रूपांतरण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for रूपांतरण - Download Free PDF

Last updated on Jun 6, 2025

Latest रूपांतरण MCQ Objective Questions

रूपांतरण Question 1:

किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित है?

  1. भूल, हँसी
  2. शिक्षा, अच्छाई
  3. मिठास, चुनाव
  4. पूजा, जवानी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भूल, हँसी

रूपांतरण Question 1 Detailed Solution

इसका सही उत्तर 'भूल, हँसी​​' है।

Key Points

  •  'भूल, हँसी​​'' संज्ञाएँ दो क्रियाओं 'भूलना और हँसना" से निर्मित है।
  • क्रिया -  जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। 

Additional Information

संज्ञा

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। इसके पांच भेद माने गए हैं।

व्यक्तिवाचक

जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

चीन (स्थान),  साइकिल (वस्तु), सुरेश(व्यक्ति) आदि।

जातिवाचक

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), जानवर (प्राणी) आदि।

भाववाचक संज्ञा

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। 

बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।

द्रव्यवाचक

जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

पानी, लोहा, तेल, घी, दाल, इत्यादि।

समूहवाचक

जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि।

 

रूपांतरण Question 2:

'चमकीला' विशेषण शब्द के साथ उचित संज्ञा शब्द क्या होगा? 

  1. स्वभाव 
  2. तारा 
  3. पानी 
  4. घर 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : तारा 

रूपांतरण Question 2 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 ‘तारा’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं। 

Key Points

  • दिए गए विकल्पों में 'तारा' संज्ञा शब्द के साथ 'चमकीला' शब्द उचित है। 
  • चमकीला अर्थात चमकदार होता है। 
  • चमकीला के पर्यायवाची शब्द हैं - आभामय, उज्ज्वल, चमकदार, प्रकाशमान, चटकीला, भड़कदार, आलोकित, अमिताभ।
  • जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं विशेषण कहलाते हैं। 


अन्य विकल्प: 

  1. स्वभाव - आदत = अच्छा सवभाव 
  2. पानी - जल = स्वच्छ पानी 
  3. घर - निवास स्थान =  छोटा घर 

Additional Information

संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। संज्ञा के प्रकार -

संज्ञा

परिभाषा

उदाहरण

व्यक्तिवाचक

जो किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के नाम का बोध कराती है।

राम, गंगा, पटना

जातिवाचक

जो संज्ञा एक ही प्रकार की वस्तुओं का (पूरी जाति का) बोध कराती है।

नदी, पर्वत, लड़की

द्रव्यवाचक

जिस संज्ञा शब्द से उस सामग्री या पदार्थ का बोध होता है जिससे कोई वस्तु बनी है।

सोना, चाँदी, पानी

समूहवाचक

जो संज्ञा शब्द किसी एक व्यक्ति का वाचक न होकर पूरे समूह या समुदाय का वाचक हो।

वर्ग, टीम, सभा

भाववाचक

जो संज्ञा किसी भाव, गुण, दशा आदि का बोध कराती है।

क्रोध, मिठास, यौवन

रूपांतरण Question 3:

किस विकल्प में क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है?

  1. पंडिताई
  2. चढ़ाई
  3. तरुणाई
  4. चतुराई
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : चढ़ाई

रूपांतरण Question 3 Detailed Solution

चढ़ाई में क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है।Key Points

  • चढ़ाई चढ़ना क्रिया से बनी भाववाचक संज्ञा है।
  • भाववाचक संज्ञा - जिस संज्ञा शब्द से पदार्थो की अवस्था, गुण, दोष,आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते है।

Additional Information

भाववाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण  तरुणाई, चतुराई, बुढ़ापा, क्रोध, चोरी,मुस्कराहट आदि। 

रूपांतरण Question 4:

किस विकल्प में सभी संज्ञा शब्द क्रिया शब्दों से निर्मित है?

  1. भूल, हँसी
  2. शिक्षा, अच्छाई
  3. मिठास, चुनाव
  4. पूजा, जवानी
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भूल, हँसी

रूपांतरण Question 4 Detailed Solution

इसका सही उत्तर 'भूल, हँसी​​' है।

Key Points

  •  'भूल, हँसी​​'' संज्ञाएँ दो क्रियाओं 'भूलना और हँसना" से निर्मित है।
  • क्रिया -  जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं। जैसे- रोया, खा रहा, जायेगा आदि। 

Additional Information

संज्ञा

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। इसके पांच भेद माने गए हैं।

व्यक्तिवाचक

जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

चीन (स्थान),  साइकिल (वस्तु), सुरेश(व्यक्ति) आदि।

जातिवाचक

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), जानवर (प्राणी) आदि।

भाववाचक संज्ञा

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। 

बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।

द्रव्यवाचक

जब किसी संज्ञा शब्द से किसी द्रव्य का बोध हो तो उसे द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं।

पानी, लोहा, तेल, घी, दाल, इत्यादि।

समूहवाचक

जब किसी संज्ञा शब्द से व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है तब उसे समूहवाचक संज्ञा कहते हैं।

परिवार, कक्षा, सेना, भीड़, पुलिस आदि।

 

रूपांतरण Question 5:

निम्नलिखित में से अव्यय से बना विशेषण शब्द नहीं है -  

  1. अगला
  2. बाहरी
  3. पिछला
  4. कैसा
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कैसा

रूपांतरण Question 5 Detailed Solution

अव्‍यय से बना विशेषण शब्‍द "कैसा" नहीं है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

Key Points

  • अगला, बाहरी और प‍िछला सभी शब्‍द अव्‍यय से बने हुए विशेषण है। 
  • कैसा शब्‍द अव्‍यय से बना हुआ व‍िशेषण नहीं है। 

Important Points 

क्रिया विशेषण - वह शब्द जो हमें क्रियाओं की विशेषता का बोध कराते हैं वे शब्द क्रिया विशेषण कहलाते हैं। जैसे - वह धीरे - धीरे बोलता है। क्रिया विशेषण के भेद -

क्रिया-विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

कालवाचक

ऐसे शब्द जो क्रिया के होने के समय के बारे में बताते हैं, कालवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

राघव कल मेरे घर आया था।

रीतिवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जो किसी क्रिया के होने की विधि या तरीके का बोध कराते हैं, वे शब्द रीतिवाचक क्रिया विशेषण कहलाते हैं।

सरला ध्यान से पढ़ती है।, अनिता फटाफट खाती है।

स्थानवाचक

ऐसे अविकारी शब्द जो क्रियाओं के होने के स्थान का बोध कराते हैं  स्थानवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम बाहर जाकर बैठो।, मैं अंदर पढता हूँ।

परिमाणवाचक

ऐसे क्रियाविशेषण शब्द जिनसे क्रिया के परिमाण, संख्या या मात्रा का पता चले, वे शब्द परिमाणवाचक क्रियाविशेषण कहलाते हैं।

तुम थोड़ा कम खाओ।,वह बहुत ज्यादा दौड़ता है।

Additional Information
प्रकार  परिभाषा 
अव्‍यय  ऐसे शब्द जिसमें लिंग, वचन, पुरुष, कारक आदि के कारण कोई विकार उत्पन्न नहीं होता वह शब्द अव्यय कहलाते हैं।

Top रूपांतरण MCQ Objective Questions

विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा है-

  1. भव्यता
  2. चालचलन
  3. परिहास
  4. बचपन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : भव्यता

रूपांतरण Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'भव्यता' है। 

Key Points

  • 'भव्य' विशेषण से 'भव्यता' भाववाचक संज्ञा का निर्माण हुआ है।
  • विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा उसे कहते है जिसमे किसी विशेषता के होने से भाव का होना प्रकट होता हो ।
  • जैसे - कायर से कायरता, गंभीर से गंभीरता 

अन्य विकल्प:

अन्य विकल्प भाववाचक संज्ञा है, परन्तु विशेषण से निर्मित नहीं है। 

निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा से बना विशेषण शब्द पहचानिए- 

  1. कमाऊ 
  2. ऊपरी 
  3. सुगन्धित 

  4. सुअककड़

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 :

सुगन्धित 

रूपांतरण Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

उपरोक्त विकल्पों में विकल्प 3 "सुगन्धित" सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है |

Key Points

संज्ञा विशेषण
सुगन्ध सुगन्धित 
 

दी गई जोड़ियों में कौन सी जोड़ी सही संज्ञा व उससे बनने वाले विशेषण शब्द की है?

  1. पक्ष - पाक्षिक
  2. प्रेम - प्यार
  3. सुख - दुःख
  4. स्वर्ण - सोना

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पक्ष - पाक्षिक

रूपांतरण Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'पक्ष - पाक्षिक होगा। 

Key Points

  • पक्ष' संज्ञा शब्द है इससे बनने वाला विशेषण शब्द 'पाक्षिक' है। ​
  • 'पाक्षिक' शब्द में 'इक' प्रत्यय का योग है। 

अन्य विकल्प: 

 शब्द युग्म

भेद

प्रेम - प्यार

पर्यायवाची शब्द

सुख - दुःख

विपरीतार्थक शब्द

स्वर्ण - सोना

पर्यायवाची शब्द

Additional Information

शब्द

परिभाषा

उदाहरण

संज्ञा

किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। 

 पशु, व्यथा, मोहन, दिल्ली आदि। 

 विशेषण

विशेषण शब्द का सम्बन्ध विशेषता बताने से। जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं उन्हें विशेषण कहते हैं।

सुंदर, काला, मीठी आदि। 

Important Points        अपमान    – अपमानित
        विज्ञान –     वैज्ञानिक
        सप्ताह –     साप्ताहिक
        दिन      – दैनिक
        गुण  –     गुणवान
        धन  –     धनवान
        राष्ट्र  –     राष्ट्रीय
        भारत –     भारतीय 
        भूख  –     भूखा
        प्यास –     प्यासा
        दुःख  –     दुःखी
        सुख  –     सुखी
        पाप  –     पापी
        दोष  –     दोषी
        आसमान   – आसमानी
        जंगल –     जंगली

 

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, संज्ञा शब्द से बनने वाला सही विशेषण शब्द वाला विकल्प चुनिए।

शक्ति 

  1. शक्तिवर्धक 
  2. शक्तिशाली
  3. शक्तिरोधक 
  4. सशक्त

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : शक्तिशाली

रूपांतरण Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'शक्तिशाली' है। 

Key Points
  • दिए गए विकल्पों में से शक्ति शब्द से सही विशेषण वाला शब्द है - शक्तिशाली। 
  • शक्तिशाली जिसका अर्थ होता है - बलवान।
  • संज्ञा - किसी व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।    

Additional Information

विशेषण- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। 

इसके मुख्यतः आठ भेद हैं -

  1. गुणवाचक विशेषण
  1. व्यक्तिवाचक विशेषण
  1. संख्यावाचक विशेषण
  1. प्रश्नवाचक विशेषण
  1. परिमाणवाचक विशेषण
  1. तुलनाबोधक विशेषण
  1. सार्वनामिक विशेषण

8. सम्बन्धवाचक विशेषण

 

'कौन' सर्वनाम का परिमाणवाचक विशेषण होगा-

  1. कितना
  2. किसका
  3. किस
  4. कैसा

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कितना

रूपांतरण Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

'कौन' सर्वनाम का परिमाणवाचक विशेषण होगा- कितना 

  • जैसे: तुम कितना दूध लाए।
Key Points
  • जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु के माप -तौल सम्बन्धी विशेषता का बोध होता हो उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते है। 
  • जैसे : सेर भर दूध ,टोला भर सोना  
Additional Information
  • परिमाणवाचक विशेषण के भेद  
निश्चित परिमाण बोधक विशेषण

अनिश्चित परिमाणबोधक विशेषण

ऐसे शब्द जिनके माध्यम से वस्तु की निश्चित मात्रा की जानकारी प्राप्त हो ऐसे शब्द जिनके माध्यम से वस्तु की अनिश्चितमात्रा की जानकारी प्राप्त हो

संज्ञा या विशेषण से बनने वाली क्रिया को कहते हैं:

  1. प्रेरणार्थक क्रिया
  2. सकर्मक क्रिया
  3. नाम धातु
  4. उपर्युक्त में कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : नाम धातु

रूपांतरण Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

 संज्ञा या विशेषण से बनने वाली क्रिया को 'नाम धातु' कहते है। अन्य सभी विकल्प गलत है। 

 Key Points

शब्द   परिभाषा    उदाहरण 
नाम धातु क्रिया का वह रूप जिसमे क्रिया का निर्माण संज्ञा ,सर्वनाम अथवा विशेषण में प्रत्यय जोड़ने से होता है उसे नाम धातु कहते है""

बिलगना =बिलग+ना 

दुखना =दुःख +ना 

मरना =मर +ना 

Additional Information

विशेष:

शब्द  परिभाषा उदाहरण
सकर्मक क्रिया "जिस क्रिया में कर्म का होना अनिवार्य होता है उसे सकर्मक क्रिया कहते है "

रेखा खाना बनाती  है

राम गाड़ी चलाता है

प्रेरणार्थक क्रिया जिस क्रिया से इस बात का ज्ञान हो कि कर्ता कार्य को खुद न करके किसी अन्य को उस कार्य को करने के लिए अभिप्रेरित करता है उसे "प्रेरणार्थक क्रिया" कहते है।

पढ़वाना

निम्नलिखित में से विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा है :

  1. लड़कपन
  2. राष्ट्रीयता
  3. क्रोध
  4. लिखावट

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : राष्ट्रीयता

रूपांतरण Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा है -  'राष्ट्रीयता'  

  • 'राष्ट्रीय' विशेषण से 'ता' प्रत्यय लगकर 'राष्ट्रीयता' भाववाचक संज्ञा का निर्माण हुआ है।
  • विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा उसे कहते है जिसमें किसी विशेषता के होने से भाव का होना प्रकट होता हो।
  • यहाँ पर 'राष्ट्रीयता' से राष्ट्रीय होने का भाव उत्पन्न हो रहा है
  • अन्य सभी विकल्प भाववाचक संज्ञा है परन्तु विशेषण से निर्मित नही है।

Key Pointsविशेषण:- 

  • संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
  • जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।
    • मीता सुंदर है।

भाववाचक संज्ञा:-

  • जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं।
  • जैसे - बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, परायापन, भूख, प्यास, चोरी, क्रोध, सुन्दरता आदि।
    • मेरा बचपन खेलकूद में बीता।

 निम्नलिखित में से कौन सी भाववाचक संज्ञा सर्वनाम से बनी है?

  1. एकता
  2. ताजगी
  3. दासता
  4. चुनाव

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : एकता

रूपांतरण Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF

एकता भाववाचक संज्ञा सर्वनाम से बनी है। अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 1) एकता होगा ।

Key Points

संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते है, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो।

संज्ञा के पाँच भेद होते है-
(1)व्यक्तिवाचक (Proper noun )
(2)जातिवाचक (Common noun)
(3)भाववाचक (Abstract noun)
(4)समूहवाचक (Collective noun)
(5)द्रव्यवाचक (Material noun)

संज्ञा

परिभाषा

उदाहरण

भाववाचक

जिन शब्दों से किसी प्राणी या पदार्थ के गुण, भाव, स्वभाव या अवस्था का बोध होता है, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

थकान, मिठास, बुढ़ापा, गरीबी, आजादी, हँसी, चढ़ाई, साहस, वीरता आदि शब्द-भाव, गुण, अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं।

Additional Informationअन्य उदाहरण 

  • शांत = शांति
  • सभ्य = सभ्यता
  • एक = एकता 
  • निपुण = निपुणता
  • मूढ़ = मूढ़ता
  • गोरा = गोरापन , गोराई

निम्नलिखित में से कौनसा शब्द संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है-

  1. धार्मिक
  2. लिखित
  3. रोगी
  4. रूपवान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : लिखित

रूपांतरण Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर लिखित है 

Key Pointsलिखित शब्द संज्ञा शब्द से बना विशेषण नहीं है।  

  • धर्म से धार्मिक विशेषण 
  • रोग से रोगी विशेषण 
  • रूप से रूपवान विशेषण 

Additional Information

विशेषण- जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। उन्हें विशेषण कहा जाता है। विशेषण  के मुख्यतः आठ भेद हैं 

विशेषण

परिभाषा

उदाहरण

गुणवाचक विशेषण

वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये।

बलशाली, पुराण, नया, तीक्ष्ण, कमजोरमोटादुर्बलपठारी आदि।

संख्यावाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं।

दो, तीनों, चार गुना, प्रत्येक आदि।

परिमाणवाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं।

चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि।

सार्वनामिक विशेषण

वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले आयें और विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएं।

यह लड़की वही है जिसने मेरा पेन लिया था।

व्यक्तिवाचक विशेषण

ऐसे शब्द जो संज्ञा के भेद व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने होते हैं एवं विशेषण शब्दों की रचना करते हैं।

मुझे भारतीय खाना बहुत पसंद है।

प्रश्नवाचक विशेषण

ऐसे शब्द जिनका संज्ञा या सर्वनाम में जानने के लिए प्रयोग होता है।

यह व्यक्ति कौन है ?

तुलनाबोधक विशेषण

जब वस्तुओं के गुण दोष की तुलना आपस में की जाये।

वह राधा से भी ज्यादा सुरीला गाती है।

सम्बन्धवाचक विशेषण

विशेषण शब्दों का प्रयोग करके किसी एक वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध दूसरी वस्तु या व्यक्ति के साथ दर्शाया जाये।

घर की बाहरी दीवार ख़राब हो रही है।

निम्नांकित में किस सर्वनाम का प्रयोग विशेषण के समान भी होता है ?

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निजवाचक सर्वनाम
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  4. उपर्युक्त तीनों का

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उपर्युक्त तीनों का

रूपांतरण Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF
तीनो सर्वनाम का प्रयोग 'विशेषण' के समान होता है

Key Points

अन्य विकल्प - 

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे - मैं, वह, वे, उन्हें, अपने तुम, हम आदि। हिंदी में सर्वनामों की संख्या 11 है - ‘मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या’ सर्वनाम के छः भेद हैं -

निश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - वे, यह, वह आदि।

पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। जैसे - मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे, तुम्हारा, वह, वे, उसने आदि।

निजवाचक सर्वनाम

जहाँ स्वयं के लिए 'आप, अपना, अपने आप' शब्दों का प्रयोग हो। जैसे - वह अपने आप ही घर चली गयी।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम शब्द संज्ञा के स्थान पर आकर वाक्य को प्रश्वाचक बनाते हैं। जैसे - क्या, कौन आदि।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- कुछ, कोई आदि।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे - जो-सो, जैसा-वैसा आदि।

Get Free Access Now
Hot Links: dhani teen patti teen patti gold apk download teen patti 3a