प्रत्यय MCQ Quiz in मराठी - Objective Question with Answer for प्रत्यय - मोफत PDF डाउनलोड करा

Last updated on Mar 14, 2025

पाईये प्रत्यय उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). हे मोफत डाउनलोड करा प्रत्यय एमसीक्यू क्विझ पीडीएफ आणि बँकिंग, एसएससी, रेल्वे, यूपीएससी, स्टेट पीएससी यासारख्या तुमच्या आगामी परीक्षांची तयारी करा.

Latest प्रत्यय MCQ Objective Questions

Top प्रत्यय MCQ Objective Questions

प्रत्यय Question 1:

‘विश्वसनीय' शब्द में प्रयुक्त प्रत्यय है :

  1. ईय
  2. इय
  3. नीय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : नीय

प्रत्यय Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर 'नीय' है। 

Key Points 
  • ‘विश्वसनीय' शब्द में 'नीय' प्रत्यय है। 
  • प्रत्यय - वे शब्दांश जो किसी के अंत में लगकर उस शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं अर्थात नए अर्थ का बोध कराते हैं, उन्हें प्रत्यय कहते हैं।
  • विश्वसनीय शब्द में मूल शब्द है विश्वास तथा प्रत्यय है नीय

Additional Information 

Pratyay

  • उपसर्ग - जो शब्दांश किसी शब्द के साथ उसके आगे जुड़कर उसका एक विशिष्ट अर्थ प्रकट करता है, उसे 'उपसर्ग' कहते हैं। 
  • जैसे -  नि: + सर्ग = निसर्ग।

प्रत्यय Question 2:

'अड़ियल' शब्द में प्रत्यय है:

  1. यल 
  2. ईयल
  3. इयल 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : इयल 

प्रत्यय Question 2 Detailed Solution

सही उत्तर है - ‘इयल’।

  • अड़ियल’ शब्द में ‘इयल’ प्रत्यय है तथा ‘अड़’ मूल शब्द है।
  • अड़ियल = अड़ + इयल।
  • इसमें कृत् प्रत्यय है।

Key Points

  • अड़ियल का अर्थ : अड़कर चलनेवाला।
  • कृत् प्रत्यय - जो प्रत्यय क्रिया के मूल रूप (धातु) से जोड़े जाते हैं, कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।

Additional Informationप्रत्यय : जो शब्दांश शब्दों के अंत में जुड़कर उनके अर्थ में कुछ मतलब लाते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं।
उदाहरण -

  • मीठा + आस = मिठास, यहाँ ‘आस’ शब्द प्रत्यय हैं।
  • भला + आई = भलाई, यहाँ ‘आई’ शब्द प्रत्यय हैं।

उपसर्ग : शब्दांश या अव्यय जो किसी शब्द के पहले जुड़कर उसका विशेष अर्थ बनाते हैं, उपसर्ग कहलाते हैं।
उदाहरण :

  • परि + हार = परिहार, यहाँ ‘परि’ शब्द उपसर्ग हैं।
  • उप + हार = उपहार, यहाँ ‘उप’ शब्द उपसर्ग हैं।

प्रत्यय Question 3:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से नहीं बना है।

  1. चालाक
  2. निवास
  3. खिला
  4. बिकाऊ

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : निवास

प्रत्यय Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर निवासहै। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर होंगे।

Key Points

  • उपर्युक्त चारों विकल्पों में से ‘निवास’ शब्द ‘नि’ उपसर्ग से निर्मित है।
  • ‘नि + वास = निवास’। इसमें प्रत्यय का प्रयोग नहीं किया गया है।
  • ‘नि’ उपसर्ग से बने अन्य शब्द हैं- निकम्मा, निखरा, निडर, निहत्था, निगोड़ा आदि। अन्य सभी विकल्प प्रत्यय के उदाहरण हैं।

अन्य विकल्प-

  • चालाक- आक प्रत्यय 
  • खिला- आ प्रत्यय 
  • बिकाऊ- आऊ प्रत्यय 

उपसर्ग

ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के पूर्व जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।

प्रति + क्षण = प्रतिक्षण

सम্ + गम = संगम

 

अन्य विकल्प:

1. चालाक  - आक प्रत्यय – चाल+आक

2. खिला – आ प्रत्यय – खिल+आ

3. बिकाऊ  - आऊ प्रत्यय – बिक+आऊ

विशेष:

प्रत्यय

वे शब्दांश, जो यौगिक शब्द बनाते समय बाद में लगते हैं। प्रत्यय कहलाते हैं।

पढ़ाई, सुंदरता आदि।

प्रत्यय Question 4:

'ल' प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है-

  1. शीतल
  2. पीतल
  3. श्यामल
  4. काजल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : काजल

प्रत्यय Question 4 Detailed Solution

'ल' प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है- काजल

  • काजल ... यह एक पूर्ण मूल शब्द है।
  • प्रत्यय से बने शब्द : वत्स- वत्सल, शीत- शीतल, श्याम- श्यामल

Key Pointsमहत्वपूर्ण प्रत्यय व उनसे बने शब्द

प्रत्यय  शब्द 
'आड़ी' खिलाङी, अनाङी आदि।
'आवत' महावत, कहावत आदि।
'आहट' चिकनाहट, घबराहट आदि।
'आ' झूला, भूला आदि।
'इक' मानसिक, धार्मिक आदि।
'एय' आग्नेय, पाथेय आदि।
'तम' अधिकतम, महानतम आदि।
'वान्' धनवान, बलवान आदि।
'त्व' गुरुत्व, लघुत्व आदि।

Additional Informationप्रत्यय:

  • प्रत्यय शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – प्रति + अय। 'प्रति' का अर्थ होता है ‘साथ में', पर बाद 'में' और 'अय' का अर्थ होता है 'चलने वाला', अत: प्रत्यय का अर्थ होता है 'साथ में पर बाद में चलने वाला'। जिन शब्दों का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं होता वे किसी शब्द के पीछे लगकर उसके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं।
  • उदाहरण- लोहा + आर = लुहार 
  • नाटक + कार =नाटककार आदि।

प्रत्यय के प्रकार :-

कृत प्रत्यय:

  1. कृदन्त प्रत्यय 'क्रिया' शब्दों के साथ जुड़ते हैं।
  2. उदाहरण- खेलना + आड़ी = खिलाड़ी।

तद्धित प्रत्यय:

  1. तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, और विशेषण शब्दों के साथ जुड़ते हैं।
  2. उदाहरण- उदार + ता = उदारता।

प्रत्यय Question 5:

निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प हो।

  1. प्रपात
  2. विचार
  3. शौकीन
  4. संसर्ग

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : शौकीन

प्रत्यय Question 5 Detailed Solution

शौकीन शब्द प्रत्यय से बने शब्द का सही विकल्प है।

  • शौक + ईन = शौकीन
  • अतः ‘शौकीन’ में ‘ईन’ प्रत्यय और ‘शौक’ मूल शब्द है।
  • प्रत्यय’ दो शब्दों से बना है– प्रति + अय। ‘प्रति’ का अर्थ है ‘साथ में, पर बाद में; जबकि ‘अय’ का अर्थ ‘चलने वाला’ है।
  • अर्थात् वह शब्द जो मूल शब्दों के बाद मे लगकर अर्थ परिवर्तन कर दे प्रत्यय कहलाते है। 

Key Points अन्य विकल्पों के मूल शब्दों मे उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाये गए है -

उपसर्ग  मूल शब्द  नया शब्द 
प्र  पात  प्रपात
वि  चार  विचार
सम् सर्ग  संसर्ग

Additional Information उपसर्ग :- उप + सर्ग = उपसर्ग
‘उप’ का अर्थ है-समीप या निकट और ‘सर्ग’ का-सृष्टि करना।

अर्थात् “उपसर्ग वह शब्दांश या अव्यय है, जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर उसके अर्थ में (मूल शब्द के अर्थ में) विशेषता ला दे या उसका अर्थ ही बदल दे।

प्रत्यय Question 6:

'मरियल' शब्द में कौन सा प्रत्यय लगा है ?

  1. इयल
  2. यल
  3. रियल

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : इयल

प्रत्यय Question 6 Detailed Solution

'मरियल' शब्द में 'इयल' प्रत्यय लगा है, अन्य सभी विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 2 सही उत्तर है।

Key Points

  • मरियल शब्द में मर मूल शब्द है, इयल प्रत्यय है।
  • प्रत्यय वह शब्दांश होता है, जिसे शब्द के अंत में जोड़ा जाता है।
  • जिससे मूल शब्द का अर्थ बदल जाता है या वह और विशेष हो जाता है।
  • प्रत्यय मूल शब्द में नए अर्थ या नई श्रेणी की भावना प्रकट करते हैं। 
  • प्रत्ययों का उपयोग शब्दों को नई शैली, नया अर्थ या नई कोटि प्रदान करने के लिए किया जाता है।
  • ये शब्द संरचना में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और भाषा को अधिक समृद्ध एवं विविध बनाते हैं।

Additional Information 

  • ‘प्रत्यय’ दो शब्दों से बना है– प्रति + अय
  • ‘प्रति’ का अर्थ है ‘साथ में, पर बाद में; जबकि ‘अय’ का अर्थ ‘चलने वाला’ है।
  • अत: ‘प्रत्यय’ का अर्थ हुआ, ‘शब्दों के साथ, पर बाद में चलने वाला या लगने वाला, अत: इसका प्रयोग शब्द के अन्त में किया जाता है।
  • प्रत्यय किसी भी सार्थक मूल शब्द के पश्चात् जोड़े जाने वाले वे अविकारी शब्दांश हैं, जो शब्द के अन्त में जुड़कर उसके अर्थ में या भाव में परिवर्तन कर देते हैं। 
  • प्रत्यय के कुछ उदाहरण:-
शब्द  प्रत्यय
सामाजिक समाज + इक
सुगन्धित सुगन्ध + इत
भुलक्कड़ भूलना + अक्कड़
मिठास मीठा + आस
भलाई भला + आई

प्रत्यय Question 7:

'इक' प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है :

  1. दैनिक
  2. अधिकाधिक
  3. सामाजिक
  4. धार्मिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अधिकाधिक

प्रत्यय Question 7 Detailed Solution

अधिकाधिक 'इक' प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है। 

  • अधिकाधिक शब्द का अर्थ - ज़्यादा से ज़्यादा।
  • अधिक + अधिक से मिलकर अधिकाधिक शब्द बना है। बाकी शब्द इक प्रत्यय से मिलकर बने है। 

Key Points

  • 'इक' प्रत्यय से निर्मित शब्द - दैनिक, सामाजिक, धार्मिक, लौकिक आदि। 

Additional Information

 प्रत्यय

वे शब्द जो दूसरे शब्द के अंत में जुड़कर उनका अर्थ बदल दें।

उदाहरण - लेख+अक =लेखक 

प्रत्यय Question 8:

इनमें से एक शब्द में 'ईन' प्रत्यय का प्रयोग नहीं है -

  1. ग्रामीण
  2. नवीन
  3. दूरबीन
  4. कुलीन

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दूरबीन

प्रत्यय Question 8 Detailed Solution

सही उत्तर 'दूरबीन' है।

  • 'दूरबीन' शब्द में 'ईन' प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है।
  •  ईन प्रत्यय वाले अन्य शब्द – प्रवीण, शौकीन, प्राचीन, कुलीन, शालीन, नमकीन, रंगीन, ग्रामीण, नवीन, संगीन, बीन, तारपीन, गमगीन, मशीन, जमीन आदि।

Key Points

  • प्रत्यय: शब्द के उपरांत जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह प्रत्यय है।
  • कुछ महत्वपूर्ण शब्द:

मूल शब्द 

प्रत्यय  

शब्द    

बच

  अत 

बचत

छात्र

छात्रा

तेल

तेली

मीठा

आस 

मिठास

घबरा

आहट

घबराहट

कुन्ती

एय

कौन्तेय

प्रत्यय Question 9:

कृदंत प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं ?

  1. संज्ञा
  2. सर्वनाम
  3. क्रिया
  4. अव्‍यय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : क्रिया

प्रत्यय Question 9 Detailed Solution

कृदंत प्रत्यय-3) क्रिया शब्दों के साथ जुड़ते हैं।

Key Points

  • किसी जाति,द्रव्य,गुण,भाव,व्यक्ति,स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। 
  • जिन शब्दों का प्रयोग संज्ञा अर्थात किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान आदि के नाम के स्थान पर करते हैं,उन्हें सर्वनाम कहते हैं।   
  • जिन शब्दों से किसी कार्य का करना या होना व्यक्त हो उन्हें क्रिया कहते हैं।
  • ऐसे शब्द जिनमें लिंग,वचन,पुरुष,कारक,काल इत्यादि के कारण कोई विकार उत्पत्र नहीं होता,उन्हें अव्यय कहते हैं।  

Important Points

  • प्रत्यय वे शब्द हैं जो दूसरे शब्दों के अन्त में जुड़कर,अपनी प्रकृति के अनुसार,शब्द के अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं। 
  • कृत प्रत्यय क्रिया या धातु के अंत में लगते हैं तथा इनसे बने शब्दों को कृदंत कहते हैं।  
  • जैसे-पाचक,नंदक,नंदन,भुक्त,भोक्तव्य,भोक्ता आदि। 
  • तद्धित प्रत्यय संज्ञा,सर्वनाम तथा विशेषण के अंत में लगते हैं तथा  इनसे बने शब्दों को तद्धित प्रत्यय कहते हैं।  
  • जैसे-सुनार,जुआरी,पालनहार,बचपन,मिठास आदि। 

प्रत्यय Question 10:

निम्नलिखित में से 'तालव्य' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है ? 

  1. ता
  2. व्य
  3. लव्य

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 :

प्रत्यय Question 10 Detailed Solution

दिए गए विकल्पों में से 'तालव्य' शब्द में "य " प्रत्यय है। 

Key Points

  • 'तालव्य' शब्द में 'य' प्रत्यय होगा। 
  • तालु + य = तालव्य
  • यहाँ पर मूल शब्द 'तालु' एक संज्ञा है जिसमे तद्धित प्रत्यय (संस्कृत) "य" जुड़ने से बना,
  • शब्द 'तालव्य'  तद्धितांत ( विशेषण) शब्द कहा जाएगा।
  • संज्ञा के अंत में संस्कृत के गुण, भाव तथा तद्धित प्रत्यय को जोड़कर विशेषण संज्ञा बनती हैं।
  • य प्रत्यय से अन्य शब्द - 
  • ग्राम + य = ग्राम्य 
  • ओष्ठ+ य  = ओष्ठ्य
  • दंत + य =  दंत्य

Additional Information

  • जो शब्दांश शब्दों के अंत में विशेषता या परिवर्तन ला देते हैं, वे प्रत्यय कहलाते हैं।

प्रत्यय के दो भेद हैं-

कृत् प्रत्यय - वे प्रत्यय जो धातु में जोड़े जाते हैं, कृत प्रत्यय कहलाते हैं। कृत् प्रत्यय से बने शब्द कृदंत (कृत्+अंत) शब्द कहलाते हैं।

जैसे- लेख् + अक = लेखक।

यहाँ अक कृत् प्रत्यय है, तथा लेखक कृदंत शब्द है

तद्धित प्रत्यय - वे प्रत्यय जो धातु को छोड़कर अन्य शब्दों- संज्ञा, सर्वनाम व विशेषण में जुड़ते हैं, तद्धित प्रत्यय कहलाते हैं। तद्धित प्रत्यय से बने शब्द तद्धितांत शब्द कहलाते हैं। 

जैसे- सेठ + आनी = सेठानी।

यहाँ आनी तद्धित प्रत्यय हैं तथा सेठानी तद्धितांत शब्द है

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti sweet teen patti stars teen patti gold download apk teen patti wealth teen patti apk