हिन्दी वर्णमाला MCQ Quiz in తెలుగు - Objective Question with Answer for हिन्दी वर्णमाला - ముఫ్త్ [PDF] డౌన్‌లోడ్ కరెన్

Last updated on Mar 21, 2025

పొందండి हिन्दी वर्णमाला సమాధానాలు మరియు వివరణాత్మక పరిష్కారాలతో బహుళ ఎంపిక ప్రశ్నలు (MCQ క్విజ్). వీటిని ఉచితంగా డౌన్‌లోడ్ చేసుకోండి हिन्दी वर्णमाला MCQ క్విజ్ Pdf మరియు బ్యాంకింగ్, SSC, రైల్వే, UPSC, స్టేట్ PSC వంటి మీ రాబోయే పరీక్షల కోసం సిద్ధం చేయండి.

Latest हिन्दी वर्णमाला MCQ Objective Questions

Top हिन्दी वर्णमाला MCQ Objective Questions

हिन्दी वर्णमाला Question 1:

किस क्रम में स्पर्श और संघर्षी व्यंजन नहीं है?

  1. ठ, ध, ह , ड
  2. च, य, छ, ल 
  3. ख, ष, ग, ट
  4. क, स, भ, प

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : च, य, छ, ल 

हिन्दी वर्णमाला Question 1 Detailed Solution

,,   में स्पर्श और संघर्षी व्यंजन नहीं है।

स्पर्श व्यंजन

  • जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय जिह्वा मुख के किसी न किसी अवयव को स्पर्श करती हो उन्हें स्पर्श व्यंजन कहते हैं। 
  • क वर्ग :- क, ख, ग, घ
  • ट वर्ग :- ट, ठ, ड, ढ
  • त वर्ग :- त, थ, द, ध
  • प वर्ग :- प, फ, ब, भ 

स्पर्श-संघर्षी व्यंजन - च वर्ग :- च, छ, ज, झ

संघर्षी व्यंजन 

  • जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय प्राणवायु संघर्ष के साथ मुख से बाहर निकलती हो उन्हें संघर्षी व्यंजन कहते हैं। 
  • श, ष, स, ह

Confusion Pointsप्रश्न पर ध्यान दिया जाये तो स्पर्श और संघर्षी व्यंजन के बारे में पूछा गया है ना की स्पर्श-संघर्षी व्यंजन के बारे में इनमें अंतर है -

  • उच्चारण के अनुसार जब प्राणवायु मुख्य अवयवों को स्पर्श करती हुई संघर्ष के साथ बाहर निकलती हो उन्हें स्पर्श-संघर्षी व्यंजन कहते हैं।
  • स्पर्श-संघर्षी व्यंजन चार हैं - च, छ, ज, झ
  • नोट - आपको प्रश्न में उस विकल्प का चयन करना है जिसमे स्पर्श और संघर्षी व्यंजन नहीं है| विकल्प 2 सही उत्तर है क्योंकि -
    च, छ - स्पर्श - संघर्षी व्यंजन
    ल, य, - अंतस्थ व्यंजन
  • यहाँ स्पर्श व्यंजन तथा स्पर्श - संघर्षी व्यंजन दोनों भिन्न है एक नहीं है|

Key Pointsअन्य विकल्प -

  • ठ, ध, ह , ड - स्पर्श व्यंजन(ठ, ध, ड) ह (संघर्षी व्यंजन)
  • ख, ष, ग, ट - ख, ग, ट (स्पर्श व्यंजन) ष (संघर्षी व्यंजन)
  • क, स, भ, प - क, भ, प (स्पर्श व्यंजन) स (संघर्षी व्यंजन)

Additional Information

वर्ण के दो भेद होते हैं

स्वर वर्ण

व्यंजन वर्ण

मूल स्वर

  • अ, इ, उ, ऋ। 

स्पर्श व्यंजन

  • क वर्ग :- क, ख, ग, घ
  • च वर्ग :- च, छ, ज, झ
  • ट वर्ग :- ट, ठ, ड, ढ
  • त वर्ग :- त, थ, द, ध
  • प वर्ग :- प, फ, ब, भ 

संयुक्त स्वर

  • ए = अ+ए 
  • औ = अ+ओ

अंतःस्थ व्यंजन

  •  य, र, ल, व
 

उष्म व्यंजन

  • श, ष, स, ह

हिन्दी वर्णमाला Question 2:

‘ढ’ वर्ण किस वर्ग का है? दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प छांटिए।

  1. क वर्ग
  2. च वर्ग
  3. प वर्ग
  4. ट वर्ग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ट वर्ग

हिन्दी वर्णमाला Question 2 Detailed Solution

‘ट’ वर्ग में, ‘ट’, ‘ठ’, ‘ड’, ‘ढ’ ‘ण’ होता है। इस आधार पर ‘ढ’ वर्ण ‘’ वर्ग में होता है। 

Key Points

वर्ग

अक्षर

‘क’ वर्ग

क, ख, ग, घ, ड़

‘च’ वर्ग

च, छ, ज, झ, ञ

‘प’ वर्ग

प, फ, ब, भ, म

हिन्दी वर्णमाला Question 3:

बोलते समय मुख के कितने उच्चारण स्थानों का प्रयोग किया जाता है ? 

  1. चार
  2. पाँच
  3. छः
  4. तीन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : पाँच

हिन्दी वर्णमाला Question 3 Detailed Solution

बोलते समय मुख के पाँच उच्चारण स्‍थानों का प्रयोग किया जाता है।
Mistake Points 

  • आयोग द्वारा परीक्षा UKPSC JE Hindi 7 May 2022 Official Paper में भी सही उत्तर 6 को ही माना है।

Key Points

  • हिन्‍दी वर्णमाला में अक्षरों की ध्वनियों को पाँच नियत स्थानों से उच्चारण करते हैं।
  • कण्ठ, तालू, मूर्धन्य, दन्त, ओष्ठ।

Additional Information

ध्‍वनि  परिभाषा  उदाहरण 
कण्‍ठ  जिन ध्वनियों के उच्चारण में कंठ और तालु दोनों का प्रयोग होता है, उन्हें कंठतालव्य ध्वनियाँ कहते हैं। अ, आ (स्वर), क, व, ग, घ, ङ (व्यंजन)।
तालू  तालव्य व्यंजन वो व्यंजन होते हैं जिनके उच्चारण में जीभ के पिछले भाग को तालू से संघर्ष करना पड़ता है।  च, ज, झ, ञ 
मूर्धन्य मूर्धन्य व्यंजन ऐसे किरीट व्यंजन (यानि जिह्वा के लचीले के सामने के हिस्से से उच्चारित) होते हैं जो जिह्वा द्वारा वर्त्स्य कटक और कठोर तालू के बीच उच्चारित होते हैं। ट, ठ, ड, ढ, र, ड़, ण 
दन्त्य  दन्त्य ध्वनियाँ वो होती हैं जिनके उच्चारण में जीभ दांतों के पिछले भाग को छूती है। त,थ, द, ध, न
ओष्ठ औष्ठ्य ध्वनियाँ वो ध्वनियाँ हैं जो दोनों होंठों के मिलने पर उच्चारित होती हैं  प, फ, ब, भ

हिन्दी वर्णमाला Question 4:

निम्न में 'पार्श्विक' वर्ण कौन-सा है?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ल

हिन्दी वर्णमाला Question 4 Detailed Solution

  • उपरोक्त विकल्पों में 'ल' विकल्प सटीक है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सटीक विकल्प 4 'ल' हैl

Hint

  • हिन्दी में केवल 'ल' ही पार्श्विक वर्ण है। 

Key Points

पार्श्विक वर्ण

जिन वर्णों के उच्चारण में पार्श्व से ध्वनि का आगमन होता है, पार्श्विक व्यंजन कहलाते हैं।

Additional Information

वर्ग

वर्ण

स्पर्शी

क, ख, ग, घ, ट, ठ, ड, ढ, त, थ, द, ध, प, फ, ब, भ।

संघर्षी

श, ष, स, ह।

स्पर्श-संघर्षी

च, छ, ज, झ।

नासिक्य

ङ, ञ, ण, न, म।

पार्श्विक

ल।

प्रकंपी

र।

उत्क्षिप्त

ड़, ढ़।

अर्धस्वर

य, व।

हिन्दी वर्णमाला Question 5:

निम्नलिखित में से कौन सा वर्ण महाप्राण का उदाहरण है?

  1. ल 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भ

हिन्दी वर्णमाला Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से ‘भ’ महाप्राण का उदाहरण है। इसलिए इसका सही उत्तर विकल्प ‘भ’ है। अन्य विकल्प गलत उत्तर हैं।

Key Points ‘भ’ वर्ण महाप्राण है, इसलिए यही इसका उचित उत्तर है।

अल्पप्राण

महाप्राण

क, ग, ङ

ख, घ

च, ज, ञ

छ, झ

त, ड, ण

ठ, ढ

त, द, न

थ, ध

प, ब, म

फ, भ

य, र, ल,व

श, ष, स, ह


Additional Information 

वर्ण

परिभाषा

अल्पप्राण

जिन वर्णों के उच्चारण में कम श्वास निकले, उन्हें अल्पप्राण कहते हैं।

महाप्राण

जिन वर्णों के उच्चारण में अधिक श्वास निकले, उन्हें ‘महाप्राण’ कहते हैं।

हिन्दी वर्णमाला Question 6:

निम्नांकित में से संयुक्त व्यंजन है : 

  1. ज्ञ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ज्ञ

हिन्दी वर्णमाला Question 6 Detailed Solution

'ज्ञ' संयुक्त व्यंजन है।

Key Points
  • दो व्यंजनों के मेल से बने व्यंजन शब्द को संयुक्त व्यंजन कहते हैं।
  • ज् + ञ :- ज्ञ
  • ज्ञ देवनागरी लिपि का एक अक्षर है।
  • यह ज् और ञ के संयोग से बना हुआ संयुक्त अक्षर है, परन्तु आजकल हिन्दी भाषा में इसका उच्चारण "ग्य" किया जाता है।
  • ज्ञ से निर्मित शब्द-
  • ज्ञानी, अनभिज्ञ, विज्ञान, अज्ञात, यज्ञ, विज्ञापन, ज्ञाता, अज्ञान, जिज्ञासा, सर्वज्ञ, विशेषज्ञ, अल्पज्ञ।
Additional Information

संयुक्त व्यंजन की हिंदी वर्णमाला में कुल संख्या 4 है जो की निम्नलिखित हैं-

  • क्ष - क् + ष :- क्ष
  • त्र - त् + र :- त्र
  • ज्ञ - ज् + ञ :- ज्ञ
  • श्र - श् + र :-  श्र

हिन्दी वर्णमाला Question 7:

इनमें से कौन-सा व्यंजन 'संयुक्त व्यंजन' का उदाहरण है? 

  1. क्ष

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : क्ष

हिन्दी वर्णमाला Question 7 Detailed Solution

क्ष व्यंजन 'संयुक्त व्यंजन' का उदाहरण है। 

  • क्ष = क् (स्वर रहित) + ष (स्वर सहित)
  • क्ष से शब्द = क्षय, कक्षा, नक्षत्र, रक्षा आदि।
  • दो या दो से अधिक असमान व्यंजनों के मिलने से बनने वाले व्यंजन को संयुक्त व्यंजन कहते हैं।

उदाहरण -

  • त्र = त् + र
  • ज्ञ = ज्+ ञ
  • श्र = श् + र

Important Pointsवर्ण के दो भेद होते हैं। 

  1. स्वर वर्ण
  2. व्यंजन वर्ण

स्वर वर्ण

व्यंजन वर्ण

मूल स्वर

  • अ ,आ ,इ ,ई ,उ ,ऊ, ए , ओ
     

स्पर्श व्यंजन

  • क वर्ग:- क, ख, ग, घ, ङ
  • च वर्ग:- च, छ, ज, झ, ञ्
  • ट वर्ग:- ट, ठ, ड, ढ, ण
  • त वर्ग:- त, थ, द, ध, न
  • प वर्ग:- प, फ़, ब, भ, म

संयुक्त स्वर

  • ए = अ+ए 
  • औ = अ+ओ

अंतःस्थ व्यंजन

  •  य, र, ल, व
 

उष्म व्यंजन

  • श, ष, स, ह

अघोष व सघोष व्यंजन -

अघोष

  • जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में कंपन नहीं होता है और वर्णों का उच्‍चारण करते समय केवल श्‍वास का प्रयोग किया जाता है, उन्हें अघोष वर्ण कहते हैं।
  • क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के प्रथम और द्वितीय वर्ण अघोष वर्ण होते हैं। 
  • अघोष ऊष्म वर्ण - , ,  

सघोष 

  • जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर तंत्रियों में कंपन होता है उन्हें सघोष वर्ण कहते हैं। 
  • क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के तृतीय, चतुर्थ व पंचम वर्ण सघोष वर्ण होते हैं। 
  • सघोष अंतःस्थ वर्ण - , , ,  
  • सघोष ऊष्म वर्ण-  

अल्‍पप्राण व महाप्राण व्यंजन - 

अल्‍पप्राण

  • जिन वर्णों के उच्चारण में श्वास या प्राण वायु की मात्रा अल्प(कम) होती है, उन्हें अल्पप्राण वर्ण कहते हैं।
  • क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के प्रथम, तृतीय व पंचम वर्ण अल्पप्राण वर्ण होते हैं।
  • अल्‍पप्राण अंतःस्थ वर्ण - , , ,  

महाप्राण

  • जिन वर्गों के उच्चारण में श्वास या प्राण वायु की मात्रा अधिक होती है, उन्हें महाप्राण वर्ण कहते हैं।
  • क-वर्ग, च-वर्ग, ट-वर्ग, त-वर्ग, प-वर्ग के द्वितीय व चतुर्थ वर्ण महाप्राण वर्ण होते हैं।
  • महाप्राण ऊष्म वर्ण- , ,  

हिन्दी वर्णमाला Question 8:

हिंदी शब्दकोश में क्ष का क्रम किस वर्ण के बाद आता है?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : क

हिन्दी वर्णमाला Question 8 Detailed Solution

हिंदी शब्दकोश के क्रम में 'क' के बाद 'क्ष' आता है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1 '' है।

Mistake Points

  • शब्द कोष में : क के  बाद क्ष - क् + ष
  • परन्तु हिन्दी वर्णमाला में : श, ष,स, ह के बाद क्ष आता है।
  • हिन्दी शब्दकोष और हिन्दी वर्णमाला दोनों के क्रम में अंतर होता है।

Key Points

स्पष्टीकरण -

  • 'क्ष' एक संयुक्त व्यंजन है, जो 'क+ष' व्यंजनों के मेल से बना है। अतः शब्दकोश में यह क के बाद आता है।
  • शब्दकोश के क्रम में सभी संयुक्त व्यंजनों का स्थान इस तरह ही निर्धारित होता है। जैसे - त के बाद त्र आता है।

Additional Information

  • वर्णों के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहते हैं।
  • मूलतः हिंदी में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण (10 स्वर+ 35 व्यंजन) एवं लेखन के आधार पर 52 वर्ण (13 स्वर+35 व्यंजन+ 4 संयुक्त व्यंजन) हैं।

हिन्दी वर्णमाला Question 9:

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्क्षिप्त व्यंजन है?

  1. फ़, फ 
  2. ड़, ढ़
  3. ज, ञ
  4. ड, ढ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : ड़, ढ़

हिन्दी वर्णमाला Question 9 Detailed Solution

उपर्युक्त में से उत्क्षिप्त व्यंजन है - 'ड़, ढ़'

  • उत्क्षिप्त का अर्थ होता है फेंकना या फेंका हुआ है।
  • अतः वें व्यंजन जिनके उच्चारण में जिह्वा का अग्र भाग वेग से ऊपर उठकर मूर्धा से टकराकर तुरन्त उसी वेग से नीचे लौट आता है,
  • उन्हें उत्क्षिप्त व्यंजन के साथ ताड़नजात व्यंजन या द्विस्पृष्ट व्यंजन भी कहते हैं।
  • सिर्फ 'ड़, ढ़'  ताड़नजात व्यंजन या द्विस्पृष्ट व्यंजन कहते हैं।न

Key Pointsकुछ महत्वपूर्ण वर्ण के उच्चारण-स्थान:-

  • कंठ्य (गले से) :-  क, ख, ग, घ, ङ
  • तालव्य (कठोर तालु से) :-  च, छ, , झ, ञ, य, श
  • मूर्धन्य (कठोर तालु के अगले भाग से) :- ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़, ष
  • दंत्य (दाँतों से) :-  त, थ, द, ध, न
  • वर्त्स्य (दाँतों के मूल से) :- स, र, ल
  • ओष्ठय (दोनों होंठों से) :- , फ, फ़, ब, भ, म
  • दंतौष्ठय (निचले होंठ व ऊपरी दाँतों से) :- 

हिन्दी वर्णमाला Question 10:

'र' व्यंजन कहलाता है-

  1. उत्क्षिप्त
  2. पार्श्विक
  3. ऊष्म
  4. लुंठित

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : लुंठित

हिन्दी वर्णमाला Question 10 Detailed Solution

सही उत्तर 'लुंठित' हैं।

  • 'र' व्यंजन लुंठित व्यंजन कहलाता है।
  •  लुंठित वर्ण जिस वर्ण के उच्चारण में जीभ लुढ़कती है उसे लुंठित वर्ण कहते है।
  • हिंदी का 1 व्यंजन लुंठित व्यंजन है: ‘र’

Key Points

  • उत्क्षिप्त व्यंजन जीभ के ऊपर उछलने से उत्पन्न अथवा जीभ की नोक को उलट कर मूर्धा को झटके के साथ उत्पन्न वर्णन उत्क्षिप्त व्यंजन कहलाते है।
  • हिंदी के 2 व्यंजन उत्क्षिप्त व्यंजन है: ड़, ढ़
  • पार्श्विक: जिन वर्णों के उच्चारण में पार्श्व से ध्वनि का आगमन होता है, पार्श्विक व्यंजन कहलाते हैं। 
  • हिंदी का 1 व्यंजन पार्श्विक व्यंजन है:  ल
  • ऊष्मजिन वर्णों के उच्चारण में मुख से विशेष प्रकार की गर्म (ऊष्म) वायु निकलती है, उन्हें ऊष्म व्यंजन कहते है।
  • इनके उच्चारण में श्वास की प्रबलता रहती है।
  • इनकी संख्या 4 होती है। श, ष, स और ह।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk teen patti casino teen patti