Question
Download Solution PDFविद्यार्थिन∶ भाषाया: व्यवहारस्य आकलनार्थं निम्नलिखितेषु किं सर्वाधिकं महत्वपूर्णम्?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFप्रश्न अनुवाद - विद्यार्थी के भाषा व्यवहार के आकलन के लिये निम्नलिखित में से सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण क्या है?
स्पष्टीकरण - विद्यार्थी के भाषा व्यवहार के आकलन में पत्राधान (पोर्टफोलियो) सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि इसमें एक उचित प्रक्रिया का प्रयोग होता है, जिसमें बच्चों के साथ वार्तालाप करके उनके भाषा का आकलन कर मूल्यांकन किया जाता है और साथ ही साथ उनकी भाषा संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझ कर उपचारात्मक शिक्षण द्वारा दूर किया जाता है।
पत्राधान (पोर्टफोलियो) की परिभाषा - पोर्टफोलियो (पत्राधानम्) प्राथमिक स्तर पर भाषा आकलन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त उपकरण है। यह प्रपत्रों का संगठित और क्रमबद्ध संग्रह हो सकता है, जो बच्चों द्वारा किसी विशेष समयांतराल में तैयार किया गया हो।
प्रपत्रों के संगठित और क्रमबद्ध संग्रह के रूप में पोर्टफोलियो बच्चों की भाषा का आकलन करते हुए उनकी क्रमशः प्रगति को संदर्भित करता है। भाषा के पोर्टफोलियो के प्रयोग द्वारा -
- बच्चों की भाषा विकास से संबंधित निरंतर प्रगति का विस्तृत वर्णन किया जाता है।
- बच्चों की उत्कृष्ट कार्यों को उद्देश्यपूर्ण तथा व्यवस्थित रूप से संकलित कर सुरक्षित रखा जाता है।
- बच्चों की भाषा संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं को समझ कर उपचारात्मक शिक्षण द्वारा दूर किया जाता है।
एक पोर्टफोलियो मूल्यांकन निर्देशात्मक प्रक्रिया और मूल्यांकन प्रक्रिया के मिश्रण का प्रतिनिधित्व करता है। इस प्रक्रिया में शिक्षक और छात्र के बीच, छात्र और अन्य लोगों के बीच या छात्रों और माता-पिता के बीच चल रही बातचीत होती है। इस बातचीत में कक्षा में या उसके बाहर होने वाली चर्चाओं पर विचार - विनिमय किया जा सकता है, जो सीखा गया है, उसके संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर सारांश कथन भी किया जा सकता है। तस्वीरें, रेखाचित्र और अन्य दृश्यों का भी इसमें अंतर्भाव हो सकता है। पोर्टफोलियो का आकलन सार मौखिक परीक्षा की मदद से किया जा सकता है। अंत में नियमावली के आधार से पोर्टफोलियो पर निर्णय दिया जाता है।
Additional Information
अन्य विकल्पों का विश्लेषण - विद्यार्थी के भाषा व्यवहार का आकलन 'चिन्हाङ्कनसूची' या 'मूल्यनिर्धारकश्रेणी' से नही किया जा सकता। भाषा व्यवहार के आकलन के लिये 'वार्तालाप' आवश्यक है किंतु केवल वार्तालाप होना महत्त्वपूर्ण नही। किसी विशिष्ट प्रक्रिया में वार्तालाप को अंतर्भूत किया जाये तो वह अधिक प्रभावशाली होता है और इसी प्रक्रिया को पत्राधान कहते हैं।
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.