हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for हिन्दी वर्णमाला सामान्य - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Apr 4, 2025

பெறு हिन्दी वर्णमाला सामान्य பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Objective Questions

Top हिन्दी वर्णमाला सामान्य MCQ Objective Questions

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 1:

वर्त्स्य वर्ण है -

  1. म, य, व, श,
  2. न, र, ल, स
  3. न, म, य, र
  4. म, य, र, स,

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : न, र, ल, स

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 1 Detailed Solution

  • सही उत्तर विकल्प 2 हैI
  • न, र, ल, स

Key Points

  • वर्त्स्य वर्ण - जो व्यंजन दंतमूल से उच्चारित होते हैंI 
  • न, स, र, ल 

Important Points

  • व्यंजन का वर्गीकरण - 1) उच्चारण स्थान,  2)प्रयत्न स्थान 
  • उच्चारण स्थान के आधार पर - 
कंठ्य  क, ख, ग, घ, ङ
तालव्य  च, छ, ज, झ, ञ, य, श
मूर्धन्य  ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, ष
दंत्य त, थ, द, ध, न
वर्त्स्य न, स, र, ल
ओष्ठय प, फ, ब, भ, म
दंतोष्ठय व, फ
उष्म  स, ह 

Additional Information

  • हिंदी वर्णमाला में ध्वनियाँ - 52
  • स्वर - 11, व्यंजन - 33, संयुक्त व्यंजन - 4, अयोगवाह - 2, द्विगुण व्यंजन - 2 

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 2:

निम्नलिखित में से 'च’ कौन से वर्ण हैं?

  1. घोष वर्ण
  2. अघोष वर्ण
  3. स्वर वर्ण
  4.  स्वर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अघोष वर्ण

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 2 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में से सही विकल्प ‘अघोष वर्ण ’ है। अन्य विकल्प अनुचित हैं। इसलिए इसका उचित उत्तर विकल्प 2  अघोष वर्ण है। 

Key Points

घोष

  • वह व्यंजन होतें हैं जिनका उच्चारण करते समय स्वर तंत्रियाँ झंकृत होती हैं। जैसे- ग, घ, ज, झ आदि।
  • इनके उच्चारण में केवल नाद का उपयोग होता है।

 

अघोष

  • वह व्यंजन होतें हैं जिनका उच्चारण करते समय स्वर तंत्रियाँ झंकृत नहीं होती हैं।  जैसे- छ, च, ट, ठ आदि।
  • इनके उच्चारण में श्वास का उपयोग होता है।

स्वर वर्ण- 

  • स्वर उन वर्णों को कहते हैं जिनका उच्चारण बिना किसी अवरोध तथा बिना किसी दूसरे वर्ण की सहायत से होता है।
  • जैसे-अ, आ, ई, ई, उ,ऊ, ऋ आदि। 


 

Uploading Assignment Swar Vyanjan Arvind 9Jan2021 20Qs D1

व्यंजन की  परिभाषा

उदाहरण

जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं।

क, ख, ग, घ आदि

स्पर्श व्यंजन

च, छ, ज, ट, ठ आदि।

ऊष्म व्यंजन

श, ष, स, ह आदि।

अंतःस्थ व्यंजन

य, र, ल, व आदि।

संयुक्त व्यंजन

क्ष, त्र, ज्ञ आदि।

आगत व्यंजन

ज़, फ़ आदि

श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण।

क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि

उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन।

क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 3:

वर्ण का अर्थ नहीं है -

  1. रंग
  2. जाति
  3. अक्षर
  4. आकाश

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : आकाश

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 3 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में से 'आकाश' वर्ण का अर्थ नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4 'आकाश' है।

स्पष्टीकरण -

  • जाति, अक्षर, रंग सभी वर्ण के अर्थ है। किन्तु आकाश वर्ण का अर्थ नहीं है।
  • आकाश के समानार्थी - नभ, आसमान, गगन आदि।

  • वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।
  • मूलतः हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर+ 35 व्यंजन) एवं लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर+35 व्यंजन+ 4 संयुक्त व्यंजन) हैं।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 4:

'ख़, ग़, फ़' ध्वनियाँ किस भाषा की है-

  1. अरबी - फ़ारसी
  2. अंग्रेजी
  3. बँगाली
  4. इनमे से कोई नहीं।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अरबी - फ़ारसी

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 4 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में से 'ख़, ग़, फ़' ध्वनियाँ अरबी - फ़ारसी की है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1 'अरबी - फ़ारसी' है।

Key Points

  • हिंदी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह सर्वाधिक वैज्ञानिक भाषा है| एक तो ये जिस रूप में लिखी जाती है, बिल्कुल उसी तरह बोली जाती है, किन्तु अंग्रेज़ी में ऐसा नहीं है|
  • उदाहरण के लिए, बी(B) यू(U) टी(T) का उच्चारण ‘बट’ है तो पी(P) यू(U) टी(T) का ‘पुट’ होता है, जबकि या तो दूसरे शब्द का उच्चारण ‘पट’ होना चाहिए या फिर पहले का ‘बुट’|
  • एक ही स्वर कहीं ‘यु’, ‘यू’ या ‘उ’ है तो कहीं ‘अ’ है। इसी तरह अरबी लिपि में तीन स्वरों से तेरह स्वरों का काम लिया जाता है। हिंदी में ऐसा नहीं है|
  • इसमें लेखन और उच्चारण में बहुत अधिक शुद्धता और समानता मौजूद है| अनुनासिक, अनुस्वार और विसर्ग चिह्नों के प्रयोग ने इसे और वैज्ञानिक बना दिया है|
  • बीसवीं सदी में जब हिंदी ने यूरोपीय भाषाओं से तथा अरबी-फारसी से शब्द अपनाए तो इसके लिए नए चिह्न भी ग्रहण किए| जैसे ‘डॉक्टर’ शब्द अंग्रेज़ी से आया है, इसका पहला स्वर है- ‘ऑ’|
  • चूंकि हिंदी में यह स्वर उपलब्ध नहीं था, यहाँ ‘आ’ तो था; ‘ऑ’ नहीं था,
    • इसलिए हिंदी में अंग्रेज़ी से आए ऐसे शब्दों के उच्चारण के लिए ‘ऑ’ चिह्न को अपना लिया गया|
    • इसी प्रकार अरबी-फारसी के कुछ शब्दों के सटीक उच्चारण के लिए हिंदी ने पाँच नई ध्वनियाँ अपनाई- क़, ख़, ग़, ज़ और फ़| जाहिर है,
    • इससे हिंदी  की शब्द-संपदा तो बढ़ी ही, इसमें भावों को और अधिक सूक्ष्मता तथा स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की शक्ति भी आई|

Additional Information

  • वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं। मूलतः हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर+ 35 व्यंजन) एवं लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर+3 5 व्यंजन+ 4 संयुक्त व्यंजन) हैं।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 5:

हिंदी में अल्पप्राण वर्णों की संख्या कितनी है?

  1. 31
  2. 30
  3. 15
  4. 29

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 31

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - 31

Confusion Points हिंदी वर्णमाला में 31 अल्पप्राण वर्ण है।

  • क, ग, ङ
  • च,ज, ञ
  • ट, ड
  • त, द, न
  • प, ब, म
  • ड़ (द्व‍िगुण  या उत्क्षिपत व्‍यंजन)
  • अन्‍तस्‍थ व्‍यंजन (य, र, ल, व ) भी अल्पप्राण ही हैं।
    • हिंदी वर्णमाला के 11 स्वर – अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ
  • 15 + 1 + 4 + 11 = 31 

Important Points

  • ड़ और ढ़ (द्व‍िगुण या उत्क्षिपत व्‍यंजन) है। 
  • ड़ अल्‍पप्राण है और ढ़ महाप्राण है। 

Key Points

  • सभी स्वर वर्ण और प्रत्येक वर्ग का पहला, दूसरा और पंचम वर्ण तथा समस्त अन्तःस्थ वर्ण अल्पप्राण हैं। 
  • अल्पप्राण के उच्चारण में कम श्रम करना पड़ता है।
  • जिन वर्णों के उच्चारण में मुख से कम श्वास निकले उन्हें 'अल्पप्राण' कहते हैं
  • हिन्दी में उच्चारण के आधार पर 52 वर्ण होते हैं।
  • इनमें 11 स्वर और 41 व्यंजन होते हैं।
  • लेखन के आधार पर 56 वर्ण होते हैं इसमें 11 स्वर, 41 व्यंजन तथा 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।
  • 52 में से 31 अल्पप्राण और 21 महाप्राण वर्ण है।

Additional Information

अल्पप्राण

महाप्राण

(a) अल्पप्राण में अकार- जैसी ध्वनि निकलती है।

(a) महाप्राण में हकार- जैसी ध्वनि होती है।

(b) सभी स्वर वर्ण और प्रत्येक वर्ग का पहला, तीसरा और 5वाँ वर्ण तथा समस्त अन्तःस्थ वर्ण अल्पप्राण है।

(b) प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा तथा समस्त उष्म वर्ण महाप्राण है।

(c) अल्पप्राण के उच्चारण में कम श्रम करना पड़ता है।

(c) महाप्राण वर्णों का उच्चारण अधिक श्रमपूर्वक करना पड़ता है।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 6:

निम्नलिखित में से अघोष वर्ण कौन-सा है?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : स

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘’।
  • अघोष वर्ण ‘’ है।

Key Points

  • अघोष व्यंजन:- जिन वर्णों का उच्चारण करते समय हमारे स्वर तंत्रिकाओं में कंपन या झंकार उत्पन नही होती है वैसे व्यंजन को हम अघोष व्यंजन कहते है । 
    • प्रत्येक वर्ग का पहला और दूसरा वर्ण अघोष वर्ण होता है । इसके अलावा श, ष और स भी अघोष वर्ण होता है।
    • अघोष व्यंजन के उदाहरण :–

      क वर्ग से – क और ख

      च वर्ग से – च और छ

      त वर्ग से – त और थ 

      ट वर्ग से – ट और ठ

      प वर्ग से – प और फ

      इनके अलावा श, ष और भी अघोष व्यंजन है ।

Additional Information

  • वर्णों के उच्चारण में होने वाली ध्वनि की गूँज के आधार पर वर्णों के दो भेद हैं-
    घोष और अघोष।
  • घोष या सघोष व्यंजन:- जिन वर्णों के उच्चारण में गले के कम्पन से गूँज-सी होती है, उन्हें घोष या सघोष कहते हैं।
    जैसे- ग, घ, ड़, ज, झ, ञ, ड, ढ, ण, द, ध, न, ब, भ, म, य, र, ल, व

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 7:

दन्त्योष्ठ्य ध्वनि कौन सी है?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : व

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 7 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से विकल्प 1 'व' सही उत्तर है।

Mistake Points

  •  फ और फ़ भिन्न वर्ण है कृपया इन वर्णों को ध्यान से देंखे।
  • फ ओष्ठ्य वर्ण है ।
  • फ़ दन्तोष्ठ्य वर्ण है।

Key Points

  • दंतोष्ठ्य ध्वनि है: व
  • जिन व्यंजनों के उच्चारण में दन्त और ओष्ठ दोनों का प्रयोग होता है, उन्हें दन्तोष्ठ ध्वनियाँ कहते हैं।
  • उच्चारण स्थान के आधार पर व्यंजनों के भेद - 
  1. कंठ्य   – क, ख, ग, घ
  2. तालव्य – च, छ, ज, झ, श
  3. मूर्धन्य – ट, ठ, ड, ढ, ण, ष
  4. वर्त्स्य – ह्न ( ह् न ), ल, र, न, स
  5. दंत्य    – त, थ, ध, न, स
  6. ओष्ठ्य – प, फ, ब, भ, म
  7. दंतोष्ठ्य        – व, फ़

Additional Information

 

व्यंजन की  परिभाषा

उदाहरण

जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं।

क, ख, ग, घ आदि

स्पर्श व्यंजन

च, छ, ज, ट, ठ आदि।

ऊष्म व्यंजन

श, ष, स, ह आदि।

अंतःस्थ व्यंजन

य, र, ल, व आदि।

संयुक्त व्यंजन

क्ष, त्र, ज्ञ आदि।

आगत व्यंजन

ज़, फ़ आदि

अनुनासिक

ङ, ञ, ण, न, म

श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण।

क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि

उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन।

क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 8:

कौन सा वर्ण दन्त्य नहीं है-

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ट

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 8 Detailed Solution

उपरोक्त विकल्पों में से 'ट' वर्ण दंत से उपन्न होने वाली ध्वनि नहीं है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4 '' है।
Key Points

स्पष्टीकरण -

  • विभिन्न वर्णों को उच्चारण स्थान के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।
  • 'ट' ध्वनि मूर्द्धा से निकलती हैं, अतः उसे मूर्धन्य ध्वनि माना जाएगा।
  • उपरोक्त विकल्पों की अन्य सभी ध्वनियाँ (त, द, ध) दन्त्य हैं।​

Additional Information

  • वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं। मूलतः हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर+ 35 व्यंजन) एवं लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर+35 व्यंजन+ 4 संयुक्त व्यंजन) हैं।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 9:

'त' वर्ग की ध्वनियों का उच्चारण स्थान है?

  1. नासिक्य
  2. दंत्य
  3. मूर्द्धन्य
  4. तालव्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : दंत्य

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 9 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से विकल्प 2 - दंत्य सही है।

Additional Information

दंत्य वर्ण :

  • दन्त्य ध्वनियाँ वो होती हैं जिनके उच्चारण में जीभ दांतों के पिछले भाग को छूती है। जैसे कि "त","थ", "द", "ध", "न"।

व्यंजन:

  • जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। जैसे- क, ख, ग, घ आदि।
  • स्पर्श व्यंजन- च, छ, ज, ट, ठ आदि।
  • ऊष्म व्यंजन- श, ष, स, ह आदि।
  • अंतःस्थ व्यंजन- य, र, ल, व आदि।
  • संयुक्त व्यंजन- क्ष, त्र, ज्ञ आदि।
  • आगत व्यंजन- ज़, फ़ आदि।
  • अनुनासिक- ङ, ञ, ण, न, म


अन्य विकल्प -

प्रकार

परिचय

नासिक्य

नासिक्य व्यंजन (nasal consonant) ऐसा व्यंजन होता है जिसे नरम तालू को नीचे लाकर उत्पन्न किया जाए और जिसमें मुँह से वायु निकलने पर अवरोध हो लेकिन नासिकाओं से निकलने की छूट हो। न, म और ण ऐसे तीन व्यंजन हैं।

मूर्धन्य

मूर्धन्य व्यंजन (retroflex consonant) ऐसे किरीट व्यंजन (यानि जिह्वा के लचीले के सामने के हिस्से से उच्चारित) होते हैं जो जिह्वा द्वारा वर्त्स्य कटक और कठोर तालू के बीच उच्चारित होते हैं। इनमें "ट", "ठ", "ड", "ढ", "र", "ड़" और "ण" शामिल हैं।

तालव्य

च्, छ्, ज् के उच्चारण में तालु पर अधिक बल पड़ता है, अतः ये वर्ण तालव्य कहलाते हैं।

 

Key Points

स्वर की परिभाषा

उदाहरण

जिनका उच्चारण बिना किसी अवरोध और बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से किया जाता है वे स्वर वर्ण कहलाते हैं। स्वर मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं।

अ, आ, ई, इ, ए आदि

हृस्व

अ, इ, उ, ऋ  आदि

दीर्घ

आ, ई, ऊ, ए ,ऐ आदि

प्लुत

 

व्यंजन की परिभाषा

उदाहरण

जिनका उच्चारण स्वर की सहायता
से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं।

क, ख, ग, घ आदि

स्पर्श व्यंजन

च, छ, ज, ट, ठ आदि।

ऊष्म व्यंजन

श, ष, स, ह आदि।

अंतःस्थ व्यंजन

य, र, ल, व आदि।

संयुक्त व्यंजन

क्ष, त्र, ज्ञ आदि।

आगत व्यंजन

ज़, फ़ आदि

अनुनासिक

ङ, ञ, ण, न, म

श्वास की मात्रा के आधार पर
दो भागों में बांटा गया
है- अल्पप्राण और महाप्राण।

क्रमशः- क, ब, प, म और ख,
घ, छ, झ आदि

उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो
भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन।

क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क,
ख, च, छ आदि।

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 10:

इनमें से किसका उच्चारण स्थान 'ओष्ठ' है? 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : प

हिन्दी वर्णमाला सामान्य Question 10 Detailed Solution

प वर्ण का उच्चारण स्थान 'ओष्ठ' है। 

  • प का उच्चारण स्थान 'ओष्ठ'
  • ओष्ठ वर्ण - जिन वर्णों का उच्चारण ओष्ठ के स्पर्श से होता है वह ओष्ठ वर्ण कहलाते हैं। 
  • ’ वर्ग ओष्ठ व्यंजन है। 

Key Pointsअन्य विकल्प के उच्चारण स्थान -

  • च - तालु 
  • त - दंत
  • ग - कंठ 

Additional Informationस्पर्श व्यंजनों के उच्चारण स्थान -

  • ‘क’ वर्ग - कंठ 
    • क, ख, ग, घ, ड.
  • ‘च’ वर्ग - तालु 
    • च, छ, ज, झ
  • ‘ट’ वर्ग - मूद्र्धा 
    • ट, ठ, ड, ढ, ण
  • ‘त’ वर्ग - दंत 
    • त, थ, द, ध, न
  • ‘प’ वर्ग - ओष्ठ 
    • प, फ, ब, भ, म

स्वरों के उच्चारण स्थान -

  • अ, आ - कण्ठ से
  • इ, ई - तालु से
  • ऋ, ॠ - मूर्धनी से
  • ऌ, ॡ - दाँतों से
  • उ, ऊ - ओष्ठ से

संयुक्त स्वर के उच्चारण स्थान -

  • ए, ऐ - कण्ठ तालव्य
  • ओ, औ - कण्ठोष्टय
Get Free Access Now
Hot Links: real cash teen patti all teen patti master teen patti wealth teen patti bodhi