मुहावरे MCQ Quiz - Objective Question with Answer for मुहावरे - Download Free PDF
Last updated on Jun 10, 2025
Latest मुहावरे MCQ Objective Questions
मुहावरे Question 1:
'दाँत गिनना' मुहावरे का क्या अर्थ है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 1 Detailed Solution
'दाँत गिनना' मुहावरे का अर्थ है- उम्र पता लगाना
Key Points
- 'दाँत गिनना' का अर्थ - उम्र पता लगाना।
- वाक्य प्रयोग - सुरेश के पास लोगों की "दांत गिनने" के अलावा कोई काम नहीं है।
- मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
- उदाहरण के लिए - काठ का उल्लू - महामूर्ख व्यक्ति, वाक्य प्रयोग - रामू तो "काठ का उल्लू हैं"। उसकी समझ में कुछ नहीं आता।
मुहावरा | अर्थ |
दाँत कटी रोटी | गहरी दोस्ती |
चकित करना | आश्चर्य में पड़ना। |
मुँह पकड़ना | बोलने से रोकना। |
Additional Information
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अपना सिक्का जमाना | अपनी धाक या प्रभुत्व जमाना | रामू ने कुछ ही दिनों में अपने मोहल्ले में "अपना सिक्का जमा लिया हैं"। |
उलटी गंगा बहाना | अनहोनी या लीक से हटकर बात करना | अमित हमेशा "उल्टी गंगा बहाता हैं" – कह रहा था कि वह हाथों के बल चलकर स्कूल जाएगा। |
कान का कच्चा | बिना सोचे-समझे दूसरों की बातों में आना | वह तो "कान का कच्चा हैं", जो कहोगे वही मान लेगा। |
खून-पसीना एक करना | बहुत कठिन परिश्रम करना | रामू "खून-पसीना एक करके" दो पैसे कमाता हैं। |
मुहावरे Question 2:
'चिकना घड़ा' इस मुहावरे का सही अर्थ प्रकट करने वाला विकल्प कौन सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 "बिल्कुल निर्लज्ज" है।Key Points
- चिकना घड़ा होना" मुहावरे का अभिप्राय है- निर्लज्ज होना
- वाक्य प्रयोग - तुम ऐसा "चिकना घड़ा हो" तुम्हारे ऊपर कहने सुनने का कोई असर नहीं पड़ता।
- ‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’ या 'आदी होना’।
- मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है,
- इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।
- मुहावरा पूर्णतः स्वतंत्र नहीं होता है, अकेले मुहावरे से वाक्य पूरा नहीं होता है। लोकोक्ति पूरे वाक्य का निर्माण करने में समर्थ होती है।
Additional Information
- कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ एवं वाक्य प्रयोग:-
- घोड़े बेचकर सोना - बेफिक्र होना
- वाक्य प्रयोग - बेटी तो ब्याह दी। अब क्या, "घोड़े बेचकर सोओ"।
- घाट-घाट का पानी पीना - हर प्रकार का अनुभव होना
-
वाक्य प्रयोग - मुन्ना "घाट-घाट का पानी पिए" हुए है, उसे कौन धोखा दे सकता है।
-
- गिरगिट की तरह रंग बदलना - बातें बदलना
- वाक्य प्रयोग - "गिरगिट की तरह रंग बदलने" से तुम्हारी कोई इज्जत नहीं करेगा।
- गूलर का फूल होना - लापता होना
-
वाक्य प्रयोग - वह तो ऐसा "गूलर का फूल हो" गया है कि उसके बारे में कुछ कहना मुश्किल है।
-
- गज भर की छाती होना - अत्यधिक साहसी होना
- वाक्य प्रयोग - उसकी "गज भर की छाती" है तभी तो अकेले ने ही चार-चार आतंकवादियों को मार दिया।
मुहावरे Question 3:
'द्रौपदी का चीर होना' मुहावरे का अर्थ है:
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 3 Detailed Solution
सही उत्तर 'अत्यधिक विस्तृत होना' है।
- मुहावरा - द्रौपदी का चीर होना।
- अर्थ - अत्यधिक विस्तृत होना।
- वाक्य - राधा! तुम्हारी बात है कि खत्म ही नहीं हो रही एकदम द्रौपदी का चीर हो गई है।
अन्य विकल्प -
- अर्थ - बढ़ा-चढ़ा कर कहना
मुहावरा - राई का पहाड़ बनाना
- अर्थ - दृढ संकल्प लेना
मुहावरा - बीड़ा उठाना
- अर्थ - तुच्छ होना
मुहावरा - कौड़ी का तीन समझना
Additional Information
मुहावरा परिभाषा |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
मुहावरे Question 4:
इनमें से "नाक का बाल होना" मुहावरे का क्या अर्थ है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 4 Detailed Solution
इनमें से "नाक का बाल होना" मुहावरे का अर्थ है- अधिक प्यारा होना
Key Points
- 'नाक का बाल होना' का अर्थ - अधिक प्यारा होना। वाक्य प्रयोग - मेरे दादाजी की "नाक का बाल उनकी पोती है"।
- मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
- उदाहरण के लिए -'आकाश-पाताल एक करना' मुहावरे का सही अर्थ - बहुत परिश्रम करना।
- वाक्य प्रयोग - परीक्षा पास करने के लिए, उसने "आकाश-पाताल एक कर दिया"।
अन्य विकल्प -
मुहावरा | अर्थ |
छाती पर मूँग दलना | किसी को कष्ट देना अथवा दुःख देना |
आग बबूला होना | बहुत गुस्सा होना |
नाक में दम करना | बहुत परेशान करना |
Additional Information
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अंधे के हाथ बटेर लगना | अनाड़ी आदमी को सफलता प्राप्त होना | रामू मात्र आठवीं पास हैं, फिर भी उसकी सरकारी नौकरी लग गई। इसी को कहते हैं- "अंधे के हाथ बटेर लगना"। |
कान या कानों पर जूँ न रेंगना | किसी की बात पर ध्यान न देना | मैं चीख-चीख कर हार गया, पर मोहन के "कान पर जूँ नहीं रेंगी"। |
घी के दीए जलाना | अप्रत्याशित लाभ पर प्रसन्नता | राम जी के अयोध्या लौटने पर हर घर में "घी के दीए जलाए गए थे"। |
चूहे-बिल्ली का बैर | स्वाभाविक विरोध | राम और मोहन में तो "चूहे-बिल्ली का बैर है"। दोनों भाई हर समय झगड़ते रहते हैं। |
मुहावरे Question 5:
‘आँचल पसारना’ मुहावरे का सही अर्थ क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 5 Detailed Solution
‘आँचल पसारना’ का अर्थ है ‘प्रार्थना करना या याचना करना’। इस आधार पर सही विकल्प ‘याचना करना’ होगा।
Key Points
स्पष्टीकरण:-
मुहावरे |
अर्थ |
वाक्य प्रयोग |
आँचल पसारना |
याचना करना |
मैं ईश्वर से आँचल पसारकर यही माँगता हूँ कि तुम कक्षा में उत्तीर्ण हो जाओ। |
Additional Information
अन्य विकल्प:-
मुहावरे |
अर्थ |
आकर्षित करना |
‘किसी को अपनी ओर आसक्त करना’। |
प्रेम निवेदन करना |
अपने प्यार का इज़हार करना’। |
लापरवाह होना |
किसी काम को ध्यान से न करना’। |
Important Points
विशेष
|
परिभाषा |
उदाहरण |
मुहावरा |
ऐसे वाक्यांश जो अपने सामान्य अर्थ के स्थान पर विशेष अर्थ प्रकट करते हैं, मुहावरा कहलाते हैं। |
दाँत काटी रोटी, टोपी उछालना आदि। |
Top मुहावरे MCQ Objective Questions
उस विकल्प का चयन करें जो नीचे दिए गये मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है -
जी को रोग लगाना
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - “फिक्र में रहना”।
- ‘जी को रोग लगाना’ मुहावरे का अर्थ है - फिक्र में रहना।
- वाक्य प्रयोग - बड़ा बेटा बाहर रहने लग गया तो माँ को जी का रोग लग गया।
Key Pointsअन्य विकल्प:
- दिल घबराना का अर्थ है - बेचैनी या चिंतित होना।
वाक्य प्रयोग - आज सुबह से मेरा दिल घबरा रहा है लगता है कोई अनहोनी होने वाली है। - उम्मीदों पर पानी फिरना का अर्थ है - उम्मीद न रहना।
वाक्य प्रयोग - तुमने तो उम्मीदों पर पानी फेर दिया अब मुझे किसी से कोई उम्मीद नहीं है। - रज होने का अर्थ : गर्द या धूल के वे छोटे-छोटे कण जो धूप में इधर-उधर चलते हुए दिखाई देते हैं।
Additional Informationअन्य उदाहरण:
- गढ़ फतह करना मुहावरे का अर्थ - कठिन काम करना।
वाक्य प्रयोग - आई.पी.एस पास करके दीक्षा ने सचमुच गढ़ फतह कर लिया। - घड़ा पानी पड़ जाना मुहावरे का अर्थ - बहुत शर्मिंदा होना।
वाक्य प्रयोग - अपनी ईमानदारी की बातें करने वाले नेताजी को जब मैंने रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो उन पर घड़ो पानी पड़ गया।
‘शिगूफा खिलाना’ इस मुहावरे का अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - 'विचित्र बात कहना' lKey Points
- 'शिगूफा खिलाना' इस मुहावरे का अर्थ है - विचित्र बात कहना l
- मुहावरे का वाक्य प्रयोग - तुम हमेशा कोई-न-कोई नया शिगूफा क्यों खिलाते रहते हो?
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण :-
- बहुत उपद्रव करना, काल्पनिक योजनाएं बनाना, सिफ़ारिश करवाना - 'शिगूफा खिलाना' मुहावरे का सही अर्थ नहीं बताते l
Additional Information
- ऐसे सुगठित शब्द समूह जिनसे लक्षणाजन्य और कभी कभी व्यंजनाजन्य कुछ विशिष्ट अर्थ निकलता है मुहावरा कहलाते हैं। ये शब्द समूह कई बार व्यंग्यात्मक भी हो सकते है। मुहावरे किसी भाषा को जीवंत, रंगीन और सरस बना देती है। मुहावरों के प्रयोग से भाषा अधिक सशक्त व प्रभावी हो जाती है। इससे भाषा में सहजता व लालित्य का गुण आता है। इनके प्रयोग से कम से कम शब्दों में अधिक भावों को गहराई से व्यक्त किया जाता है। इससे भाषा की अभिव्यंजना शक्ति बढ़ जाती है।
परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार है :-
- मुहावरा – गिरगिट की तरह रंग बदलना
- अर्थ – बातें बदलना
- मुहावरा – प्राणों की बाजी लगाना
- अर्थ – जान की परवाह न करना
- मुहावरा – छलनी कर डालना
- अर्थ – शोक-विह्वल कर देना
- मुहावरा – डंके की चोट पर
- अर्थ – खुल्लमखुल्ला
- मुहावरा – छोटा मुँह बड़ी बात
- अर्थ – हैसियत से अधिक बात करना
निम्नलिखित प्रश्न में, दिए गए चार विकल्पो में से, उस विकल्प का चयन करें, जो मुहावरे का अर्थ व्यक्त करता है।
कथा के बैंगन
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFकथा के बैंगन मुहावरे का सही अर्थ है - ''केवल दूसरों के लिए उपदेश।''
Key Points
- कथा के बैंगन = केवल दूसरों के लिए उपदेश।
वाक्य प्रयोग-
- आजकल लोगों के पास केवल कथा के बैंगन रह गए हैं। बात तो तब है, जब जो सिखाओ, वह खुद भी अपनाओ।
- दूसरों के लिए उपदेश इस वाक्यांश को एक लोकोक्ति द्वारा भी व्यक्त किया जा सकता है- ''पर उपदेश कुशल बहुतेरे''।
- इसका अर्थ है केवल दूसरों से बड़ी बड़ी बातें करना तथा उन्हें नसीहत व सीख देना और खुद उन बातों का अपने व्यक्तिगत जीवन में पालन ना करना।
अन्य विकल्प:
- कृपण व्यक्ति अर्थात लालची व्यक्ति के लिए मुहावरा है - ''चमड़ी जाए पर दमड़ी ना जाए ''। ऐसे व्यक्ति को कंजूस मक्खीचूस भी कहा जाता है।
- ख्याली पुलाव पकाना का अर्थ होता है ''मनगढ़ंत बातें करना''।
- असंभव वस्तु या कार्य को दर्शाने के लिए टेढ़ी खीर मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
- अंगारों पर पैर रखना - जोखिम भरा कार्य करना।
- अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना - अपना नुकसान खुद करना।
'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित अर्थ किस विकल्प में है?
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'काँटो पर लोटना' इस मुहावरे का उचित है - "बेचैन होना" lKey Points
- कांटो पर लोटना मुहावरे का अर्थ है - बड़ा कष्ट सहना और बेचैनी होना l
'कांटो पर लोटना' मुहावरे से बना वाक्य:-
- नौकरी छूटने के बाद राजू काँटों पर लोट रहा है।
- बाधा दूर होना के लिए मुहावरा है - रास्ता साफ होना l
- अड़चन पैदा करना मुहावरे का अर्थ है - बाधाएं उत्पन्न करना l
- संकट में डालने के लिए मुहावरा है - काँटों में घसीटना l
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ:-
मुहावरे | अर्थ |
अक्ल पर पत्थर पड़ना | मूर्खतापूर्ण कार्य करना |
ईंट से ईंट बजाना | पूरी तरह नष्ट करना |
टेढ़ी उँगली से घी निकालना | सीधी तरह काम न होना |
'आँख लगना' मुहावरे का सही अर्थ है-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF"आंख लगना" मुहावरे का सही अर्थ है- ''झपकी आना''। अन्य सभी विकल्प अनुचित है।
Key Points
- आंख लगना = झपकी आना
- वाक्य प्रयोग -
- रात में नींद पूरी ना होने के कारण आज कक्षा में शिक्षिका की आंख लग गई।
- दिए गए अन्य मुहावरे 'गले पड़ना' का अर्थ- 'पीछे पड़ जाना'।
- वाक्य प्रयोग-
- मैंने जब से एक बार रोहन की मदद की है,तब से वह तो मेरे गले पड़ गया है।
- गहरी नींद आना को व्यक्त करने के लिए दो मुहावरों का इस्तेमाल किया जा सकता है - चैन की नींद आना और घोड़े बेचकर सोना।
- वाक्य प्रयोग-
- कक्षा में प्रथम आने के बाद सीता चैन की नींद सोई \ घोड़े बेचकर सोई।
- आंख में दर्द होना ना ही अपने आप में कोई मुहावरा है और ना ही इस वाक्यांश के लिए कोई मुहावरा हिंदी भाषा में उपयोग किया जाता है।
Additional Information
- मुहावरा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ है ''बातचीत''।
- मुहावरे में अपने सही अर्थ का बोध ना कराकर घुमावदार भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
- यह भाषा को 'प्रभावदार, सुंदर' बनाते हैं। मुहावरों का सामान्य, सरल भाषा में कुछ शाब्दिक अर्थ होता है जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग किया जाता है।
- कुछ मुहावरों के उदाहरण है:-
- अच्छे दिन आना - भाग्य खुलना
- अंगूठा दिखाना - साफ मना कर देना
- अपना उल्लू सीधा करना - स्वार्थ सिद्ध करना
'टिप्पस भिड़ाना' मुहावरे का अर्थ होगा-
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDF- टिप्पस लगानामुहावरे का अर्थ है - सिफारिश करना।
- वाक्य प्रयोग- आजकल मामूली काम के लिए भी मंत्रियों से टिप्पस लगवाये जाते हैं।
अन्य विकल्प-
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
युक्ति लगाना/ तरकीब लगाना | अक़्ल लगाना | जब अनेक वैज्ञानिकों ने अपनी अक्ल लगाई ,तब जाकर आज हम ऑनलाइन शिक्षा लेने में सक्षम हो सके हैं। |
आग लगाना | लोगों को आपस में लड़वाना | राम ने श्याम से मोहन की शिकायत करके दोनों की आपस में लड़ाई करवा दी। |
Important Points कुछ महत्वपूर्ण मुहावरे-
मुहावरे | अर्थ |
अपना उल्लू सीधा करना | स्वार्थ सिद्ध करना |
आकाश से बातें करना | काफी ऊँचा होना |
उंगली पर नचाना | वश में करना |
जख्म पर नमक छिड़कना | दुःखी या परेशान को और परेशान करना |
दिल बाग-बाग होना | अत्यधिक हर्ष होना |
Additional Information
मुहावरा | उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ 'अभ्यास' है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिंदी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है। जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
अपनी खिचड़ी अलग पकाना-अर्थ- सबसे पृथक् काम करना। |
'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है -
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'पसीना पसीना होना' मुहावरे का सही अर्थ है - "शर्मिंदा होना" l
Mistake Points
- पसीना-पसीना होना और पानी-पानी होना दोनों का अर्थ है लज्जित होना या शर्मिंदा होना।
- पसीना छूटना मुहावरे का अर्थ है: भयभीत होना
- ऑफिसियल पेपर में भी यही उत्तर माना गया है।
Key Pointsपसीना पसीना होना मुहावरे से बना वाक्य:-
- वाक्य प्रयोग: पिताजी ने घर में ही चोरी करते जब मुझे पकड़ा तो मैं बता नहीं सकता मेरी क्या हालत हुई, मैं तो उनके सामने पसीने-पसीने हो गया अर्थात शर्मिंदा होना।
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- क्रोधित होना के लिए मुहावरा है - 'आग बबूला होना' l
- भयभीत होना के लिए मुहावरा है - 'पसीना छूटना' l
- प्यासा होना के लिए मुहावरा है - 'गला सूखना' l
Additional Information
- कुछ अन्य मुहावरे और उनके अर्थ इस प्रकार हैं:-
- अंगूठा दिखाना - वक्त पर घोखा देना l
- अंग टूटना - थकान से दर्द होना l
- अंधे की लाठी होना - किसी का एकमात्र सहारा होना l
- गुदड़ी का लाल - गुणी व्यक्ति के बचपन में ही लक्षण दिख जाते हैं l
“खटाई में पड़ना” मुहावरे का आशय है।
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFनिर्णय न होना, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
- खटाई में पड़ना एक प्रचलित हिंदी मुहवरा है जिसका अर्थ किसी काम का अनिश्चित होने से है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 “निर्णय न होना” है।
- जैसे- इस बार की परीक्षा का परिणाम खटाई में पड़ गया है।
Additional Information
अन्य विशेष
मुहावरा |
अर्थ |
छटी का दूध याद आना |
बहुत कष्ट होना |
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना |
नुकसान होना |
हाथ मलना |
पछतावा होना |
Important Points
विशेष:
- ‘मुहावरे’ का अर्थ बोलचाल की भाषा में सांकेतिक रूप से किसी भाव को प्रकट करना होता है।
- जैसे- आँखों से गिरना, आकाश से बातें करना आदि।आँखे बंद हो जाना - मृत्यु हो जाना
'ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है:
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना है।
Key Points
- ख़ाक छानना' मुहावरे का आशय है- किसी चीज़ की तलाश में बहुत हैरान होना।
- खाक छानना मुहावरे का अर्थ –भटकना, मारा-मारा फिरना, गलियों में भटकना, व्यर्थ मारे मारे फिरना, दर दर भटकना।
- वाक्य प्रयोग- रमेश के ग्रेजुएशन किए हुए के 7 साल हो गया लेकिन अभी भी वह नौकरी की तलाश में खाक छान रहा है और अभी तक उसे कोई नौकरी नहीं मिली।
Additional Information
मुहावरा परिभाषा |
उदाहरण |
मुहावरा का शाब्दिक अर्थ ‘अभ्यास’ है। मुहावरा शब्द अरबी भाषा का शब्द है। हिन्दी में ऐसे वाक्यांशों को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते हैं। |
अंक भरना- स्नेह से लिपटा लेना वाक्य-माँ ने स्नेह से अपने पुत्र को अंक में भर लिया। |
उस विकल्प का चयन करें जो निम्न मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है।
ढाक के तीन पात
Answer (Detailed Solution Below)
मुहावरे Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDF'ढाक के तीन पात' मुहावरे का सही अर्थ व्यक्त करता है - 'सदा एक ही दशा में रहना'
- वाक्य प्रयोग - राम रात दिन एक कर के भी इतना नहीं कमा पाता कि घर चला सके परिणाम वही "ढाक के तीन पात ही रहते हैं"।
Mistake Points
कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
|
Key Points
- “मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना” कुछ विद्वान इसे वाग्धारा भी कहते है।
- मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है।
- मुहावरे पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं होते इनका प्रयोग वाक्य सौंदर्य को बढ़ाने में किया जाता है।
- इसके प्रयोग मात्र से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है।
Additional Informationकुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
- अपना उल्लू सीधा करना- स्वार्थ सिद्ध करना।
वाक्य प्रयोग- अर्चना ने हमेशा अपने काम को लेकर "अपना उल्लू सीधा करने" का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।
- ईंट से ईंट बजाना- पूरी तरह से समाप्त कर देना
वाक्य प्रयोग- यदि पकिस्तान भारत पर आक्रमण करने की कोशिश भी करेगा तो भारत की बहादुर सेना उनकी "ट से ईंट बजा देगी"।
- कान पर जूँ न रेंगना- किसी भी बात का असर न होना
वाक्य प्रयोग- सीमा को कितना भी समझा लो पर उसकी "कान पर जूं तक नहीं रेंगती"।
- अंधे के हाथ बटेर लगना- अयोग्य को कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु मिलना।
वाक्य प्रयोग- अनपढ़ व्यक्ति की इस प्रकार अच्छे विभाग में बड़े पद पर नौकरी का लग जाना "अंधे के हाथ बटेर लगने" जैसा है।
- आँखों में धूल झोंकना- धोखा देना।
वाक्य प्रयोग- अपने माता-पिता से दूर शहर में आवारागर्दी करके वह अपने माँ-बाप की "आँखों में धूल झोंक" रहा है।