Question
Download Solution PDF'अन्वीक्षण' शब्द में सन्धि है :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF'अन्वीक्षण' शब्द में यण सन्धि है।Key Points
- अन्वेषण का संधि विच्छेद अनु + एषण है।
- 'अन्वीक्षण' शब्द में यण सन्धि है।
- उ + ए = वे का निर्माण होता है।
यण संधि:-
- जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य्' बन जाता है,
- जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व्' बन जाता है,
- जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र्' बनता है, तो उसे यण संधि कहते है।
-
उदाहरण-
- इति + आदि = इत्यादि (इ + आ = या )
- अनु + इत = अन्वित (उ + इ = वि)
- पितृ + आनंद = पित्रानंद (ऋ + आ = रा)
अन्य विकल्प -
संधि | परिभाषा | उदाहरण |
दीर्घ सन्धि | जब दो शब्दों की संधि करते समय (अ, आ) के साथ (अ, आ) हो तो ‘आ‘ बनता है, जब (इ, ई) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ई‘ बनता है, जब (उ, ऊ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ऊ‘ बनता है, तो उसे दीर्घ संधि कहते है। |
धर्म + अर्थ = धर्मार्थ (अ + अ = आ) नारी + इंदु = नारींदु (ई + इ = ई) भानु + उदय = भानूदय (उ + उ = ऊ) |
गुण सन्धि | जब संधि करते समय (अ, आ) के साथ (इ, ई) हो तो ‘ए‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (उ, ऊ) हो तो ‘ओ‘ बनता है, जब (अ, आ) के साथ (ऋ) हो तो ‘अर्‘ बनता है तो यह गुण संधि कहलाती है। |
नर + ईश= नरेश (अ + ई = ए) जल + ऊर्मि = जलोर्मि (अ + ऊ = ओ) महा + ऋषि = महर्षि (आ + ऋ = अर्) |
वृद्धि सन्धि | जब संधि करते समय जब अ , आ के साथ ए , ऐ हो तो 'ऐ' बनता है और जब अ , आ के साथ ओ , औ हो तो 'औ' बनता है। उसे वृद्धि संधि कहते हैं। | मत + ऐक्य = मतैक्य (अ + ऐ = ऐ) वन + औषधि = वनौषधि (अ + ओ = औ) |
Additional Information
संधि- दो शब्दों के मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है, उसे संधि कहते है। संधि के तीन प्रकार हैं- |
स्वर संधि |
स्वर वर्ण के साथ स्वर वर्ण के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे- विद्या + अर्थी = विद्यार्थी, महा + ईश = महेश। |
व्यंजन संधि |
एक व्यंजन से दूसरे व्यंजन या स्वर के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे- अहम् + कार = अहंकार, उत् + लास = उल्लास। |
विसर्ग संधि |
विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से विकार उत्पन्न होता है। जैसे - दु: + आत्मा = दुरात्मा, नि: + कपट = निष्कपट। |
Last updated on Jun 12, 2024
->The Uttarakhand Patwari Recruitment 2025 Notification has been released on the official website of Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission.
->The Application window to apply for the Patwari Post is open from 15th April to 15th May 2025.
->The Official Notification has been released on 9th April 2025 for 119 posts.
->Graduate candidates could apply for the recruitment and practice questions from Uttarakhand Patwari's previous year papers and Uttarakhand Patwari Mock Test.
->The Uttarakhand Patwari salary for the finally appointed candidates will be in the pay scale of INR 29,200 - INR 92,300.