वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for वाक्यों का वर्गीकरण - Download Free PDF

Last updated on Jun 24, 2025

Latest वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions

वाक्यों का वर्गीकरण Question 1:

"आपकी विदेश-यात्रा मंगलमय हो।” – यह किस प्रकार का वाक्य है? 

  1. विधानवाचक वाक्य 
  2. इच्छावाचक वाक्य 
  3. संकेतवाचक वाक्य 
  4. निषेधवाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इच्छावाचक वाक्य 

वाक्यों का वर्गीकरण Question 1 Detailed Solution

"आपकी विदेश-यात्रा मंगलमय हो।” – यह वाक्य "इच्छावाचक वाक्य" है।

Key Pointsइच्छावाचक वाक्य:

जिन वाक्य‌ों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।

जैसे -

  • भगवान तुम्हेँ दीर्घायु करे। 
  • नववर्ष मंगलमय हो। 

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के भेद -

वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
वि‌‌धानवाचक वाक्य  वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह वि‌‌धानवाचक वाक्य कहलाता है।
  • भारत एक देश है।
  • राम के पिता का नाम दशरथ है।
संकेतवाचक वाक्य जिन वाक्यों में किसी संकेत का बोध होता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।
  • राम का मकान उधर है।
  • सोनु उधर रहता है।
निषेधवाचक वाक्य जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।
  • मैंने दूध नहीं पिया।
  • मैंने खाना नहीं खाया।
प्रश्नवाचक वाक्य वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है।
  • भारत क्या है?
  • राम के पिता कौन है?
आज्ञावाचक वाक्य वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह  आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।
  • कृपया बैठ जाइये।
  • शांत रहो।
विस्मयादिवाचक वाक्य वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिवाचक वाक्य कहलाता हैं।
  • अहा! कितना सुन्दर उपवन है।
  • ओह! कितनी ठंडी रात है।
संदेहवाचक वाक्य जिन वाक्य‌ों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।
  • क्या वह यहाँ आ गया ?
  • क्या उसने काम कर लिया ?

वाक्यों का वर्गीकरण Question 2:

'आपका जीवन उज्ज्वल हो', किस प्रकार का वाक्य है-

  1. संकेत वाचक वाक्य
  2. इच्छावाचक वाक्य
  3. आज्ञावाचक वाक्य
  4. संदेह वाचक वाक्य
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इच्छावाचक वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - इच्छावाचक।

 Key Points

  • इस वाक्य में जीवन उज्ज्वल होने की कामना की गई है अतः यह इच्छावाचक वाक्य है।
  • इच्छावाचक:- 

  • जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।
  • उदहारण:-
    • नया साल मुबारक हो।
    • जुग-जुग जियो। 
    • ईश्वर तुम्हे स्वस्थ रखे। 

Additional Information

वाक्य

परिभाषा

उदाहरण

विधानवाचक

ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो। इन्हें विधिवाचक वाक्य भी कहते हैं।

ममता ने खाना खा लिया।

हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है।

निषेधवाचक

जिन वाक्यों में किसी काम के न होने का बोध होता है वे निषेधवाचक वाक्य कहलाते हैं।

मैं नहीं जाऊंगा।

मेरा कोई सामान मत लाना।

प्रश्नवाचक

जिन वाक्यों में किसी से प्रश्न करने का बोध हो वे प्रश्न वाचक वाक्य कहलाते हैं।

कल कहाँ थे तुम?

अभी आए हो क्या?

आज्ञावाचक

जिन वाक्यों में आज्ञा या प्रार्थना करने का बोध होता है वे आज्ञावाचक वाक्य कहलाते हैं।

कृपया ध्यान दें।

उधर रख दो।

इच्छावाचक

जिन वाक्यों में किसी इच्छा अथवा शुभकामना आदि का बोध होता है वे वाक्य इच्छवाचक कहलाते हैं।

नया साल मुबारक हो।

तुम एक दिन बड़े आदमी बनोगे।

संकेतवाचक

जिन वाक्यों में क्रिया एक दूसरे पर निर्भर हो या किसी संकेत का बोध होता है वे वाक्य संकेत वाचक होते हैं।

मकान के उस तरफ रमेश है।

संदेहवाचक

जिन वाक्यों में किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न हो वे संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं।

अब तक तो ट्रेन चली गयी होगी।

क्या यही विकल्प सही है?

विस्मयादिवाचक

जिन वाक्यों में आश्चर्य, शोक, घृणा, ख़ुशी, स्तब्धता होती है वे विस्मयादिबोधक वाक्य होते हैं।

वाह! ये अद्भुत है।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 3:

निम्नलिखित विकल्पों में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प चुनिए I

  1. कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।
  2. माली ने आज पौधों को पानी नहीं दिया।
  3. यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।
  4. आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 3 Detailed Solution

यदि तुम सही समय पर इलाज करते तो जल्दी ठीक हो जाते,में संकेतवाचक वाक्य का सही विकल्प है IKey Points
  •  प्रयुक्त उदाहरण के वाक्य में स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि दो क्रियाए संपन्न हो रही है।
  • पहली क्रिया यदि तुम सही समय पर इलाज करते और दूसरी क्रिया तो  जल्दी ठीक हो जाते।
  • इस वाक्य में यह दोनों क्रियाएं एक दूसरे पर मुख्य रूप से निर्भर है।
  • अतः यह उदाहरण जिसे संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा। 

Additional Information

 संकेतवाचक वाक्य

वह वाक्य जिनमें एक क्रिया या दूसरी क्रिया पर पूरी तरह से निर्भर हो, उन वाक्य को संकेतवाचक वाक्य कहा जाता है। Important Points

  • कृपया अपनी मदद स्वयं करिए।-आज्ञावाचक वाक्य
  • आज मेरा मन कुछ अच्छा खाने का है।-निषेधवाचक वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 4:

निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्र वाक्य चुनिए।

  1. गली में शोर हुआ और सब लोग बाहर आ गए।
  2. वह कुछ दिन गांव में रहकर सबका प्रिय हो गया।
  3. वहां स्थित छोटे से गांव के चारों और जंगल था।
  4. वह काली भैंस, जो खेत में चर रही थी, मोहन की थी।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वह काली भैंस, जो खेत में चर रही थी, मोहन की थी।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 4 Detailed Solution

मिश्र वाक्य- वह काली भैंस, जो खेत में चर रही थी, मोहन की थी।

Key Points

  • जिनमें एक प्रधान वाक्य होता है और दूसरा वाक्य आश्रित होता है

वाक्य की पहचान:-

  • आपस में, कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा, जब, तब, जहाँ, वहाँ, जिधर, उधर, यद्यपि, यदि, अगर, तो इत्यादि।
Important Points 

मिश्र वाक्य के उदाहरण:-

  • जो औरत बाहर बैठी है, वह मेरी दादी है।
  • जो लड़की कमरे में बैठी है, वह मेरी चचेरी बहन है।
  • यदि आप मेहनत करोगे, तो परीक्षा में पास हो जाओगे।
  • मैं अच्छी तरह से जानता हूं, कि तुम्हारी हैंडराइटिंग अच्छी नहीं है।
  •  जब दुर्घटना की खबर सुनी, तब मन दुखी हो गया।
  • जो औरत वहां बैठी हैं वो मेरी माँ है।
  • जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
  • यदि परिश्रम करोगे तो उत्तीर्ण हो जाओगे।
  • मैं जानता हूँ कि तुम्हारे अक्षर अच्छे नहीं बनते।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 5:

निम्न में कौन सा मिश्र वाक्य है :-

  1. तुम महान हो क्योंकि सच बोलते हो।
  2. रोगी को उल्टी हो गई।
  3. वह चलने का प्रयास कर रहा था। 
  4. इनमें से कोई नहीं।
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तुम महान हो क्योंकि सच बोलते हो।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 5 Detailed Solution

मिश्र वाक्य है- तुम महान हो क्योंकि सच बोलते हो।

Key Pointsअन्य विकल्प-

  • रोगी को उल्टी हो गई।- सरल वाक्य 
  • वह चलने का प्रयास कर रहा था। - सरल वाक्य 

Important Points

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है:

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।

राजू पानी लाया।

जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।

 

जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।

 

Top वाक्यों का वर्गीकरण MCQ Objective Questions

वाक्य के कितने प्रकार है?

  1. तीन
  2. चार
  3. एक
  4. कोई प्रकार नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : तीन

वाक्यों का वर्गीकरण Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

वाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, सयुंक्त वाक्य तथा मिश्र वाक्य अत: विकल्प 1 "तीन" सही है।  

Key Points

वाक्य के प्रकार

 सरल वाक्य: सरल वाक्य में एक उद्देश्य के साथ-2 केवल एक ही समायिका और एक
 विधेय होते हैं सरल वाक्य कहलाते हैं। उदाहरण:- बच्चे क्रिकेट खेलते हैं।

 संयुक्त वाक्य: दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बनते हैं संयुक्त
 वाक्य को विभाजित करने पर पुनः सरल वाक्य प्राप्त होते हैं। उदाहरण:- राम आया और सो
 गया।

 मिश्र वाक्य: जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य और इस उपवाक्य पर एक या एक से अधिक
 आश्रित उपवाक्य होते हैं यह सभी आपस में कि, जो, की, इतना, उतना, इधर, उधर, कब,
 कितना, जब ,तब जैसा, वैसा, वह, आदि, शब्दों, से जुड़े होते हैं।

"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।" वाक्य का प्रकार बताइए -

  1. साधारण वाक्य 
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य 
  4. उक्त सभी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मिश्र वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF

"यदि मन लगाकर काम करोगे, तो सफलता प्राप्त करोगे।"  वाक्य में मिश्र वाक्य है।Key Points

  • मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो उन्हें मिश्र वाक्य कहते है।
  • उदाहरण - यह वही खेत है जिसे पहले राम ने खरीदा था।

Additional Information

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।

  • सरल वाक्य
  • संयुक्त वाक्य
  • मिश्र वाक्य 
वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य  जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। राकेश ने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य  जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो।  मै स्कूल आया और वह घर चला गया। 
मिश्र वाक्य  जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।  जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है:

  1. निषेधात्मक
  2. इच्छार्थक
  3. संकेतार्थक
  4. आज्ञार्थक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : निषेधात्मक

वाक्यों का वर्गीकरण Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

'उधर मत बैठो।' वाक्य का प्रकार है: निषेधात्मक

  • निषेधात्मक : निषेध करना, मना करना या नकारात्मक वाक्य
    • आज वर्षा नहीं होगी।
    • राम नहीं खेलेगा।
    • मैं नहीं सोऊंगा।

Additional Information

  • इच्छार्थक
    • ​जीते रहो
    • सदा खुश रहो
  • संकेतार्थक
    • अगर तुम पढ़ते तो आज पास हो जाते
  • आज्ञार्थक
    • अच्छे से पढ़ाई करना 
    • Testbook से ही पढ़ाई करना

वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।

"मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।"

  1. सरल वाक्य
  2. संयुक्त वाक्य
  3. विधिवाचक वाक्य
  4. मिश्र वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : संयुक्त वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • "मैंने किरायेदार नहीं रखे, मुसीबत मोल ले ली।" एक संयुक्त वाक्य है। अतिरिक्त विकल्प असंगत हैं। अतः सटीक विकल्प संयुक्त वाक्य है।

Mistake Points

  • कभी-कभी संयुक्त वाक्य में मध्य में 'और' 'या' जैसे शब्द नही लगे होते है, पर संयुक्त का अर्थ दो भिन्न अर्थ वाले वाक्य को जोड़ना ही है जो एक दूसरे पर आश्रित हो।
  • अत: यह एक मिश्र वाक्य न होकर एक संयुक्त वाक्य है। 
    • मिश्र वाक्य: मै वहाँ जाता अगर तुम भी आते।
    • संयुक्त : मै वहाँ गया, तुम नहीं मिले। 

Key Points

स्पष्टीकरण:

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

राधा धूप में बैठी और सब्जी काटने लगीl

Additional Information

अन्य विकल्प:

वाक्य

वाक्य-भेद

रावन भूमंडल का स्वामी थाl

 

सरल-वाक्य

गाय ही ऐसा पशु है, जो हिन्दुओं के लिए आदरणीय हैl

 

मिश्र-वाक्य

'यह वही लड़का है जो सदैव पढ़ाई में अव्वल आता है।' संरचना की दृष्टि से यह वाक्य है-

  1. साधारण वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य
  4. आज्ञार्थक वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : मिश्र वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

यह वही लड़का है जो सदैव पढ़ाई में अव्वल आता है।' संरचना की दृष्टि से यह वाक्य मिश्र वाक्य है।Key Points

  • मिश्र वाक्य - जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।
  • उदाहरण - जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।

Additional Information

  • रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है।
  • सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य, मिश्र वाक्य 
वाक्य  परिभाषा  उदाहरण 
सरल वाक्य जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो। राकेश ने भोजन किया।
संयुक्त वाक्य जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। मै स्कूल आया और वह घर चला गया। 
मिश्र वाक्य  जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो।  जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
आज्ञार्थक वाक्य जिन वाक्यों में आज्ञा, उपदेश, अनुमति आदि का बोध हो। तुम पानी ले आओ।

‘राम आम खाता है’ में वाच्य का कौन-सा रूप है?

  1. कर्तृवाच्य
  2. भाववाच्य
  3. कर्मवाच्य
  4. उभयवाच्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : कर्तृवाच्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

‘राम आम खाता है’ वाच्य में 'कर्तृवाच्य' है क्योंकि यहाँ राम खाने का कार्य कर रहा है। अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'कर्तृवाच्यहै।

अन्य विकल्प

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि वाक्य में क्रिया द्वारा बताए गए विषय में कर्ता, कर्म, अथवा भाव में से कौन प्रमुख है, उसे वाच्य कहते हैं। किसी वाक्य में कर्ता, कर्म या भाव की प्रधानता होगी।

वाक्य

वाच्य

कर्तृवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्ता प्रधान हो, उसे कर्तृवाच्य कहते हैं। जैसे - रोहित क्रिकेट खेलता है।

कर्मवाच्य

क्रिया के जिस रूप में कर्म प्रधान हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं। जैसे – रोगी को दवा दी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है। जैसे - मोहन से टहला भी नहीं जाता।

निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्र वाक्य है?

  1. यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ता है।
  2. वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।
  3. उसमें न पत्ते थे, न फुल थे।
  4. मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

वाक्यों का वर्गीकरण Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।' एक मिश्र वाक्य है।

  • 'यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।' यह सरल वाक्य है।
  • 'वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।' यह सरल वाक्य है।
  • 'उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।' यह संयुक्त वाक्य है।
    • इस प्रकार सही विकल्प है 'मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।'

Key Points

स्पष्टीकरण -

विकल्प

वाक्य

स्पष्टीकरण

मैंने सुना है कि आपके देश में अच्छा राजप्रबंध है।

मिश्रित

इसमें प्रधान वाक्य और आश्रित वाक्य है।

यज्ञदत्त देवदत्त को व्याकरण पढ़ाता है।

सरल

इसमें एक मुख्य क्रिया है।

वह उड़ती हुई चिड़िया पहचानता है।

सरल

इसमें एक मुख्य क्रिया है।

उसमें न पत्ते थे, न फूल थे।

संयुक्त

इसमें दो उपवाक्य हैं।

Additional Information

वाक्य

रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद -

1. सरल - जिन वाक्यों में एक मुख्य क्रिया हो उन्हें सरल या साधारण वाक्य कहते हैं।

2. जटिल - ऐसे वाक्य जिनमें एक से अधिक उपवाक्य हों।

जटिल वाक्य के दो भेद हैं - संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य,

संयुक्त वाक्य - जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

मिश्र वाक्य - जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों, किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है।

मिश्र वाक्य के तीन प्रकार हैं - संज्ञा, विशेषण और क्रिया - विशेषण उपवाक्य।

पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य उदाहरण है

  1. सरल वाक्य का
  2. इच्छावाचक वाक्य का
  3. मिश्र वाक्य का
  4. आज्ञावाचक वाक्य का

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मिश्र वाक्य का

वाक्यों का वर्गीकरण Question 13 Detailed Solution

Download Solution PDF
पिता ने समझाया कि सदा सत्य बोलना चाहिए। यह वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण हैImportant Points 

रचना के आधार पर वाक्य के दो प्रकार होते है।

सरल वाक्य मिश्र वाक्य
जिस वाक्य में एक ही विधेय होता है, उसे सरल वाक्य या साधारण वाक्य कहते हैं, इन वाक्यों में एक ही क्रिया होती है। जिन वाक्यों में एक मुख्य या प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हों, उन्हें मिश्रित वाक्य कहते हैं।
रानी गाती है वह राम है जो हंसकर बोला
Additional Information
आज्ञावाचक वाक्य इच्छावाचक वाक्य
जिस वाक्य  से आदेश या आज्ञा या अनुमति का बोध हो, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते है। जिस वाक्य से किसी इच्छा, आशा, आशीर्वाद या शुभकामना का बोध होता है, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।
राम तुम पढ़ने जाओ। भगवान् तुम्हे खुश रखे।

जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य कहलाता है -

  1. सरल वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. आश्रित वाक्य
  4. संयुक्त वाक्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : सरल वाक्य

वाक्यों का वर्गीकरण Question 14 Detailed Solution

Download Solution PDF

जिस वाक्य में एक उद्देश्य व एक विधेय होता है वह वाक्य 'सरल वाक्य' कहलाता है।Key Points

  • सरल वाक्य - जिन वाक्यों में केवल एक ही उद्देश्य और विधेय हो।
  • उदाहरण - राकेश ने भोजन किया।

Additional Information

वाक्य परिभाषा उदाहरण
संयुक्त वाक्य जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक स्वतंत्र साधारण वाक्य या प्रधान उपवाक्य हो। मै स्कूल आया और वह घर चला गया।
मिश्र वाक्य  जिन वाक्यों में एक प्रधान वाक्य हो और अन्य आश्रित उपवाक्य हो। जो लड़का कमरे में बैठा है वह मेरा भाई है।
आश्रित वाक्य  वह वाक्य जो दूसरे वाक्य पर आश्रित हो।  वह परिश्रम करता तो अवश्य सफल होता। 

निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है -

  1. मेरे आते ही वर्षा होने लगी l
  2. उसके जाने के बाद वर्षा होने लगी l
  3. वह घर से निकला और वर्षा होने लगी l
  4. ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l

वाक्यों का वर्गीकरण Question 15 Detailed Solution

Download Solution PDF

दिए गए विकल्पों में उचित उत्तर विकल्प 4 'ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l’ है। इसके अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं। 

quesImage4205

  • दिए गए विकल्पों में से मिश्र वाक्य का उचित उदाहरण है - ज्यों ही वह घर से निकला, वर्षा होने लगी l
  • जिस वाक्य में एक से अधिक उपवाक्य जुड़े हो, परंतु उनमें एक प्रधान उपवाक्य हो तथा दूसरा आश्रित उपवाक्य हो, उसे मिश्रवाक्य कहते हैं।
  • दिए गए विकल्पों में ज्यों ही वह घर से निकला' यह आश्रित उपवाक्य है। 
  • अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं। 

अन्य विकल्प: 

  1. मेरे आते ही वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य 
  2. उसके जाने के बाद वर्षा होने लगी l - सरल वाक्य 
  3. वह घर से निकला और वर्षा होने लगी l - संयुक्त वाक्य 

quesImage4204

रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन भेद है:

सरल वाक्य

जिस वाक्य में एक क्रिया होती है और एक कर्ता होता है, उसे सरल वाक्य कहते हैं।

राजू पानी लाया।

मिश्र वाक्य

जिस वाक्य में एक साधारण वाक्य के अतिरिक्त उसके अधीन कोई दूसरा उपवाक्य हो, उसे मिश्र वाक्य कहते हैं।

राम उस मकान में रहता है जहां पहले कभी श्याम रहता था।

 

संयुक्त वाक्य

जिस वाक्य में साधारण अथवा मिश्र वाक्यों का मेल संयोजक अवयवों द्वारा होता है, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।

दान करना अच्छी चीज है, दान लेना एक मजबूरी।

 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti jodi teen patti gold apk teen patti 3a