Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से "नारीश्वर" किस संधि का सही उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF"नारीश्वर" संधि का सही उदाहरण है - दीर्घ स्वर संधि
Key Points
- 'नारीश्वर' में दीर्घ स्वर संधि है।
- 'नारीश्वर' का संधि विच्छेद - "नारी + ईश्वर" (ई + ई = ई) होता है।
Important Points
- स्वर संधि- दो स्वरों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को स्वर संधि कहते हैं।
- जैसे - धर्म + आत्मा = धर्मात्मा (अ + आ = आ)।
- इसके इसके पाँच भेद हैं- दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि।
Additional Information
संधि | परिभाषा | उदाहरण |
दीर्घ | जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है, तो उसे दीर्घ संधि कहते है। |
विद्या + अभ्यास = विद्याभ्यास (आ + अ = आ) कवि + ईश्वर = कवीश्वर (इ + ई = ई) वधु + उत्सव = वधूत्सव (उ + उ = ऊ) |
गुण | जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर्‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है। |
महा + ईश = महेश (आ + ई = ए) ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोपदेश (अ + उ = ओ) देव + ऋषि = देवर्षि (अ + ऋ = अर्) |
वृद्धि | जब संधि करते समय जब अ , आ के साथ ए , ऐ हो तो 'ऐ' बनता है और जब अ , आ के साथ ओ , औ हो तो 'औ' बनता है। उसे वृद्धि संधि कहते हैं। | महा + ऐश्वर्य = महैश्वर्य (आ + ऐ = ऐ) महा + ओजस्वी = महौजस्वी (आ + ओ = औ) |
यण | जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है,जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व‘ बन जाता है, जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र्‘ बनता है, तो उसे यण संधि कहते है। |
अधि + अयन = अध्ययन (इ + अ = य) अनु + एषण = अन्वेषण (उ + ए = वे) मातृ + आज्ञा = मात्राज्ञा (ऋ + आ = र्) |
अयादि |
जब संधि करते समय ए , ऐ , ओ , औ के साथ कोई अन्य स्वर हो तो (ए का अय), (ऐ का आय), (ओ का अव), (औ का आव) बन जाता है। यही अयादि संधि कहलाती है। |
ने + अन = नयन (ए + अ = अय) नै + अक = नायक (ऐ + अ आय) भो + अन = भवन (ओ + अ = अव) नौ + इक = नाविक (औ + इ = आव) |
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.