Question
Download Solution PDFकरम वचन मानस बिमल तुम समान तुम तात l - में निम्न में से कौन सा अलंकार है?
This question was previously asked in
MPPEB Assistant Grade III/Stenographer (Group 4)(Held On 28th July 2018 Shift 2)
Answer (Detailed Solution Below)
Option 4 : अनन्वय अलंकार
Free Tests
View all Free tests >
MP व्यापम ग्रुप 4 सामान्य हिंदी सब्जेक्ट टेस्ट 1
6.3 K Users
20 Questions
20 Marks
20 Mins
Detailed Solution
Download Solution PDFकरम वचन मानस बिमल तुम समान तुम तात। - में अनन्वय अलंकार है।
- करम वचन मानस बिमल तुम समान तुम तात। = अनन्वय अलंकार
- अनन्वय अलंकार अर्थालंकार का एक रूप है।
- अनन्वय अलंकार - जब एक ही वस्तु को उपमेय और उपमान दोनों बना दिया जाए तो वह अनन्वय अलंकार है।
- अन्य उदाहरण - निरुपम न उपमा आन राम समानु राम, निगम कहे।
Key Pointsअन्य विकल्प -
अलंकार | परिभाषा | उदाहरण |
उपमा अलंकार | जब दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाती है या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाती है, तब वहाँ उपमा अलंकर होता है। | हरि पद कोमल कमल। |
पुनरुक्ति अलंकार | जब किसी वाक्य में कोई शब्द का प्रयोग दो या उससे अधिक बार किया जाता है अर्थात एक ही शब्द को दो बार दोहराया जाता हैं तो वहाँ पुनरुक्ति अलंकार होता है। | सुबह-सुबह बच्चे काम पर जा रहे हैं। |
वक्रोक्ति अलंकार | जब शब्द से कहने वाले व्यक्ति के कथन का अर्थ न ग्रहण कर सुनने वाला व्यक्ति अन्य ही चमत्कारपूर्ण अर्थ लगाये तो वहाँ वक्रोक्ति अलंकार होता है। | को तुम हौ इत आये कहाँ घनस्याम हौ तौ कितहूँ बरसो। चितचोर कहावत है हम तौ तहां जाहुं जहाँ धन सरसों।। |
Additional Information
- अलंकार का अर्थ है - अलंकृत करना या सजाना।
- अलंकार के निम्नलिखित भेद हैं -
- शब्दालंकार - जब काव्य में शब्दों के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है तब वहाँ शब्दालंकार होता है।
- अर्थालंकार - जब काव्य में अर्थ के माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है तब वहाँ अर्थालंकार होता है।
- उभयालंकार - जब काव्य में शब्द और अर्थ दोनों के ही माध्यम से चमत्कार उत्पन्न किया जाता है तब वहाँ उभयालंकार होता है।
Last updated on May 14, 2025
-> The MP Vyapam Group 4 Response Sheet has been released for the exam which was held on 7th May 2025.
-> A total of 966 vacancies have been released.
->Online Applications were invited from 3rd to 17th March 2025.
-> MP ESB Group 4 recruitment is done to select candidates for various posts like Stenographer Grade 3, Steno Typist, Data Entry Operator, Computer Operator, Coding Clerk, etc.
-> The candidates selected under the recruitment process will receive MP Vyapam Group 4 Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20,200.