यौगिक MCQ Quiz - Objective Question with Answer for यौगिक - Download Free PDF
Last updated on May 27, 2025
Latest यौगिक MCQ Objective Questions
यौगिक Question 1:
प्रयोग के आधार पर शब्द का कौन सा भेद नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 1 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 2 'यौगिक’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।
Key Points
- दिए गए विकल्पों में से प्रयोग के आधार पर 'यौगिक' शब्द इसका भेद नहीं है।
- प्रयोग के आधार पर शब्द के निम्नलिखित आठ भेद है-
1. संज्ञा
2. सर्वनाम
3. विशेषण
4. क्रिया
5. क्रिया-विशेषण
6. संबंधबोधक
7. समुच्चयबोधक
8. विस्मयादिबोधक
अन्य विकल्प:
- व्युत्पत्ति (बनावट) के आधार पर शब्द के निम्नलिखित तीन भेद हैं-
1. रूढ़
2. यौगिक
3. योगरूढ़
Additional Information
- वर्णों या अक्षरों से बना ऐसा स्वतंत्र समूह जिसका कोई अर्थ हो, वह समूह शब्द कहलाता है। जैसे:- लड़का, लड़की आदि।
- शब्द विचार का वर्गीकरण
- अर्थ के आधार पर
- बनावट या रचना के आधार पर
- प्रयोग के आधार पर
- उत्पत्ति के आधार पर
यौगिक Question 2:
निम्नलिखित शब्द-समूहों में से कौन सा विकल्प यौगिक शब्दों का सही उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 2 Detailed Solution
यौगिक शब्दों का सही उदाहरण है - पुस्तकालय, देवेंद्र, डाकघर
Key Points
- यौगिक शब्द -
- पुस्तकालय = पुस्तक + आलय
- देवेंद्र = देव + इंद्र
- डाकघर = डाक + घर
अन्य विकल्प -
- रूढ़ शब्द - 'टब, कल, पर'
- टब - ट + ब, कल - क + ल, पर - प + र
- योगरूढ़ शब्द - 'निशाचर, मुरलीधर, त्रिलोचन, लंबोदर, पंकज, दशानन'
- निशाचर - निशा में विचरण करने वाला' यानी राक्षस
- मुरलीधर - मुरली धारण करता है जो अर्थात् श्रीकृष्ण
- त्रिलोचन - तीन नेत्रों वाला अर्थात् शिव
- लंबोदर - लंबा उदर है जिसका अर्थात् गणेश जी
- पंकज : कीचड़ में उत्पन्न होने वाला अर्थात कमल
- दशानन - दस आनन है जिसके अर्थात् रावण
Important Points रचना (बनावट) के आधार पर शब्द के भेद -
- रूढ़ शब्द
- यौगिक शब्द
- योगरूढ़ शब्द
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
रूढ़ | ऐसे शब्द जो किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हैं लेकिन अगर उनके टुकड़े कर दिए जाएँ, तो निरर्थक हो जाते हैं। ऐसे शब्दों को रूढ़ शब्द कहते हैं। | राज,लोटा,रोग,सागर आदि। |
यौगिक | ऐसे शब्द जो किन्हीं दो सार्थक शब्दों के मेल से बनते हों वे शब्द यौगिक शब्द कहलाते हैं। इन शब्दों के खंड भी सार्थक होते हैं। |
विद्यालय ( विद्या + आलय ), सुरेंद्र ( सुर + इंद्र ) आदि। |
योगरूढ़ | ऐसे शब्द जो किन्हीं दो शब्द के योग से बने हों एवं बनने पर किसी विशेष अर्थ का बोध कराते हैं, वे शब्द योगरूढ़ शब्द कहलाते हैं। | नीलकंठ - नीला कंठ है जिसका अर्थात् शिव जी |
यौगिक Question 3:
दो या दो से अधिक सार्थक शब्द-खंडों के योग से निर्मित होने वाले शब्द _________ शब्द कहलाते हैं|
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 3 Detailed Solution
जो शब्द दो या दो से अधिक सार्थक शब्द-खंडों के योग से निर्मित होते हैं, उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं। जैसे - डाकघर (डाक + घर), पीलापन (पीला + पन), देशवासी (देश + वासी) आदि। अतः सही विकल्प यौगिक है।
अन्य विकल्प
रूढ़ शब्द - जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। जैसे - नाक, कान, पीला, पर, झट आदि। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता। जैसे - 'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है। |
योगरूढ़ शब्द - जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। जैसे - लम्बोदर (लम्ब + उदर अर्थात बड़े पेट वाला)= गणेश जी, दशानन (दश + आनन अर्थात दस मुखों वाला) = रावण, पंकज (पंक + ज अर्थात कीचड़ से (में) उत्पन्न) = कमल आदि। |
अयौगिक शब्द निरर्थक विकल्प है। |
यौगिक Question 4:
जिस शब्द के कई सार्थक खण्ड हो सके, उसे क्या कहते है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर 'यौगिक' है।
Key Points
- जिस शब्द के कई सार्थक खण्ड हो सके, उसे यौगिक शब्द कहते हैं।
- कुपुत्र= कु+पुत्र, हिमालय= हिम+आलय, पुस्तकालय= पुस्तक+आलय, देवेंद्र= देव+इन्द्र।
अन्य विकल्प-
- रूढ़ शब्द – ऐसे शब्द जिनके टुकड़े करने पर उनका कोई विशेष अर्थ नहीं निकलता है वे निरर्थक हो जाते हैं, रूढ़ शब्द कहलाते हैं।
जैसे- मन, टब, कल, पर ।
- योगरुढ़ शब्द – ऐसे यौगिक शब्द जिनका कोई सामान्य अर्थ न निकलकर विशेष अर्थ के रूप में प्रकट किए जाते हैं, योगरुढ़ शब्द कहलाते है।
जैसे- गजानन,त्रिलोचन,मुरलीधर,निशाचर।
यौगिक Question 5:
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘यौगिक’ है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में 'छात्रावास' एक यौगिक शब्द है तथा इसका खंड 'छात्र + आवास' है। यौगिक शब्द अर्थात जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो। अतः सही विकल्प छात्रावास हैl
अन्य विकल्प
- ‘कवि’, ‘पत्र’ तथा ‘गायक’ ये तीनों रूढ़ शब्द हैं।
Key Points
शब्द प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
रूढ़ शब्द |
जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। |
जैसे - 'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है। |
योगरूढ़ शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। |
जैसे – लम्बोदर (लम्ब + उदर – लम्बे पेटवाला) = गणेश। |
Top यौगिक MCQ Objective Questions
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'यौगिक' है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFनिम्नलिखित में से-4) अपयश शब्द 'यौगिक' है।
Important Points
- यौगिक शब्द-जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो,उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं।
- दो या दो से अधिक रूढ़ शब्दों के योग से यौगिक शब्द बनते हैं।
- जैसे- आगबबूला,पीलापन
Additional Information
- वर्णो के योग से शब्दों की रचना होती है।
- रचना या बनावट के आधार पर शब्दों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा गया है :
(i)रूढ़ (ii)यौगिक (iii)योगरूढ़।
निम्नलिखित में से 'यौगिक' शब्द चुनियेः
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDF- परिभाषा - किसी राज्य का वह मंत्री जो और सब मंत्रियों में प्रधान हो।
- वाक्य में प्रयोग - आज प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों पर सभी प्रांत के मुख्यमंत्रियों से विचार-विमर्श किया ।
- समानार्थी शब्द - मुख्य मंत्री , सी एम , सीएम
लिंग - पुल्लिंग Additional Informationचिड़चिड़ा
- परिभाषा - थोड़ी सी बात पर बातों में चिढ़ने या अप्रसन्न हो जानेवाला यागुस्सा हो जाने वाले।
- वाक्य में प्रयोग - आजकल यथार्थ अधिक चिड़चिड़ा हो गया है ।
- समानार्थी शब्द - तुनुक-मिजाज, बिगड़ैल, बदमिजाज।
बधिर
- परिभाषा - जिसे सुनाई न देता हो या कम देता हो
- वाक्य में प्रयोग - बहरे व्यक्तियों के लिए सुविधाओं के लिए सरकार की तरफ से कोई योजना होनी चाहिए ।
- समानार्थी शब्द - बंधुर, बहरा, बधिर, बहिरा, उच्चैःश्रवा, श्रोतहीन
निम्नलिखित में कौन - सा शब्द यौगिक है, रूढ़ नहीं?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFजलद शब्द यौगिक है,रूढ़ नहीं।
Key Points
- यौगिक शब्द- यह वे शब्द है जो दो या दो से अधिक रूढ़ शब्दों से मिलकर बनते हैं तथा जिनका अर्थ दोनों के अर्थ जुड़ने से निर्धारित होता है; जैसे- पुस्तकालय,हथगोला इत्यादि।
Important Points
- रूढ़ शब्द- ये वे शब्द है जिनकी ध्वनियों को अलग करके कोई अर्थ नहीं निकाला जा सकता या जिन की व्युत्पत्ति ज्ञात न हो।जैसे-हाथ, पेट,किताब इत्यादि।
- अतः नाक,कान,पर शब्द रूढ़ हैं।
Additional Information
- योगरूढ़ शब्द- यह ऐसे शब्द है जो संरचना की दृष्टि से योगिक है किंतु इनका अर्थ एक विशेष रूप में रूढ़ हो चुका है।
- उदाहरण के लिए पंकज शब्द का योग दृष्टि से अर्थ होगा-कीचड़ में जन्म लेने वाला,किंतु इसका प्रचलित अर्थ है-कमल,जो कि रूढ़ हो चुका है।ऐसे ही नीलकंठ इत्यादि शब्द इसके अंतर्गत आते हैं।
- बहुब्रीहि समास के समस्त उदाहरण योगरूढ़ शब्द के अंतर्गत आते है।
- अतः जलद शब्द भी योगरूढ़ शब्द के अंतर्गत मान्य है।
निम्नलिखित में कौन-सा शब्द रूढ़ है, यौगिक नहीं ?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDF- पीला शब्द रूढ़ है, यौगिक नहीं है| झटपट, घुड़साल और पंकज शब्द रूढ़ नहीं हैंI
Key Points
रूढ़ शब्द |
जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। |
जैसे - नाक, कान, पीला, पर, झट आदि। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता (जैसे - 'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है) |
Additional Information
शब्द प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
यौगिक शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। |
जैसे - डाकघर, पीलापन, देशवासी आदि।। |
योगरूढ़ शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। |
जैसे – लम्बोदर (लम्ब + उदर) अर्थात बड़े पेट वाला = गणेश, दशानन (दश + आनन) अर्थात दस मुखों वाल = रावण, पंकज (पंक + ज) अर्थात कीचड़ में उत्पन्न = कमल आदि। |
देशज |
ऐसे शब्द जो देश की अन्य या क्षेत्रीय भाषा से हिंदी में सम्मिलित हुए । |
जैसे – थैला, लोटा, टाँग, पगड़ी आदि। |
विदेशज |
अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द जो हिंदी भाषा में सम्मिलित हुए। इन विदेशी भाषाओं में मुख्यतः अरबी, फारसी, तुर्की, उर्दू, अंग्रेजी व पुर्तगाली शामिल है। |
जैसे अदालत, ऑफिसर, बुखार, हज़म आदि। |
रसोई घर शब्द है
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF'रसोईघर' 'यौगिक' शब्द है, ये दो शब्दों के योग से बना है और दोनों शब्द 'रसोई' और 'घर' के अर्थ सार्थक है।
- अन्य विकल्प असंगत हैं। अतः सही विकल्प 'यौगिक' है।
Additional Information
रूढ़ शब्द - जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। जैसे - नाक, कान, पीला, पर, झट आदि। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता। जैसे - 'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है। |
यौगिक शब्द - जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। जैसे - डाकघर, पीला-पन, देशवासी आदि। |
योगरूढ़ शब्द - जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। जैसे - लम्बोदर (लम्ब + उदर अर्थात बड़े पेट वाला) = गणेश जी, दशानन (दश + आनन अर्थात दस मुखों वाला) = रावण, पंकज (पंक + ज अर्थात कीचड़ से (में) उत्पन्न) = कमल आदि। |
जिस शब्द के कई सार्थक खण्ड हो सके, उसे क्या कहते है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'यौगिक' है।
Key Points
- जिस शब्द के कई सार्थक खण्ड हो सके, उसे यौगिक शब्द कहते हैं।
- कुपुत्र= कु+पुत्र, हिमालय= हिम+आलय, पुस्तकालय= पुस्तक+आलय, देवेंद्र= देव+इन्द्र।
अन्य विकल्प-
- रूढ़ शब्द – ऐसे शब्द जिनके टुकड़े करने पर उनका कोई विशेष अर्थ नहीं निकलता है वे निरर्थक हो जाते हैं, रूढ़ शब्द कहलाते हैं।
जैसे- मन, टब, कल, पर ।
- योगरुढ़ शब्द – ऐसे यौगिक शब्द जिनका कोई सामान्य अर्थ न निकलकर विशेष अर्थ के रूप में प्रकट किए जाते हैं, योगरुढ़ शब्द कहलाते है।
जैसे- गजानन,त्रिलोचन,मुरलीधर,निशाचर।
निम्नलिखित में यौगिक शब्द छांटिए:
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर परोपकार है।
Key Points
- परोपकार यौगिक शब्द है।
- पर + उपकार- दूसरों पर उपकार
- इसमें दोनों ही शब्दों के अर्थ निकल रहे हैं।
शब्द प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
यौगिक शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। |
जैसे - डाकघर, पीलापन, देशवासी आदि। |
अन्य विकल्प-
- चतुर्मुख योगरूढ़ शब्द है क्योंकि इसको विग्रह करने पर कोई अन्य अर्थ निकल रहा है।
चतुर्मुख = चतुर + मुख अर्थात चार मुख हैं जिसके ब्रह्मा
इस प्रकार यह योगरूढ़ शब्द है।
- दशानन शब्द का विग्रह- दस हैं आनन जिसके अर्थात रावण, अतः यह योगरूढ़ शब्द है।
- गोपाल का अन्य अर्थ कृष्ण है, अतः यह योगरूढ़ शब्द है।
Additional Informationजब किसी यौगिक शब्द से किसी रूढ़ अथवा विशेष अर्थ का बोध होता है अथवा जो शब्द यौगिक संज्ञा के समान लगे किन्तु जिन शब्दों के मेल से वह बना है उनके अर्थ का बोध न कराकर, किसी दूसरे ही विशेष अर्थ का बोध कराये तो उसे योगरूढ़ कहते हैं।
उदाहरण- कपीश्वर – हनुमान
रतिकांत – कामदेव
मनोज – कामदेव
विश्वामित्र – एक ऋषि
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द 'तद्धितांत यौगिक' है ?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFउपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प "सुशीला" सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।
- सुशीला शब्द तद्धितान्त यौगिक है।
- सुशी + ला
- तद्धितान्त यौगिक
- क्रिया-भिन्न शब्दों में प्रत्यय लगाने से बने शब्द तद्धितांत होते हैं।
- तद्धितांतशब्द क्रियावाचक कम और संज्ञा, विशेषण आदि ज्यादातर होते हैं।
- उदाहरण
- अपना + पन :- अपनापन
- अच्छा + आई :- अच्छाई
- शेष अन्य विकल्प कृदंत यौगिक है।
- कृदंत यौगिक
- क्रिया या धातु में प्रत्यय लगाने से बने शब्द कृदन्त होते हैं।
- कृदन्त शब्द क्रिया के अतिरिक्त विशेषण आदि भी हो सकते हैं।
- उदाहरण
- खा + ता :- खाता
- खाना + वाला :- खानेवाला
किस समूह के सभी शब्द यौगिक हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDF- 'रसोईघर, अनपढ़, पुस्तकालय, राजमहल' ये सभी यौगिक शब्द हैं।
- जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है।
- यहाँ विकल्प में दिए गए शब्द दो शब्दों से मिलकर बने हैं - रसोईघर - रसोई + घर, अनपढ़ - अन + पढ़, पुस्तकालय - पुस्तक + आलय, राजमहल - राज + महल।
अतः सही विकल्प 'रसोईघर, अनपढ़, पुस्तकालय, राजमहल' है।
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
रूढ़ शब्द |
जो शब्द हमेशा किसी विशेष अर्थ को प्रकट करते हो तथा जिनके खण्डों का कोई अर्थ न निकले, उन्हें 'रूढ़' कहते है। जैसे - नाक, कान, पीला, पर, झट आदि। इन शब्दों के खंड करने पर इनका कोई अर्थ नहीं निकलता। |
'नाक' शब्द में 'ना' और 'क' का कोई अर्थ नहीं निकल रहा है। |
यौगिक शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो, उन्हें यौगिक शब्द कहते है। |
डाकघर, पीला - पन, देशवासी आदि। |
योगरूढ़ शब्द |
जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बनते हो, परन्तु एक विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध होते है, उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। |
पंकज, जलज, लम्बोदर आदि। |
यौगिक Question 15:
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'यौगिक' है?
Answer (Detailed Solution Below)
यौगिक Question 15 Detailed Solution
निम्नलिखित में से-4) अपयश शब्द 'यौगिक' है।
Important Points
- यौगिक शब्द-जो शब्द अन्य शब्दों के योग से बने हो तथा जिनके प्रत्येक खण्ड का कोई अर्थ हो,उन्हें यौगिक शब्द कहते हैं।
- दो या दो से अधिक रूढ़ शब्दों के योग से यौगिक शब्द बनते हैं।
- जैसे- आगबबूला,पीलापन
Additional Information
- वर्णो के योग से शब्दों की रचना होती है।
- रचना या बनावट के आधार पर शब्दों को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा गया है :
(i)रूढ़ (ii)यौगिक (iii)योगरूढ़।