वाच्य परिवर्तन MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for वाच्य परिवर्तन - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Mar 13, 2025

பெறு वाच्य परिवर्तन பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் वाच्य परिवर्तन MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest वाच्य परिवर्तन MCQ Objective Questions

Top वाच्य परिवर्तन MCQ Objective Questions

वाच्य परिवर्तन Question 1:

उसके द्वारा उछलकर पतंग पकड़ ली गई । (कर्तृवाच्य में परिवर्तित कीजिए।)

  1. वह उछला और उसने पतंग पकड़ी
  2. उसने उछलकर पतंग पकड़ ली
  3. जैसे ही वह उछला उसने पतंग पकड़ ली
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वह उछला और उसने पतंग पकड़ी

वाच्य परिवर्तन Question 1 Detailed Solution

उसके द्वारा उछलकर पतंग पकड़ ली गई वाक्य का कर्तृवाच्य मे परिवर्तित रूप का सही विकल्प वह उछला और उसने पतंग पकड़ी होगा 

  • कर्तृवाच्य - जब वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है अर्थात् वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा व प्रत्यक्ष सम्बन्ध कर्ता से होता है। क्रिया के लिंग, वचन एवं पुरुष कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरुष के अनुसार प्रयुक्त होते हैं, उसे कर्तृवाच्य कहते है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • उसने उछलकर पतंग पकड़ ली - कर्म वाच्य। 
  • जैसे ही वह उछला उसने पतंग पकड़ ली - कर्म वाच्य। 

Additional Informationवाच्य - वाच्य का अर्थ है ‘बोलने का विषय। ‘ क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि उसके द्वारा किए गए विधान का विषय कर्ता है, कर्म है या भाव है, उसे वाच्य कहते है।

वाच्य के प्रकार - 

वाच्य  परिभाषा  उदाहरण 
कर्म वाच्य   जब वाक्य में प्रयुक्त कर्ता की अपेक्षा कर्म की प्रधानता होती है अर्थात् क्रिया का केन्द्र बिन्दु कर्ता न होकर कर्म होता है, क्रिया के लिंग, वचन, पुरुष कर्ता के लिंग वचन के अनुसार न होकर कर्म के अनुसार होते हैं, उसे कर्मवाच्य कहते है।  मैंने हिमालय को सलामी देनी चाही।
कर्तृ वाच्य  जब वाक्य में कर्ता की प्रधानता होती है अर्थात् वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का सीधा व प्रत्यक्ष सम्बन्ध कर्ता से होता है। क्रिया के लिंग, वचन एवं पुरुष कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरुष के अनुसार प्रयुक्त होते हैं, उसे कर्तृवाच्य कहते है। राम ने खाया। 
भाव वाच्य   जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते है।  मुझसे बैठा नहीं जाता।  

वाच्य परिवर्तन Question 2:

‘क्या वे लिखेंगे ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है:-

  1. क्या उनसे लिखा जाएगा?
  2. क्या वे लिख सकते  हैं?
  3. क्या वह लिखेगा?
  4. क्या वे लिख सकेंगे?

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : क्या उनसे लिखा जाएगा?

वाच्य परिवर्तन Question 2 Detailed Solution

यहाँ दिया गया वाच्य ‘कर्तृवाच्य’ है। इसका भाव्वाचय में परिवर्तित रूप होगा ‘क्या उनसे लिखा जाएगा?’ जहाँ कर्ता और कर्म की नहीं बल्कि भाव की प्रधानता हो, उस वाक्य को भाव वाच्य कहते हैं। अतः सही विकल्प क्या उनसे लिखा जाएगा? है।

Key Points

अन्य विकल्प

  • जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्ता से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्ता के अनुसार ही उसे कर्तृ वाच्य कहते हैं।
  • जहाँ क्रिया का संबंध सीधा कर्म से हो तथा क्रिया का लिंग तथा वचन कर्म के अनुसार हो, उसे कर्म वाच्य कहते हैं।

Additional Information

कर्तृवाच्य

भाववाच्य

गरमियों में लोग खूब नहाते हैं।

गरमियों में लोगों से खूब नहाया जाता है।

पक्षी रात में सोते हैं।

पक्षियों से रात में सोया जाता है।

वह तख्त पर सोता है।

उससे तख्त पर सोया जाता है।

वाच्य परिवर्तन Question 3:

निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलिए ।

अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया गया।

  1. अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।
  2. अध्यापक ने पढ़ाया था।
  3. अध्यापक ने पढ़ाया होगा।
  4. विद्यार्थी ने अध्यापक को पढ़ाया।
  5. उपर्युक्त में से कोई नही

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।

वाच्य परिवर्तन Question 3 Detailed Solution

अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया गया, वाक्य को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलने पर- अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।

अत: विकल्प 1 सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • कर्मवाच्य के वाक्यों में कर्ता के साथ अधिकांश द्वारा, के द्वारा का प्रयोग किया जाता है।
  • कर्मवाच्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
  • दिए गए विकल्पों में से कर्तृवाच्य का सबसे सही उदाहरण विकल्प 1 ही है।
  • क्योंकि प्रश्न वाक्य में कर्ता के साथ द्वारा का प्रयोग किया गया है,
  • इसलिए वह कर्मवाच्य का सही उदाहरण है, प्रश्न में यही दिया गया है।
  • वही कर्तृवाच्य में सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया दोनों का ही प्रयोग किया जा सकता है।
  • कर्तृवाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है।

अन्य विकल्प-

वाक्य बदलाव
अध्यापक ने पढ़ाया था। कर्म की अनुपस्थिति है, और वाक्य के काल में परिवर्तन किया गया है।
अध्यापक ने पढ़ाया होगा। कर्म की अनुपस्थिति है, और वाक्य के काल में परिवर्तन किया गया है।
विद्यार्थी ने अध्यापक को पढ़ाया। कर्ता और कर्म का पस्पर विनिमय किया गया है।

Additional Information

  • वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
  • हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-
  1. कर्तृवाच्य 
  2. कर्मवाच्य 
  3. भाववाच्य

वाच्य परिवर्तन Question 4:

निम्नलिखित चार प्रश्न में, उस विकल्प का चयन करें, जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है।

सीता द्वारा गीत गाए जा रहे हैं। (कर्तृवाच्य)

  1. सीता गीत गाएगी।
  2. सीता गीत गा रही है।
  3. सीता गीत गा चुकी।
  4. सीता गीत गयी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : सीता गीत गा रही है।

वाच्य परिवर्तन Question 4 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 2 सीता गीत गा रही है।होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

वाक्य ‘सीता गीत गा रही है।’ इसका कर्तृवाच्य उचित वाक्य ‘सीता गीत गा रही है।’ होगा। इसलिए इसका सही उत्तर विकल्प 2 है।

Additional Information

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

 

वाच्य परिवर्तन Question 5:

निम्न विकल्पों मे से निर्देशा नुसार वाच्य परिवर्तन का विकल्प चुनिए

नानी ने कहानी सुनाई।

  1. कहानी नानी ने सुनाई।
  2. नानी के द्वारा कहानी सुनाई गई।
  3. नानी कहानी सुनती है।
  4. हमने द्वारा नानी से कहानी सुनी।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : नानी के द्वारा कहानी सुनाई गई।

वाच्य परिवर्तन Question 5 Detailed Solution

क्रिया के उस रूपान्तर को कर्मवाच्य कहते हैं, जिस से वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध हो। जैसे- लड़कियों द्वारा बाज़ार जाया जा रहा है।नानी के द्वारा कहानी सुनाई गयीदिए गये वाक्य का कर्मवाच्य परिवर्तन है।अतः सही विकल्प नानी के द्वारा कहानी सुनाई सुनाईगईहै

अन्य विकल्प

- कहानी नानी ने सुनाई, यह कर्तृवाच्य का वाक्य है क्योंकि यहाँकर्ता’ प्रधान है।

- नानी कहानी सुनती है, यह कर्तृवाच्य का वाक्य है क्योंकि यहाँकर्ता’ प्रधान है।

- हमने द्वारा नानी से कहानी सुनी, यह निरर्थक वाक्य है। इसका कोई उचित अर्थ नहीं है।

वाच्य परिवर्तन Question 6:

निम्न विकल्पों में से निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन का विकल्प चुनिए।

हम इतना नहीं चल सकते (भाववाच्य) 

  1. हमरे द्वारा इतना चला जाता है 
  2. इतना नहीं चल सकता मैं
  3. इतना हम चल नहीं सकते 
  4. हमसे इतना नहीं चला जाता 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : हमसे इतना नहीं चला जाता 

वाच्य परिवर्तन Question 6 Detailed Solution

'हम इतना नहीं चल सकते' भाववाच्य में परिवर्तन है - हमसे इतना नहीं चला जाता न्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points

  • कर्तृवाच्य - हम इतना नहीं चल सकते। भाववाच्य में परिवर्तन - हमसे इतना नहीं चला जाता।
  • (वाक्य में ‘न कर सकने' का भाव अर्थात असमर्थता का भाव प्रकट हो रहा है, अत: यहाँ पर 'भाववाच्य' होगा। )

अन्य विकल्प -

  • हमरे द्वारा इतना चला जाता है। (कर्मवाच्य)
  • मैं इतना नहीं चल सकता। (कर्तृवाच्य)

Important Pointsकर्तृवाच्य से भाववाच्य में परिवर्तन के उदाहरण -

कर्तृवाच्य भाववाच्य
बच्चा चल नहीं पाता। बच्चे से चला नहीं जाता।
उल्लू रात को जागते हैं। उल्लू से रात को जगा जाता है।
हम इतने काम नहीं कर सकते। हमसे इतना काम नहीं किया जाता।
मैं पढ़ नहीं सकती।  मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
बूढ़ी मां चल नहीं सकती। बूढ़ी मां से चला नहीं जाता।
मजदूरों ने ईट नहीं उठाई। मजदूरों से ईट उठाई नहीं जाती।
Additional Information

वाच्य:-

  • क्रिया के जिस रूपान्तर से यह ज्ञात हो कि वाक्य में प्रयुक्त क्रिया का प्रधान विषय कर्ता, कर्म अथवा भाव है, उसे वाच्य कहते हैं।

वाच्य के तीन भेद हैं-

  • कर्तृवाच्य 
  • कर्मवाच्य 
  • भाववाच्य
वाच्य परिभाषा उदाहरण
​कर्तृवाच्य जिस वाक्य में कर्ता मुख्य हो और क्रिया कर्ता के लिंग, वचन एवं पुरूष के अनुसार हो, उसे कर्तृवाच्य कहते है। लड़कियां बाजार जा रही है।
कर्मवाच्य जिस वाक्य में कर्म मुख्य हो तथा इसकी सकर्मक क्रिया के लिंग, वचन व पुरूष कर्म के अनुसार हो, उसे कर्मवाच्य कहते हैं।  मां द्वारा मिठाई बनाई जाती है।
भाववाच्य जब वाक्य में न तो कर्ता की प्रधानता होती है और न कर्म की, बल्कि क्रिया का भाव प्रधान होता है, उसे भाववाच्य कहते हैं। मुझसे शोर में नहीं सोया जाता।

वाच्य परिवर्तन Question 7:

पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े।

उपरोक्त वाक्य को भाव वाच्य में बदलिए ।

  1. पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़ सके
  2. पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं गया
  3. पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं जाता
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं जाता

वाच्य परिवर्तन Question 7 Detailed Solution

पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े वाक्य का भाव वाच्य मे परिवर्तित रूप का सही विकल्प पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं जाता होगा। 

  • भाव वाच्य - जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते है।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़ सके - कर्तृवाच्य।
  • पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं गया - कर्तृवाच्य।
  • पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़ सकते - कर्तृवाच्य।

Additional Informationवाच्य - वाच्य क्रिया के उस रूपान्तर को कहते हैं, जिससे कर्ता , कर्म और भाव के अनुसार क्रिया के परिवर्तन ज्ञात होते है।

वाच्य  परिभाषा  उदाहरण 
कर्म वाच्य 

 

जिस वाक्य में क्रिया कर्म के अनुसार हो, उसे ’कर्मवाच्य’ कहते है।

राम ने चिट्ठी लिखी।
कर्तृ वाच्य जिस वाक्य में क्रिया कर्ता के अनुसार हो, उसे ’कर्तृवाच्य’ कहते है। राम पत्र लिखता है।
भाव वाच्य  जिस वाक्य में क्रिया कर्ता और कर्म को छोङकर भाव के अनुसार हो, उसे ’भाववाच्य’ कहते है। पक्षियों से बाग छोड़कर उड़ा नहीं जाता।

वाच्य परिवर्तन Question 8:

निम्नलिखित वाक्यों को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलिए ।

अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया गया।

  1. अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।
  2. अध्यापक ने पढ़ाया था।
  3. अध्यापक ने पढ़ाया होगा।
  4. विद्यार्थी ने अध्यापक को पढ़ाया।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।

वाच्य परिवर्तन Question 8 Detailed Solution

अध्यापक द्वारा विद्यार्थी को पढ़ाया गया, वाक्य को कर्मवाच्य से कर्तृवाच्य में बदलने पर- अध्यापक ने विद्यार्थी को पढ़ाया।

अत: विकल्प 1 सही उत्तर है, अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • कर्मवाच्य के वाक्यों में कर्ता के साथ अधिकांश द्वारा, के द्वारा का प्रयोग किया जाता है।
  • कर्मवाच्य में सकर्मक क्रिया का प्रयोग किया जाता है।
  • दिए गए विकल्पों में से कर्तृवाच्य का सबसे सही उदाहरण विकल्प 1 ही है।
  • क्योंकि प्रश्न वाक्य में कर्ता के साथ द्वारा का प्रयोग किया गया है,
  • इसलिए वह कर्मवाच्य का सही उदाहरण है, प्रश्न में यही दिया गया है।
  • वही कर्तृवाच्य में सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया दोनों का ही प्रयोग किया जा सकता है।
  • कर्तृवाच्य में कर्ता की प्रधानता होती है।

अन्य विकल्प-

वाक्य बदलाव
अध्यापक ने पढ़ाया था। कर्म की अनुपस्थिति है, और वाक्य के काल में परिवर्तन किया गया है।
अध्यापक ने पढ़ाया होगा। कर्म की अनुपस्थिति है, और वाक्य के काल में परिवर्तन किया गया है।
विद्यार्थी ने अध्यापक को पढ़ाया। कर्ता और कर्म का पस्पर विनिमय किया गया है।

Additional Information

  • वाच्य- क्रिया के उस परिवर्तन को वाच्य कहते हैं, जिसके द्वारा इस बात का बोध होता है कि वाक्य के अन्तर्गत कर्ता, कर्म या भाव में से किसकी प्रधानता है।
  • हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-
  1. कर्तृवाच्य 
  2. कर्मवाच्य 
  3. भाववाच्य

वाच्य परिवर्तन Question 9:

दिए गए वाक्यांश का वाच्य परिवर्तन करें।

यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही है।

  1. यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही होगी।
  2. इस छात्रा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।
  3. यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही थी। 
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इस छात्रा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

वाच्य परिवर्तन Question 9 Detailed Solution

यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही है का वाच्य परिवर्तनी- इस छात्रा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।

अत: विकल्प 2 सही उत्तर है, अन्य विकल्प अंसगत है।

Key Points

  • प्रश्न में दिए गए वाक्य का वाच्य परिवर्तन- इस छात्रा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। 
  • वाच्य- वाच्य से यह पता चलता है कि वाक्य में कर्ता, कर्म और भाव में किसकी प्रधानता है ।

वाच्य के तीन भेद होते है।

  • कर्तृवाच्य- जिस वाक्य में कर्ता की प्रधानता का बोध होता है, उसे कर्तृ वाच्य कहते है।
    • यह वाच्य सकर्मक और अकर्मक दोनों से बनता है।
    • उदाहरण- सीता गाती है।
  • कर्मवाच्य- जिस वाक्य में कर्म की प्रधानता का बोध होता है, उसे कर्म वाच्य कहते है।
    • यह वाच्य सकर्मक क्रिया से बनता है।
    • उदाहरण- राहुल के द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
  • भाववाच्य- जिस वाक्य में भाव की प्रधानता का बोध होता है, उसे भाववाच्य कहते है।
    • यह वाच्य अकर्मक क्रिया से बनता है।
    • उदाहरण- रमेश से चला नहीं जाता।

अन्य विकल्प- 

  • यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही होगी- काल परिवर्तन किया गया है।
  • यह छात्रा भावभीनी श्रद्धांजलि दे रही थी- काल परिवर्तन किया गया है।
  • इस छात्रा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि नहीं दी गई है- निषेधात्मक वाक्य में परिवर्तन किया गया है।

वाच्य परिवर्तन Question 10:

निम्नलिखित चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो निर्देशानुसार वाक्य परिवर्तन वाला सही विकल्प है।

फैक्टरी बंद करा दी गई। (कर्तृवाच्य)

  1. फैक्टरी बंद हुई।
  2. फैक्टरी बंद है।
  3. फैक्टरी बंद कर दी।
  4. इनमें से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : फैक्टरी बंद कर दी।

वाच्य परिवर्तन Question 10 Detailed Solution

दिए गए सभी विकल्पों में इसका सही उत्तर विकल्प 3 फैक्टरी बंद कर दी।होगा। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं।  

स्पष्टीकरण:

फैक्टरी बंद करा दी गई। यह कर्म वाच्य है, इसमें किसी के द्वारा कार्य हुआ है। इसका कर्तृवाच्य रूप ‘फैक्टरी बंद कर दी।’ होगा। 

कर्मवाच्य

कर्तृवाच्य

फैक्टरी बंद करा दी गई।

फैक्टरी बंद कर दी।


विशेष:

वाच्य- क्रिया के जिस रूपांतर से यह जाना जाता है कि क्रिया का विधान कर्ता, कर्म या भाव में से किससे या किसके विषय में किया गया है, वाच्य कहलाता है। हिंदी में वाच्य तीन प्रकार के होते हैं-

कर्तृवाच्य

इस वाच्य में कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार क्रिया का प्रयोग होता है।

रमेश केला खाता है।

लड़का पुस्तक पढ़ता है।

कर्मवाच्य

इस वाच्य में कर्म के लिंग, वचन और क्रिया के अनुसार प्रयोग हुआ है।

रोगी को दवा दी गई।

उसके द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।

भाववाच्य

क्रिया के जिस रूप में न तो कर्ता की प्रधानता हो न कर्म की बल्कि क्रिया का भाव ही प्रधान हो, वहाँ भाववाच्य होता है।

राम से रेत में दौड़ा भी नहीं जाता। मुझसे उठा नहीं जाता। 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master old version teen patti real cash apk teen patti 3a