हिन्दी भाषा के विविध रूप MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for हिन्दी भाषा के विविध रूप - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 20, 2025

பெறு हिन्दी भाषा के विविध रूप பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் हिन्दी भाषा के विविध रूप MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest हिन्दी भाषा के विविध रूप MCQ Objective Questions

Top हिन्दी भाषा के विविध रूप MCQ Objective Questions

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 1:

गोविन्द बल्लभ पंत की अध्यक्षता में संयुक्त संसदीय राजभाषा समिति का गठन कब किया गया?

  1. 1951
  2. 1953
  3. 1955
  4. 1957

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 1957

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 1 Detailed Solution

गोविन्द बल्लभ पंत की अध्यक्षता में संयुक्त संसदीय राजभाषा समिति का गठन 1957 में किया गया। 

Key Points

  • राजभाषा संसदीय समिति का गठन - संविधान के अनुच्छेद 344 (4) के अनुसार 1957 में राजभाषा संसदीय समिति का गठन राष्ट्रपति के आदेश से हुआ।
  • इसमें कुल तीस सदस्य (लोक सभा से 20 व राज्य सभा से 10) थे। पंडित गोविन्द वल्लभ पंत को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समिति का कार्य था - आयोग की रिपोर्ट की जांच करना तथा उस पर विचार करके अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को प्रस्तुत करना।
  • अपनी 26 बैठकों में समिति ने आयोग की रिपोर्ट के सभी पहलुओं का अध्ययन किया तथा 08 फरवरी, 1959 को अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति महोदय को दे दी।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 2:

देवनागरी लिपि के स्थान पर रोमन लिपि स्वीकार करने का सुझाव किसने दिया था? 

  1. सुनीति कुमार चटर्जी
  2. काका कालेलकर
  3. भीमराव अम्बेडकर
  4. जवाहर लाल नेहरू

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सुनीति कुमार चटर्जी

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 2 Detailed Solution

'देवनागरी' लिपि के स्थान पर रोमन लिपि स्वीकार करने का सुझाव सुनीति कुमार चटर्जी ने दिया विकल्प 1 सही हैं।

Key Points

  •  हिन्दी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं जिसको बाँये से दायें और लिखा जाता हैं। 
  • सुनीति कुमार चटर्जी ने देवनागरी के स्थान पर रोमन लिपि को स्वीकार करने का सुझाव दिया था।

अन्य विकल्प-

  • काका कालेलकर-  हिन्दी भाषा के प्रचार से जुड़े थे यह एक साहित्यकार थे इनको जीवन व्यवस्था नामक निबंध संग्रह के लिए साहित्य अकादमी अवार्ड दिया गया।
  • भीमराव अम्बेडकर- यह  भारतीय संविधान रचयिता के रूप में जाने जाते हैं। भारत के प्रथम विधि मंत्री थे।
  • जवाहर लाल नेहरू- नेहरू जी स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।तथा इनकी प्रसिद्ध कृतियाँ- भारत एक खोजग्लिम्प्स ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री।

Additional Information

  • 14 सितंबर को 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया 
  • तब से 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा हिन्दी का प्रदुर्भाव 1000 ई. से माना जाता हैं, हिन्दी भारोपीय परिवार की भाषा हैं।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 3:

भारत के प्रधान मंत्री किस समिति की अध्यक्षता करते हैं?

  1. केंद्रीय हिंदी समिति
  2. विश्व हिंदी समिति
  3. संसदीय राजभाषा समिति
  4. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, नई दिल्ली

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : केंद्रीय हिंदी समिति

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 3 Detailed Solution

भारत के प्रधान मंत्री केंद्रीय हिंदी समिति की अध्यक्षता करते हैं

  • केन्द्रीय हिंदी समिति का गठन वर्ष 1967 में किया गया था।
  • यह शीर्ष निकाय है जो संघ में राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रगतिशील उपयोग के लिए दिशानिर्देश देता है।
  • केन्द्रीय हिंदी समिति के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सभी/विभागों में हिन्दी सलाहकार समिति का गठन किया गया है। 
  • जो वर्तमान में, इस समिति में कुल 41 सदस्य हैं जिनमें छह मंत्रालयों जो कि विदेश मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय, संचार
  • और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, रेल मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, कार्मिक मंत्रालय, सार्वजनिक शिकायतें और पेंशन हैं, के मंत्री शामिल है।​

Key Points

विश्व हिंदी न्यास समिति:-

  • विश्व हिंदी न्यास समिति का मुख्यालय न्यूयॉर्क में है।
  • समिति की ओर से प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका “हिंदी जगत” देश-विदेश को जोड़ने का काम कर रही है।

संसदीय राजभाषा समिति:-

  • संसदीय राजभाषा समिति का गठन राजभाषा अधिनियम, 1963 के अधीन वर्ष 1976 में किया गया था।
  • यह उच्चाधिकार प्राप्त संसदीय समिति है।
  • इसमें 30 संसद सदस्य हैं, 20 लोकसभा से और 10 राज्यसभा से।
  • माननीय गृह मंत्री जी इस समिति के अध्यक्ष हैं। 

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति:-

  • इस समिति नगर के स्तर पर किया जाता है।
  • नगर में स्थित भारत सरकार के कार्यालयों के अध्यक्षों में से वरिष्ठतम को इस समिति का अध्यक्ष बनाया जाता है।
  • बड़े नगरों में जहाँ कार्यालयों की संख्या काफी अधिक होती है वहाँ सार्वजनिक उपक्रमों और राष्ट्रीयकृत
  • बैंकों/बीमा कंपनियों की अलग से समितियाँ गठित की गई हैं।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 4:

प्रथम राजभाषा आयोग की स्थापना कब की गई?

  1. 7 जून 1951
  2. 8 जून 1953
  3. 9 जून 1954
  4. 7 जून 1955

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 7 जून 1955

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 4 Detailed Solution

प्रथम राजभाषा आयोग की स्थापना 7 जून 1955 में की गई। 

Key Points

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 344 में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 7 जून 1955 को राज्य भाषा आयोग का गठन किया गया।
  • बी. जी. खेर उस समय राजभाषा आयोग के अध्यक्ष थे, उन्होंने 1956 में राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
  • संयुक्त संसदीय समिति द्वारा रिपोर्ट पर विचर करने के उपरांत राष्ट्रपति ने 27 अप्रैल, 1969 को एक आदेश जारी किया, जो इस प्रकार है-
    • वैज्ञानिक, प्रशासनिक एवं कानूनी साहित्य संबंधी हिंदी शब्दावली तैयार करने के लिए तथा अंग्रेजी कृतियों का हिंदी में अनुवाद करने के लिए एक स्थायी आयोग का गठन किया जाए।
    • संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के माध्यम के रूप में अंग्रेजी का प्रयोग चलता रहे और बाद में वैकल्पिक माध्यम के रूप में हिंदी का प्रचलन प्रारंभ किया जाए।
    • संसदीय विधान कार्य अंग्रेजी में चलता रहेगा किंतु इसके प्रामाणिक हिंदी अनुवाद की व्यवस्था की जाए।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 5:

ग्यारवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन किस वर्ष संपन्न हुआ था? 

  1. 2012 
  2. 2015
  3. 2018 
  4. 2019

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : 2018 

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 5 Detailed Solution

ग्यारवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन 2018  वर्ष संपन्न हुआ था। 

Key Points ग्यारवाँ विश्व हिंदी सम्मेलन 18-20 अगस्त 2018 को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुई में सम्पन्न हुआ।  

Additional Information

क्रम तिथि नगर देश
9 22-24 सितम्बर 2012 जोहांसबर्ग दक्षिण अफ्रीका
10 10-12 सितंबर 2015 भोपाल भारत 

12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 15-17 फरवरी, 2023 को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से फिजी में किया जा रहा है।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 6:

निम्नलिखित में से किस भाषा को संविधान की अष्टम् सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है ?

  1. डोगरी
  2. मणिपुरी
  3. मैथिली
  4. छत्तीसगढ़ी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : छत्तीसगढ़ी 

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 6 Detailed Solution

छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की अष्टम सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 38 अन्य भाषाओं को शामिल करने की माँग है लेकिन अभी तक किया नहीं गया है।

जिनमें अवधी भाषा, अंगिका भाषा,  बुन्देली, बंजारा भाषा,बज्जिका, भोजपुरी भाषा,  भोटी भाषा,  भोटीया भाषा, छत्तीसगढ़ी आदि भाषाएँ सम्मिलित है।

Key Points

आठवीं अनुसूची में सम्मिलित भाषएँ निम्नलिखित है-

  • कश्मीरी भाषा, सिन्धी भाषा,पंजाबी भाषा, हिन्दी भाषा, बंगाली भाषा
  • असमिया भाषा, ओड़िया भाषा, गुजराती भाषा, मराठी भाषा, कन्नड़ भाषा
  • तेलगु भाषा, तमिल भाषा, मलयालम भाषा, उर्दू भाषा, संस्कृत भाषा, नेपाली भाषा
  • मणिपुरी भाषा, कोंकणी भाषा,संताली भाषा, बोडो भाषा, डोंगरी भाषा, मैथिली भाषा।
Additional Information

भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है।

  • सिन्धी भाषा को 21 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1967 शामिल किया गया।
  • कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को 71वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1992 ई. में जोड़ा गया।
  • 92वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 2004 में बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, मैथिली भाषा और संथाली भाषा शामिल किए गए।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 7:

संविधान की आठवीं अनुसूची में निम्न में से कितनी भाषाओं का उल्लेख है? 

  1. तेईस
  2. बाईस 
  3. चौबीस
  4. इक्कीस

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : बाईस 

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 7 Detailed Solution

सही विकल्प है - बाईस

  • संविधान की आठवीं अनुसूची में बाईस भाषाओं का उल्लेख है।

Key Points  अष्टम अनुसूची -:

  • यह अनुसूची भारत की भाषाओं से संबंधित है।
  • इस अनुसूची में 22 भारतीय भाषाओं को शामिल किया गया है। 
  • प्रारम्भ में 14 भाषाओ को संविधानिक मान्यता दी गई थी।
  • इसमें, सिन्धी भाषा को 21 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1967 ,कोंकणी भाषा, मणिपुरी भाषा, और नेपाली भाषा को 71वाँ संविधान संशोधन अधिनियम 1992 ई. में शामिल किया गया। 

Additional Information अष्टम अनुसूची की 22 भाषाएं -

  • असमिया, बांग्ला, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओडिया, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, संथाली, मैथिली और डोगरी।

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 8:

छठवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन कहाँ हुआ था?

  1. अमेरिका
  2. जापान
  3. ब्रिटेन
  4. पोर्टलुई

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ब्रिटेन

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 8 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 3 'ब्रिटेन’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • छठवां विश्व हिंदी सम्मेलन 1999 में लंदन, ब्रिटेन में आयोजित किया गया था।
  • दिए गए अन्य नाम यहाँ अनुचित हैं। 
  • अमेरिका में - आठवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 
  • पोर्टलुई में - दूसरा विश्व हिन्दी सम्मेलन 

Additional Information

  • विश्व हिन्दी सम्मेलन हिन्दी भाषा का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें विश्व भर से हिन्दी विद्वान, साहित्यकार, पत्रकार, भाषा विज्ञानी, विषय विशेषज्ञ तथा हिन्दी प्रेमी शामिल होते हैं।
  • 'विश्व हिंदी सम्मेलन' की संकल्पना 'राष्ट्रभाषा प्रचार समिति', वर्धा द्वारा 1973 में की गई थी। 

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 9:

भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश हैं?

  1. 348
  2. 344
  3. 343
  4. 351

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : 351

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 9 Detailed Solution

भारतीय संविधान के 351 अनुच्छेद में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश हैं।

  • भारत के संघ का कर्तव्य होगा कि वह हिंदी भाषा का प्रचार एवं उत्थान करें
  • ताकि वह भारत की मिश्रित संस्कृति के सभी अंगों के लिए अभिव्यक्ति का माध्यम बने।

Key Pointsअनुच्छेद 348:-  

  • संविधान के अनुच्छेद 348 में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में और अधिनियमों,
  • विधेयकों आदि के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा के बारे में उल्लेख है।
  • भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को संविधान के अनुच्छेद 348 में संशोधन पर
  • प्रतिक्रिया देने के लिए एक नोटिस 19 अगस्त 2014 को जारी किया है।

अनुच्छेद 344:-  

  • संविधान के प्रारंभ से पांँच वर्ष की समाप्ति पर राष्ट्रपति द्वारा एक आयोग के गठन का प्रावधान करता है। 
अनुच्छेद 343:-  
  • संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय
  • प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।
  • संविधान सभा ने लम्बी चर्चा के बाद 14 सितम्बर सन् 1949 को हिन्दी को भारत की राजभाषा स्वीकारा गया। 

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 10:

विश्व हिंदी सचिवालय कहाँ है? 

  1. भारत
  2. मॉरिशस
  3. अमेरिका
  4. लंदन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मॉरिशस

हिन्दी भाषा के विविध रूप Question 10 Detailed Solution

विश्व हिंदी सचिवालय है - 'मॉरिशस'

  • विश्व हिन्दी सचिवालय मॉरीसस के मोका गाँव में स्थित है। सचिवालय, 11 फरवरी 2008 से कार्यरत है।
  • हिन्दी का एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में संवर्द्धन करने और विश्व हिन्दी सम्मेलनों के
  • आयोजन को संस्थागत व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सचिवालय की स्थापना का निर्णय लिया गया।
  • इसकी संकल्पना 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन के दौरान की गई,
  • जब मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री सर शिवसागर रामगुलाम ने मॉरीशस में विश्व हिन्दी सचिवालय स्थापित करने का प्रस्ताव किया।

Key Points

  • तीसरे विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 1983 तक किया गया।
  • छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन लन्दन में 14 सितम्बर से 18 सितम्बर 1999 तक आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन का केंद्रीय विषय था - 'हिन्दी और भावी पीढ़ी'। ​
  • आठवाँ विश्व हिन्दी सम्मेलन 13 जुलाई से 15 जुलाई 2007 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क में हुआ।
  • इस सम्मेलन का केन्द्रीय विषय था - 'विश्व मंच पर हिन्दी'। 
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti yes teen patti octro 3 patti rummy teen patti noble