शुक्ल युगीन निबन्ध MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for शुक्ल युगीन निबन्ध - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Apr 1, 2025

பெறு शुक्ल युगीन निबन्ध பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் शुक्ल युगीन निबन्ध MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest शुक्ल युगीन निबन्ध MCQ Objective Questions

Top शुक्ल युगीन निबन्ध MCQ Objective Questions

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 1:

'भाषा की पूर्ण शक्ति का विकास निबंधों में ही सबसे अधिक संभव होता है।' यह कथन किसका है?

  1. महवीर प्रसाद द्विवेदी
  2. नन्ददुलारे वाजपेयी
  3. रामचन्द्र शुक्ल
  4. हजारीप्रसाद द्विवेदी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रामचन्द्र शुक्ल

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 1 Detailed Solution

  • भाषा की पूर्ण शक्ति का विकास निबंधों में ही सबसे अधिक सम्भव होता है यह कथन रामचंद्र शुक्ल का है ।
  • आचार्य रामचंद्र शुक्ल के निबंध क्षेत्र में पदार्पण करने से निबंध - साहित्य को नया आयाम मिला ।

Key Points

  • निबंध को परिभाषित करते हुए शुक्ल लिखतें हैं - " यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध गद्य की कसौटी । भाषा की पूर्ण शक्ति का विकास निबंधों में ही सबसे अधिक संभव है । "
  • शुक्ल जी के निबंध चिंतामणि (चार भाग) में संकलित हैं ।
  • साहित्य शुक्ल जी का पहला निबंध है जो सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुआ ।

  

  • भाषा और शैली के आधार पर आचार्य शुक्ल को कलात्मक निबंध का जन्मदाता माना जाता है ।
  • शुक्ल के प्रसिद्ध निबंध - भाव या मनोविकार, उत्साह, श्रद्धा - भक्ति, करुणा, कविता क्या है, काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था, काव्य में रहस्यवाद आदि ।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 2:

कौन सा रामचन्द्र शुक्ल के चिंतामणि का सैद्धान्तिक समीक्षा संबंधी निबंध नहीं है?

  1. कविता क्या है
  2. रसात्मक बोध के विविध रूप
  3. मानस की धर्मभूमि
  4. साधारणीकरण और व्यक्ति वैचिच्यवाद

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : मानस की धर्मभूमि

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 2 Detailed Solution

उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "मानस की धर्मभूमि" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

  • मानस की धर्म भूमि व्यावहारिक आलोचनात्मक निबंध है।, 
  • यह सैद्धान्तिक समीक्षा संबंधी निबंध नहीं है।
Key Points
  • मानस की धर्म भूमि व्यावहारिक आलोचनात्मक निबंध है।
  • रामचंद्र शुक्ल के :- भारतेंदु हरिश्चंद्र, तुलसी का भक्ति मार्ग, मानस की धर्म भूमि आदि निबंध व्यावहारिक आलोचना के अंतर्गत आते हैं।
Additional Information
  • मनोवैज्ञानिक निबंधों में करुणा, श्रद्धा, भक्ति, लज्जा, ग्लानि, क्रोध, लोभ और प्रीति आदि भावों तथा मनोविकारों पर लिखे गए निबंध आते हैं। 
  • चिन्तामणि के प्रमुख निबन्ध हैं- भाव या मनोविकार, उत्साह, श्रद्धा और भक्ति, करुणा, लज्जा और ग्लानि, घृणा, ईर्ष्या, भय, क्रोध, कविता क्या है, काव्य में लोक मंगल की साधनावस्था।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 3:

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध 'कविता क्या है' में निबन्धकार को कवि से कैसी कल्पना अपेक्षित है?

  1. विधायक
  2. भावयित्री
  3. सहद्वययी
  4. कारयित्री

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : विधायक

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 3 Detailed Solution

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के निबन्ध 'कविता क्या है' में निबन्धकार को कवि से विधायक कल्पना अपेक्षित है

Key Pointsकविता क्या है? -

  • रचनाकार - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल 
  • विधा - निबंध
  • प्रकाशन वर्ष - 1909 ई.
  • विषय -
    •  इस निबंध के माध्यम से शुक्ल जी ने अपनी काव्यशास्त्रीय मान्यताएँ प्रस्तुत की है, जिसमें भाषा संदर्भ महत्त्वपूर्ण है। 
  • निबन्धात्मक ग्रन्थ - चिंतामणि

Important Pointsरामचन्द्र शुक्ल-

  • जन्म-1884-1941 ई. 
  • इनके निबंधों का संग्रह चार भागों में संकलित है-
    • चिंतामणि भाग-1 1939 ई. में रामचन्द्र शुक्ल द्वारा ही संपादित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-2 1945 ई. में विश्वनाथ प्रसाद मिश्र के संपादन में प्रकाशित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-3 नामवर सिंह के संपादन में 1983 ई. में प्रकाशित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-4 2002 ई. में कुसुम चतुर्वेदी एवं ओमप्रकाश सिंह के संपादन में प्रकाशित हुआ था।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 4:

'साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद' निबन्ध के लेखक हैं-

  1. आचार्य शुक्ल
  2. डॉ. नगेन्द्र
  3. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : आचार्य शुक्ल

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है - आचार्य शुक्ल l 'साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद' निबन्ध के लेखक हैं - 'आचार्य शुक्ल' l
Key Points
  •  'साधारणीकरण और व्यक्ति वैचित्र्यवाद' निबन्ध का मुख्य भाव है - किसी काव्य का श्रोता या पाठक जिन विषयों को मन में लाकर रति, करुणा, क्रोध, उत्साह इत्यादि भावों तथा सौन्दर्य, रहस्य, गाम्भीर्य आदि भावनाओं का अनुभव करता है वे अकेले उसी के हृदय से सम्बन्ध रखनेवाले नहीं होते, मनुष्य-मात्र की भावात्मक सत्ता पर प्रभाव डालनेवाले होते हैं।

अन्य विकल्प :-

  • आचार्य शुक्ल - उनके निबंध “शैली ही व्यक्तित्व है” के उदाहरण माने जा सकते हैं।
  • हजारी प्रसाद द्विवेदी - द्विवेद्वी जी आलोचक के साथ बहुत बड़े रचनाकार भी थे। उन्होंने सरल, सहज तथा मनोरंजन से परिपूर्ण निबंध लिखे l
  • महावीर प्रसाद - इन निबंधों की वाक्य रचना सरल है। इनके व्यंग्य उभरे हुए हैं।

Additional Informatio

  • डॉ. नगेंद्र भारत के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार थे।
  • आधुनिक हिन्दी की आलोचना को समृद्ध करने में डॉ. नगेन्‍द्र का महत्‍वपूर्ण योगदान रहा था। वे काव्य शास्त्र के प्रकाण्ड विद्वान् माने जाते थे।डा नगेंद्र की शैली तर्कपूर्ण, विश्लेषणात्मक तथा प्रत्यायक है। यह सब होते हुए भी उसमें सर्वत्र एक प्रकार की अनुभूत्यात्मक सरसता मिलती है।
    • वे अपने निबंधों और प्रबंधों को जब तक अपनी अनुभूति का अंग नहीं बना लेते तब तक उन्हें अभिव्यक्ति नहीं देते। अतः उनकी समीक्षाओं में विशेषरूप से निबंधों में भी सर्जना का समावेश रहता है।

Important Points

  • इनकी प्रमुख रचनाएं :- 'विचार और विवेचन' (1944), 'विचार और अनुभूति' (1949), 'विचार और विश्लेषण' (1955), 'अरस्तू का काव्यशास्त्र' (1957), 'अनुसंधान और आलोचना' (1961), 'रस-सिद्धांत (1964), 'आलोचक की आस्था' (1966), 'समस्या और समाधान' (1971), भारतीय साहित्य, भारतीय महाकाव्य आदि।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 5:

'भ्रमरगीत सार' किसकी रचना है?

  1. सत्यजीत राय
  2. सूरदास
  3. रामचन्द्र शुक्ल
  4. कृष्ण कुमार
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : रामचन्द्र शुक्ल

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 5 Detailed Solution

'भ्रमरगीत सार' रामचन्द्र शुक्ल की रचना है। 

  • भ्रमरगीत सार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्वारा सम्पादित महाकवि सूरदास के पदों का संग्रह है।

Key Pointsरामचन्द्र शुक्ल-

  • जन्म-1884-1941 ई.
  • मुख्य निबंध-
    • चिंतामणि(भाग-1)-भाव या मनोविकार,उत्साह,लज्जा और ग्लानि,श्रद्धा और भक्ति,लोभ और प्रीति,घृणा,कविता क्या है? आदि। 
    • चिंतामणि(भाग-2)-काव्य में रहस्यवाद,काव्य में अभिव्यंजनावाद आदि।  
  • चिंतामणि चार भागों में संकलित है। 
  • चिंतामणि(भाग-1) सबसे पहले 'विचार वीथी' नाम से 1939 ई. में प्रकाशित हुआ था। 

Important Pointsसत्यजित राय-

  • जन्म- 1921-1992 ई.
  • बीसवीं शताब्दी के विश्व की महानतम फ़िल्मी हस्तियों में से एक थे।  
  • फ़िल्म कृतियां-
    • अपराजिता (1956 ई.)
    • जलसा घर (1958 ई.)
    • अपु का संसार (1959 ई.)
    • अभियान (1962 ई.)
    • चिड़ियाखाना (1967 ई.) आदि। 

सूरदास-

  • सूरदास (1478 -1583) हिन्दी के भक्तिकाल के महान कवि थे।
  • हिन्दी साहित्य में भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक और ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिंदी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं।
  • सूरदास जन्म से अंधे थे या नहीं, इस संबंध में विद्वानों में मतभेद है।
  • सूरदास के जन्मांध होने के विषय में अनेक भ्रान्तिया है। 
  • प्रारंभ में सूरदास आगरा के समीप गऊघाट पर रहते थे।
  • सूरदास जी द्वारा लिखित पाँच ग्रन्थ बताए जाते हैं:
    • सूरसागर 
    • सूरसारावली
    • साहित्य-लहरी
    • नल-दमयन्ती
    • ब्याहलो

कृष्ण कुमार-

  • एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं।
  • उन्हें बेवफा सनम (1995) और भारत में सबसे बड़ी संगीत उत्पादक कंपनी के मालिक के लिए जाना जाता है, टी-सीरीज़

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 6:

इनमें से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं हैं :

  1. आलोचनादर्श - डा. रामशंकर शुक्ल रसाल 
  2. नवरस - गुलाब राय 
  3. परोक्षरति - महादेवी वर्मा 
  4. कविता क्या है - इलाचंद्र जोशी 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : कविता क्या है - इलाचंद्र जोशी 

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 6 Detailed Solution

सुमेलित युग्म नहीं हैं-कविता क्या है - इलाचंद्र जोशी 

कविता क्या है -

  • रचनाकार - रामचन्द्र शुक्ल 
  • विधा - निबंध  
  • सरस्वती पत्रिका में 1909 ई. में प्रकाशित हुआ था। 

Key Pointsइलाचंद्र जोशी-

  • जन्म - 1902-1982 ई. 
  • निबंध -
    • साहित्य चिंतन(1934 ई.)
    • साहित्य सर्जना(1938 ई.)
    • विवेचना(1943 ई.)
    • विश्लेषण(1953 ई.) आदि। 

Important Pointsरामशंकर शुक्ल रसाल -

  • आलोचनात्मक ग्रंथ-
    • अलंकारपीयूष 
    • नाट्य दर्पण आदि। 

गुलाब राय-

  • जन्म -1888-1963 ई. 
  • आलोचनात्मक ग्रंथ-
    • सिद्धांत और अध्ययन(1946 ई.)
    • काव्य के रूप(1947 ई.) आदि। 

महादेवी वर्मा-

  • जन्म -1907-1987 ई. 
  • निबंध -
    • शृंखला की कड़ियाँ(1942 ई.)
    • क्षणदा(1957 ई.)
    • साहित्यकार की आस्था(1964 ई.)
    • संकल्पिता(1968 ई.) आदि। 

रामचन्द्र शुक्ल-

  • जन्म-1884-1941 ई. 
  • निबंध-
    • भाव या मनोविकार 
    • श्रद्धा-भक्ति 
    • लज्जा और ग्लानि 
    • लोभ और प्रीति 
    • तुलसी का भक्तिमार्ग 
    • काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था 
    • काव्य में रहस्यवाद 
    • काव्य में अभिव्यंजनावाद आदि। 

Additional Informationअन्य रचनाएँ-

रचना  रचनाकार  विधा 
आलोचनादर्श  रमाशंकर शुक्ल रसाल  आलोचना 
नवरस गुलाब राय आलोचना 
परोक्षरति महादेवी वर्मा आलोचना 

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 7:

"स्वार्थ का यहाँ भी अभाव है, जब स्वार्थ कोई वस्तु ही नहीं तब निष्काम और कामनापूर्ण करम करना दोनों ही एक बात हुई।"- यह कथन 'मजदूरी और प्रेम' निबन्ध के किस शीर्षक से उद्धृत है?

  1. मजदूरी और फकीरी 
  2. मजदूर की मजदूरी 
  3. मजदूरी और कला 
  4. गड़रिये का जीवन 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मजदूरी और फकीरी 

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 7 Detailed Solution

"स्वार्थ का यहाँ भी अभाव है, जब स्वार्थ कोई वस्तु ही नहीं तब निष्काम और कामनापूर्ण करम करना दोनों ही एक बात हुई।"- यह कथन 'मजदूरी और प्रेम' निबन्ध के मजदूरी और फकीरी  शीर्षक से उद्धृत है। 

Key Pointsमजदूरी और प्रेम-

  • रचनाकार- अध्यापक पूर्ण सिंह 
  • निबंध में निम्न वर्ग के लोगों के जीवन तथ्यों को उजागर किया गया है। 
  • निबंध के उपशीर्षक हैं-
    • हल चलाने वाले का जीवन 
    • गड़रिये का जीवन 
    • मजदूर की मजदूरी 
    • मजूरी और कला आदि। 

Important Pointsसरदार पूर्ण सिंह -

  • जन्म -1881-1931 ई.
  • इनके निबन्ध भावात्मक होते थे। 
  • निबन्ध -
    • आचरण की सभ्यता
    • सच्ची वीरता
    • पवित्रता
    • कन्यादान आदि।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 8:

'कविता क्या है' शुक्लजी के किस निबंध-संग्रह में शामिल है ?

  1. चिन्तामणि भाग 1
  2. चिन्तामणि भाग 2
  3. चिन्तामणि भाग 3
  4. चिन्तामणि भाग 4

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : चिन्तामणि भाग 1

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 8 Detailed Solution

'कविता क्या है' शुक्लजी के चिन्तामणि भाग 1 निबंध-संग्रह में शामिल है।

कविता क्या है-

  • रचनाकार-रामचन्द्र शुक्ल 
  • विधा-निबंध 
  • प्रकाशन वर्ष-1909 ई. 
  • मुख्य-
    • यह चिंतामणि भगा-1 में संकलित है। 
    • सर्वप्रथम सरस्वती पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। ​

Key Pointsचिन्तामणि भाग-1 में संकलित अन्य निबन्ध-

  • भाव या मनोविकार
  • उत्साह
  • श्रद्धा-भक्ति
  • करुणा
  • लज्जा और ग्लानि
  • लोभ और प्रीति
  • ईर्ष्या
  • क्रोध
  • तुलसी का भक्तिमार्ग
  • काव्य में लोकमंगल की साधनावस्था आदि। 

Important Pointsरामचन्द्र शुक्ल-

  • जन्म-1884-1941 ई. 
  • इनके निबंधों का संग्रह चार भागों में संकलित है-
    • चिंतामणि भाग-1 1939 ई. में रामचन्द्र शुक्ल द्वारा ही संपादित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-2 1945 ई. में विश्वनाथ प्रसाद मिश्र के संपादन में प्रकाशित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-3 नामवर सिंह के संपादन में 1983 ई. में प्रकाशित हुआ था। 
    • चिन्तामणि भाग-4 2002 ई. में कुसुम चतुर्वेदी एवं ओमप्रकाश सिंह के संपादन में प्रकाशित हुआ था।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 9:

निम्न में से कौन-सा निबंध गुलेरी जी का नहीं है?

  1. मारेसि मोहिं कुठाँव
  2. पुरानी हिंदी
  3. कछुवा धरम
  4. अनुप्रास का अन्वेषण

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अनुप्रास का अन्वेषण

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 9 Detailed Solution

'अनुप्रास का अन्वेषण' - निबन्ध गुलेरी जी का नही है।

Key Points

  • अनुप्रास का अन्वेषण निबन्ध जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी का है।
  • अन्य निबन्ध-गद्य माला(1909),निबन्ध-निचय,ब की बहार,पिक्चर की पूजा आदि।

Important Points

  • चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी'(1883-1922)-द्विवेदीयुगीन महत्वपूर्ण निबन्धकार।
  • मुख्य निबन्ध-अमंगल के स्थान,विक्रमोर्वशी की मूल कथा,शेशुनाक की मूर्तियां,देवकुल,संगीत आदि।
  • रामचन्द्र शुक्ल ने 'भारतेंदु हरिश्चंद्र' को हिंदी का पहला निबन्धकार माना है।

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 10:

'कविता की परख' के लेखक हैं-

  1. रामचन्द्र शुक्ल
  2. महावीर प्रसाद द्विवेदी
  3. सत्यजीत राय
  4. कुमार गन्धर्व

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : रामचन्द्र शुक्ल

शुक्ल युगीन निबन्ध Question 10 Detailed Solution

'कविता का परख' के लेखक हैं- रामचन्द्र शुक्ल

कविता की परख-

  • रचनाकार- रामचन्द्र शुक्ल
  • विधा- निबन्ध 
  • प्रकाशन वर्ष- 1938 ई. 
  • मुख्य-
    • यह चिंतामणि भाग- 3 में संकलित है जिसे डॉ. नामवर सिंह ने संपादित किया है। 
    • इसे पहली बार रामचन्द्र शुक्ल ने स्कूल के बच्चों के लिए संपादित पुस्तक 'हिन्दी गद्य चंद्रिका' में प्रकाशित किया था। 
    • कविता को परखने के बुनीयदी साधनों को छात्रों को समझने का प्रयास किया गया है। 

Key Pointsरामचन्द्र शुक्ल-

  • जन्म-1884-1941 ई.
  • मुख्य निबंध-
    • चिंतामणि(भाग-1)-भाव या मनोविकार,उत्साह,लज्जा और ग्लानि,श्रद्धा और भक्ति,लोभ और प्रीति,घृणा,कविता क्या है? आदि। 
    • चिंतामणि(भाग-2)-काव्य में रहस्यवाद,काव्य में अभिव्यंजनावाद आदि।  
  • चिंतामणि चार भागों में संकलित है। 
  • चिंतामणि(भाग-1) सबसे पहले 'विचार वीथी' नाम से 1939 ई. में प्रकाशित हुआ था। 

Important Pointsमहावीर प्रसाद द्विवेदी -

  • हिन्दी निबन्ध के प्रारम्भिक एवं अनगढ़ रूप को आचार्य शुक्ल ने गद्य प्रबन्ध' कहा।
  • आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने साहित्य को 'ज्ञानराशि का संचित कोश' माना है।
  • आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने लार्ड बेकन के निबन्धों का अनुवाद 'बेकन विचार रत्नावली' शीर्षक से किया।\है।
  • आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने महावीर प्रसाद द्विवेदी के निबन्धों को 'बातों का संग्रह' कहा है।
  • निबंध - संग्रह :-
    • सम्पत्तिशास्त्र
    • रसज्ञ रंजन
    • लेखांजलि
    • नाट्य-शास्त्र
    • उपन्यास रहस्य
    • आगरे की शाही इमारतें
    • कालिदास के समय का भारत
    • दंडदेव का आत्मनिवेदन
    • भाषा और व्याकरण
    • कवि और कविता
    • महाकवि माघ का प्रभात वर्णन
    • दमयन्ती का चन्द्रोपालम्भ
    • कवि बनने के लिए सापेक्ष साधन
    • सुतापराधे जनकस्य दण्डः
    • आत्मनिवेदन
    • प्रभात
    • नेपाल

कुमार गंधर्व-

  • जन्म- 8 अप्रैल 1924
  • मृत्यु- 12 जनवरी 1992 
  • अन्य नाम- शिवपुत्र सिद्धराम कोमकाली
  • अन्य विशेष- 
    • गंधर्व की संगीत के ज्ञान और कुशलता में प्रगति इतनी तीव्र थी कि बीस की उम्र आते आते वे ख़ुद ही अपने संगीत विद्यालय में संगीत सिखाने लगे।
    • उनके आलोचकों ने भी उनको संगीत के क्षेत्र का एक उभरता हुआ सितारा मानना शुरू कर दिया।
  • सम्मान- 1977 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। 

सत्यजित राय-

  • जन्म- 1921-1992 ई.
  • बीसवीं शताब्दी के विश्व की महानतम फ़िल्मी हस्तियों में से एक थे।  
  • फ़िल्म कृतियां-
    • अपराजिता (1956 ई.)
    • जलसा घर (1958 ई.)
    • अपु का संसार (1959 ई.)
    • अभियान (1962 ई.)
    • चिड़ियाखाना (1967 ई.) आदि।
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti sweet teen patti online teen patti boss teen patti rules teen patti real cash game