हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Quiz - Objective Question with Answer for हिन्दी वर्णमाला सामान्य - Download Free PDF
Last updated on Jun 27, 2025
Latest हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Objective Questions
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 1:
काकल्य वर्ण कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 1 Detailed Solution
दिये गए विकल्पों में से विकल्प 3 'ह' सही उत्तर है।
Key Points
- काकल्य वर्ण - ऐसा व्यंजन होता है जिनका उच्चारण प्रमुख रूप से कण्ठद्वार के प्रयोग द्वारा किया जाता है। इनमें 'ह' शामिल है। \
Additional Information
स्वर की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण बिना किसी अवरोध और बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से किया जाता है वे स्वर वर्ण कहलाते हैं। स्वर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं। |
अ, आ, ई, इ, ए आदि |
हृस्व |
अ, इ, उ, ए आदि |
दीर्घ |
आ, ई, ऊ, ऐ आदि |
प्लुत |
ॐ |
Additional Information
व्यंजन की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। |
क, ख, ग, घ आदि |
स्पर्श व्यंजन |
च, छ, ज, ट, ठ आदि। |
ऊष्म व्यंजन |
श, ष, स, ह आदि। |
अंतःस्थ व्यंजन |
य, र, ल, व आदि। |
संयुक्त व्यंजन |
क्ष, त्र, ज्ञ आदि। |
आगत व्यंजन |
ज़, फ़ आदि |
अनुनासिक |
ङ, ञ, ण, न, म |
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण। |
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि |
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन। |
क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि। |
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 2:
'क्ष' वर्ण निम्नलिखित में से किसके योग से बना है ?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 2 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'क् + ष' है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- संयुक्ताक्षर 'क्ष' का निर्माण 'क् + ष' से हुआ है।
- अन्य विकल्प असंगत है।
- अतः सही विकल्प 'क् + ष' है।
- दो अलग-अलग व्यंजनों के योग से बने व्यंजनों को संयुक्त व्यंजन कहते हैं।
- हिंदी वर्णमाला में कुल चार संयुक्त व्यंजन है।
- क् + ष = क्ष
- त् + र = त्र
- ज् + ञ = ज्ञ
- श् + र = श्र
Additional Information
- वर्णों के समूह को वर्णमाला कहा जाता है।
- हिन्दी भाषा में वर्ण दो प्रकार के होते हैं:
- स्वर - ऐसे वर्ण जिनका उच्चारण स्वतंत्र होता है, वे वर्ण स्वर कहलाते हैं।
स्वरों का उच्चारण करते समय हम केवल होठ एवं तालू का उपयोग करते हैं।
हिन्दी भाषा में 11 स्वर होते हैं। वे इस प्रकार हैं: अ, आ ,इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ - व्यंजन - ऐसे वर्ण जिनका स्वतंत्र उच्चारण नहीं होता एवं उन्हें बोलने के लिए स्वरों की सहायता लेनी पड़ती है।
वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन हैं। जैसे: क, च, त, ट, प आदि।
जब तक व्यंजनों में स्वर नहीं जुड़ते तब तक इनके नीचे हलन्त लगा होता है। जैसे: क्, च्, छ्, ज्, झ् आदि।
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 3:
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण घोष नहीं हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 3 Detailed Solution
उपर्युक्त में से 'छ' वर्ण घोष नहीं हैं। यह अघोष वर्ण है। 'ए, अ, ड' घोष वर्ण हैं। अतः सही विकल्प 'छ' है।
Key Points
- सभी स्वर घोष वर्ण में आते हैं। 'ए, अ, ड' घोष वर्ण हैं।
- प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं।
Additional Information
घोष वर्ण - जिन वर्णों के उच्चारण में केवल नाद का उपयोग होता है, उन्हे घोष वर्ण कहते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का तीसरा, चौथा और पाँचवाँ वर्ण, सभी स्वर वर्ण और य, र, ल, व, ह घोष वर्ण हैं। |
अघोष वर्ण – जिन वर्णों के उच्चारण में नाद की जगह केवल श्वाँस का उपयोग होता हैं, वे अघोष वर्ण कहलाते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं। |
ग , घ , ङ |
क , ख |
ज , झ , ञ |
च , छ |
ड , द , ण , ड़ , ढ़ |
ट , ठ |
द , ध , न |
त , थ |
ब , भ , म |
प , फ |
य , र , ल , व , ह |
श , ष , स |
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 4:
कौन सा विकल्प संकर शब्द कोटि का नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर 'स्कूलमास्टर' है क्योंकि इसमें दोनों शब्द 'स्कूल' व 'मास्टर' अंग्रेजी के प्रयोग हुए हैं। अन्य शब्द संकर कोटि के हैं। अतः सही विकल्प स्कूलमास्टर है।
परिभाषा
संकर शब्द |
हिंदी के ऐसे शब्द जो दो अलग-अलग शब्दों अर्थात दो अलग-अलग भाषाओं के शब्दों के मेल से बनाए गए हैं, उन्हें संकर शब्द कहते हैं। |
जैसे – उप-बोली (संस्कृत-हिंदी), छायादार (संस्कृत-फ़ारसी), डबल रोटी (अंग्रेजी-हिंदी), अखबारवाला (अरबी-फारसी) इत्यादि। |
अन्य विकल्प
रेलयात्रा |
रेल (अंग्रेजी) + यात्रा (संस्कृत) |
उद्योगपति |
उद्योग (संस्कृत) + पति (हिंदी) |
राजमहल |
राज (संस्कृत) + महल (अरबी) |
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 5:
निम्नलिखित में से अल्पप्राण वर्ण कौन-से है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 5 Detailed Solution
क, ग अल्पप्राण वर्ण है।
क, ग - अल्पप्राण वर्ण
- 'क और ग' क-वर्ग का प्रथम व तृतीय वर्ण है।
- जिन वर्णों के उच्चारण में श्वास या प्राण वायु की मात्रा अल्प(कम) होती है, उन्हें अल्पप्राण वर्ण कहते हैं।
- क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण अल्पप्राण वर्ण होते हैं।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- ठ, ढ - महाप्राण
- छ, झ - महाप्राण
- ख, घ - महाप्राण
Confusion Pointsअल्पप्राण
- जिन वर्णों के उच्चारण में श्वास या प्राण वायु की मात्रा अल्प(कम) होती है, उन्हें अल्पप्राण वर्ण कहते हैं।
- क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण अल्पप्राण वर्ण होते हैं।
- अल्पप्राण अंतःस्थ वर्ण - य, र, ल, व
महाप्राण
- जिन वर्गों के उच्चारण में श्वास या प्राण वायु की मात्रा अधिक होती है, उन्हें महाप्राण वर्ण कहते हैं।
- क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के द्वितीय व चतुर्थ वर्ण महाप्राण वर्ण होते हैं।
- महाप्राण ऊष्म वर्ण- श, ष, स, ह
Top हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Objective Questions
निम्न में 'पार्श्विक' वर्ण कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF- उपरोक्त विकल्पों में 'ल' विकल्प सटीक है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सटीक विकल्प 4 'ल' हैl
Hint
- हिन्दी में केवल 'ल' ही पार्श्विक वर्ण है।
Key Points
Additional Information
वर्ग |
वर्ण |
स्पर्शी |
क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ। |
संघर्षी |
श, ष, स, ह। |
स्पर्श-संघर्षी |
च, छ, ज, झ। |
नासिक्य |
ङ, ञ, ण, न, म। |
पार्श्विक |
ल। |
प्रकंपी |
र। |
उत्क्षिप्त |
ड़, ढ़। |
अर्धस्वर |
य, व। |
वर्त्स्य वर्ण है -
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF- सही उत्तर विकल्प 2 हैI
- न, र, ल, स
Key Points
- वर्त्स्य वर्ण - जो व्यंजन दंतमूल से उच्चारित होते हैंI
- न, स, र, ल
Important Points
- व्यंजन का वर्गीकरण - 1) उच्चारण स्थान, 2)प्रयत्न स्थान
- उच्चारण स्थान के आधार पर -
कंठ्य | क, ख, ग, घ, ङ |
तालव्य | च, छ, ज, झ, ञ, य, श |
मूर्धन्य | ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, ष |
दंत्य | त, थ, द, ध, न |
वर्त्स्य | न, स, र, ल |
ओष्ठय | प, फ, ब, भ, म |
दंतोष्ठय | व, फ |
उष्म | स, ह |
Additional Information
- हिंदी वर्णमाला में ध्वनियाँ - 52
- स्वर - 11, व्यंजन - 33, संयुक्त व्यंजन - 4, अयोगवाह - 2, द्विगुण व्यंजन - 2
दन्त्योष्ठ्य ध्वनि कौन सी है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFदिये गए विकल्पों में से विकल्प 1 'व' सही उत्तर है।
Mistake Points
- फ और फ़ भिन्न वर्ण है कृपया इन वर्णों को ध्यान से देंखे।
- फ ओष्ठ्य वर्ण है ।
- फ़ दन्तोष्ठ्य वर्ण है।
Key Points
- दंतोष्ठ्य ध्वनि है: व
- जिन व्यंजनों के उच्चारण में दन्त और ओष्ठ दोनों का प्रयोग होता है, उन्हें दन्तोष्ठ ध्वनियाँ कहते हैं।
- उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजनों के भेद -
- कंठ्य – क, ख, ग, घ
- तालव्य – च, छ, ज, झ, श
- मूर्धन्य – ट, ठ, ड, ढ, ण, ष
- वर्त्स्य – ह्न ( ह् न ), ल, र, न, स
- दंत्य – त, थ, ध, न, स
- ओष्ठ्य – प, फ, ब, भ, म
- दंतोष्ठ्य – व, फ़
Additional Information
व्यंजन की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। |
क, ख, ग, घ आदि |
स्पर्श व्यंजन |
च, छ, ज, ट, ठ आदि। |
ऊष्म व्यंजन |
श, ष, स, ह आदि। |
अंतःस्थ व्यंजन |
य, र, ल, व आदि। |
संयुक्त व्यंजन |
क्ष, त्र, ज्ञ आदि। |
आगत व्यंजन |
ज़, फ़ आदि |
अनुनासिक |
ङ, ञ, ण, न, म |
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण। |
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि |
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन। |
क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि। |
'अ, आ' का उच्चारण स्थान है:
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF'अ, आ' का उच्चारण स्थान है: कण्ठ
Key Points
उच्चारण स्थान |
स्वर |
व्यञ्जन |
||
वर्गीय |
अन्तस्थ |
उष्म |
||
कण्ठ |
अ आ |
क् ख् ग् घ् ङ् |
|
ह् :(विसर्ग) |
तालु |
इ ई |
च् छ् ज् झ् ञ् |
य् |
श् |
मूर्धा |
ऋ ॠ |
ट् ठ् ड् ढ् ण् |
र् |
ष् |
दन्त |
ऌ |
त् 'थ्' द् ध् न् |
ल् |
स् |
ओष्ठ |
उ ऊ |
प् फ् ब् भ् म् |
|
|
कण्ठ और तालु |
ए ऐ |
|
|
|
कण्ठोष्ठ |
ओ औ |
|
|
|
दन्तोष्ठ |
|
व |
|
|
नासिका |
अनुस्वार (स्वराश्रित) |
|
|
|
Additional Information
उच्चारणस्थान |
||
स्थान |
सूत्र |
व्याख्या |
कण्ठ्य |
अकुहविसर्जनीयानां कण्ठः |
अ, आ, क वर्ग (क्, ख्, ग्, घ्, ङ्) ह् और विसर्ग का उच्चारणस्थान कण्ठ्य होता है। |
तालव्य |
इचुयशानां तालुः |
इ, ई, च वर्ग (च्, छ्, ज्, झ्, ञ्) य् और श् का उच्चारणस्थान तालव्य होता है। |
मूर्द्धन्य |
ऋटुरषाणां मूर्द्धा |
ऋ, ट वर्ग (ट्, ठ्, ड्, ढ्, ण्) र् और ष् का उच्चारणस्थान मूर्धा होता है। |
दन्त्य |
लृतुलसानां दन्ताः |
लृ, त वर्ग (त्, थ्, द्, ध्, न्) ल् और स् का उच्चारणस्थान दन्त्य होता है। |
ओष्ठ्य |
उपूपध्मानीयानां ओष्ठौ |
उ, ऊ, प वर्ग (प्, फ्, ब्, भ्, म्) उपधमानीय ( ऍ, ऑ) का उच्चारणस्थान ओष्ठ्य है। |
नासिक्य |
ञमङणनानां नासिका च |
ञ्, म्, ङ्, ण्, न् और अनुनासिक का उच्चारणस्थान नासिका होता है। |
हिन्दी में ध्वनियाँ कितने प्रकार की होती हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFहिन्दी में ध्वनियाँ '2' प्रकार की होती हैं - 1. स्वर, 2. व्यंजन।
शेष विकल्प असंगत हैं।
अतः सही विकल्प '2' है।
ध्वनि |
परिभाषा |
उदाहरण |
स्वर |
वे वर्ण जिनके उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता की आवश्यकता नहीं होती, स्वर कहलाता है। |
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ इत्यादि। |
व्यंजन |
जिन वर्णो को बोलने के लिए स्वर की सहायता लेनी पड़ती है उन्हें व्यंजन कहते है। |
क, ख, ग, च, छ, त, थ, द, भ, म इत्यादि। |
निम्न में से दंत्य ध्वनि है -
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त विकल्पो में 'न' दंत्य ध्वनि है,अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 3 'न' सही उत्तर होगा।
Key Points
जिन व्यंजन ध्वनियों के उच्चारण में जिह्वा दांत को स्पर्श करती है। ऐसे उच्चरित व्यंजन दंत्य कहलाते हैं।
जैसे- त, थ,द, ध, न,स।
ध्वनि |
उच्चारण स्थान |
ख |
कंठ्य |
च |
तालव्य |
फ |
ओष्ठ्य |
Additional Information
स्वनविज्ञान के सन्दर्भ में, मुख गुहा के उन 'लगभग अचल' स्थानों को उच्चारण बिन्दु (articulation point या place of articulation) कहते हैं जिनको 'चल वस्तुएँ' छूकर जब ध्वनि मार्ग में बाधा डालती हैं तो उन व्यंजनों का उच्चारण होता है। उत्पन्न व्यंजन की विशिष्ट प्रकृति मुख्यतः तीन बातों पर निर्भर करती है- उच्चारण स्थान, उच्चारण विधि और स्वनन (फोनेशन)। मुख गुहा में 'अचल उच्चारक' मुख्यतः मुखगुहा की छत का कोई भाग होता है जबकि 'चल उच्चारक' मुख्यतः जिह्वा, नीचे वाला ओठ, तथा श्वासद्वार (ग्लोटिस) हैं।
"व" का उच्चारण स्थान क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF'व' का उच्चारण स्थान 'दन्तोष्ठ्य' है। अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
हिंदी के वर्णो का उनके उच्चारण स्थान के आधार पर वर्गीकरण :-
1. कण्ठ्य वर्ण :- जिन वर्णो का उच्चारण कंठ से होता है।
जैसे - अ , आ (स्वर) , क, ख , ग, घ, ङ (व्यंजन) और विसर्ग (:)
2. तालव्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में जिहवा का मध्य भाग तालु से स्पर्श करता है। उन्हें तालव्य वर्ण कहते है।
जैसे - इ , ई(स्वर) , च, छ, ज, झ, ञ , य , श (व्यंजन)
3. मूर्द्धन्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण मूर्द्धा से होता है। उन्हें मूर्द्धन्य वर्ण कहते है।
जैसे- ऋ (स्वर) , ट, ठ, ड, ढ, ण, र, ष (व्यंजन)
4. दन्त्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में जिहवा का अग्र भाग दन्त से स्पर्श करता है। उन्हें दन्त्य वर्ण कहते है।
जैसे- लृ , त, थ, द, ध, न, ल, स (सभी व्यंजन)
5. ओष्ठ्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में दोनों होठ स्पर्श करते है। उन्हें ओष्ठ्य वर्ण कहते है।
जैसे- उ ,ऊ (स्वर) , प, फ, ब, भ, म (व्यंजन)
6. नासिक्य वर्ण :- जिन वर्णो का उच्चारण मुँह और नाक दोनों से होता है। उन्हें नासिक्य वर्ण कहते है।
वर्ण जैसे- ङ, ञ , ण , न , म
7. कंठतालव्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में कंठ तथा तालु दोनों का सहयोग होता है। उन्हें कंठतालव्य वर्ण कहते है।
जैसे- ए , ऐ
8. कंठोष्ठ्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में कंठ तथा ओष्ठ दोनों का सहयोग होता है। उन्हें कंठोष्ठ्य वर्ण कहते है।
जैसे - ओ , औ
9. दन्तोष्ठ्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में दन्त तथा ओष्ठ दोनों का सहयोग होता है। उन्हें दन्तोष्ठ्य वर्ण कहते है।
जैसे - व
10. वर्त्स्य वर्ण :- जिन अरबी-फ़ारसी वर्णो के उच्चारण ऊपर वाले मसूड़ों के कठोरतम भाग से होते है , उन्हें वर्त्स्य वर्ण कहते है।
जैसे - फ़ और ज़।
11. जिह्वामूलक वर्ण :- जिन अरबी- फ़ारसी वर्णो का उच्चारण जिहवा के पीछे के भाग से होता है। उन्हें जिह्वामूलक वर्ण कहते है।
जैसे - क़ , ख़ और ग़।
12. अलिजिह्वा/काकल्य वर्ण :- जिन वर्णो के उच्चारण में मुख खुला रहता है , तथा वायु कंठ को खोलकर झटके से बाहर निकलती है। उन्हें अलिजिह्वा वर्ण या काकल्य वर्ण कहते है। जैसे - ह।
Additional Information
व्यंजन की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। |
क, ख, ग, घ आदि |
स्पर्श व्यंजन |
च, छ, ज, ट, ठ आदि। |
ऊष्म व्यंजन |
श, ष, स, ह आदि। |
अंतःस्थ व्यंजन |
य, र, ल, व आदि। |
संयुक्त व्यंजन |
क्ष, त्र, ज्ञ, श्र आदि। |
आगत व्यंजन |
ज़, फ़ आदि |
अनुनासिक |
ङ, ञ, ण, न, म |
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण। |
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि |
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन। |
क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि। |
निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण घोष नहीं हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त में से 'छ' वर्ण घोष नहीं हैं। यह अघोष वर्ण है। 'ए, अ, ड' घोष वर्ण हैं। अतः सही विकल्प 'छ' है।
Key Points
- सभी स्वर घोष वर्ण में आते हैं। 'ए, अ, ड' घोष वर्ण हैं।
- प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं।
Additional Information
घोष वर्ण - जिन वर्णों के उच्चारण में केवल नाद का उपयोग होता है, उन्हे घोष वर्ण कहते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का तीसरा, चौथा और पाँचवाँ वर्ण, सभी स्वर वर्ण और य, र, ल, व, ह घोष वर्ण हैं। |
अघोष वर्ण – जिन वर्णों के उच्चारण में नाद की जगह केवल श्वाँस का उपयोग होता हैं, वे अघोष वर्ण कहलाते हैं। स्पर्श वर्णों में प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और श, ष, स अघोष वर्ण हैं। |
ग , घ , ङ |
क , ख |
ज , झ , ञ |
च , छ |
ड , द , ण , ड़ , ढ़ |
ट , ठ |
द , ध , न |
त , थ |
ब , भ , म |
प , फ |
य , र , ल , व , ह |
श , ष , स |
निम्न में से कौन-सा वर्ण अघोष है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त विकल्पों में से 'क' अघोष ध्वनि है।
Key Points
विभिन्न व्यंजनों को घोष के आधार पर दो भागों वर्गीकृत किया गया है -
- अघोष ध्वनियाँ है - ध्वनि के रूप में जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारित करने में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें 'सघोष' कहते है।
- सघोष ध्वनियाँ हैं - ध्वनि के रूप में जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारित करने में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नही होती है, उन्हें 'अघोष' कहते है।
Additional Information
वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं। मूलतः हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर+ 35 व्यंजन) एवं लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर+35 व्यंजन+ 4 संयुक्त व्यंजन) हैं।
इनमें से अमानक वर्णों का विकल्प कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर भ है।
- भ मानक रूप वाला वर्ण नहीं है।
- अन्य सभी मानक वर्ण हैं।
- वर्ण मानव द्वारा प्रकट की गई सार्थक व अर्थपूर्ण ध्वनि को भाषा की संज्ञा दी जाती है। इस भाषा को कुछ चिन्हों द्वारा लिखित भाषा में परिवर्तित किया जाता है।
- इन्हीं चिन्ह को वर्ण कहा जाता है।
Key Points वर्ण के दो भेद होते हैं।
- स्वर वर्ण
- व्यंजन वर्ण
स्वर वर्ण | व्यंजन वर्ण |
स्वर: अ,आ,इ,ई,उ,ऊ,ऋ,ए,ऐ,ओ,औ आदि। |
स्पर्श व्यंजन
|
संयुक्त स्वर
|
अंतःस्थ व्यंजन
|
उष्म व्यंजन
|
Confusion Points
- uppbpb के अनुसार इसका सही उत्तर 'भ' माना गया है।