Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से कौन-से शब्द स्वर संधि के उदाहरण हैं?
A. परमार्थ
B. कपीश
C. जगदीश
D. तल्लीन
E. रत्नाकर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे सही उत्तर चुनिए :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - केवल A, B, E
- आयोग द्वारा इस प्रश्न का सही उत्तर नहीं दिया गया है जिसे हमारे द्वारा विकल्प में आवश्यकतानुसार परिवर्तन कर सही दिया गया है।
Key Pointsस्वर संधि के उदाहरण हैं-
- A.'परमार्थ' का संधि विच्छेद है- परम + अर्थ (अ + अ = आ); इसमें दीर्घ स्वर संधि है।
- B.'कपीश' शब्द का संधि-विच्छेद- 'कपि + ईश' (इ + ई = ई) होता है, यह दीर्घ स्वर संधि का उदाहरण है।
- E.'रत्नाकर' शब्द का संधि विच्छेद 'रत्न + आकर' (अ + आ = आ) होता है, इसमें दीर्घ स्वर संधि है।
अन्य विकल्प -
- 'जगदीश' शब्द का संधि-विच्छेद - 'जगत + ईश' (त् + ई = दी) होता है, इसमें व्यंजन संधि है।
- 'तल्लीन' शब्द का संधि विच्छेद - 'तत् + लीन' होता है, इसमें व्यंजन संधि है।
Important Points
- स्वर संधि- दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं।
- जैसे - धर्म + आत्मा = धर्मात्मा (अ + आ = आ)।
- इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।
Additional Information
संधि | परिभाषा | उदाहरण |
दीर्घ | जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है, तो उसे दीर्घ संधि कहते है। |
विद्या + अभ्यास = विद्याभ्यास (आ + अ = आ) कवि + ईश्वर = कवीश्वर (इ + ई = ई) वधु + उत्सव = वधूत्सव (उ + उ = ऊ) |
व्यंजन | जब संधि करते समय व्यंजन के साथ स्वर या कोई व्यंजन के मिलने से जो रूप में परिवर्तन होता है, उसे ही व्यंजन संधि कहते हैं। |
उत् + शिष्ट = उच्छिष्ट वाक् + ईश = वागीश |
Last updated on Apr 21, 2025
-> The Allahabad High Court Group D Final Merit List has been released on 16th April 2025.
-> Allahabad High Court Group D Notification was released for 1639 Vacancies.
-> Candidates selected under the Group D recruitment process will receive Allahabad High Court Group D Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20200.
-> The selection process includes two stages of written exams.