काचित् अध्यापिका स्वकक्षां चतुर्ण्णां समूहेषु विभाजयति। सा प्रत्येकं समूहाय काञ्चिद् विषयान् ददाति। तेषामुपरि त्रिमासपर्यन्तं कार्यं कर्तुं तदनु सम्पूर्णां कक्षां विवरणं प्रस्तौतुं कथयति। एषः समूह-क्रियाकलापः किं कथ्यते?

This question was previously asked in
CTET Paper 2 Maths & Science 21st Jan 2022 (English-Hindi-Sanskrit)
View all CTET Papers >
  1. समूहकार्यम् (Group work)
  2. दत्तकार्यम् (Assignment)
  3. भाषाकार्यम् (Language Tasks)
  4. परियोजनाकार्यम् (Project work)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : परियोजनाकार्यम् (Project work)
Free
CTET CT 1: TET CDP (Development)
10 Qs. 10 Marks 8 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

प्रश्नानुवाद - कोई अध्यापिका अपनी कक्षा को चार समूहों में विभाजित करती है। वह प्रत्येक समूह के लिए कोई विषय देती है। उनके उपर तीन महीने तक कार्य करने के लिए, उसके बाद सम्पूर्ण कक्षा को विवरण प्रस्तुत करने को कहती है। यह समूह-क्रियाकलाप क्या कहा जाता है?

स्पष्टीकरण - उपरोक्त प्रश्न के सन्दर्भ में यह क्रियाकलाप परियोजना कार्य कहा जाता है। जिसमें छात्र शिक्षक के निर्देशानुसार व्यक्तिगत या समूह में किसी कार्य को करते हैं। परियोजना कार्य में सभी छात्र भाग लेते हैं और सभी को विषय या भाषा का अधिगम होता है। 

Important Points

  • शिक्षक द्वारा छात्रों को विभिन्न विषयों का ज्ञान दिया जाता है। इन विषयों का ज्ञान देने के साथ-साथ अध्यापक छात्रों को कुछ ऐसे कार्य भी देता है, जो उनकी क्षमताओं का विकास करें।
  • इसी क्रम में शिक्षक परियोजना/प्रायोजना कार्य के अन्तर्गत कक्षा में छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर सूचनाओं को एकत्र करने और उनका विश्लेषण कर प्रतिवेदन लिखने के लिए कहता है। यह मुख्यतया समस्या आधारित कार्य होता है। जिसमें विभिन्न समूह अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हैं। यह भाषा अधिगम के लिए भी उपयुक्त विधि है।

प्रायोजना कार्य/परियोजना कार्य (Project Work) -

  • प्रायोजना कार्य - उन गतिविधियों की एक श्रृंखला है, जो छात्रों को उनकी क्षमताओं, रुचियों, व्यक्तिगत अनुभव और दृष्टिकोण का उपयोग करके अध्ययन करने, अनुसंधान करने और स्वयं को कार्य करने की अनुमति देती है।
  • एक शिक्षक के मार्गदर्शन में परियोजना कार्य किया जाता है। शिक्षक परियोजना कार्य विषय के बारे में सलाह, डेटा संग्रह प्रक्रिया और योजना का प्रबंधन करने के तरीके के बारे में विचार प्रस्तुत करते हैं।
  • सभी स्तर के छात्र प्रायोजना कार्य को कर सकते हैं। छात्र परियोजना कार्य की सीमा में कठिनता स्तर के अनुरूप अकेले ही या समूह के साथ काम कर सकते हैं।
  • प्रायोजना कार्य छोटा और सरल या बड़ा और जटिल हो सकता है। यह छात्रों के स्तर पर निर्भर करता है।
  • प्रायोजना कार्य एक शिक्षण अनुभव है, जिसका उद्देश्य छात्रों को सीखने के विभिन्न क्षेत्रों से ज्ञान को संश्लेषित करने का अवसर प्रदान करना है और इसे वास्तविक जीवन स्थितियों में गंभीर और रचनात्मक रूप से लागू करना है।
  • यह प्रक्रिया छात्रों के ज्ञान और भाषायी ज्ञान को बढ़ाती है और उन्हें सहयोग, संचार और स्वतंत्र शिक्षा जैसे कौशल प्राप्त करने में सक्षम बनाती है, उन्हें आजीवन सीखने और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार करती है। 
     

अतः कहा जा सकता है कि उपरोक्त प्रश्न के सन्दर्भ में यह क्रियाकलाप परियोजना कार्य कहा जाता है। (अन्य विकल्पों का समावेश परियोजना कार्य के अन्तर्गत हो जाता है।)

Latest CTET Updates

Last updated on Apr 30, 2025

-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.

-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.

-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.

-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.  

-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.

-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.

More कक्षा-कक्ष की परिचर्चा Questions

Hot Links: teen patti real teen patti apk download teen patti master gold download teen patti sequence