कवि और रचना MCQ Quiz in தமிழ் - Objective Question with Answer for कवि और रचना - இலவச PDF ஐப் பதிவிறக்கவும்

Last updated on Apr 13, 2025

பெறு कवि और रचना பதில்கள் மற்றும் விரிவான தீர்வுகளுடன் கூடிய பல தேர்வு கேள்விகள் (MCQ வினாடிவினா). இவற்றை இலவசமாகப் பதிவிறக்கவும் कवि और रचना MCQ வினாடி வினா Pdf மற்றும் வங்கி, SSC, ரயில்வே, UPSC, மாநில PSC போன்ற உங்களின் வரவிருக்கும் தேர்வுகளுக்குத் தயாராகுங்கள்.

Latest कवि और रचना MCQ Objective Questions

Top कवि और रचना MCQ Objective Questions

कवि और रचना Question 1:

निम्न में से अज्ञेय की रचनाओं का सही समूह कौन सा है?

  1. आत्महत्या के विरुद्ध, भग्नदूत, सीढ़ियों पर धूप में
  2. भग्नदूत, चिन्ता, आँगन के पार द्वार
  3. हरी घास पर क्षणभर, यामा, स्वप्न भंग
  4. बावरा अहेरी, इत्यलम्, नीम के पत्ते

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : भग्नदूत, चिन्ता, आँगन के पार द्वार

कवि और रचना Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर भग्नदूत (1933), चिंता (1942), आँगन के पार द्वार (1961) है।

Key Points

  • उपर्युक्त रचनाएँ अज्ञेय का काव्यसंग्रह  है।
  • अज्ञेय को प्रयोगवाद तथा नयी कविता का शलाका पुरुष भी कहा जाता है।
  • अज्ञेय की अन्य प्रमुख काव्यसंग्रह क्रमानुसारः-
  • भग्नदूत (1933)
  • चिंता (1942)
  • इत्यलम् (1946)
  • हरी घास पर क्षण भर (1949)
  • बावरा अहेरी (1954) आदि

Additional Information 

काव्य ( कविता ) कवि
आत्महत्या के विरुद्ध (1929 ) रघुवीर सहाय
सीढियों पर धूप (1929 ) रघुवीर सहाय
हरी घास पर क्षण भर (1949 ) अज्ञेय
यामा (1940 )  महादेवी वर्मा
स्वप्न भंग हरिकृष्ण प्रेमी
बाबरा अहेरी (1954 ) अज्ञेय
इत्यलम् (1946 ) अज्ञेय
नीम के पत्ते  दिनकर

Important Points 

कवि रचनाएँ
रघुवीर सहाय ( 1929 - 1987 )

सीढियों पर घूप में (1960), हँसो-हँसो जल्दी हँसों (1975), कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ (1989) आत्महत्या के विरुद्ध आदि।

महादेवी वर्मा ( 1907 - 1987 ) नीहार (1930), रश्मि (1932), नीरजा (1935), सांध्यागीत (1936) ,यामा (1940) आदि।
दिनकर (1908-1974) रेणुका (1935), हुंकार (1939) ,रसवंती (1940) द्वंद्वगीत (1940 )कुरुक्षेत्र ( 1946 ) उर्वशी (1961 ) गितिनाट्य आदि।
हरिकृष्ण प्रेमी  स्वर्ण विहान, रक्षा - बंधन, प्रतिशोध, बादलों के पार आदि।

कवि और रचना Question 2:

अज्ञेय रचित 'यह दीप अकेला' कविता में दीपक किसका प्रतीक है?

  1. व्यष्टि का
  2. समष्टि का
  3. प्रकाश का
  4. आशा का

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : व्यष्टि का

कवि और रचना Question 2 Detailed Solution

अज्ञेय रचित 'यह दीप अकेला' कविता में दीपक व्यष्टि का प्रतीक है।

  • इस कविता में दीपक के माध्यम से अज्ञेय ने व्यक्ति की परिकल्पना की है 

Key Pointsयह दीप अकेला-

  • रचनाकार-अज्ञेय
  • विधा-कविता
  • विषय-
    • दीपक को मनुष्य के प्रतीक के रूप में लिया है।
    • जिस प्रकार पंक्ति में शामिल हो जाने पर एक जगमगाते दीपक का सौंदर्य और महत्व बढ़ जाता है
    • उसी प्रकार एक व्यक्ति जो अपने आप में स्वतंत्र है,प्रेम व करुणा से भरा हुआ है,उसकी सार्थकता भी समाज के साथ जुड़कर रहने में है।

Important Pointsअज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987 ई.
  • काव्य संग्रह-
    • भग्नदूत(1933 ई.),चिंता(1942 ई.),इत्यलम(1946 ई.),हरी घास पर क्षणभर(1949  ई.),बावरा अहेरी(1954 ई.),आँगन के पार द्वार(1961 ई.) आदि 

Additional Informationयह दीप अकेला कविता की पंक्तियाँ-

  • यह दीप अकेला स्नेह भरा
    है गर्व भरा मदमाता पर
    इसको भी पंक्ति को दे दो 

कवि और रचना Question 3:

'हरि घास पर क्षण भर' कविता संग्रह के रचनाकार निम्नलिखित में से कौन हैं?

  1. शमशेर बहादुर सिंह
  2. अज्ञेय 
  3. केदारनाथ अग्रवाल
  4. रघुवीर सहाय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अज्ञेय 

कवि और रचना Question 3 Detailed Solution

'हरि घास पर क्षण भर' कविता संग्रह के रचनाकार हैं- अज्ञेय 

Key Pointsहरि घास पर क्षण भर- 

  • रचनाकार- अज्ञेय 
  • विधा- काव्य 
  • प्रकाशन वर्ष- 1949 ई.
  • विषय -
    • ​इस कविता के माध्यम से कवि ने काव्य के क्षेत्र में सर्वथा नए प्रतीकों और उपमानों के संधान और प्रयोग पर बल दिया है।

Important Pointsसच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' -

  • जन्म-1911-1987 ई. 
  • हिंदी भाषा के कवि, लेखक, पत्रकार आ संपादक रहे हैं। 
  • काव्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत (1933 ई.)
    • चिंता (1942 ई.)
    • हरी घास पर क्षण भर (1949 ई.)
    • बावरा अहेरी (1954 ई.)
    • आंगन के पार द्वार (1961 ई.)
    • कितनी नावों में कितनी बार (1967 ई.) आदि। 

Additional Informationशमशेर बहादुर सिंह-

  • जन्म-1911-1993 ई.
  • दूसरा सप्तक के महत्तवपूर्ण कवि रहे है। 
  • मुख्य रचनाएँ-
    • कुछ कविताएँ(1959 ई.)
    • कुछ और कविताएँ(1961 ई.)
    • चुका भी हूँ मैं नहीं(1975 ई.)
    • इतने अपने पास(1980 ई.) आदि।

केदारनाथ अग्रवाल-

  • जन्म-1911-2000 ई. 
  • प्रगतिवाद के महत्त्वपूर्ण कवि है। 
  • काव्य रचनाएँ-
    • युग की गंगा(1947 ई.)
    • लोक और आलोक(1957 ई.)
    • फूल नहीं रंग बोलते हैं(1965 ई.)
    • गुलमेहंदी(1978 ई.)
    • पंख और पतवार(1979 ई.) आदि। 

रघुवीर सहाय-

  • जन्म-1929-1990 ई. 
  • यह एक प्रमुख हिंदी कवि, निबंधकार, और पत्रकार थे।
  • काव्य रचनाएँ-
    • सीढ़ियों पर धूप में (1960)
    • आत्महत्या के विरुद्ध (1967)
    • हँसो, हँसो जल्दी हँसो (1975)
    • लोग भूल गए हैं (1982)
    • कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ (1989)
    • एक समय था (1994)

कवि और रचना Question 4:

भवानी प्रसाद मिश्र की कविता 'सतपुड़ा के जंगल' में किस जनजाति का उल्लेख है ? 

  1. गोंड
  2. कोल
  3. भील
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक 
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : गोंड

कवि और रचना Question 4 Detailed Solution

सही उत्तर है- "गोंड"। अन्य विकल्प असंगत हैं। 

  • भवानी प्रसाद मिश्र की कविता 'सतपुड़ा के जंगल' में गोंड  जनजाति का उल्लेख है। 

Key Pointsसतपुड़ा के घने जंगल- 

  • रचनाकार- भवानी प्रसाद मिश्र
  • प्रकाशन वर्ष- 1956 ई. 
  • विधा- कविता
  • काव्य संग्रह- गीतफ़रोश (1956 ई.)
  • विषय वस्तु- 
    • प्रकृति की भयावहता के साथ उसकी कोमलता, उसकी सुन्दरता, उसकी मार्मिकता और उसकी जीवन्तता को 'सतपुड़ा के जंगल' में सहज रुप में देखा जा सकता है।
    • यहाँ घास गाती है, ढ़ोल की गूंज उठती है और जंगल में गीत गुनगुनाती है।
  • पंक्ति- 
    • चार मुर्ग़े, चार तीतर, पाल कर निश्चिंत बैठे, 
      विजन वन के बीच बैठे, झोंपड़ी पर फूस डाले 
      गोंड तगड़े और काले, जब कि होली पास आती। 

Important Pointsभवानी प्रसाद मिश्र-

  • जन्म- 1913 - 1985 ईo
  • काव्य कृतियाँ-  
    • गीत फरोश (1956)
    • चकित है दुख (1968)
    • अँधेरी कविताएँ (1968)
    • गांधी पंचशती (1969)
    • बुनी हुई रस्सी (1971)
    • खुशबू के शिलालेख (1973)

कवि और रचना Question 5:

मुक्तिबोध की कविता 'अँधेरे में' में पात्र के रूप में उपस्थित ऐतिहासिक व्यक्ति हैं :

(A) सार्त्र

(B) तॉल्सताय

(C) बुद्ध

(D) तिलक

(E) गाँधी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए: 

  1. केवल (B), (C), (D)
  2. केवल (B), (A), (E)
  3. केवल (B), (D), (E)
  4. केवल (C), (D), (E)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : केवल (B), (D), (E)

कवि और रचना Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है- "केवल (B), (A), (E)"।अन्य विकल्प असंगत हैं। 

  • मुक्तिबोध की कविता 'अँधेरे में' में पात्र के रूप में उपस्थित ऐतिहासिक व्यक्ति- 
    • (B) तॉल्सताय
    • (D) तिलक
    • (E) गाँधी

Key Pointsअधेरें में-

  • रचनाकार- गजानन माधव मुक्तिबोध  
  • प्रकाशनवर्ष- 1964 ईo 
  • काव्य संग्रह- चाँद का मुँह टेढ़ा है
  • विधा- कविता 
  • विषय-
    •  स्वतंत्रता से पहले की और स्वतंत्रता के बाद की स्थिति का चित्रण किया है। 
    • "अधेरें में" कविता में अंधेरा सामाजिक व्यवस्था का प्रतीक है। 
    • जब तक यह अव्यवस्था दूर नहीं होगी तब तक व्यक्ति के व्यक्तित्व का शोधन नहीं हो पाएगा।
    • कविता में "वह" और "मैं" के बीच आत्मसाक्षात्कार की प्रक्रिया परस्पर चलती है। 
    • व्यक्ति अपने आप को भूलकर "वह" पाने के लिए भटकता फिर रहा है,
    • और "मैं" अपनी सुविधावृति को छोड़ नहीं पाता है क्योंकि उसे अपनी कमजोरियों से लगाव है। 

Important Pointsमुक्तिबोध-

  • जन्म- 1917 - 1964 ईo 
  • आलोचना ग्रंथ- 
    • कामायनी एक पुनर्विचार (1961)
    • एक साहित्यिक की डायरी (1964 )
    • नई कविता का आत्म संघर्ष तथा अन्य निबंध (1964)
    • नए साहित्य का सौंदर्यशास्त्र 1972)
    • समीक्षा की समस्याएं (1982)
  • कविता संग्रह- 
    • चाँद का मुँह टेढ़ा है (1964)
    • भूरी-भूरी खाक धूल (1980)
  • प्रमुख लंबी कविता- 
    • अंधेरे में
    • भूल गलती
    • ब्रह्मराक्षस 

कवि और रचना Question 6:

'हरी घास पर क्षण भर' किसकी कृति है?

  1. केदार नाथ अग्रवाल
  2. अशोक वाजपेयी
  3. अज्ञेय
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अज्ञेय

कवि और रचना Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर है - अज्ञेय। 

Key Pointsहरी घास पर क्षण भर-

  • विधा-काव्य संग्रह 
  • संग्रहीत कविताएँ हैं-
    • ​नदी के द्वीप,हरी घास पर क्षण भर आदि। 

Additional Informationअज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987 ई.
  • तार सप्तक(1943 ई.) के प्रवर्तक है। 
  • प्रयोगवादी काव्यधारा के कवि है। 
  • अन्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत(1933 ई.),चिंता(1942 ई.),इंद्रधनुष रौंदे हुए ये(1957 ई.),अरी ओ करुणा प्रभामय(1959 ई.),सुनहले शैवाल(1966 ई.) आदि। 
  • अज्ञेय की संपूर्ण कविताओं का संकलन ‘सदानीरा’ नाम से दो भागों में प्रकाशित हुआ है। 
  • अज्ञेय-
    • "व्यक्ति समाज में स्वतंत्र है,समाज से नहीं।"
    • "काव्य सबसे पहले शब्द है और सबसे बाद में भी यही बात बच जाती है कि काव्य शब्द हैं।"

कवि और रचना Question 7:

"कितनी नावों में कितनी बार" रचना के लेखक कौन है?

  1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. अज्ञेय
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अज्ञेय

कवि और रचना Question 7 Detailed Solution

  • "कितनी नावों में कितनी बार" रचना के रचनाकार "अज्ञेय" जी हैं। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (3) अज्ञेय जी सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • इनका जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के कसया, पुरातत्व-खुदाई शिविर में हुआ।
  • अनेक जापानी हाइकु कविताओं को अज्ञेय जी ने अनूदित किया।
  • इन्होंने दिनमान साप्ताहिक, नवभारत टाइम्स, अंग्रेजी पत्र वाक् और एवरीमैंस जैसी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया।
  • "कितनी नावों में कितनी बार" नामक काव्य संग्रह के लिए 1978 में "भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
  • "आंगन के पार द्वार" के लिए 1964 का "साहित्य अकादमी पुरस्कार" दिया गया।

Additional Information

  • अज्ञेय जी के निबंध - संग्रह निम्नलिखित हैं:-
    • सबरंग
    • त्रिशंकु
    • आत्मनेपद
    • आधुनिक साहित्य :- एक आधुनिक परिदृश्य
    • आलवाल

कवि और रचना Question 8:

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के निम्नलिखित काव्य ग्रन्थों को प्रथम प्रकाशन वर्ष के अनुसार पहले से बाद के क्रम में लगाइए :

(A) बाँस के फूल 

(B) गरम हवाएं 

(C) कोई मेरे साथ चले 

(D) काठ की घंटियाँ 

(E) जंगल का दर्द 

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

  1. (D), (A), (B), (E), (C)
  2. (B), (A), (D), (E), (C)
  3. (D), (E), (B), (A), (C)
  4. (B), (D), (E), (A), (C)

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : (D), (A), (B), (E), (C)

कवि और रचना Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर है- (D), (A), (B), (E), (C)

कवि और रचना Question 9:

"कितनी नावों में कितनी बार" रचना के लेखक कौन है?

  1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
  2. हजारी प्रसाद द्विवेदी
  3. अज्ञेय
  4. उपर्युक्त में से एक से अधिक
  5. उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : अज्ञेय

कवि और रचना Question 9 Detailed Solution

  • "कितनी नावों में कितनी बार" रचना के रचनाकार "अज्ञेय" जी हैं। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (3) अज्ञेय जी सही है तथा अन्य विकल्प असंगत है।

Key Points

  • इनका जन्म 7 मार्च 1911 को उत्तर प्रदेश के कसया, पुरातत्व-खुदाई शिविर में हुआ।
  • अनेक जापानी हाइकु कविताओं को अज्ञेय जी ने अनूदित किया।
  • इन्होंने दिनमान साप्ताहिक, नवभारत टाइम्स, अंग्रेजी पत्र वाक् और एवरीमैंस जैसी प्रसिद्ध पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया।
  • "कितनी नावों में कितनी बार" नामक काव्य संग्रह के लिए 1978 में "भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।
  • "आंगन के पार द्वार" के लिए 1964 का "साहित्य अकादमी पुरस्कार" दिया गया।

Additional Information

  • अज्ञेय जी के निबंध - संग्रह निम्नलिखित हैं:-
    • सबरंग
    • त्रिशंकु
    • आत्मनेपद
    • आधुनिक साहित्य :- एक आधुनिक परिदृश्य
    • आलवाल

कवि और रचना Question 10:

निम्नलिखित में अज्ञेय की रचनाएं हैं:

A. आंगन के पार द्वार

B. इतने पास अपने

C. नदी पर बांक की छाया

D. कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

  1. केवल A और B
  2. केवल B और C
  3. केवल C और D
  4. केवल A और C

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : केवल A और C

कवि और रचना Question 10 Detailed Solution

आंगन के पार द्वार, नदी पर बांक की छाया अज्ञेय की रचनाएं हैं।

  • आंगन के पार द्वार-
    • प्रकाशन वर्ष-(1961ई.)
    • विधा-काव्य
  • नदी पर बांक की छाया-
    • प्रकाशन वर्ष-(1981ई.)
    • विधा-काव्य

Key Pointsअज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987ई.
  • 'अज्ञेय' हिन्दी के सबसे चर्चित कवि, कथाकार, निबन्धकार, पत्रकार, सम्पादक, यायावर एवं अध्यापक रहे हैं।
  • इन्हें कविता में नये प्रयोग के लिए जाना जाता है।
  • प्रमुख रचनाएँ-
    • भग्नदूत 1933ई.)
    • चिन्ता 1942ई.)
    • इत्यलम्1946ई.)
    • हरी घास पर क्षण भर (1949ई.)
    • बावरा अहेरी (1954ई.)
    • इन्द्रधनुष रौंदे हुये ये (1957ई.) आदि।

Additional Informationइतने पास अपने-

  • प्रकाशन वर्ष-(1980ई.)
  • विधा-काव्य
  • रचनाकार-शमशेर बहादुर सिंह

कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ-

  • प्रकाशन वर्ष-(1981ई.)
  • विधा-काव्य
  • रचनाकार-रघुवीर सहाय
Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold teen patti winner teen patti apk teen patti fun teen patti joy apk