व्यंजन MCQ Quiz in मल्याळम - Objective Question with Answer for व्यंजन - സൗജന്യ PDF ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യുക
Last updated on Apr 6, 2025
Latest व्यंजन MCQ Objective Questions
Top व्यंजन MCQ Objective Questions
व्यंजन Question 1:
ओष्ठ्य अल्पप्राण घोष व्यंजन वर्ण का उदाहरण कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 1 Detailed Solution
ओष्ठ्य अल्पप्राण घोष व्यंजन वर्ण का उदाहरण है - 'ब्'
- प वर्ग - 'ब्'
Mistake Points
- ओष्ठ्य अल्पप्राण अघोष व्यंजन - 'प्'
- ओष्ठ्य महाप्राण अघोष व्यंजन - 'फ्'
- दंतोष्ठ्य अल्पप्राण घोष व्यंजन - 'व्'
Key Points
- क वर्ग - क ख ग घ ङ (कण्ठ का स्पर्श)
- च वर्ग - च छ ज झ ञ (तालु का स्पर्श)
- ट वर्ग - ट ठ ड ढ ण (ड़, ढ़) (मूर्धा का स्पर्श)
- त वर्ग - त थ द ध न (दाँतों का स्पर्श)
- प वर्ग - प फ ब भ म (होंठों का स्पर्श)
- य वर्ग - य, र, ल, व । (अन्तःस्थ शब्द )
Additional Information
अल्पप्राण:-
महाप्राण:-
घोष:-
अघोष:-
|
व्यंजन Question 2:
कौन-सा व्यंजन तालव्य वर्ण नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 2 Detailed Solution
व्यंजन तालव्य वर्ण नहीं है - स्, अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- 'तालव्य' वर्ण - च, छ, ज, झ,ञ, य, श। ()
- 'च' वर्ग - च, छ, ज, झ,ञ।
- 'वर्त्स्य' वर्ण - स
- 'श' वर्ग - श, ष, स, ह (ऊष्म व्यंजन)
Important Points स्पर्श व्यंजन:-
वर्ग | वर्ण | उच्चारण स्थान |
क | क, ख, ग, घ, ङ | कंठ्य |
च | च, छ, ज, झ, ञ | तालव्य |
ट | ट, ठ, ड, ढ, ण (ड़, ढ़) | मूर्धन्य |
त | त, थ, द, ध, न | दन्त्य |
प | प, फ, ब, भ, म | ओष्ठ्य |
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
तालव्य | जिन वर्णों का उच्चारण तालु से होता है, उसे तालव्य वर्ण कहते हैं। | इ, च, छ, ज, झ, य, और तालव्य श। |
वर्त्य | ऐसा व्यंजन होता है जिसे उच्चारित करने के लिए जिह्वा को ऊपर के वर्त्स्य कटक से छुआ जाता है या पास लाया जाता है। | न, र, ल, स और ज़। |
व्यंजन Question 3:
निम्नलिखित में से कौन-सा द्विगुण व्यंजन है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 3 Detailed Solution
"ड़" द्विगुण व्यंजन है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
व्यंजन | परिभाषा | उदाहरण |
द्विगुण या उत्क्षिप्त व्यंजन | वह व्यंजन जिसमें दो तरह के गुण होते है द्विगुण व्यंजन कहलाते हैं। | ड़ और ढ़ |
अन्य विकल्प-
व्यंजन | प्रकार |
च | स्पर्श व्यंजन |
क्ष | संयुक्त व्यंजन |
क | स्पर्श व्यंजन |
Additional Information
उच्चारण स्थान (ध्वनि वर्ग) | उच्चरित ध्वनि |
---|---|
ओष्ठ्य | प, फ, ब, भ, म |
दन्त्योष्ठ्य | फ़, व् |
दन्त्य | त, थ, द, ध |
वर्त्स्य | न, स, ज़, र, ल, ळ |
मूर्धन्य | ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, र |
कठोर तालव्य | श, च, छ, ज, झ |
कोमल तालव्य | क, ख, ग, घ, ञ, ख़, ग़ |
पश्च-कोमल-तालव्य | क़ |
स्वरयंत्रामुखी | ह |
व्यंजन Question 4:
कौन-सा संयुक्त व्यंजन नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 4 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से "य" संयुक्त व्यंजन नहीं है।
- य अन्तस्थ व्यंजन है।
- अन्तस्थ व्यंजन – य र ल व
Key Points
- जो व्यंजन दो या दो से अधिक व्यंजनों के मेल से बनते हैं, वे संयुक्त व्यंजन कहलाते हैं।
- ये संख्या में चार हैं :
- क्ष = क् + ष + अ = क्ष (रक्षक, भक्षक, क्षोभ, क्षय)
- त्र = त् + र् + अ = त्र (पत्रिका, त्राण, सर्वत्र, त्रिकोण)
- ज्ञ = ज् + ञ + अ = ज्ञ (सर्वज्ञ, ज्ञाता, विज्ञान, विज्ञापन)
- श्र = श् + र् + अ = श्र (श्रीमती, श्रम, परिश्रम, श्रवण)
- संयुक्त व्यंजन में पहला व्यंजन स्वर रहित तथा दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है।
Important Points द्वित्व व्यंजन-
- जब शब्द में एक ही वर्ण दो बार मिलकर प्रयुक्त हो तब उसे द्वित्व व्यंजन कहते हैं।
- जैसे- बिल्ली में 'ल' और पक्का में 'क' का द्वित्व प्रयोग है।
- द्वित्व व्यंजन में भी पहला व्यंजन स्वर रहित तथा दूसरा व्यंजन स्वर सहित होता है।
संयुक्ताक्षर -
- जब एक स्वर रहित व्यंजन अन्य स्वर सहित व्यंजन से मिलता है, तब वह संयुक्ताक्षर कहलाता हैं।
- जैसे- क् + त = क्त = संयुक्त
- स् + थ = स्थ = स्थान
- स् + व = स्व = स्वाद
- द् + ध = द्ध = शुद्ध
- यहाँ दो अलग-अलग व्यंजन मिलकर कोई नया व्यंजन नहीं बनाते।
Additional Information
- भाषा के अंदर सबसे छोटी इकाई ध्वनि या वर्ण होता है।
- वर्णों को व्यवस्थित समूह में रखने को वर्णमाला कहते हैं।
- देवनागरी हिंदी भाषा की लिपि है। इस वर्ण माला में कुल 52 वर्ण का समावेश है।
- इसे 4 भाग में बाँटा गया है – 33 व्यंजन ,11 स्वर, एक अनुस्वार ( अं ), एक विसर्ग ( अः ) है।
- साथ ही साथ द्विगुण व्यंजन ड़ और ढ़ तथा चार संयुक्त व्यंजन क्ष, श्र, ज्ञ, त्र का समावेश है।
हिंदी वर्णमाला के प्रकार-
स्वर -
- जिस वर्ण के उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता न लेनी पड़े उसे स्वर वर्ण कहते हैं।
- हिंदी में अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ स्वर होते हैं. हिंदी वर्णमाला में ग्यारह (11 स्वर) स्वर होते हैं।
व्यंजन -
- जिन वर्णो का उच्चारण स्वरों की सहायता से किया जाता है, वे व्यंजन कहलाते हैं।
- क वर्ग- क, ख, ग, घ, ङ
च वर्ग- च, छ, ज, झ, ञ
ट वर्ग- ट, ठ, ड, ढ, ण
त वर्ग- त, थ, द, ध, न
प वर्ग- प, फ, ब, भ, म
अंतःस्थ- य, र, ल, व
ऊष्म- श, ष, स, ह,
व्यंजन Question 5:
स्पर्श व्यंजन का उदाहरण है -
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 5 Detailed Solution
सही उत्तर 'च' हैं।
- 'च' स्पर्श व्यंजन का उदाहरण है।
- जिन व्यंजन वर्णो का उच्चारण करते समय वायु की टकराहट, कण्ठ, तालु, मूर्धा, दन्त, ओष्ठ को छूती हुई निकले वो स्पर्श व्यंजन कहलाते है।
- ये 25 व्यंजन होते है-
- क वर्ग- क ख ग घ ङ ये कण्ठ का स्पर्श करते है।
- च वर्ग- च छ ज झ ञ ये तालु का स्पर्श करते है।
- ट वर्ग- ट ठ ड ढ ण (ड़, ढ़) ये मूर्धा का स्पर्श करते है।
- त वर्ग- त थ द ध न ये दाँतो का स्पर्श करते है।
- प वर्ग- प फ ब भ म ये होठों का स्पर्श करते है।
Key Points
- अंतःस्थ व्यंजन: अंत करण के माध्यम से उच्चारित होने वाले व्यंजनों को अंतस्थ व्यंजन कहा जाता है।
- अंतस्थ व्यंजन के उदाहरण- य', 'र', 'ल' और 'व'।
व्यंजन की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। |
क, ख, ग, घ आदि |
स्पर्श व्यंजन |
च, छ, ज, ट, ठ आदि। |
ऊष्म व्यंजन |
श, ष, स, ह आदि। |
अंतःस्थ व्यंजन |
य, र, ल, व आदि। |
संयुक्त व्यंजन |
क्ष, त्र, ज्ञ आदि। |
आगत व्यंजन |
ज़, फ़ आदि |
अनुनासिक |
ङ, ञ, ण, न, म |
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण। |
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि |
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन। |
क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ आदि। |
व्यंजन Question 6:
लुंठित व्यंजन है:
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 6 Detailed Solution
हिंदी का 'र' व्यंजन लुंठित व्यंजन है।
जिस वर्ण के उच्चारण में जीभ लुढ़कती है उसे लुंठित वर्ण कहते है।
Key Points
अन्य विकल्प
उच्चारण के समय जो व्यंजन मुँह के भीतर ही रहे उन्हें अन्तःस्थ व्यंजन कहते है।
य, र, ल, व अन्तस्थ व्यंजन हैं।
श - संघर्षी एवं उष्म ष - संघर्षी एवं उष्म स - संघर्षी एवं उष्म |
व्यंजन Question 7:
निम्न में अन्तस्थ व्यंजन कौन सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 7 Detailed Solution
सही उत्तर है व।
Key Points
य र ल व अन्तस्थ व्यंजन हैं।
- अंत करण के माध्यम से उच्चारित होने वाले व्यंजनों को अंतस्थ व्यंजन कहा जाता है।
- अंतस्थ व्यंजन के उदाहरण- य', 'र', 'ल' और 'व'।
- अंतर शब्द के अर्थ अंदर का, बीच में स्थित, भीतर रहने वाला, भीतरी, अन्त:स्थ, मध्य में रहने वाला इत्यादि होते हैं।
Additional Information
उच्चारण स्थान (ध्वनि वर्ग) | उच्चरित ध्वनि |
---|---|
द्वयोष्ठ्य | प, फ, ब, भ, म |
दन्त्योष्ठ्य | फ़ |
दन्त्य | त, थ, द, ध |
वर्त्स्य | न, स, ज़, र, ल, ळ |
मूर्धन्य | ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, र, ष |
कठोर तालव्य | श, च, छ, ज, झ |
कोमल तालव्य | क, ख, ग, घ, ञ, ख़, ग़ |
पश्च-कोमल-तालव्य | क़ |
स्वरयंत्रामुखी | ह |
व्यंजन Question 8:
ङ, ञ, ण, न और म कौन-से व्यंजन हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 8 Detailed Solution
ये हर वर्ग के अंतिम वर्ण माने जाते है।
- स्वर विज्ञान में उत्क्षिप्त व्यंजन ऐसा व्यंजन होता है जिसे अचानक मुँह में जिह्वा या अन्य किसी भाग को सिकोड़कर किसी अन्य भाग की ओर ज़ोर से फेंका जाए।
- उदाहरण के लिए 'ड़' और '' के उच्चारण में ऐसा होता है।
जिस वर्ण या अक्षर के उच्चारण में वायु मुँह और नाक से निकले, उन्हें अनुनासिक कहा जाता है। जैसे- न, ण, म आदि
व्यंजन की परिभाषा |
उदाहरण |
जिनका उच्चारण स्वर की सहायता से किया जाता है वे व्यंजन वर्ण कहलाते हैं। |
क, ख, ग, घ आदि |
स्पर्श व्यंजन |
'क' से लगाकर 'म' तक। |
ऊष्म व्यंजन |
श, ष, स, ह आदि। |
अंतःस्थ व्यंजन |
य, र, ल, व आदि। |
संयुक्त व्यंजन |
क्ष, त्र, ज्ञ आदि। |
आगत व्यंजन |
ज़, फ़ आदि |
अनुनासिक |
ङ, ञ, ण, न, म |
श्वास की मात्रा के आधार पर दो भागों में बांटा गया है- अल्पप्राण और महाप्राण। |
क्रमशः- क, ब, प, म और ख, घ, छ, झ आदि |
उच्चारण में ध्वनि गूंज के आधार पर भी इनके दो भेद किए गए हैं- घोष और अघोष व्यंजन। |
क्रमशः- ग, घ, ज, झ और क, ख, च, छ |
व्यंजन Question 9:
निम्न में से हिंदी की 'ड़' और 'ढ़' व्यंजन ध्वनियाँ किस प्रकार की हैं ?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 9 Detailed Solution
'ड़' और 'ढ़' उत्क्षिप्त व्यंजन ध्वनियाँ है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- जिन वर्णों को अचानक मुँह में जिह्वा या अन्य किसी भाग को सिकोड़कर किसी अन्य भाग की ओर ज़ोर से फेंका जाए उन्हें उत्क्षिप्त व्यंजन कहते हैं।
- जैसे- 'ड़' और 'ढ़'।
Important Pointsअन्य विकल्प-
ध्वनियाँ | परिभाषा | उदाहरण |
संघर्षी | जिन व्यंजनों की उच्चारण में वायु संघर्षपूर्वक निकला हो, उसे संघर्षी व्यंजन कहा जाता है। | श, ष, स, ह, यह चार संघर्षी व्यंजन हैं। |
पार्श्विक | जिन वर्णों के उच्चारण में पार्श्व से ध्वनि का आगमन होता है, पार्श्विक व्यंजन कहलाते हैं। | ल |
लुंठित | ऐसा व्यंजन वर्ण होता है जिसमें मुँह के एक सक्रीय उच्चारण स्थान और किसी अन्य स्थिर उच्चारण स्थान के बीच कंपकंपी या थरथराहट कर के व्यंजन की ध्वनि पैदा की जाती है। | र |
व्यंजन Question 10:
स्पर्श व्यंजनों में प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा व्यंजन क्या होता है?
Answer (Detailed Solution Below)
व्यंजन Question 10 Detailed Solution
सही उत्तर 'महाप्राण' है।
प्रत्येक वर्ग का दूसरा और चौथा व्यंजन महाप्राण वर्ण होता है, जैसे- ख, घ, छ, झ, इत्यादि। महाप्राण का अर्थ है जिन वर्ण के उच्चारण में मुख से अधिक हवा निकले। अतः सही विकल्प ‘महाप्राण’ है।
Key Points
अन्य विकल्प
उष्म व्यंजन (वर्णों के उच्चारण में मुख से विशेष प्रकार की गर्म (ऊष्म) वायु निकलती है) |
श, ष, स,ह |
अल्पप्राण वर्ण (जिन व्यंजनों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियों में कम्पन न हो) |
क ग ङ च ज ञ ट ड ण ड़ त द न प ब म य र ल व |
महाप्राण वर्ण (जिन व्यंजनों के उच्चारण में मुख से अधिक हवा निकले) |
ख घ छ झ ठ ढ थ ध फ भ ढ़ श ष स ह |
द्विस्पृष्ट ( इनका उच्चारण जिह्वा का अग्र भाग उलटा कर मृर्द्धा में लगाने से होता है। इस उच्चारण के लिए इन अक्षरों के नीचे एक एक बिंदी लगाई जाती है।) |
जैसे-- सड़क, पकड़ना, आढ़, गढ़, चढ़ाना। |