच्चारण में अशुद्धियाँ आ जाती हैं जिसके कारण वर्तनी में भी अशुद्धियाँ आ जाती हैं।

अशुद्धियाँ कई प्रकार की होती हैं, जैसे -

  1. स्वर संबंधी अशुद्धियाँ 
  2. अनुस्वार– अनुनासिक संबंधी अशुद्धियाँ 
  3. विसर्ग संबंधी अशुद्धियाँ 
  4. व्यंजन संबंधी अशुद्धियाँ 
  5. अमानक रूप संबंधी अशुद्धियाँ 
  6. लिंग संबंधी अशुद्धियाँ
  7. कारक संबंधी अशुद्धियाँ 
  8. सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी का शब्द है -

  1. पूज्यास्पद
  2. श्रीयुत
  3. छत्रच्छाया
  4. ज्योत्स्ना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पूज्यास्पद

वर्ण विचार Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'पूज्यास्पद' हैं।

  • दिए गए विकल्पों में 'पूज्यास्पदअशुद्ध वर्तनी का शब्दहैं।
  • पूज्यास्पद शब्द का शुद्ध शब्द 'पूजास्पद' हैं।
  • जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है। उच्चारण से इनकी पुष्टि होती है।

Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

 अशुद्ध वर्तनी   शुद्ध वर्तनी 
श्रृीयुत श्रीयुत
छत्च्छाया छत्रच्छाया
जोत्सना ज्योत्स्ना 

Additional Informationकुछ अन्य शब्द हैं:

अशुद्ध शब्द 

शुद्ध शब्द 

उर्ध्व

ऊर्ध्व

इंदू 

इंदु 

दाइत्व

दायित्व

एक्य

ऐक्य

निधी

निधि 

उर्मि

ऊर्मि

पोरोहित्य

पौरोहित्य

इनमें से शुद्ध शब्द है -

  1. सुश्रुषा
  2. सुश्रूशा
  3. शुश्रूशा
  4. शुश्रूषा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शुश्रूषा

वर्ण विचार Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'शुश्रूषा' हैं।

  • दिए गए विकल्पों में 'शुश्रूषा' शुद्ध शब्द हैं।
  • शुश्रूषा का अर्थ कर्तव्यपरायणता या सेवा हैं।
  • वाक्य प्रयोग - नर्स ने बड़ी लगन से रोगी की सेवा-शुश्रूषा की।
  • जो शब्द हिंदी व्याकरण के नियमों को पूरा करते हुए वर्तनी की दृष्टि से सटीक हो, शुद्ध शब्द कहलाते है। उच्चारण से इनकी पुष्टि होती है।
  • अन्य सभी विकल्प अशुद्ध रूप में हैं।

 Additional Information

 कुछ अन्य शब्द:

शुद्ध  अशुद्ध  
ऊर्ध्व  उर्ध्व
इंदु   इंदू 
दायित्व  दाइत्व
ऐक्य  एक्य
 निधि  निधी
ऊर्मि  उर्मि
पौरोहित्य  पोरोहित्य

‘कैंसर रोग बड़ा ________ है।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति शुद्ध शब्द द्वारा कीजिए।

  1. दूसाध्य
  2. दुरसाध्य
  3. दु:साध्य
  4. दुसाधय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दु:साध्य

वर्ण विचार Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘कैंसर रोग बड़ा दु:साध्य है।’ इस वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए शुद्ध शब्द है। 

Key Points 

  • वाक्य- कैंसर रोग बड़ा दु:साध्य है।
  • 'दु:साध्य' का अर्थ- जिसका उपाय या प्रतिकार करना बहुत कठिन हो।
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध है। 

Important Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। 
  • वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

     अशुद्ध        शुद्ध
     शांतमय      शांतिमय
     अहिल्या       अहल्या 
      जाग्रति       जागृति
      कौसल्या       कौशल्या 
     प्रतिछाया      प्रतिच्छाया 
    अनुषांगिक     आनुषंगिक 
     प्रज्ज्वलित      प्रज्वलित
     दारिद्रता      दरिद्रता

'आज विद्यालय में शिक्षिका ने अंताक्षरी खेलने को कहा।' वाक्य में अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है - 

  1. शिक्षिका
  2. विद्यालय
  3. खेलने को कहा
  4. अंताक्षरी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अंताक्षरी

वर्ण विचार Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

वाक्‍य में दिया गया शब्‍द "अंताक्षरी" शब्‍द की वर्तनी अशुद्ध है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • वाक्‍य- 'आज विद्यालय में शिक्षिका ने अंताक्षरी खेलने को कहा।' 
  • इस वाक्‍य में अंताक्षरी शब्‍द की वर्तनी सही नहीं है। 
  • अंताक्षरी शब्‍द की शुद्ध वर्तनी अंत्याक्षरी है। 

Important Points 

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

हिन्दी में दीर्घ स्वर कितने हैं?

  1. 4
  2. 6
  3. 7
  4. 10

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 7

वर्ण विचार Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

हिन्दी में दीर्घ स्वर 7 हैं।

दीर्घ स्वर हैं-

  • दीर्घ स्वर सात होते है-
    • आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

Key Points

  • हिंदी वर्णमाला में 11 स्वर हैं – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ

स्वर (vowel)

उन ध्वनियों को कहते हैं जो बिना किसी अन्य वर्णों की सहायता के उच्चारित किये जाते हैं। स्वतंत्र रूप से बोले जाने वाले वर्ण, स्वर कहलाते हैं।

हिंदी वर्णमाला

हिंदी वर्णमाला स्वर और व्यंजन से मिलकर बनती है। हिंदी में वर्णों (स्वर और व्यंजन) की कुल संख्या 52 है, जिसमें 11 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं।

Confusion Points
  • हिन्दी भाषा में 11 स्वर होते है, अं, अः मिलाकर तेरह माने जाते है।
  • हिंदी वर्णमाला में अनुस्वार(अं) एवं विसर्ग(अ:) अयोगवाह वर्ण होते हैं। अं एवं अ: अयोगवाह होते हैं।

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. पौराणिक
  2. पुराणिक
  3. पौरानिक
  4. पूराणिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पौराणिक

वर्ण विचार Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही वर्तनी वाले शब्द है - 'पौराणिक'

  • पौराणिक - जिसका उल्लेख पुराण में हुआ हो 
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से गलत है।

Mistake Points 

  • पुराणिक - (औ' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पौरानिक ('ण' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पूराणिक ('औ' की मात्रा से सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • परिपेक्ष्य - परिप्रेक्ष्य
  • बहुब्रीही - बहुव्रीहि
  • विरहणी - विरहिणी
  • शांतमय - शांतिमय
  • पूज्यनीय - पूजनीय
  • संग्रहित - संगृ‍हीत 

शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

  1. शृंगार 
  2. श्रृगार
  3. श्रृंगार
  4. श्रृंगर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : शृंगार 

वर्ण विचार Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

हमे पता है कि आप 'श्रृगांर' सही समझ रहे है, परन्तु Testbook हमेशा परीक्षा में जो वास्तव मे सच होता है और जो मानक होता है उसको ही सही मानते है। अत: 'शृंगार' सही है, न की 'श्रृगांर'। आप किसी भी 'standard book' या UPSC की मानक पुस्तकों में भी देख सकेंगे।   

सही विकल्प ‘शृंगार’ है। अन्य सभी विकल्पों में अशुद्ध वर्तनी है।Key Points 

  • उपर्युक्त विकल्पों में ‘शृंगार’ शब्द की वर्तनी शुद्ध है। 
  • शृंगार शब्द में शृ संयुक्ताक्षर का निर्माण श् व ऋ के संयोजन से होता है तथा श्र का निर्माण श् तथा र से।

Additional Information 

  • शृंगार शब्द का निर्माण श एवं ऋ के सहयोग से हुआ है। इस आधार पर इस शब्द की सही वर्तनी शृंगार ही सही है।
  • श्रृंगार एक गलत वर्त्तनी है। अशुद्ध वर्तनी श्रृंगार में आधा र की मात्रा को लगाया गया है, जो कि गलत है।
  • अन्य उदाहरण- शृंखला ही सही वर्त्तनी है, श्रृंखला गलत है।
  • श्र में वस्तुतः पहले से ही श तथा र विद्यमान होते हैं।
  • अतः इसमें फिर से ऋ की मात्रा का संयोजन अशुद्ध है। हिंदी में वस्तुतः इस अशुद्ध वर्तनी का प्रयोग होता आ रहा है परन्तु ये सही नहीं है।

Important Points

वर्तनी

किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को 'वर्तनी' कहते हैं। किसी भी भाषा की समस्त ध्वनियों को सही ढंग से उच्चरित करने और लिखने के लिए वर्तनी की एकरूपता स्थिर की जाती है।

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. वनस्पति
  2. बनस्पती
  3. वनस्पती
  4. वनास्पती

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वनस्पति

वर्ण विचार Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - ''वनस्पति''l अन्य सभी विकल्पों में गलत वर्तनी का प्रयोग किया गया है l

Key Points

  • वनस्पति शब्द का अर्थ होता है - जमीन से उगने वाले पेड़ पौधे और लताएँ आदि l
  • बनस्पती, वनस्पती, वनास्पती - यह तीनों वनस्पति शब्द की गलत वर्तनी हैं l
  • बनस्पती- शब्द का कोई अर्थ नहीं है l
  •  वनस्पती - त के साथ बड़ी ई की मात्रा का इस्तेमाल हुआ है जो वर्तनी को गलत बनाता है l
  • वनास्पती -शब्द भी पूरा गलत है क्योंकि यहां  त के साथ आ की मात्रा का इस्तेमाल है तथा बड़ी ई की मात्रा है l

Additional Information

  • कुछ अन्य गलत वर्तनी वाले शब्द व उनके सही रूप:-

गलत वर्तनी 

सही रूप

केंद्रिय

केंद्रीय

कोटी

कोटि

गृहणी 

गृहिणी

जबाव

जवाब

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti win teen patti app teen patti master purana