वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यगत अशुद्धियाँ - Download Free PDF

Last updated on Jun 24, 2025

Latest वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1:

निम्न में से सही वाक्य चुनें।

  1. अनेकों श्रीकृष्ण के नाम हैं।
  2. नाम हैं अनेकों श्रीकृष्ण के।
  3. श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं।
  4. श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 1 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से ‘श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं' शुद्ध वाक्य रूप है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 4 'श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points 

  • श्रीकृष्ण के अनेक नाम हैं’ शुद्ध वाक्य है क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।

अन्य विकल्प - 

  • अनेकों श्रीकृष्ण के नाम हैं l - पदक्रम और वचन संबंधी अशुद्धि
  • नाम हैं अनेकों श्रीकृष्ण के। - पदक्रम और वचन संबंधी अशुद्धि
  • श्रीकृष्ण के अनेकों नाम हैं। - वचन संबंधी अशुद्धि

Additional Information

वाक्यगत अशुद्धि

वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया। 

शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।   

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2:

निम्न वाक्यों में से सही वाक्य चुनें।

  1. वह जाने कैसे कि मैं कैसे जी रहा हूँ।
  2. मैं कैसे जीवित वह क्या जाने।
  3. वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ।
  4. वह जाने कि मैं कैसे जीवित हूँ।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 2 Detailed Solution

दिये गए विकल्पों में से ‘वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ' शुद्ध वाक्य रूप है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 3 'वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • वह क्या जाने कि मैं कैसे जी रहा हूँ’ शुद्ध वाक्य है क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।

अन्य विकल्प - 

  • वह जाने कैसे कि मैं कैसे जी रहा हूँl - पदक्रम संबंधी अशुद्धि
  • मैं कैसे जीवित वह क्या जाने। - पदक्रम और क्रिया संबंधी अशुद्धि
  • वह जाने कि मैं कैसे जीवित हूँ। - क्रिया पदबंध संबंधी अशुद्धि

Additional Information

वाक्यगत अशुद्धि

वाक्य सम्प्रेषण की सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक इकाई होती है। अतः वाक्यगत अशुद्धियाँ को शुद्ध रूप में लिखना सम्प्रेषण को अधिक सरल बनाता है। वाक्य में, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया-विशेषण, क्रिया, विशेषण आदि संबंधी अशुद्धियाँ हो सकती हैं।

अशुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी वापस लौट आया। 

शुद्ध रूप - वह बहुत जल्दी लौट आया।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3:

निम्न में से किस वाक्य में कारक चिह्न का अशुद्ध प्रयोग हुआ है?

  1. वह अभी तक हैदराबाद द्वारा नहीं लौटा है।
  2. विद्यार्थी के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करना उचित है।
  3. हमें अपने पड़ोसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।
  4. गर्मी से उसका चेहरा तमतमाया हुआ था।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वह अभी तक हैदराबाद द्वारा नहीं लौटा है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है - वह अभी तक हैदराबाद द्वारा नहीं लौटा है।

Key Points

  • अशुद्ध वाक्य - वह अभी तक हैदराबाद द्वारा नहीं लौटा है।
  • दिए गये वाक्य में कारक प्रयोग की त्रुटि है,
  • ​यहाँ 'द्वारा' सार्थक शब्द नहीं है और इससे सही अर्थ प्रकट नहीं हो रहा।
  • ​अत: सार्थक शब्द 'से' होना चाहिए। 
  • शुद्ध वाक्य - वह अभी तक हैदराबाद से नहीं लौटा है।

अन्य विकल्प -

  • विद्यार्थी के लिए ब्रह्मचर्य का पालन करना उचित है।
    • के लिए: संबंध कारक (के लिए - हेतु)
  • हमें अपने पड़ोसी से ईर्ष्या नहीं करनी चाहिए।
    • से: अपादान कारक (से - विभक्ति)
  • गर्मी से उसका चेहरा तमतमाया हुआ था।
    • से: अपादान कारक (से - विभक्ति)

Important Points हिन्दी में आठ कारक’ हैं -

कारक विभक्तियाँ
कर्ता   ने
कर्म   को
करण   से, द्वारा
सम्प्रदान   को, के लिये, हेतु
अपादान   से (अलग होने के अर्थ में)
सम्बन्ध    का, की, के, रा, री, रे
अधिकरण   में, पर
सम्बोधन   हे! अरे! ऐ! ओ! हाय!

Additional Information कारक संबंधी अशुद्धियाँ - 

अशुद्ध वाक्य शुद्ध वाक्य
हिन्दी भारत का राष्ट्रभाषा है।  हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा है।
वह देर में खाना खाता है। वह देर से खाना खाता है।
किसान ने खेत पर बीज बोया है।  किसान ने खेत में बीज बोया है।
शिष्य यज्ञ को लकड़ी लाया। शिष्य यज्ञ के लिए लकड़ी लाया।
मैं शीतल जल को पी रहा हूँ। मैं शीतल जल पी रहा हूँ।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4:

निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?

  1. मनुष्य स्वभावतः अकेलापन पसंद नहीं करता।
  2. देश में सर्वस्व शांति होना चाहिए।
  3. विकास के सूत्र मानव के हाथ में हैं।
  4. मनुष्यता मनुष्य की अमूल्य निधि है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : देश में सर्वस्व शांति होना चाहिए।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 4 Detailed Solution

''देश में सर्वस्व शांति होना चाहिए।'' यह वाक्‍य अशुद्ध है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्‍य- देश में सर्वस्व शांति होना चाहिए। इस वाक्‍य में सर्वस्व शब्‍द में वर्तनी संबंधी त्रुटि है। और साथ ही ल‍िंग संबंधी त्रु‍ट‍ि भी हैं। 
  • शुद्ध वाक्‍य- देश में सर्वत्र शांति होनी चाहिए। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍पों में द‍िए गए सभी वाक्‍य शुद्ध हैं। 

Important Points 

  • वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

जैसे -

संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

  • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
  • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
  • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

वचन संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
  • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

कारक संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सब से नमस्ते।
  • शुद्ध - सब को नमस्ते।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5:

निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।  

  1. इस लड़की का चाल ठीक नहीं है।
  2. उन लोगों की मनोवृत्ति ठीक नहीं लगती। 
  3. यहाँ के हवा – पानी बहुत खराब है। 
  4. खुदा की कसम गजब हो गई।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : उन लोगों की मनोवृत्ति ठीक नहीं लगती। 

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 5 Detailed Solution

'उन लोगों की मनोवृत्ति ठीक नहीं लगती।' शुध्‍द वाक्‍य है। अन्‍य सभी विकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • शुध्‍द वाक्‍य- उन लोगों की मनोवृत्ति ठीक नहीं लगती।

Important Points अन्‍य व‍िकल्‍प-

अशुद्ध वाक्य

शुद्ध वाक्य

इस लड़की का चाल ठीक नहीं है।

इस लड़की की चाल ठीक नहीं है। 

यहाँ के हवा – पानी बहुत खराब है। 

यहॉं के हवा-पानी बहुत खराब हैं। 

खुदा की कसम गजब हो गई

खुदा की कसम गजब हो गया।

Additional Information वाक्‍य में अशुद्धियाँ- ​

  • वाक्‍य सम्‍प्रेषण की सबसे महत्‍वपूर्ण और सार्थक इकाई है अत: वाक्‍यगत अशुद्धियों को शुद्ध रूप में लिखना वाक्‍य को अधिक सरल बनाता है। 
  • वाक्‍य में पदक्रम, पुनरावृत्ति, वर्तनी, शब्‍द-अर्थ, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि अशुद्धियॉं हो सकती हैं। 

Top वाक्यगत अशुद्धियाँ MCQ Objective Questions

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' चुनें।

प्रधानाचार्य ने (1) / हिन्दी अध्यापक (2) / को बुलाये। (3) / कोई त्रुटि नही है (4)

  1. 3
  2. 4
  3. 2
  4. 1

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : 3

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 1 सही है क्योंकि अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

  • प्रधानाचार्य एकवचन संज्ञा है इसलिए इसके साथ उपयोग की जाने वाली क्रिया भी एकवचन होनी चाहिए इसलिए "को बुलाये" की जगह 'को बुलाया' होना चाहिए अतः हम कहा सकते है की (3) में त्रुटि है। 
  • सही वाक्य: प्रधानाचार्य ने हिन्दी अध्यापक को बुलाया। 

Additional Information

  • वाक्य रचना के दौरान कर्ता के अनुसार ही क्रिया का प्रयोग होता है। 
  • उदाहरण:
    • मुंबई का आम स्वादिष्ट होता है। 
    • पुस्तकें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती है । 
    • लड़के पढ़ाई नहीं कर रहे हैं । 

मुझे मज़ा आती है। - रेखाकित शब्द की त्रुटि बताइए-

  1. लिंग के कारण
  2. वचन के कारण
  3. विशेषण के कारण
  4. कारक के कारण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : लिंग के कारण

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

यहाँ सही उत्तर है ''लिंग के कारण'' क्योंकि दिए गए वाक्य में लिंग संबंधी त्रुटि है। अन्य विकल्प अनुचित है। 

दिए गए वाक्य का शुद्ध रूप होगा- मुझे मजा आता है। 

Key Points

  • मजा एक पुल्लिंग शब्द है इसलिए मजा के साथ ''आती'' के बजाय ''आता'' का प्रयोग किया जाएगा। 
  • लिंग की परिभाषा- संज्ञा के जिस रुप से व्यक्ति, वस्तु या भाव के नर या मादा होने का ज्ञात होता है उसे लिंग कहते हैं। 
    • लिंग के दो भेद होते हैं- स्त्रीलिंग और पुल्लिं। 
      • स्त्रीलिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़की, बकरी, लज्जा, शाखा, कुर्सी, बुआ, लक्ष्मी'। 
      • पुल्लिंग शब्दों के उदाहरण- 'लड़का, बकरा, लोहा, चश्मा, खटमल, नाटक, पर्वत, मुर्गा, बैल, भाई' आदि। 
  • वचन, विशेषण तथा कारक की दृष्टि से वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है। 

Additional Information

  •  वचन की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के उस रूप को वचन कहते हैं जो उसके एक या एक से अधिक होने का बोध कराता है। 
  • वचन के दो भेद होते हैं - एकवचन तथा बहुवचन। 
    • एकवचन शब्दों के उदाहरण- मेला, बच्चा, माता, आंख,पंखा, रात, बात। 
    • बहुवचन शब्दों के उदाहरण मेले, बच्चे, माताएं, आंखें, पंखे,रातें, बातें। 
  • विशेषण की परिभाषा- विशेषण के शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। 
  • विशेषण के मुख्यतः चार भेद होते हैं- गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक तथा संकेतवाचक। 
    • कमल नीला है। 
    • रास्ता पथरीला है।   
  • दिए गए 2 वाक्यों में नीला तथा पथरीला शब्द विशेषण हैं। 
  • कारक की परिभाषा- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रुप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उनका संबंध सूचित हो उसे कारक कहते हैं। 
    • यह पुस्तक राम की है 
    • चूहा बिल से बाहर निकला। 
  • इन दोनों वाक्यों में की तथा से शब्द कारक है। क्योंकि यह दोनों शब्द वाक्य के अन्य शब्दों से संज्ञा शब्दों का संबंध बताते हैं। 
  • कारक के 8 भेद होते हैं। 

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड में अशुद्धि है?

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया।

  1. भाषा
  2. उपदेश
  3. दिया
  4. पाली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : पाली

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

गौतम बुद्ध ने पाली भाषा में उपदेश दिया। इस वाक्‍य में पाली शब्‍द का प्रयोग अनुचित क‍िया गया है। 

Key Points

  • पाली शब्‍द की शुद्ध वर्तनी पालि है। 
  • सही वाक्‍य- गौतम बुद्ध ने पाल‍ि भाषा में उपदेश द‍िया। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Important Points

अशुध्‍द शब्‍द  शुध्‍द शब्‍द  
महत्‍व  महत्त्व
उज्‍जवल  उज्‍ज्‍वल 
कवियित्री  क‍वयित्री 
रसायण  रसायन 

Additional Information 

वर्तनी- किसी शब्‍द में आए हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते है। वर्तनी का सम्‍बन्‍ध उच्‍चारण से होता है। 

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नही है' विकल्प को चुनें।

स्टेशन पहुँचते ही वह फोन कर दिया।

  1. फोन कर दिया
  2. कोई त्रुटि नही है
  3. स्टेशन पहुँचते ही
  4. वह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में से विकल्प 4 "वह" सही है क्योंकि इसमें ही त्रुटि है। अन्य विकल्पों में कोई त्रुटि नहीं है। 

Key Points

स्पष्टीकरण :

  • प्रस्तुत कथन में "वह" के स्थान पर "उसने" का उपयोग करना सही होगा क्योंकि उसने का उपयोग करने से  वाक्य केअर्थ के साथ भाव भी स्पष्ट हो जाता है।

सही वाक्य: 

  • स्टेशन पहुँचते ही उसने फोन कर दिया।

Important Points

  • वह और उसने के उपयोग में अंतर आप इस उदाहरण से समझ सकते हैं। 
    • राम मेरा मित्र है, वह दिल्ली में रहता है। 
    • राम मेरा मित्र है, उसने दिल्ली में घर खरीदा है। 

Additional Information

कर्ता
वह, उसने वे, उन्होंने
कर्म उसे, उसको उन्हें, उनको
करण
उससे, उसके द्वारा
  उनसे, उनके द्वारा

निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है-

  1. पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
  2. तुम सबसे सुंदरतम हो।
  3. तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
  4. मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

शुद्ध वाक्य है- मैंने कुछ पुस्तकें, कागज और स्याही खरीदी।

Key Pointsशुद्ध वाक्य है-

  • पिताजी का शरीर गद्गद हो गया।
    शुद्ध वाक्य- पिताजी का मन गद्गद हो गया।
  • तुम सबसे सुंदरतम हो।
    शुद्ध वाक्य- तुम सबसे सुंदर हो।
  • तुम्हारे ऊपर इसका भार है।
    शुद्ध वाक्य- इसका भार तुम पर है। 

Important Pointsनिम्नलिखित वाक्यगत अशुद्धि होती हैं - 

  • संज्ञा संबंधित त्रुटि
  • लिंग संबंधित अशुद्धियाँ
  • वचन संबंधित अशुद्धियाँ
  • कारक संबंधित अशुद्धियाँ
  • शब्द चयन की अशुद्धियाँ
  • सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ
  • विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ
  • क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ
  • अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ
  • पदक्रम संबंधित अशुद्धियाँ

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प “किसी बदलाव की आवश्यकता नही है?

पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये।

  1. मेरे को
  2. मुझे
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।
  4. मेरे के लिए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : किसी बदलाव की आवश्यकता नही है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

विकल्प 3 सही है। वाक्य में किसी बदलाव​ की आवश्यकता नहीं है।

Key Points

  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इसमें कोई त्रुटि नहीं है
  • यहाँ सम्प्रदान कारक है। 
  • पिताजी मेरे लिए कुछ कपड़े ले आये। यहाँ पर मेरे लिए काम किया जा रहा है। इस वाक्य में सम्प्रदान कारक का उपयोग किया गया है। अतः वाक्य सही है

Additional Information

  • वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों के साथ क्रिया का सम्बन्ध कारक कहलाता है। 
  • जैसे- 
    • राम ने डंडे से घोङे को पीटा।
    • मोहन दस दिन में दिल्ली जायेगा।
  • ये आठ प्रकार के होते हैं -
    • “कर्ता ने कर्म को, करण से।
    • संप्रदान को, के लिए, अपादान से मान।।
    • का, के, की, संबंध हैं, अधिकरण में मान।
    • रे ! हे ! हो ! संबोधन, मित्र धरहु यह ध्यान।“
  • जिसके लिए कर्ता कुछ कार्य करे, उसे सम्प्रदान कारक कहते है।

दिए गए वाक्य में रेखाकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। यदि इसे प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता नही है, तो विकल्प "किसी बदलाव की आवश्यकता नही है' का चयन करें।

मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।

  1. मेरी गाय को छूने की मेहनत
  2. मेरी गाय को छूने का हिम्मत
  3. किसी बदलाव की आवश्यकता नहीं है।
  4. मेरी गाय को छूने का साहस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मेरी गाय को छूने का साहस

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में विकल्प 4 "मेरी गाय को छूने का साहस" सही है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गये वाक्य में ‘शब्द प्रयोग’ की त्रुटि है।
  • दिया गया वाक्य - मेरी गाय को छूने का उत्साह कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।
  • सही वाक्य - मेरी गाय को छूने का साहस कभी कोई नहीं कर सकता क्योंकि वह मारती है।

Additional Information

  • शेष 1 व 2 विकल्पों में मात्रात्मक व शब्द प्रयोग की त्रुटियाँ हैं।
  • विकल्प 3 अनावश्यक है।
  • उत्साह के सभी पर्यायवाची शब्द - उमंग, जोश, हौसला, जोश-खरोश, उबाल, उद्यम, अध्यवसाय, उछाह आदि हैं।
  • साहस के सभी पर्यायवाची शब्द - हिम्मत, हौसला, जीवट, निर्भयता, बहादुरी।

दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो ‘कोई त्रुटि नहीं है’ विकल्प को चुनें।

तुलसी के वास्ते राम अवतार लिया।

  1. कोई त्रुटि नहीं
  2. अवतार लिया
  3. तुलसी के वास्ते
  4. राम

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : राम

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - "राम" l Key Points

  • सही वाक्य:-
    • तुलसी के वास्ते राम ने अवतार लिया।
  • प्रश्न में दिया गया वाक्य त्रुटिपूर्ण है क्योंकि वाक्य में राम शब्द के बाद 'ने' कारक का प्रयोग नहीं किया गया है, जिसके कारण वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो पाता l
    • 'ने' कारक कर्ता के साथ प्रयोग होता है l यहां पर कर्ता राम है l
  • जिस रूप से क्रिया (कार्य) के करने वाले का बोध होता है वह कर्ता कारक कहलाता है। इसका विभक्ति-चिह्न 'ने' है। जो वाक्य में कार्य करता है उसे कर्ता कहा जाता है अथार्त वाक्य के जिस रूप से क्रिया को करने वाले का पता चले उसे कर्ता कहते हैं। इससे पता चलता है कि कर्ता और कर्म में क्या संबंध है l
  • अन्य विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य भागों में त्रुटि नहीं है l 

Additional Information

  • संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसके सम्बन्ध का बोध होता है, उसे कारक कहते हैं।
  • हिन्दी में आठ कारक होते हैं -
    • कर्ता, कर्म, करण, सम्प्रदान, अपादान, सम्बन्ध, अधिकरण और सम्बोधन।

निम्नलिखित वाक्य के किस खंड मे त्रुटि है?

जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।

  1. संबंध
  2. घोर
  3. साहित्य
  4. जीवन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : घोर

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। इस वाक्‍य में घोर शब्‍द का प्रयोग अनुचित किया गया है। 

Key Points

  • जीवन और साहित्य का घोर संबंध है।
  • घोर शब्‍द के स्‍थान पर घनिष्‍ठ शब्‍द का प्रयोग क‍िया जाएगा। 
  • घनिष्‍ठ का अर्थ- जिसके साथ अत्यधिक मित्रता का संबंध हो। 
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Additional Information

  •  वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

जैसे -

संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

  • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
  • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
  • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

वचन संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
  • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

कारक संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - सब से नमस्ते।
  • शुद्ध - सब को नमस्ते।

सर्वनाम संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - आप आपका काम करो।
  • शुद्ध - आप अपना काम करो।

अनुपयुक्त संज्ञा पदों का प्रयोग

  • अशुद्ध - दंगे में गोलियों की बाढ़ आ गई।
  • शुद्ध - दंगे में गोलियों की बौछार आ गई।

विशेषण संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - मुझे बड़ी भूख लगी है।
  • शुद्ध - मुझे बहुत भूख लगी है।

क्रिया संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - मैं दर्शन देने आया था।  
  • शुद्ध - मैं दर्शन करने आया था।

अव्यय संबंधित अशुद्धियाँ

  • अशुद्ध - एकमात्र दो उपाय है।
  • शुद्ध - केवल दो उपाय है।

निम्नलिखित वाक्यों में से वचन - सम्बन्धी अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए :

  1. वे प्रतिदिन आपस में परस्पर लड़ती हैं।
  2. शीघ्र चलो नहीं तो ट्रेन छूट जाएगी।
  3. मैदान में पाँच बकरी चर रही है।
  4. अंजलि छत पर कपड़े सुखा रही है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मैदान में पाँच बकरी चर रही है।

वाक्यगत अशुद्धियाँ Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

''मैदान में पाँच बकरी चर रही है।'' यह वाक्‍य वचन - सम्बन्धी अशुद्ध है। 

Key Points

  • अशुद्ध वाक्‍य- मैदान में पाँच बकरी चर रही है।
  • शुद्ध वाक्‍य- मैदान में पाँच बकरियाँ चर रही हैं। 
  • अन्‍य सभी व‍िकल्‍पों में द‍िए गए वाक्‍य वचन की दृष्टि से सही हैं। 

Additional Informationवाक्‍य में अशुद्धियाँ

  • वाक्‍य सम्‍प्रेषण की सबसे महत्‍वपूर्ण और सार्थक इकाई है अत: वाक्‍यगत अशुद्धियों को शुद्ध रूप में लिखना वाक्‍य को अधिक सरल बनाता है। 
  • वाक्‍य में पदक्रम, पुनरावृत्ति, वर्तनी, शब्‍द-अर्थ, संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, क्रिया, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि अशुद्धियॉं हो सकती हैं। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti download apk teen patti master 2025 teen patti joy 51 bonus teen patti real cash withdrawal teen patti club apk