दो शब्दों के परस्पर मेल से बने तीसरे शब्द को कहते हैं

This question was previously asked in
AEES PRT September 2018 Official Paper
View all AEES PRT Papers >
  1. समास
  2. संधि
  3. व्याकरण
  4. विकार

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : समास
Free
AEES PRT Full Test 1
2.8 K Users
100 Questions 100 Marks 150 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF
दो शब्दों के परस्पर मेल से बने तीसरे शब्द को कहते हैं : 'समास'
  • समास से तात्पर्य है- संक्षिप्तीकरण।
  • जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को समास कहते हैं।
  • समास रचना में दो पद होते हैं, पहले पद को ‘पूर्वपद’ कहा जाता है और दूसरे पद को ‘उत्तरपद’ कहा जाता है।
  • इन दोनों से जो नया शब्द बनता है वो समस्त पद कहलाता है।
Confusion Points
  • दो अथवा दो से अधिक शब्दों के मेल से बने एक स्वतन्त्र शब्द को समास कहते हैं। जैसे - राजा का पुत्र मिलकर एक शब्द बना राजपुत्र। 
  • संधि - दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है वह संधि कहलाता है। जैसे - राम + अवतार = रामावतार। 
Important Points अन्य विकल्प:
  • व्याकरण: भाषा संबंधी नियमों को हम व्याकरण कहते है
  • विकार - परिवर्तन।​

Additional Information

समास - समास उस प्रक्रिया को कहते हैं, जिसमें दो शब्द मिलाकर उनके बीच के संबंधसूचक आदि का लोप करके नया शब्द बनाया जाता है। समास से तात्पर्य 'संक्षिप्तीकरण' से है। समास के माध्यम से कम शब्दों में अधिक अर्थ प्रकट किया जाता है। जैसे - राजा का पुत्र – राजपुत्र, समास के छःप्रकार हैं -

समास का नाम

परिभाषा 

उदाहरण 

तत्पुरुष समास

जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।

धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

बहुव्रीहि समास

जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। 

जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।

कर्मधारय समास

जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो,

पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं।

कमल के समान नयन = कमलनयन, महान है जो देव = महादेव।

द्विगु समास

जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।

दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।

अव्ययीभाव समास

जिस समास में पहला पद प्रधान हो और समस्त शब्द अव्यय का काम करे। 

प्रति + दिन = प्रतिदिन, एक + एक = एकाएक

द्वंद्व समास 

द्वन्द्व समास में समस्तपद के दोनों पद प्रधान हों या दोनों पद सामान हों एवं दोंनों पदों को मिलाते समय "और, अथवा, या, एवं" आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह समास द्वंद्व समास कहलाता है।

माता- पिता = माता और पिता, हाँ- न = हाँ या न 

Latest AEES PRT Updates

Last updated on Dec 11, 2024

-> AEES PRT 2025 Recruitment Rules have been released.

-> A total of 580 vacancies have been released.

-> A written test and skill test will be conducted for engaging teachers on a contract basis against the leave / regular vacancies that may arise during the year 2024-25. 

-> Candidates must attempt the AEES PRT Mock Tests to evaluate their preparation.

-> The AEES PRT previous year papers are a great source of revision before the examination.

More समास सामान्य Questions

Get Free Access Now
Hot Links: online teen patti teen patti game paisa wala teen patti master gold teen patti gold