Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन-सा स्वर संधि का उदाहरण है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFस्वर संधि का उदाहरण है - पवन
Key Points
- 'पवन' शब्द में 'अयादि स्वर संधि' है तथा इसका संधि विच्छेद 'पो+ अन = पवन' (ओ + अ = अव) है।
- जब संधि करते समय ए , ऐ , ओ , औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो (ए का अय), (ऐ का आय), (ओ का अव),
- (औ का आव) बन जाता है। यही अयादि संधि कहलाती है।
- जैसे - भो + अन = भवन (ओ + अ = अव), नौ + इक = नाविक (औ + इ = आव)।
अन्य विकल्प -
शब्द | संधि विच्छेद | संधि |
नमस्कार | नमः+कार | विसर्ग संधि |
संयोग | सम् + योग | व्यंजन संधि |
मनोहर | मन : + हर | विसर्ग संधि |
Additional Information
संधि- दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है, उसे संधि कहते है। संधि के तीन प्रकार हैं- |
स्वर संधि |
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे- विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, महा + ईश = महेश। |
व्यंजन संधि |
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे- अहम् + कार = अहंकार, उत् + लास = उल्लास। |
विसर्ग संधि |
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - दु: + आत्मा = दुरात्मा, नि: + कपट = निष्कपट। |
Last updated on Jun 11, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June 15th 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.