एकांकी MCQ Quiz - Objective Question with Answer for एकांकी - Download Free PDF

Last updated on Mar 29, 2025

Latest एकांकी MCQ Objective Questions

एकांकी Question 1:

'राखी का मूल्य' पाठ के रचनाकार कौन है?

  1. हरिकृष्ण प्रेमी 
  2. शिवानी 
  3. मालती जोशी 
  4. अमरकान्त 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : हरिकृष्ण प्रेमी 

एकांकी Question 1 Detailed Solution

'राखी का मूल्य' पाठ के रचनाकार है- हरिकृष्ण प्रेमी 

Key Pointsराखी का मूल्य-

  • रचनाकार- हरिकृष्ण प्रेमी 
  • विधा- एकांकी नाटक 
  • विषय-
    • राखी के महत्व को दर्शाया गया है।
    • सच्ची प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए धन-दौलत की जरूरत नहीं होती बल्कि त्याग और सेवा से इनकी प्राप्ति होती है। 
  • पात्र-
    • कर्मवती 
    • बाघ सिंह 
    • हुमायूँ 
    • तातार खाँ 
    • हिन्दू बेग 
    • जवाहर भाई आदि। 

एकांकी Question 2:

'पृथ्वीराज की आँखें' एकांकी संग्रह का रचनाकार कौन है?

  1. उदयशंकर भट्ट
  2. रामकुमार वर्मा
  3. भुवनेश्वर प्रसाद
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : रामकुमार वर्मा

एकांकी Question 2 Detailed Solution

'पृथ्वीराज की आँखें' एकांकी संग्रह का रचनाकार रामकुमार वर्मा है। 

पृथ्वीराज की आँखें-

  • रचनाकार-रामकुमार वर्मा
  • विधा-एकांकी
  • विषय-
    • यह इनका प्रथम संग्रह है। 
    • इसमें पृथ्वीराज चौहान के चरित को उभरा गया है। 

Key Pointsरामकुमार वर्मा-

  • जन्म-1905-1990 ई.
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य में 'एकांकी सम्राट' के रूप में जाने जाते हैं।
  • डॉ. रामकुमार वर्मा हिन्दी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार,व्यंग्यकार और हास्य कवि के रूप में जाने जाते हैं।
  • मुख्य नाटक-
    • कौमुदी महोत्सव(1954ई.)
    • विजय पर्व(1954ई.) आदि। 
  • मुख्य एकांकी-
    • रेशमी टाई 
    • रूपरंग 
    • रजत रश्मि 
    • दीपदान 
    • बापू 
    • औरंगजेब की आखिरी रात आदि। 

Important Pointsउदयशंकर भट्ट-

  • मुख्य एकांकी-
    • एक ही कब्र में 
    • दस हज़ार 
    • स्त्री का हृदय 
    • बड़े आदमी की मृत्यु 
    • पर्दे के पीछे 
    • विष की पुड़िया आदि। 

जयशंकर प्रसाद-

  • जन्म-1889-1937ई. 
  • हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार है। 
  • मुख्य नाटक-
    • सज्जन(1910ई.)
    • कल्याणी परिणय(1912ई.)
    • करुणालय(1912ई.)
    • विशाख(1921ई.)
    • कामना(1927ई.)
    • स्कंदगुप्त(1928ई.)
    • चन्द्रगुप्त(1931ई.) आदि। 

भुवनेश्वर प्रसाद-

  • जन्म-1910-1957ई. 
  • हिन्दी के प्रसिद्ध एकांकीकार,लेखक एवं कवि थे।
  • अन्य कहानी संग्रह-
    • फोटोग्राफर के सामने(1945ई.)
    • कठपुतलियाँ(1942ई.) आदि। 
  • एकांकी-
    • श्यामा-एक वैवाहिक विडंबना(1933ई.)
    • शैतान(1934ई.)
    • प्रतिभा का विवाह(1933ई.)
    • स्ट्राइक(1938ई.) आदि।

एकांकी Question 3:

निम्नलिखित में से कौनसा एकांकी नहीं है ? 

  1. प्रेत और छाया
  2. नये मेहमान
  3. भोर का तारा
  4. उपर्युक्त में एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : प्रेत और छाया

एकांकी Question 3 Detailed Solution

प्रेत और छाया एकांकी नहीं है।बल्कि यह इलाचंद्र जोशी का उपन्यास है। इसका प्रकाशन वर्ष 1944 ई. है।
  • इलाचंद्र जोशी (1902 - 1982 ई.)के अन्य उपन्यास - घृणामयी (1929 ई.), सन्यासी (1940 ई.), पर्दे की रानी (1942 ई.), निर्वासित (1946 ई.), मुक्तिपथ (1948 ई.), सुबह के भूले (1951 ई.),जिप्सी (1952 ई.), जहाज का पक्षी (1954 ई.)।
  • दीपदान- रामकुमार वर्मा की एकांकी है। अन्य एकांकी- पृथ्वीराज की आंखें, रेशमी टाई, चारुमित्रा (1946 ई.),  कौमुदी महोत्सव, बापू,  इंद्रधनुष, रिमझिम।
  • नये मेहमान -उदय शंकर भट्ट का एकांकी है। अन्य एकांकी- एक ही कब्र में, दस हजार, दुर्गा, नेता, वर निर्वाचन, स्त्री का हृदय, बड़े आदमी की मृत्यु, पर्दे के पीछे।
  • भोर का तारा -जगदीश चंद्र माथुर की एकांकी है। अन्य एकांकी- मेरी बांसुरी (1936 ई.), रीड की हड्डी, मकड़ी का जाला, कबूतरखाना,  ओ मेरे सपने, शारदीया।

एकांकी Question 4:

निम्नलिखित में से कौन सुरेन्द्र वर्मा का एकांकी नहीं है ? 

  1. अजंता की नर्तकी
  2. वे नाक से बोलते हैं
  3. शनिवार को दो बजे
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अजंता की नर्तकी

एकांकी Question 4 Detailed Solution

सुरेन्द्र वर्मा का एकांकी नहीं है-अजंता की नर्तकी

अजंता की नर्तकी-

  • रचनाकार-लक्ष्मी नारायण लाल 
  • विधा-एकांकी 
  • विषय-
    • स्त्री पुरुष संबंधों का विश्लेषण किया गया है। 

Key Pointsसुरेन्द्र वर्मा-

  • जन्म-1941-2021 ई. 
  • एकांकी-
    • नींद क्यों रात भर नहीं आती (1976)
    • वे नाक से बोलते हैं
    • शनिवार को दो बजे
    • हरी घास पर घंटे भर आदि। 
  • नाटक-
    • सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक(1972 ई.)
    • द्रौपदी(1972 ई.)
    • नायक खलनायक विदूषक(1972 ई.)
    • आठवाँ सर्ग(1976 ई.)
    • छोटे सैयद बड़े सैयद(1978 ई.)
    • क़ैद-ए-हयात(1983 ई.)
    • शकुंतला की अंगूठी(1990 ई.) आदि। 

Important Pointsलक्ष्मीनारायण लाल-

  • जन्म-1927-1987 ई. 
  • हिन्दी नाटककार, एकांकीकार एवं समीक्षक होने के साथ-साथ कहानीकार एवं उपन्यासकार भी थे। 
  • एकांकी-
    • पर्वत के पीछे(1952 ई.)
    • नाटक बहुरूपी(1964 ई.)
    • ताजमहल के आंसू(1970 ई.)
    • मेरे श्रेष्ठ एकांकी(1972 ई.) आदि। 

Additional Informationएकांकी-

  • एकांकी साहित्य की एक विधा है।
  • एक अंक वाले नाटकों को एकांकी कहते हैं। 

एकांकी Question 5:

सूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I

(लेखक)

सूची-II

(एकांकी)

A.

भारत भूषण अग्रवाल

I.

लहर लौट गयी

B.

कमलेश्वर

II.

मैं तुम्हें क्षमा नहीं करुँगा

C.

विष्णु प्रभाकर

III.

आदिम युग

D.

उदयशंकर भट्ट

IV.

पलायन


नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

  1. A - III, B - I, C - II, D - IV
  2. A - I, B - II, C - III, D - IV
  3. A - II, B - III, C - I, D - IV
  4. A - IV, B - I, C - II, D - III

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : A - III, B - I, C - II, D - IV

एकांकी Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है- A - III, B - I, C - II, D - IVKey Pointsसूची-I के साथ सूची-II का मिलान कीजिए:

सूची-I

(लेखक)

सूची-II

(एकांकी)

A.

भारत भूषण अग्रवाल

III.

आदिम युग

B.

कमलेश्वर

I.

लहर लौट गयी

C.

विष्णु प्रभाकर

II.

मैं तुम्हें क्षमा नहीं करुँगा

D.

उदयशंकर भट्ट

IV.

पलायन

Important Pointsभारत भूषण अग्रवाल-

  • जन्म-1919-1975ई. 
  • तार सप्तक(1943ई.) के कवि है। 
  • मुख्य रचनाएँ-
    • जागते रहो(1942ई.) 
    • मुक्तिमार्ग(1947ई.) 
    • ओ अप्रस्तुत मन(1958ई.)
    • कागज के फूल(1963ई.) आदि।

विष्णु प्रभाकर-

  • जन्म-1912-2009ई.
  • विष्णु प्रभाकर हिन्दी के सुप्रसिद्ध लेखक थे इन्होने अनेकों लघु कथाएँ, उपन्यास, नाटक तथा यात्रा संस्मरण लिखे।
  • उनकी कृतियों में देशप्रेम, राष्ट्रवाद, तथा सामाजिक विकास मुख्य भाव हैं।
  • प्रमुख रचनाएँ-(उपन्यास)
    • ​ढलती रात
    • स्वप्नमयी
    • अर्धनारीश्वर
    • धरती अब भी घूम रही है
    • क्षमादान, दो मित्र
    • पाप का घड़ा
    • होरी आदि।

उदयशंकर भट्ट के उपन्यास -

  • वह जो मैंने देखा
  • नए मोड़
  • सागर
  • लहरें और मनुष्य 
  • लोक-परलोक
  • शेष-अशेष
  • दो अध्याय आदि।

कमलेश्वर-

  • जन्म- 1932-2007 ई.
  • कमलेश्वर हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक एवं सशक्त लेखकों में से एक हैं।
  • इन्होने कहानी, उपन्यास, पत्रकारिता, स्तंभ लेखन, फिल्म पटकथा जैसी अनेक विधाओं में रचनाएँ की।
  • कहानियाँ-

    • राजा निरबंसिया(1957 ई.)
    • कस्बे का आदमी(1958 ई.)
    • खोयी हुई दिशाएं(1963 ई.)
    • मांस का दरिया(1966 ई.) आदि। 
  • प्रमुख कहानियाँ-
  • नीली झील
  • तलाश
  • बयान
  • नागमणि
  • अपना एकांत
  • आसक्ति
  • ज़िंदा मुर्दे
  • जॉर्ज पंचम की नाक
  • मुर्दों की दुनिया
  • कस्बे का आदमी आदि। 

Top एकांकी MCQ Objective Questions

'रेशमी टाई' एकांकी के रचनाकार हैं:

  1. मोहन राकेश
  2. भगवती चरण वर्मा
  3. डॉ. रामकुमार वर्मा
  4. उपेन्द्रनाथ अश्क

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : डॉ. रामकुमार वर्मा

एकांकी Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • रेशमी टाई एकांकी के रचनाकार हैं डॉ. रामकुमार वर्मा ।
  • हिंदी में एकांकी नाटकों की परंपरा संस्कृत नाटकों से चली आ रही है ।
  • हिंदी एकांकी का बीज 'जैन लघु राज ' में प्राप्त होता है ।

Key Points

  • रामकुमार वर्मा आधुनिक एकांकियों के प्रथम रचनाकार हैं , बादल की मृत्यु (1930) एकांकी की रचना उन्होंने पश्चिम नाट्य विधान को ध्यान में रखकर की ।

Important Points

  • डॉ रामकुमार वर्मा की प्रमुख एकांकी - पृथ्वीराज की आँखें, चारु मित्रा, विभूति, सप्तकिरण, रूपरंग, कौमुदी महोत्सव, ध्रुव तारिका, ऋतुराज, रजत रश्मि, दीपदान, काम कंदला, बापू , इंद्रधनुष, रिमझिम, औरंगजेब की आखिरी रात ।

Additional Information

  • मोहन राकेश - अंडे के छिलके, सिपाही की माँ, प्याली टूटती हैं, बहुत बड़ा सवाल, रात बीतने तक ।
  • भगवती चरण वर्मा - सबसे बड़ा आदमी, मैं और केवल मैं, दो कलाकार ।
  • उपेन्द्रनाथ अश्क - लक्ष्मी का स्वागत, पापी, मोहब्बत, अंधी गली, खिड़की, पर्दा उठाओं, पर्दा गिराओ, कैसा साब कैसी आया ।

उपेन्द्रनाथ 'अश्क' रचित 'जोंक' किस प्रकार का एकांकी है ?  

  1. प्रतीकात्मक 
  2. सामाजिक व्यंग्य
  3. मनोवैज्ञानिक 
  4. राजनीतिक व्यंग  

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सामाजिक व्यंग्य

एकांकी Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

'जोंक' रचना सामाजिक व्यंग्य की रचना है, जिसके रचनाकार उपेन्द्रनाथ 'अश्क' है। अत: सही विकल्प 2) सामाजिक व्यंग्य होगा।

Key Points

  • यह एक हास्यपरक व्यंग्य रचना है।
  • लेखन सन् 1940 में किया गया है। 

 Additional Information

  • प्रतीकात्मक:- प्रतिको के माध्यम से लिखी गयी रचना प्रतीकात्मक कहलाती है। जैसे:- मछली को मनुष्य और जल को जीवन मानकर लिखना।
  • मनोवैज्ञानिक:- मानसिक मनोविकारो से सम्बन्धित रचनाएँ । जैसे- रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध उत्साह, भय, आशा, करुणा आदि।
  • राजनीतिक व्यंग  :- राजनितिक समस्यों से सम्बन्धित व्यंग्य की रचनाएँ ही राजनितिक व्यंग्य कहलाती है। जैसे:- जामुन का पेड़ रचना कृष्ण चन्द्र जी की। 

'कौमुदी महोत्सव' एकांकी किस सम्राट के काल को चित्रित करती है?

  1. सम्राट अशोक
  2. सम्राट समुद्रगुप्त
  3. सम्राट चंद्रगुप्त
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सम्राट चंद्रगुप्त

एकांकी Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

'कौमुदी महोत्सव' एकांकी सम्राट चंद्रगुप्त के काल को चित्रित करती है

Key Pointsडॉ. राम कुमार वर्मा-

  • जन्म- 1905 - 1990 ई.
  • हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, व्यंग्यकार और हास्य कवि के रूप में जाने जाते हैं।
  • उन्हें हिन्दी एकांकी का जनक माना जाता है।
  • उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन 1963 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इनके काव्य में 'रहस्यवाद' और 'छायावाद' की झलक है।
  • रचनाएँ (एकांकी-संग्रह)-
    • पृथ्वीराज की आँखें (1938 ई.)
    • चारुमित्रा
    • रेशमी टाई (1941 ई.)।
    • सप्त-किरण
    • कौमुदी महोत्सव
    • दीपदान
    • रजत-रश्मि आदि। 

'सबसे बड़ा आदमी' किसके द्वारा लिखित एकांकी है?

  1. भगवतीचरण वर्मा
  2. उपेन्द्रनाथ अश्क
  3. सेठ गोविन्द दास
  4. रामकुमार वर्मा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भगवतीचरण वर्मा

एकांकी Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

भगवतीचरण वर्मा ने सबसे बड़ा आदमी एकांकी लिखी थी।

Key Points

  • यह महात्मा गाँधी के ऊपर लिखी गई रचना है।

Important Points

  • भूले बिसरे चित्र हिन्दी के विख्यात साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा द्वारा रचित एक उपन्यास है।
  • इसका रचना वर्ष 1959 ईस्वी है।
  • इसके लिये इन्हें सन् 1961 में "साहित्य अकादमी पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
भगवतीचरण वर्मा द्वारा रचित उपन्यास :-

उपन्यास

रचना वर्ष

उपन्यास

रचना वर्ष

पतन

1927

सामर्थ्य और सीमा

1962

चित्रलेखा

1934

थके पांव

1963

3 वर्ष

1936

रेखा

1964

टेढ़े मेढ़े रास्ते

1946

सच्ची सीधी बात

1968

आखरी दाँव

1950

सबहिं नचावत राम गोसाईं

 

1970

अपने खिलौने

1957

भूले बिसरे चित्र

1959

प्रश्न और मरीचिका

1973

वह फिर नहीं आई

1960

Additional Information

  • यही सच है : कहानी मन्नू भंडारी
  • अकेली : कहानी मन्नू भंडारी
  • ममता : कहानी जयशंकर प्रसाद

‘पृथ्वीराज की आँखे’ एकांकी के संबंध में इनमे से कौन सा कथन असत्य है?

  1. यह घटना-प्रधान एकांकी है।
  2. इसमें पृथ्वीराज की वीरता, कुशलता और स्वाभिमान चित्रित है I
  3. इसके संवाद पत्रों की मनोदशा को भली-भाँती प्रकट करते है ।
  4. इसमें संकलन-त्रय के नियम का निर्वहन हुआ है

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : यह घटना-प्रधान एकांकी है।

एकांकी Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ असत्य कथन 'यह घटना-प्रधान एकांकी है' हैं। अतः सही विकल्प 1) "यह घटना-प्रधान एकांकी है। सही उत्तर है, क्योंकिं वह एक असत्य कथन है।

विशेष:

  • 'पृथ्वीराज की आँखे' डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा रचित ऐतिहासिक एकांकी है।
  • जो पृथ्वीराज चौहान की वीरता, कुशलता और स्वाभिमानी से चित्रित है।

‘भोर का तारा’ एकांकी का कथानक किसके शासन से संबधित है?

  1. चंद्रगुप्त-प्रथम
  2. समुद्रगुप्त
  3. कुमारगुप्त
  4. स्कंदगुप्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : स्कंदगुप्त

एकांकी Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘भोर का तारा’ एकांकी का कथानक स्कंदगुप्त शासन से संबधित है। ‘भोर का तारा’ एकांकी जगदीश चन्द्र माथुर द्वारा रचित राष्ट्रीय भावना से भरी हुई है ।अतः सही उत्तर स्कंदगुप्त होगा ।

जगदीश चन्द्र माथुर की रचनाएँ

यादों का पहाड़,आधा पुल,मुठ्ठी भर कांकर,कभी न छोड़ें खेत,धरती धन न अपना

Key Points

  • जयशंकर प्रसाद द्वारा 1928 में रचित नाटक।
  • स्कन्दगुप्त में:-
  • पुरुष पात्र - पृथ्वीसेन, स्कंदगुप्त, भट्टार्क, महा दंड नायक, पुरू गुप्त, कुमार गुप्त
  • स्त्री पात्र - देवसेना, विजय, अंत देवकी
  • कुमारगुप्त के विलासी साम्राज्य का चित्रण।
  • आंतरिक कलह, विदेशी आक्रमण का प्रभाव।

इनमें से कौनसी रचना 'जीवनी' नहीं है? 

  1. पृथ्वीराज की आँखे 
  2. स्वातंत्र्य उपासक महाराणा प्रताप 
  3. रानी लक्ष्मीबाई 
  4. राष्ट्रमंदिर का सुवासित पुष्प : केसरीसिंह बारहठ 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पृथ्वीराज की आँखे 

एकांकी Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'पृथ्वीराज की आँखे' है।

Key Points

  • पृथ्वीराज की आखँ  एकांकी विधा है।
  • जिसके लेखक रामकुमार वर्मा है।
  • पृथ्वीराज की आँखे एकांकी का विषय ः-
  • इसमे पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गौरी के चरित्र की थोडी बहुत झांकी प्रस्तुत की गई है।
  • रामकुमार वर्मा के अन्य प्रमुख रचनाः-
  • कौमुदी महोत्सम , दीपदान , रजत - रश्मि , रिमझिम आदि।

Additional Informationअन्य विकल्प जीवनी विधा है।

विधा परिभाषा
जीवनी किसी व्यक्ति के जीवन का चरित्र चित्रण करना अर्थात किसी व्यक्ति विशेष के सम्पूर्ण जीवनी वृतांत को जीवनी कहते है।

'कारवाँ' एकांकी के रचनाकार कौन है?

  1. जयशंकर प्रसाद
  2. गिरिजा कुमार माथुर
  3. रामकुमार वर्मा
  4. भुवनेश्वर प्रसाद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भुवनेश्वर प्रसाद

एकांकी Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • हिंदी में एकांकी नाटक की परंपरा संस्कृत नाटकों से चली आ रही है ।
  • 'कारवाँ' एकांकी के रचनाकार भुवनेश्वर प्रसाद हैं ।
  • भुवनेश्वर के ऊसर नाटक के प्रकाशन से आधुनिक बोध का आरम्भ माना जाता है ।

Key Points

  • डॉ रामकुमार वर्मा ने भुवनेश्वर को 'विश्व का प्रथम असंगत नाटककार' कहा है ।
  • एकांकी में जीवन की एकरूपता है, प्रारंभ में ही कौतूहल की स्थिति रहती है ।

  

  • भुवनेश्वर की अन्य एकांकी - श्यामा, ऊसर, तांबे के कीड़े, शैतान, स्ट्राइक, सिकंदर, रोमांच - रोमांच, आज़ादी की नीद, ख़ामोशी आदि ।

'मेंड़ तोड़ दी' किस एकांकीकार की रचना है ?

  1. उदय शंकर भट्ट
  2. डॉ० रामकुमार वर्मा
  3. लक्ष्मी नारायण मिश्र
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : लक्ष्मी नारायण मिश्र

एकांकी Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF
'मेंड तोड़ दी' एकांकी लक्ष्मी नारायण मिश्र की रचना है।
 Key Pointsलक्ष्मी नारायण मिश्र -
  • जन्म - 1903 ई.
  • जन्म स्थान - उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के बस्ती क्षेत्र में
  • मृत्यु - 1987 ई.
  • मुख्य - मिश्र जी के एकांकी विषय वस्तु की दृष्टि से पौराणिक, ऐतिहासिक तथा मनोवैज्ञानिक पृष्ठभूमि लिए हुए।
  • इनके एकांकियों में पात्र कम संख्या में रहते हैं उनके पात्र अपने निजी जीवन को जीते हुए लगते हैं।
Important Pointsलक्ष्मी नारायण मिश्र के एकांकी संग्रह -
  • प्रलय के पंख पर - इसमें 6 एकांकी संग्रहित है।
  • अशोक वन
  • भगवान मनु तथा अन्य एकांकी
  • विधायक पाराशर 
  • याज्ञवलक्य
  • कौटिल्य
  • आचार्य शंकर
Additional Informationउदय शंकर भट्ट के एकांकी संग्रह -
  • एक ही कब्र में
  • दस हजार
  • स्त्री का हृदय
  • बड़े आदमी की मृत्यु
  • नए मेहमान
  • पर्दे के पीछे
  • विष की पुड़िया 
डॉ रामकुमार वर्मा के एकांकी संग्रह -
  • पृथ्वीराज की आंखें
  • रेशमी टाई
  • चारु मित्र
  • विभूति
  • कौमुदी महोत्सव
  • दीपदान
  • रिमझिम

"औरंगजेब की आखिरी रात" एकांकी के लेखक कोन हैं?

  1. राधाचरण गोस्वामी
  2. मुक्ति बोध
  3. अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
  4. रामकुमार वर्मा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : रामकुमार वर्मा

एकांकी Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

'औरंगजेब की आखिरी रात' एकांकी के रचनाकार रामकुमार वर्मा हैं। 

Key Points

  • इस एकांकी के माध्यम से औरंगजेब के अंतर्द्वंद्व में निहित कथाओं के मनोवैज्ञानिक चित्रण डॉ वर्मा ने प्रस्तुत किया है कि जीवन में उन्माद में प्रवाहित होकर किया जाने वाला कुकर्म या सत्कर्म अपना प्रभाव अवश्य दिखाता है 


अन्य विकल्प-​

रचनाकार

प्रमुख रचनाएँ

राधाचरण गोस्वामी

 'बाल विधवा' (1883-84 ई.), 'सर्वनाश' (1883-84 ई.), 'अलकचन्द' (अपूर्ण 1884-85 ई.) 'विधवा विपत्ति' (1888 ई.) 'जावित्र' (1888 ई.)

गजानन माधव मुक्तिबोध


तार सप्तक,चाँद का मुँह टेढ़ा है, भूरी-भूरी खाक-धूल

अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

 

प्रिय प्रवास (1914 ई .),कवि सम्राट,वैदेही वनवास (1940 ई .),पारिजात (1937 ई .),रस-कलश (1940 ई .),चुभते चौपदे (1932 ई.),चोखे चौपदे (1924 ई .),ठेठ हिंदी का ठाठ,अधखिला फूल,रुक्मिणी परिणय


Additional Information 

रामकुमार वर्मा​ का परिचय- 

  • डॉ राम कुमार वर्मा (15 सितम्बर, 1905 - 1990) हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, व्यंग्यकार और हास्य कवि के रूप में जाने जाते हैं।
  • उन्हें हिन्दी एकांकी का जनक माना जाता है। उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन 1963 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • इनके काव्य में 'रहस्यवाद' और 'छायावाद' की झलक है। रामकुमार वर्मा आधुनिक हिन्दी साहित्य के सुप्रसिद्ध कवि, एकांकीकार और आलोचक हैं।
  • "चित्ररेखा" काव्य-संग्रह पर इन्हें हिन्दी का सर्वश्रेष्ठ "देव पुरस्कार" मिला है। साथ ही "सप्त किरण" एकांकी संग्रह पर अखिल भारतीय साहित्य सम्मेलन पुरस्कार और मध्यप्रदेश शासन परिषद से "विजयपर्व" नाटक पर प्रथम पुरस्कार मिला है।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti all app teen patti - 3patti cards game downloadable content teen patti noble