संज्ञा MCQ Quiz - Objective Question with Answer for संज्ञा - Download Free PDF

Last updated on Jun 17, 2025

Latest संज्ञा MCQ Objective Questions

संज्ञा Question 1:

न‍िम्‍नल‍िख‍ित में से कौन सी भाववाचक संज्ञा है?

  1. भारत
  2. लड़का
  3. मित्रता
  4. पेड़
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मित्रता

संज्ञा Question 1 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर ‘मित्रता’ है। 

Key Points

  • मित्र जातिवाचक संज्ञा है जिसका भाववाचक संज्ञा मित्रता होता है।
  • भाववाचक संज्ञा– वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था, दशा आदि का ज्ञान होता है, वे भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं; जैसे-मिठास, बुढ़ापा, थकान आदि।

Additional Information

संज्ञा- किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे- पशु (जाति), सुंदरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान)। यह पाँच प्रकार की होती है-

संज्ञा

परिभाषा

उदाहरण

व्यक्तिवाचक संज्ञा

जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।

जयपुर, दिल्ली, भारत आदि।

जातिवाचक संज्ञा

जिस शब्द से किसी प्राणी या वस्तु की समस्त जाति का बोध होता है, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।

घोड़ा, फूल, मनुष्य आदि।

समूहवाचक संज्ञा

जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

परिवार, कक्षा, सेना आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा

जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो, तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

तेल, घी, दाल आदि।

भाववाचक संज्ञा

जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, भाव या दशा, धर्म आदि का बोध हो, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

बुढ़ापा, मिठास, बचपन आदि।

संज्ञा Question 2:

निम्न विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो भाववाचक संज्ञा का सही विकल्प नहीं है।

  1. सुखदायी
  2. घटाव
  3. मनुष्यता
  4. शीतल
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : शीतल

संज्ञा Question 2 Detailed Solution

शीतल शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं है।

Key Points

शीतल शब्द विशेषण शब्द है।

अर्थ :- ठंडा

शीतल शब्द का भाववाचक संज्ञा रूप शीतलता है।

शीतलता :- शीतल होने का भाव।

Additional Information

सुखदायी :- सुख देनेवाला।

घटाव :- कम होने का भाव।

मनुष्यता

  • स्त्रीलिंग
    • मनुष्य होने की अवस्था, आदमीपन।
    • शिक्षित और सभ्य समाज के लिए उचित और आवश्यक बातें।

संज्ञा Question 3:

जुलूस शब्द संज्ञा का कौन-सा प्रकार है?

  1. भाववाचक
  2. व्यक्तिवाचक
  3. समूहवाचक
  4. जातिवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : समूहवाचक

संज्ञा Question 3 Detailed Solution

जुलूस शब्द संज्ञा है- समूहवाचक

Key Points

  • "जुलूस" शब्द एक समूहवाचक संज्ञा है। यह शब्द लोगों के एक समूह को दर्शाता है जो एक साथ चलते हैं, जैसे कि किसी समारोह, प्रदर्शन, या उत्सव में।  
  • जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। 
  • जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि।
    • शेरों का एक झुंड वाहन की ओर आ रहा था। 

अन्य विकल्प -

  • राम - यह एक व्यक्तिवाचक संज्ञा है, जो एक व्यक्ति का नाम है।
  • हिमालय - यह व्यक्तिवाचक संज्ञा है, जो एक विशिष्ट पर्वत श्रृंखला का नाम है।
  • अनाज - यह जातिवाचक संज्ञा है, जो विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों का सामूहिक नाम है।

Important Points संज्ञा-

  • किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
  • संज्ञा के भेद -
    • व्यक्तिवाचक संज्ञा
    • जातिवाचक संज्ञा
    • भाववाचक संज्ञा
    • समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
    • द्रव्यवाचक संज्ञा

Additional Information  

संज्ञा परिभाषा  उदाहरण
 व्यक्तिवाचक किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं। जैसे- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, रामायण, बाइबल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि।

सचिन महान क्रिकेटर है।

जातिवाचक  जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। ​जैसे- मोबाइल, टीवी, गाँव, स्कूल, शहर, बगीचा, नदी, जानवर, पशु, पक्षी, गाय, लड़का आदि।

पक्षी खुले आसमान हैं।

भाववाचक

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि। 

आम बहुत खट्टा है।

द्रव्यवाचक जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी, लोहा, सोना, चांदी, हीरा, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं। जल ही जीवन है।​

संज्ञा Question 4:

निम्न में कौन-सा संज्ञा शब्द है?

  1. मुद्रण
  2. जाचना
  3. मुर्ख
  4. घटना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मुद्रण

संज्ञा Question 4 Detailed Solution

संज्ञा शब्द है- मुद्रण

Key Points

  • "मुद्रण" एक संज्ञा शब्द है। इसका मतलब है छापना या छपाई, और यह एक क्रिया या प्रक्रिया को दर्शाता है। 
  • किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे- पशु (जाति), सुंदरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान)।
    • गंगा एक पवित्र नदी है।

अन्य विकल्प -

  • विशेषण - मुर्ख
  • क्रिया - जाचना, घटना

Additional Informationक्रिया:-

  • जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के करने या होने का बोध होता है उसे क्रिया कहा जाता है।
  • जैसे- पीना, पढ़ना, लिखना, दौड़ना, चलना, जाना आदि।​
    • बच्चा खेलता है।

विशेषण:-

  • संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द 'विशेषण' कहलाते हैं।
  • जैसे- बड़ा, काला, लम्बा, दयालु, भारी, सुंदर, कायर, एक, दो, वीर पुरुष, गोरा, अच्छा, बुरा, मीठा, खट्टा, आदि।
    • जैसे- यह सुंदर फूल है।

संज्ञा Question 5:

दिए गए शब्द के लिए उचित संज्ञा भेद का चयन कीजिए।

बहुतायत

  1. व्यक्तिवाचक
  2. जातिवाचक
  3. द्रव्यवाचक
  4. भाववाचक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : भाववाचक

संज्ञा Question 5 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में विकल्प 4 ”भाववाचक" सही है। अन्य विकल्प अनुचित हैं ।Key Pointsस्पष्टीकरण:-:

  • बहुतायत शब्द से किसी भाव, अवस्था, गुण, दोष, दशा आदि का पता चल रहा है, अतः बहुतायत शब्द भाववाचक संज्ञा है।
  • बहुतायत का अर्थ अधिकता, ज़्यादती है।

दिए गए अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-

  • जातिवाचक संज्ञा शब्दों से एक जाति के अंतर्गत आने वाले सभी व्यक्तियों वस्तुओं व स्थानों का बोध होता है l
  • किसी विशेष व्यक्ति स्थानीय वस्तु का बोध कराने वाली संज्ञा व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती है l
  • शब्द जो किसी तरल ठोस धातु, अधातु,पदार्थ, द्रव्य आदि का बोध कराते हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण कहा जाता है l

Additional Information

  • बहुतायत का विलोम: कमी  
  • भाववाचक संज्ञा के उदाहरण-
    • परायापन, अपनापन, बुढ़ापा, प्यास, भूख, मानवता, मुस्कुराह l
  • जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण- 
    • घोड़ा, फूल, मनुष्य,वृक्ष इत्यादि।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण- 
    • जयपुर, दिल्ली, भारत, रामायण, अमेरिका, राम इत्यादि।
  • द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण- 
    • पानी, घी, तेल, कोयला, चाँदी, सोना, फल, सब्जी, हिरा, लोहा, चीनी, आदि l

Top संज्ञा MCQ Objective Questions

मूल क्रिया, प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया और द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया का सही शब्द-क्रम चुनिए। 

  1. बजवाना - बजना - बजाना 
  2. कराना - करना - करावाना 
  3. उठना -उठाना- उठवाना 
  4. सुनना - सुनवाना - सुनाना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : उठना -उठाना- उठवाना 

संज्ञा Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर व‍िकल्‍प (3) "उठना - उठाना - उठवाना" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • मूल क्रिया, प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया और द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया का सही शब्‍द-क्रम- उठना-उठाना-उठवाना है। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 

मूल क्रिया  प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया  द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया 
बजना बजाना  बजवाना 
करना  कराना  करवाना 
सुनना  सुनाना  सुनवाना 

Additional Information

क्रिया  परिभाषा- क्रिया वे शब्द होते हैं जो किसी कार्य के होने या करने अथवा किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति का बोध कराते हैं।
क्रिया  परिभाषा 
मूल क्रिया  जो क्रिया मूल धान से ही बनती है, उसे मूल क्रिया या रूढ़ क्रिया कहते है। 
प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया क्रिया का वह रूप जिसमें कर्ता स्वयं भी कार्य में सम्मिलित होता हुआ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
द्वि‍तीय प्रेरणार्थक क्रिया  क्रिया का वह रूप जिसमें कर्ता स्वयं कार्य न करके दूसरों को कार्य करने की प्रेरणा देता है उसे द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

'प्रयागराज' संज्ञा की दृष्टि से है

  1. जातिवाचक संज्ञा
  2. द्रव्यवाचक संज्ञा
  3. भाववाचक संज्ञा
  4. व्यक्तिवाचक संज्ञा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : व्यक्तिवाचक संज्ञा

संज्ञा Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "व्यक्तिवाचक संज्ञा" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points
  • प्रयागराज शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द है।
  • व्यक्तिवाचक संज्ञा 
    • वह शब्द जो किसी एक व्यक्ति , वस्तु , स्थान आदि का बोध करवाता है उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है।
    • जैसे-
      • राम - व्यक्ति का नाम है
      • श्याम - व्यक्ति का नाम है
      • टेबल - बैठक का एक साधन है, किन्तु एक नाम को सूचित कर रहा है इसलिए यह व्यक्तिवाचक है।
Additional Information
  • जातिवाचक संज्ञा 
    • जो शब्द संज्ञा किसी जाति , का बोध करवाता है वह जातिवाचक संज्ञा कहलाता है।
    • जैसे-
      • लड़का , लड़की , नदी , पर्वत आदि।
  • द्रव्यवाचक संज्ञा 
    • जिस संज्ञा शब्दों से किसी धातु , द्रव्य , सामग्री , पदार्थ आदि का बोध हो , उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है।
    • जैसे
      • गेहूं - भोजन की सामाग्री है।
      • चावल - भोजन की सामाग्री है।
  • भाववाचक संज्ञा
    • जिन संज्ञा शब्दों से पदार्थों की अवस्था , गुण – दोष , धर्म , दशा , आदि का बोध हो वह भाववाचक संज्ञा कहलाता है।
    • जैसे
      • बुढ़ापा - बुढ़ापा जीवन की एक अवस्था है।
      • मिठास - मिठास मिठाई का गुण है।
      • क्रोध - क्रोध एक भाव या दशा है।
      • हर्ष - हर्ष एक भाव या दशा है।

निम्नलिखित किस विकल्प में भाववाचक, समूहवाचक और जातिवाचक संज्ञा का शब्दक्रम सही है ?

  1. दासत्व, घौद, जुलाहा
  2. कावेरी, दीवाली, वर्षा
  3. मकान, मैना, काला सागर 
  4. चाँदी, पानी, दौड़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : दासत्व, घौद, जुलाहा

संज्ञा Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर है - दासत्व, घौद, जुलाहा

Key Points

संज्ञा - वे शब्द जो किसी प्राणी, वस्तु,स्थान, जाति, भाव आदि के नाम होते हैं। जैसे - राम, पर्वत, वर्ग, क्रोध आदि।

संज्ञा के पाँच भेद होते है - व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक, द्रव्यवाचक।

संज्ञा

परिभाषा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है। जैसे- राम, गंगा, पटना आदि।

जातिवाचक संज्ञा

जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है। जैसे – नदी, पर्वत, लड़की आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा

जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है तथा जिनका प्रयोग हम माप-तौल कर करते हैं। जैसे- सोना, चाँदी, पानी आदि।

समूहवाचक संज्ञा

जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो। जैसे – वर्ग, तीम, सभा आदि।

भाववाचक संज्ञा

जो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है। जैसे – क्रोध, मिठास, यौवन आदि।

निम्नलिखित विकल्पों में से किस एक वाक्य में संख्यावाचक विशेषण का उचित प्रयोग नहीं किया गया है?

  1. नव्या के काले बाल हैं। 
  2. दुर्घटना में पहलवान को अधिक घाव हो गए हैं। 
  3. हमारी बगिया में कुछ अधिक वृक्ष हो गए हैं। 
  4. महात्मा गांधी बहुत थोड़े कपडे़ पहनते थे

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : नव्या के काले बाल हैं। 

संज्ञा Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर "नव्‍य के काले बाल हैं।" अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

  • नव्‍य के काले बाल हैं। इस वाक्‍य में संख्‍यावचक व‍िशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है। 
  • यह वाक्‍य गुणवाचक व‍िशेषण का है। 
  • अन्‍य सभी व‍िकल्‍पों में द‍िए गए वाक्‍यों में अनिश्चित संख्‍यावाचक व‍िशेषण का प्रयोग क‍िया गया है। 

Important Points

प्रकार  परिभाषा  उदाहरण 
विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्‍द को विशेषण कहते हैं। छोटा, काला, दयालु आदि। 
गुणवाचक विशेषण किसी वाक्य में संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, रूप, आकार, स्वभाव, समय, स्थान या दशा आदि का बोध करवाने वाले शब्दों को गुणवाचक विशेषण कहते हैं। मुकेश अच्छा लड़का है।
अनिश्चित संख्‍यावाचक व‍िशेषण ऐसे विशेषण जो हमें किसी संज्ञा या सर्वनाम का निश्चित बोध नहीं करा पाते एवं उनमें अनिश्चितता बनी रहती है। हमारी बगिया में कुछ अधिक वृक्ष हो गए हैं। 

इनमें से कौन-सा शब्द जातिवाचक संज्ञा है?

  1. परिवार
  2. कृष्ण
  3. मनुष्य 
  4. मोहन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मनुष्य 

संज्ञा Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर मनुष्य है। 

Key Points

  • मनुष्य शब्द जातिवाचक संज्ञा है। 
  • किसी व्यक्तिस्थान व वस्तु की जाति बताने वाले शब्द को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • जातिवाचक संज्ञा के कुछ उदाहरण- घोड़ा, फूल, वृक्ष आदि। 

अन्य विकल्प - 

परिवार  समूहवाचक संज्ञा 
कृष्ण व्यक्तिवाचक संज्ञा
मोहन व्यक्तिवाचक संज्ञा

Additional Information

किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, गुण, भाव या स्थान के नाम शब्द को संज्ञा कहते हैं। 

संज्ञा के भेद - 

संज्ञा उदाहरण 
व्यक्तिवाचक संज्ञा दिल्ली भारत की राजधानी है।
जातिवाचक संज्ञा  गाय का दूध मीठा होता है।
भाववाचक संज्ञा  रवि की आवाज़ में मिठास है।
समूहवाचक संज्ञा हम सभी मेला घुमने गए थे। 
द्रव्यवाचक संज्ञा लोहे में जंग लग गई। 

निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा एक वाक्य प्रश्नवाचक सर्वनाम से संबंधित नहीं है?

  1. यह मुर्खता किसने की है?
  2. संसार का संचालन और नियमन कौन करता है?
  3. यह गाड़ी किसकी है?
  4. किसी ने जोर से चीत्कार की?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : किसी ने जोर से चीत्कार की?

संज्ञा Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF
  1. "किसी ने जोर से चीत्‍कार की।" यह वाक्‍य प्रश्नवाचक सर्वनाम से संबंधित नहीं है। 

Key Points

  • वाक्‍य- किसी ने जोर से चीत्‍कार की। यह वाक्‍य प्रश्नवाचक सर्वनाम का नहीं है। 
  • यहॉं क‍िसी शब्‍द का प्रयोग बताने के संदर्भ में क‍िया जा रहा है। 
  • अन्‍य सभी व‍िकल्‍पों में द‍िए गए वाक्‍य प्रश्नवाचक सर्वनाम के हैं। 
सर्वनाम  परिभाषा  उदाहरण 
प्रश्नवाचक सर्वनाम जिन सर्वनाम शब्दों से प्रश्न का बोध होता हो उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। यह मुर्खता किसने की है?

Additional Information

सर्वनाम- संज्ञा के बदले जिन‍ शब्‍दों का प्रयोग किया जाता है, उन्‍हें सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तुम, हम, वे, मेरा, उसने आदि।   

अर्थ की दृष्टि से सर्वनाम के 6 भेद हैं- 

  • पुरूषवाचक सर्वनाम
  • सम्‍बन्‍धवाचक सर्वनाम
  • निश्‍चयवाचक सर्वनाम 
  • अनिश्‍चयवाचक सर्वनाम 
  • निजवाचक सर्वनाम
  • प्रश्‍नवाचक सर्वनाम   

निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य संज्ञा के प्रयोग की दृष्टि से शुद्ध है? 

  1. रघुवीर मेरा अग्रज बड़ा भाई है। 
  2. रघुवीर मेरा अग्रज छोटा भाई है।  
  3. रघुवीर मेरा अग्रज भाई है। 
  4. रघुवीर मेरा अग्रज है। 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : रघुवीर मेरा अग्रज है। 

संज्ञा Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

"रघुवीर मेरा अग्रज है।" यह वाक्‍य संज्ञा की दृष्टि से सही है। 

Key Points

  • सही वाक्‍य- रघुवीर मेरा अग्रज है। 
  • यह वाक्‍य संज्ञा के दृष्टि से सही है। 
  • रघुवीर व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्‍द है। 
  • व्यक्तिवाचक संज्ञाजिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु के नाम का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं।
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Additional Information

संज्ञा:-

  • व्‍यक्ति, भाव, जाति, स्‍थान, वस्‍तु आदि के नाम को संज्ञा कहा जाता है। 

उदाहरण के लिए:-  

  • भारत (देश), मुरादाबाद (शहर), फोन (वस्‍तु), मनुष्‍य (जाति), हंसना (भाव), पर्वत (स्‍थान) आदि।  

संज्ञा के भेद:- संज्ञा के 5 भेद होते हैं:- 

  • व्‍यक्तिवाचक संंज्ञा 
  • जातिवाचक संज्ञा 
  • समूहवाचक संज्ञा 
  • द्रव्‍यवाचक संज्ञा 
  • भाववाचक संज्ञा 

क्षेत्र को लेकर भारत में संघर्ष अब आम बात हो गई है।

उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर भाववाचक संज्ञा शब्द क्या होगा?  

  1. क्षेत्रित
  2. क्षत्रिय
  3. क्षेत्रीय
  4. क्षेत्रीयता

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : क्षेत्रीयता

संज्ञा Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द के स्थान पर भाववाचक संज्ञा शब्द होगा- क्षेत्रीयता अन्य विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • वाक्य- क्षेत्र को लेकर भारत में संघर्ष अब आम बात हो गई है। 
  • दिये गये वाक्य में 'क्षेत्र' शब्द में 'ईय,ता' प्रत्यय जुड़कर 'क्षेत्रीयता' भाववाचक संज्ञा बनता है।
  • 'क्षेत्रीयता' का अर्थ- किसी क्षेत्र-विशेष का गुण अथवा गुणों का समाहार।

Important Pointsअन्य विकल्प-

शब्द मूलशब्द + प्रत्यय  अर्थ
क्षेत्रित (तत्सम) क्षेत्र + इत खेती (तद्भव)
क्षेत्रीय (विशेषण)  क्षेत्र + ईय जगह विशेष का।
  • 'क्षत्रिय' (विशेष्य) का अर्थ- हिंदुओं का दूसरा वर्ण।

Additional Information 

शब्द परिभाषा उदाहरण
भाववाचक संज्ञा

किसी भाव, गुण, दशा या अवस्था का बोध करवाने वाले संज्ञा शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। भाववाचक संज्ञा शब्द- बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट इत्यादि।

भारत में गरीबी बढ़ रही है।

सूची - I में चार संज्ञा शब्द एवं सूची - II में संबंधित संज्ञा के प्रकार दिए गए हैं । सूची - I का मिलान, सूची - II से कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची - I

सूची - II

(a)

कक्ष

(i)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

(b)

कक्षा

(ii)

भाववाचक संज्ञा

(c)

सजावट

(iii)

जातिवाचक संज्ञा

(d)

महाभारत

(iv)

समूहवाचक संज्ञा

  1. (a) - (ii), (b) - (iii), (c) - (iv), (d) - (i)
  2. (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)
  3. (a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (ii)
  4. (a) - (i), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (iii)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : (a) - (iii), (b) - (iv), (c) - (ii), (d) - (i)

संज्ञा Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही विकल्प 2 है।Key Pointsसही मिलान होगा-

सूची - I

सूची - II

(a)

कक्ष

(i)

जातिवाचक संज्ञा

(b)

कक्षा

(ii)

समूहवाचक संज्ञा 

(c)

सजावट

(iii)

भाववाचक संज्ञा

(d)

महाभारत

(iv)

व्यक्तिवाचक संज्ञा

ऊँचाइयाँ’ नापनी हैं तो पर्वतों की सैर करो। रेखांकित पद का संज्ञा भेद इंगित कीजिए:

  1. भावचाचक संज्ञा
  2. समूहवाचक संज्ञा
  3. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  4. जातिवाचक संज्ञा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भावचाचक संज्ञा

संज्ञा Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

ऊँचाइयाँ एक भाववाचक संज्ञा है।Key Points

  • भाववाचक संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, भाव, दशा, या व्यापार वगैरह का पता चले, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
  • उदाहरण - बुढ़ापा, लंबाई, शत्रुता आदि।
  • भाववाचक संज्ञा के बहुवचन रूप भी होते है - प्रार्थना का बहुवचन प्रार्थनाएँ, बुराई का बहुवचन बुराइयाँ आदि।
  • भाववाचक संज्ञा के बहुवचन रूप भाववाचक संज्ञा के रूप में ही प्रयोग किए जाते है।
  • अन्य विकल्प - 
संज्ञा परिभाषा उदाहरण 
समूहवाचक संज्ञा जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो। वर्ग, सभा आदि।
व्यक्तिवाचक संज्ञा जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है। राम, गंगा आदि।
जातिवाचक संज्ञा जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।  नदी, पर्वत आदि।
Additional Information

संज्ञा- किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव आदि के नाम को ही संज्ञा कहा जाता है। 

  • जैसे - पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), दुःख (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान)।

संज्ञा के भेद -

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा 
  2. जातिवाचक संज्ञा 
  3. समूहवाचक संज्ञा 
  4. द्रव्यवाचक संज्ञा 
  5. भाववाचक संज्ञा
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti club teen patti master 2023 teen patti app