विशेषण MCQ Quiz in हिन्दी - Objective Question with Answer for विशेषण - मुफ्त [PDF] डाउनलोड करें
Last updated on Mar 14, 2025
Latest विशेषण MCQ Objective Questions
Top विशेषण MCQ Objective Questions
विशेषण Question 1:
किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 1 Detailed Solution
इस बार बारिश में बहुत ओले गिरे,वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है।Key Points
- परिमाणवाचक विशेषण - वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते है।
- उदाहरण -दो दर्जन, एक किलो, चार गज, दो लीटर आदि।
Additional Information
विशेषण के भेद | परिभाषा | उदाहरण |
सार्वनामिक विशेषण | ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले प्रयोग होकर उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताते है सार्वनामिक विशेषण कहलाते है। | यह कार मेरी है। |
संख्यावाचक | वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते है। | सात, दो, दो गुना आदि। |
परिमाणवाचक | वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते है। | दो दर्जन, एक किलो, चार गज, दो लीटर आदि। |
गुणवाचक | जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराते है। |
मैं नीली कमीज नहीं पहनता। खेल का मैदान लम्बा है। दिनेश अच्छा गायक है। |
विशेषण Question 2:
‘जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाए’ वह क्या कहलाता है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 2 Detailed Solution
‘जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताई जाए’ उसे विशेष्य कहते है। अत: विकल्प 1) विशेष्य सही उत्तर होगा। अन्य विकल्प असंगत है।
Mistake Points
- अगर जिस की जगह जो होता तो उत्तर : विशेषण होता
- परन्तु जिस है तो विशेष्य है उत्तर।
- मोहन सुंदर है।
- मोहन : संज्ञा , विशेष्य
- सुंदर : संज्ञा की विशेषता अत: विशेषण
- मोहन सुंदर है।
Key Points
स्पष्टीकरण:
विशेषण शब्द जिस शब्द (संज्ञा/सर्वनाम) की विशेषता बतलाता है, उसे 'विशेष्य' कहते हैं। जैसे- मोटा आदमी या काला कुत्ता में आदमी और कुत्ता विशेष्य हैं । |
Additional Information
अन्य विकल्प:
शब्द |
परिभाषा |
उदाहरण |
विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है। |
यह भूरी गाय है, आम खट्टे है। |
प्रविशेषण |
जो शब्द विशेषण की विशेषता बताते है, वे प्रविशेषण कहलाते है |
यह लड़की बहुत अच्छी है। मै पूर्ण स्वस्थ हुँ। |
प्रविशेष्य | आप बहुत सुंदर है”, इस वाक्य में आपकी विशेषता “सुंदर” शब्द दर्शाता है अतः यहां “सुंदर” विशेषण है। और “बहुत” शब्द प्रविशेष्य है जोकि विशेषण की विशेषता बता रहा है। | आप बहुत सुंदर है |
विशेषण Question 3:
इनमें से कौन-सा विशेषण का भेद नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 3 Detailed Solution
'भाववाचक' विशेषण का भेद नहीं है।
Key Points
- भाववाचक संज्ञा का भेद है। विशेषण का नहीं।
- गुणवाचक, सार्वनामिक, संख्यावाचक ये तीनों विशेषण के भेद हैं।
Important Points
विशेषण- संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। जैसे- छोटा, काला, दयालु आदि। |
विशेषण के मूलत: चार भेद होते हैं-
विशेषण | परिभाषा | उदाहरण |
गुणवाचक | जिस विशेषण से किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण-दोष, रूप-रंग, आकार-प्रकार, सम्बन्ध, दशा आदि का पता चले उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। | कमला बहुत ही सुन्दर लड़की है। |
संख्यावाचक | संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराने वाले विशेषण को संख्यावाचक विशेषण कहते हैं। | यहँ तीन बालक और चार बालिकाऍं मौजूद हैं। |
परिमाणवाचक | जिस विशेषण से संज्ञा के परिमाण का बोध हो, उसे परिमाणवाचक विशेषण कहते हैं। | मुझे दो सेर चावल दे दो। |
सार्वनामिक | जो सर्वनाम शब्द विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं, उनको सार्वनामिक विशेषण कहा जाता है। | यह आदमी विश्वासी है। |
Additional Information
संज्ञा- किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे- कमला, पटना, अंगूर, चमेली, हिमालय, गंगा आदि। |
संज्ञा के पॉंच भेद होते हैं-
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
- समूहवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
विशेषण Question 4:
निम्नलिखित में विशेषण है -
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 4 Detailed Solution
उपरोक्त विकल्पो में 'नया' विशेषण है, अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 3 'नया' सही उत्तर होगा।
Key Points
- संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
- जैसे- यह भूरी गाय है , आम खट्टे है।
विशेषण Question 5:
सभा में बीसियों लोग थे -- इसमें विशेषण का कौन सा भेद है ।
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 5 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से ‘सभा में बीसियों लोग थे’ में अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण है।
Key Points
- बीसियों लोग = अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
- संख्यावाचक विशेषण के दो उपभेद माने गए हैं - निश्चित संख्यावाचक अनिश्चित संख्यावाचक।
- 'बीसियों मतलब, ढेर सारे' शब्द अनिश्चित संख्या का बोध कराता है, अतः अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण है।
Additional Information
विशेषण - संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण के चार प्रकार होते हैं। |
||
प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
गुणवाचक विशेषण |
जो विशेषण किसे संज्ञा या सर्वनाम की उपयुक्त विशेषताएं का बोध कराते हैं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। |
काला, चमकीला |
परिणामवचक विशेषण |
परिणाम वाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की माप तोल संबंधी विशेषता को प्रकट करते हैं। |
दो किलो, ढेर सारा |
संख्यावाचक विशेषण |
संख्यावाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की संख्या संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं। |
थोड़े, पहला, दर्जन |
सार्वनामिक विशेषण |
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। |
वह खंबा, यह लड़का |
विशेषण Question 6:
निम्न वाक्य विशेषण की किस अवस्था से है-
यह करेला कड़वा है।
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 6 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से विकल्प 2 ‘मूलावस्था’ सही उत्तर है। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- यह करेला कड़वा है। = मूलावस्था
- जिसमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य स्थिति का बोध होता है|
Additional Information
विशेषण की तीन अवस्थाएँ मानी गई हैं -
मूलावस्था |
जिसमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य स्थिति का बोध होता है| |
मोहन अच्छा लड़का है| |
उत्तरावस्था |
जिसमें दो संज्ञा या सर्वनाम की तुलना की जाती है| |
महेश राहुल से अच्छा है| |
उत्तमावस्था |
जिसमें दो से अधिक संज्ञा या सर्वनामों की तुलना करके, एक को सबसे अच्छा या बुरा बतलाया जाता है वहाँ उत्तमावस्था होती है| |
अकबर सबसे अच्छा है| |
Important Points
विशेषण - संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण के चार प्रकार होते हैं। |
||
प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
गुणवाचक विशेषण |
जो विशेषण किसे संज्ञा या सर्वनाम की उपयुक्त विशेषताएं का बोध कराते हैं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। |
काला, चमकीला |
परिमाणवचक विशेषण |
वाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की माप तोल संबंधी विशेषता को प्रकट करते हैं। |
दो किलो, ढेर सारा |
संख्यावाचक विशेषण |
संख्यावाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की संख्या संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं। |
थोड़े, पहला, दर्जन |
सार्वनामिक विशेषण |
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। |
वह खंबा, यह लड़का |
विशेषण Question 7:
निम्नलिखित में से किस वाक्य में तुलनात्मक विशेषण की उत्तमावस्था के अशुद्ध रूप का उपयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 7 Detailed Solution
"उसका स्वभाव कोमलरतम है।" इस वाक्य में तुलनात्मक विशेषण की उत्तमावस्था के अशुद्ध रूप का उपयोग हुआ है।
Key Points
- अशुद्ध वाक्य- उसका स्वभाव कोमलरतम है।
- शुद्ध वाक्य- उसका स्वभाव कोमलतम है।
- अन्य विकल्प असंगत हैं।
मूलावस्था |
उत्तरावस्था |
उत्तमावस्था |
कोमल |
कोमलतर |
कोमलतम |
Important Points
अवस्थाऍं | परिभाषा | उदाहरण |
मूलावस्था | किसी व्यक्ति अथवा वस्तु के गुण-दोष बताने के लिए जब विशेषणों का प्रयोग किया जाता है, तब वह विशेषण की मूलावस्था कहलाती है। | सुन्दर, मधुर |
उत्तरावस्था | जब दो व्यक्तियों या वस्तुओं के गुण-दोषों की तुलना की जाती है तब विशेषण उत्तरावस्था में प्रयुक्त होता है। | सुन्दरतर, मधुरतर |
उत्तमावस्था | इसमें दो से अधिक वस्तुओं या व्यक्तियों की तुलना की जाती हैं । उनमें एक की दूसरी सब वस्तुओं या व्यक्तियों से न्युनता या अधिकता बतलाई जाती हैं। | सुन्दरतम, मधुरतम |
Additional Information
विशेषण- शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। लेकिन कई बार दो वस्तुओ के गुण दोष आदि की तुलना कि जाती है। जिन शब्दों से दो वस्तुओं की परस्पर तुलना की जाती है वे शब्द तुलनाबोधक विशेषण कहलाते हैं। जैसे: राम सुरेश से ज्यादा सुन्दर है। यहाँ दो व्यक्तियों की विशेषताओं की तुलना की जा रही है। |
विशेषण Question 8:
'यह गाय अधिक दूध देती है' उक्त वाक्य में 'अधिक' विशेषण किसकी विशेषता बता रहा है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 8 Detailed Solution
'यह गाय अधिक दूध देती है l ' उक्त वाक्य में 'अधिक' विशेषण दूध की विशेषता बता रहा है l
Key Points
विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे – गोरा, काला, बूढ़ा, दो किलो, चार किलो, मीठा आदि। |
Additional Information
विशेषण |
परिभाषा |
गुणवाचक विशेषण |
वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराये। जैसे - बलशाली, पुराना, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि। |
संख्यावाचक विशेषण |
ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं। जैसे - दो, तीनों, चार गुना, प्रत्येक आदि। |
परिमाणवाचक विशेषण |
ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं। जैसे - चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि। |
सार्वनामिक विशेषण |
वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले आयें और विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएँ। जैसे - यह लड़की वही है जिसने मेरा पेन लिया था। |
Important Points
विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे – गोरा, काला, बूढ़ा, दो किलो, चार किलो, मीठा आदि। |
विशेष्य |
जिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है। |
प्रविशेषण |
जिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है। जैसे - यह आम बहुत मीठा है। |
उद्देश्य विशेषण |
विशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं। जैसे - सुंदर लड़की। |
विधेय विशेषण |
जो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं। |
विशेषण Question 9:
निम्न में से विशेषण पूर्वपद की पहचान करें?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 9 Detailed Solution
सही उत्तर है - "खड़ी बोली" lKey Points
- दिए गए विकल्पों में से 'खड़ी बोली' विशेषण पूर्व पद का उदाहरण है l
- जो पद शब्द में पहले आकर शब्द की विशेषता बताता है, उसे पूर्व पद विशेषण कहते हैं l
- खड़ी + बोली = खड़ी बोली l
- यहां खड़ी पूर्व पद का उदाहरण है, और बोली उत्तर पद का l यहां "खड़ी" पूर्व पद भी है और विशेषण भी l
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- घननील - कर्मधारय समास का उदाहरण है l जिसमें दोनों पद एक समान विशेषता रखते हैं l
- लाल - पीला - में द्वंद समास का प्रयोग है l द्वंद समास में दोनों पद मुख्य पद होते हैं l
- मुनिश्रेष्ठ - शब्द में तत्पुरुष समास का प्रयोग है तत्पुरुष समास में द्वितीय या उत्तर पद प्रधान होता है l
Additional Information
- विशेषण पूर्व पद के कुछ उदाहरण :-
- काला पत्थर -
- काला पूर्व पद भी है और विशेषण भी l
- सफेद घोड़ा -
- सफेद पूर्व पद भी है और विशेषण भी l
- जलता दिया -
- जलता पूर्व पद भी है और विशेषण भी l
विशेषण Question 10:
'दृश्य बहुत ही मनोरम था |' वाक्य के रेखांकित शब्द का विशेषण भेद है -
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 10 Detailed Solution
दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'गुणवाचक विशेषण' है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- 'दृश्य बहुत ही मनोरम था।' वाक्य के रेखांकित शब्द का विशेषण भेद है - गुणवाचक विशेषण।
- वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वभाव आदि का बोध कराये।
- जैसे - बलशाली, पुराण, नया, तीक्ष्ण, कमजोर, मोटा, दुर्बल, पठारी आदि।
अन्य विकल्प:
- परिमाणवाचक विशेषण - ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं। जैसे - चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि।
- संख्यावाचक विशेषण - ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं। जैसे - दो, तीनों, चार गुना, प्रत्येक आदि।
Additional Information
विशेषण - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। इसके मुख्यतः आठ भेद हैं - |
|
|
|
|
|
|
|
|
|