ये बहुभाषाः जानन्ति ते कथ्यन्ते -

This question was previously asked in
CTET Paper 1 - 11th Jan 2022 (English-Hindi-Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. बहुभाषाविदः
  2. बहुभाषाविज्ञानिनः
  3. बहुवक्तारः
  4. एकभाषाविदः

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : बहुभाषाविदः
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
74.3 K Users
10 Questions 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रश्नानुवाद - जो बहुत भाषाएं जानतें हैं, वे कहे जाते हैं-

स्पष्टीकरण - जिस व्यक्ति द्वारा अनेकों भाषाएं बोली जाती है अथवा वह अनेकों भाषाओं को जानता है, उसे बहुभाषाविद् कहा जाता है। 

बहुभाषाविद् - बहुभाषाविद् उस व्यक्ति को कहते हैं, जो दो या दो से अधिक भाषाओं में दक्ष हो। जो उन भाषाओं को बोलने, पढ़ने और लिखने में निपुण है।

भारत में अनेकों भाषाएं बोली जाती है। इसे बहुभाषी देश कहा जाता है। यहाँ दो या उससे अधिक भाषाओं को जानने वाले अनेक व्यक्ति है। जिन्हें बहुभाषाविद् कहा जाता है।

Important Points

बहुभाषिकवाद/बहुभाषीयता - भाषा की विविधता को 'बहुभाषिकवाद' कहते है। ऐसा हो सकता है कि कक्षा में कुछ विद्यार्थियों को कोई अलग भाषा का ज्ञान हो। अतः अलग भाषिक पृष्ठभूमि से होने के कारण विद्यार्थियों के उच्चारण और उनके बात करने की शैली में विभिन्नता होती है। ऐसे भिन्न भाषिक पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को साथ लेकर उन्हें कक्षा के रचनात्मक कार्य नीति का भाग बनाना भाषा शिक्षक का महत्त्वपूर्ण कार्य है।

  • बहुभाषिकवाद को प्रोत्साहन देने से हर विद्यार्थी स्वयं को स्वीकार्य और संरक्षित महसूस करेगा।
  • बहुभाषिकवाद से सामाजिक सहिष्णुता, विस्तृत चिंतन तथा बौद्धिक उपलब्धियाँ इत्यादि का विकास होता है।
  • भिन्न भाषिक पृष्ठभूमि से होने के कारण यदि विद्यार्थियों के उच्चारण में भिन्नता आती है, तो उसके आधार पर किसी विद्यार्थी को पीछे नहीं छोड़ सकते।
  • यदि कक्षा में बहुभाषिकवाद को प्रोत्साहन दिया जाये तो विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी, अकादमिक उपलब्धि में सुधार तथा विद्यार्थियों के आत्मसम्मान में वृद्धि जैसे कई फायदे देखने मिल सकते हैं।
  • विभिन्न भाषाओं का प्रयोग होने के कारण सांस्कृतिक आदान​-प्रदान भी होता है। 
  • मातृभाषा के द्वारा छात्र शीघ्र विषय को ग्रहण करते हैं।
  • अनेक भाषाओं को जानने वाला व्यक्ति अन्य भाषाओं में सरलता से संवाद कर सकता है।

 

अतः कहा जा सकता है कि जिस व्यक्ति द्वारा अनेकों भाषाएं बोली जाती है, उसे बहुभाषाविद् कहा जाता है। (अन्य विकल्प यहाँ असंगत हैं।) 

Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More बहुभाषिकता Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti real cash 2024 teen patti baaz teen patti sweet real teen patti