Question
Download Solution PDFनिम्न में से संधि के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए -
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFकृपा + आचार्य = कृपाचार्य, संधि का सही विकल्प है।Key Points
- कृपा + आचार्य = कृपाचार्य
- कृपाचार्य में आ+आ = आ का मेल हुआ है अतः संधि के नियमानुसार इसमें दीर्घ स्वर संधि है।
- दीर्घ स्वर संधि - जब दो सजातीय स्वर मिलकर दीर्घ स्वर के रूप में परिवर्तित होते है ऐसी संधि दीर्घ स्वर संधि कहलाती है।
- उदाहरण - वेद+अंत =वेदांत,शिव+आलय= शिवालय, सेवा+अर्थ=सेवार्थ आदि।
Additional Information
- परिष्कार - परि: + कार - विसर्ग संधि
- प्रोज्ज्वल - प्र + उज्ज्वल - गुण संधि
- निष्ठुर - निः + ठुर - विसर्ग संधि
संधि की परिभाषा दो वर्णों के मेल से उत्पन्न विकार संधि कहलाता है।
संधि तीन प्रकार की होती है।
संधि | परिभाषा | उदाहरण |
स्वर संधि |
दो स्वरों के मेल से बनी संधि स्वर संधि कहलाती है। स्वर संधि के पांच प्रकार है - दीर्घ संधि, गुणसंधि, वृद्धि संधि,यण संधि, अयादि संधि |
प्रोज्ज्वल, विद्यार्थी, भोजनालय, सतीश, महर्षि, सदैव, अन्वय, गायक आदि। |
व्यंजन संधि | व्यंजन से व्यंजन अथवा स्वर के मेल से बनी संधि व्यंजन संधि कहलाती है। | परिष्कार, उन्नयन, जगदीश, सज्जन,किंचित,सम्मान, संयोग,विषम आदि। |
विसर्ग संधि | विसर्ग के साथ स्वर अथवा व्यंजन के मेल से बनी संधि विसर्ग संधि कहलाती है। | निष्ठुर, सरोज, मनोरथ, दुष्कर्म, नीरव, निर्मल, नीरस आदि। |
Last updated on Jul 7, 2024
-> Rajasthan Pre D.El.Ed. Result has been announced.
-> The exam was held on 30th June 2024.
-> Rajasthan Pre D.El.Ed is an entrance exam for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) course. The 2024 Notification was released for admission to the 2024-2024 academic session.
-> Candidates who qualify the examination will be eligible for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) programmes offered by the participating universities.
-> The candidates must check out Rajasthan Pre D.El.Ed Previous Year Papers.