Question
Download Solution PDFमुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFयहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है।
दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है।
Key Points
- मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा।
- लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'।
- पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि।
- लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिंग।
- वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है।
Additional Information
- वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है।
- वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन।
- एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात।
- बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें।
- विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं।
- विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक।
- कमल नीला है।
- रास्ता पथरीला है।
- दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं।
- कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं।
- यह पुस्तक राम की है
- चूहा बिल से बाहर निकला।
- इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं।
- कारक के 8 भेद होते हैं।
Last updated on Jul 7, 2025
-> The Staff Selection Commission released the SSC GD 2025 Answer Key on 26th June 2025 on the official website.
-> The SSC GD Notification 2026 will be released in October 2025 and the exam will be scheduled in the month of January and February 2026.
-> Now the total number of vacancy is 53,690. Previously, SSC GD 2025 Notification was released for 39481 Vacancies.
-> The selection process includes CBT, PET/PST, Medical Examination, and Document Verification.
-> The candidates who will be appearing for the 2026 cycle in the exam must attempt the SSC GD Constable Previous Year Papers. Also, attempt SSC GD Constable Mock Tests.