सर्वनाम MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for सर्वनाम - मोफत PDF डाउनलोड करा
Last updated on Mar 14, 2025
Latest सर्वनाम MCQ Objective Questions
Top सर्वनाम MCQ Objective Questions
सर्वनाम Question 1:
'जिसकी लाठी उसकी भैंस' रेखांकित पदों में सर्वनाम है
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 1 Detailed Solution
'जिसकी लाठी उसकी भैंस'
रेखांकित पदों में "संबंधवाचक सर्वनाम" है।
Key Points
- संबंधवाचक सर्वनाम - जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो,
- तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है।
- जैसे- जो, जिसकी, सो, जिसने, जैसा, वैसा आदि।
- जैसे - जिसकी लाठी, उसकी भैंस।
- वाक्य में 'उसकी' का सम्बन्ध 'जिसकी' के साथ सदैव रहता है। अतः ये संबंधवाचक सर्वनाम है।
Additional Information
सर्वनाम - जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है। जैसे - तुम, हम, आप, उसका, आदि |
||
समास के भेद | ||
सर्वनाम | परिभाषा | उदाहरण |
पुरुषवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाये) के लिए आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - उसने, वह, मैं, तुम, उस आदि। |
मुझे पता था कि कल तुम घर जाओगी। |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
सर्वनाम के जिस रूप से हमे किसी बात या वस्तु का निश्चत रूप से बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- यह, वह, ये, वे आदि। |
यह मीना की ड्रेस है, वह सीता की ड्रेस है। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि। |
पानी में कुछ गिर गया है। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- कौन, क्या, किसने आदि। |
तुम क्या खा रहे हो? |
निजवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- अपने आप, निजी, खुद आदि। |
आप अपना काम खुद कर लेना। |
संबंधवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- जो, जिसकी, सो, जिसने, जैसा, वैसा आदि। |
जैसा करोगे, वैसा भरोगे। |
सर्वनाम Question 2:
कोई जुते चुरा रहा है। वाक्य में सर्वनाम है –
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 2 Detailed Solution
इस वाक्य में अनिश्चयवाचक सर्वनाम है । अन्य विकल्प असंगत है। अतः सही उत्तर विकल्प 4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम होगा ।
Key Points
सर्वनाम |
||
जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया जाता है, उन्हें सर्वनाम कहते है। सरल शब्दों में- सर्व (सब) नामों (संज्ञाओं) के बदले जो शब्द आते है, उन्हें 'सर्वनाम' कहते हैं। |
||
सर्वनाम के छ: भेद होते है- |
||
सर्वनाम |
परिभाषा |
उदाहरण |
पुरुषवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है। |
जैसे- मैं आता हूँ। तुम जाते हो। वह भागता है। |
निश्चयवाचक सर्वनाम |
सर्वनाम के जिस रूप से हमे किसी बात या वस्तु का निश्चत रूप से बोध होता है, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। |
तनुज का छोटा भाई आया है। यह बहुत समझदार है। किशोर बाजार गया था, वह लौट आया है। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। |
आज कोई तुमसे मिलने आया था। पानी में कुछ गिर गया है। |
संबंधवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का दूसरे सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो तथा जो शब्द दो वाक्यों को जोड़ते है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते है। |
जैसा करोगे, वैसा भरोगे। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। |
टोकरी में क्या रखा है? |
निजवाचक सर्वनाम |
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है। |
आप कल दफ्तर नहीं गए थे। आप मेरे पिता श्री बसंत सिंह हैं। |
सर्वनाम Question 3:
निम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा नहीं है ?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 3 Detailed Solution
निम्नलिखित में से संबंधवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा नहीं है - आपको
- आपको शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- आपको ये काम करना ही पड़ेगा।
सम्बन्धवाचक सर्वनाम
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए, वे शब्द “सम्बन्धवाचक सर्वनाम” कहलाते हैं।
- सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है।
- जैसे :- जिसका, जो कि, जो-सो, जितना -उतना आदि।
प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आप, स्वयं, खुद, अपने आप, स्वतः, निज
- निश्चयवाचक - यह, वह,ये, वे
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक - जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
सर्वनाम Question 4:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि –
यह उत्तम (पुरूषवाचक) सर्वनाम का उदाहरण है:Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर ‘मैं गाता हूँ।’ है। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर होंगे।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में ‘मैं गाता हूँ।’ यह वाक्य उत्तम पुरुष वाचक सर्वनाम का विकल्प है।
- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए या दूसरों के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
- पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:
- उत्तम पुरुष
- मध्यम पुरुष
- अन्य पुरुष
अन्य विकल्प:
- तुम जाओ। - मध्यम पुरुष
- वे जाते हैं। - अन्य पुरुष
Additional Information
- सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते है, जो पूर्वापरसंबध से किसी भी संज्ञा के बदले आता है।
सर्वनाम के छ: भेद होते है-
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- संबंधवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
सर्वनाम Question 5:
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सर्वनाम के बारे में असत्य है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 5 Detailed Solution
सर्वनाम एक अविकारी शब्द है। यह कथन सर्वनाम के बारे में असत्य है।
Key Points
- सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते हैं जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले में आता है, जैसे, मैं (बोलनेवाला), तू (सुननेवाला), यह (निकट-वर्ती वस्तु), वह (दूरवर्ती वस्तु) इत्यादि। वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। हिंदी में कुल 11 सर्वनाम हैं - 'मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
सर्वनाम के छः भेद हैं-
- पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
- निजवाचक - आपने आप, स्वयं
- निश्चयवाचक - यह, वह
- अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
- संबंधवाचक- जो, सो
- प्रश्नवाचक - कौन, क्या
सर्वनाम Question 6:
‘मैं खुद लिख लूँगा।’ इस वाक्य में कौन-सा सर्वनाम है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 6 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में सही उत्तर ‘निजवाचक सर्वनाम’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
‘मैं खुद लिख लूँगा।’ इस वाक्य में ‘खुद’ शब्द निजत्व का बोध करा रहा है। इसलिए यह वाक्य निजवाचक सर्वनाम का उदाहरण होगा।
Additional Information
निजवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
अपना, अपनी, आप, आदि। |
अन्य विकल्प –
संबंधवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से सम्बन्ध दिखाने के लिए प्रयुक्त हो, संबंधवाचक सर्वनाम कहलाता है। |
जो, जिसका, जोकि, जिसको, जिन्होंने, आदि। |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, तो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। |
कोई, कुछ, आदि। |
प्रश्नवाचक सर्वनाम |
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है। |
किसका, किसको, किसे, आदि। |
सर्वनाम Question 7:
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सर्वनाम नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 7 Detailed Solution
सर्वनाम शब्द नहीं है- नदी
- संज्ञा शब्द- नदी
- जैसे- नदी जल का एक प्रमुख स्रोत है।
-
(यहाँ पर 'नदी' के बारे बताया गया है।)
संज्ञा-
- किसी व्यक्ति, जाति, द्रव्य, गुण, भाव और स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।
- जैसे - पशु (जाति), सुन्दरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान)।
Confusion Points
- नदी शब्द में जातिवाचक संज्ञा होता है l
- क्योंकि नदी से गंगा, यमुना, कावेरी आदि सभी नदियों का बोध हो रहा है।
- नदी- सरिता, तटिनी, तरंगिणी, निर्झरिणी, आपगा, निम्नगा, कूलंकषा।
Key Points
- यह- अन्य पुरुष, एकवचन (जिसके बारे में बात की जाये)
- जैसे- वह पैन मेरा नहीं है।
- वह- अन्य पुरुष, एकवचन (जिसके बारे में बात की जाये)
- जैसे- यह घर मेरे दादाजी ने बनवाया था।
- आप- निजवाचक सर्वनाम
- जैसे- आप अपना काम खुद कर लेना।
Additional Informationसर्वनाम-
- संज्ञा शब्दों के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
- हिंदी में ग्यारह सर्वनाम होते हैं। हिंदी के सर्वनाम मैं, तू, आप, यह, वह, सो, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या हैं।
जैसे-
- कोई आ रहा है।
सर्वनाम Question 8:
निम्नलिखित वाक्य में मध्यम पुरूष छाँटिए l
तुम औरों को नहीं अपने आप को सुधार लो l
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 8 Detailed Solution
तुम औरों को नहीं अपने आप को सुधार लो मे मध्यम पुरूष का शब्द तुम होगाl
Mistake Pointsयहां आप शब्द निजवाचक सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त हुआ है।
- मध्यम पुरुष - मध्यम पुरुष श्रोता होता है जिससे वक्ता बात करता है।
- वक्ता श्रोता के लिए आप, तुम, तुमको, तुझे, तू आदि शब्दों का प्रयोग करता है।
Key Pointsअन्य सभी विकल्प वाक्य के अनुसार अनुचित है।
पुरुष - वे व्यक्ति जो संवाद के समय भागीदार होते हैं, उन्हें पुरुष कहा जाता है।
पुरुष तीन प्रकार के होते है -
पुरुष | परिभाषा | उदाहरण |
उत्तम पुरुष | यह वक्ता खुद होता है। | मैं, मुझे, मुझको, मेरा, मेरी आदि। |
मध्यम पुरुष | मध्यम पुरुष श्रोता होता है जिससे वक्ता बात करता है। | आप, तुमको, तुझे, तू आदि। |
अन्य पुरुष | इसमे तीसरे आदमी के बारे में श्रोता और वक्ता बात करते है। | यह, वह, ये, वे, आदि। |
सर्वनाम Question 9:
जाति वाचक से बनी भाव वाचक संज्ञा नहीं हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 9 Detailed Solution
जाति वाचक से बनी भाव वाचक संज्ञा नहीं हैं- चुनाव
- भाववाचक संज्ञा- 'चुनाव' (चुनने की दशा)
- जातिवाचक संज्ञा शब्दों के साथ प्रत्यय जोड़कर भाववाचक संज्ञा शब्दों का निर्माण किया जा सकता है।
Key Pointsजाति वाचक से बनी भाव वाचक संज्ञा-
- प्रभु + ता = प्रभुता
- नौकर + ई = नौकरी
- शिशु + अ = शैशव
Important Pointsजातिवाचक संज्ञा शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाना-
- मित्र + ता = मित्रता
- बच्चा + पन = बचपन
- मुर्ख + ता = मूर्खता
- युवा + अन = यौवन
- बालक + पन = बालकपन
- स्त्रीत्व + त्व = स्त्रीत्व
भाव वाचक संज्ञा:-
उदाहरण-
जातिवाचक संज्ञा:-
उदाहरण-
|
सर्वनाम Question 10:
दिए गए वाक्य में रेखांकित भाग का सर्वनाम ज्ञात कीजिए।
यह बहुत मेहनती लड़का हैं।
Answer (Detailed Solution Below)
सर्वनाम Question 10 Detailed Solution
दिए गए वाक्य में रेखांकित भाग का "निश्चयवाचक सर्वनाम" है।
Key Points
- यहाँ पर "यह" सर्वनाम निश्चयवाचक सर्वनाम होगा।
- वाक्य में किसी व्यक्ति का बोध हो रहा है।
- जिस सर्वनाम में पास या दूर किसी व्यक्ति या वस्तु की ओर संकेत का बोध हो,
- वह निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाता है।
Important Pointsहिंदी के मूल सर्वनाम 11 होते है -
- मैं, तू, आप, यह, वह, सो, जो, कोई, कुछ, कौन, क्या।
Additional Information
- संज्ञा के स्थान पर आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
- जैसे - तुम, हम, आप, उसका, आदि I
सर्वनाम के 6 भेद होते हैं-
पुरुषवाचक सर्वनाम - मैं, तुम,वह, वे । |
निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम - यह,वह,उसे । |
अनिश्चयवाचक सर्वनाम - कोई, कुछ । |
संबंधवाचक सर्वनाम - जो,सो,जिसे । |
प्रश्नवाचक सर्वनाम -कौन, क्या । |
निजवाचक सर्वनाम - स्वयं, अपने आप। |