वर्तनी MCQ Quiz in বাংলা - Objective Question with Answer for वर्तनी - বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন [PDF]

Last updated on Mar 16, 2025

পাওয়া वर्तनी उत्तरे आणि तपशीलवार उपायांसह एकाधिक निवड प्रश्न (MCQ क्विझ). এই বিনামূল্যে ডাউনলোড করুন वर्तनी MCQ কুইজ পিডিএফ এবং আপনার আসন্ন পরীক্ষার জন্য প্রস্তুত করুন যেমন ব্যাঙ্কিং, এসএসসি, রেলওয়ে, ইউপিএসসি, রাজ্য পিএসসি।

Latest वर्तनी MCQ Objective Questions

Top वर्तनी MCQ Objective Questions

वर्तनी Question 1:

निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए -

  1. अतीरिक्त
  2. मिमांसा
  3. झुर्रियाँ 
  4. प्रश्नोतर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : झुर्रियाँ 

वर्तनी Question 1 Detailed Solution

शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है - झुर्रियाँ अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

Key Points 

  • शुद्ध वर्तनी वाला शब्द 'झुर्रियाँ'
  • 'झुर्रियाँ' का अर्थ - झुर्री, सिकुड़न, शिकन।  

​अन्य विकल्प-

अशुद्ध शुद्ध
अतीरिक्त अतिरिक्त
मिमांसा मीमांसा
प्रश्नोतर प्रश्नोत्तर

Important Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। 
  • वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

       अशुद्ध         शुद्ध
कवयित्रि कवयित्री
पूज्यनीय पूजनीय
      शांतमय       शांतिमय
     अहिल्या       अहल्या 
      जाग्रति       जागृति
      कौसल्या       कौशल्या 
     प्रतिछाया      प्रतिच्छाया 
    अनुषांगिक     आनुषंगिक 
     प्रज्ज्वलित      प्रज्वलित
     दारिद्रता      दरिद्रता

वर्तनी Question 2:

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. पौराणिक
  2. पुराणिक
  3. पौरानिक
  4. पूराणिक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : पौराणिक

वर्तनी Question 2 Detailed Solution

सही वर्तनी वाले शब्द है - 'पौराणिक'

  • पौराणिक - जिसका उल्लेख पुराण में हुआ हो 
  • अन्य सभी विकल्प वर्तनी की दृष्टि से गलत है।

Mistake Points 

  • पुराणिक - (औ' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पौरानिक ('ण' वर्ण से सम्बन्धित त्रुटि)
  • पूराणिक ('औ' की मात्रा से सम्बन्धित त्रुटि)

Key Points 

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। वर्तनी का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Additional Information कुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • शुद्ध - शुद्ध
  • परिपेक्ष्य - परिप्रेक्ष्य
  • बहुब्रीही - बहुव्रीहि
  • विरहणी - विरहिणी
  • शांतमय - शांतिमय
  • पूज्यनीय - पूजनीय
  • संग्रहित - संगृ‍हीत 

वर्तनी Question 3:

शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है

  1. शृंगार 
  2. श्रृगार
  3. श्रृंगार
  4. श्रृंगर

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : शृंगार 

वर्तनी Question 3 Detailed Solution

हमे पता है कि आप 'श्रृगांर' सही समझ रहे है, परन्तु Testbook हमेशा परीक्षा में जो वास्तव मे सच होता है और जो मानक होता है उसको ही सही मानते है। अत: 'शृंगार' सही है, न की 'श्रृगांर'। आप किसी भी 'standard book' या UPSC की मानक पुस्तकों में भी देख सकेंगे।   

सही विकल्प ‘शृंगार’ है। अन्य सभी विकल्पों में अशुद्ध वर्तनी है।Key Points 

  • उपर्युक्त विकल्पों में ‘शृंगार’ शब्द की वर्तनी शुद्ध है। 
  • शृंगार शब्द में शृ संयुक्ताक्षर का निर्माण श् व ऋ के संयोजन से होता है तथा श्र का निर्माण श् तथा र से।

Additional Information 

  • शृंगार शब्द का निर्माण श एवं ऋ के सहयोग से हुआ है। इस आधार पर इस शब्द की सही वर्तनी शृंगार ही सही है।
  • श्रृंगार एक गलत वर्त्तनी है। अशुद्ध वर्तनी श्रृंगार में आधा र की मात्रा को लगाया गया है, जो कि गलत है।
  • अन्य उदाहरण- शृंखला ही सही वर्त्तनी है, श्रृंखला गलत है।
  • श्र में वस्तुतः पहले से ही श तथा र विद्यमान होते हैं।
  • अतः इसमें फिर से ऋ की मात्रा का संयोजन अशुद्ध है। हिंदी में वस्तुतः इस अशुद्ध वर्तनी का प्रयोग होता आ रहा है परन्तु ये सही नहीं है।

Important Points

वर्तनी

किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं सहित कहने या लिखने की रीति को 'वर्तनी' कहते हैं। किसी भी भाषा की समस्त ध्वनियों को सही ढंग से उच्चरित करने और लिखने के लिए वर्तनी की एकरूपता स्थिर की जाती है।

वर्तनी Question 4:

शुद्ध वर्तनी का चयन कीजिए- 

  1. चर्मोत्कर्ष 
  2. स्वावलम्बन
  3. अतिश्योक्ति
  4. प्रज्ज्वलित

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : स्वावलम्बन

वर्तनी Question 4 Detailed Solution

शुद्ध वर्तनी है- 'स्वावलम्बन'

  • 'स्वावलम्बन- आत्मनिर्भर होने की अवस्था, गुण या भाव
  • अन्य सभी विकल्प शुद्ध वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।

Mistake Points

  • चर्मोत्कर्ष का शुद्ध शब्द है - चरमोत्कर्ष
    • अर्थ: विकास या उन्नति की उच्चतम अवस्था
  • अतिश्योक्ति का शुद्ध शब्द है - अतिशयोक्ति
    • अर्थ: किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना।
  • प्रज्जवलित शब्द का शुद्ध रूप है - प्रज्वलित
    • अर्थ: जलता हुआ, दहकता हुआ।

Key Points

  • किसी शब्द में आये हुए अक्षरों को मात्राओं  सहित कहने या लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
  • वर्तनी का सम्बन्ध का सीधा सम्बन्ध उच्चारण से होता है।
  • यदि उच्चारण शुद्ध होगा तो वर्तनी शुद्ध होगी और यदि उच्चारण अशुद्ध होगा तो वर्तनी भी अशुद्ध होगी।

Important Pointsकुछ अशुद्ध से शुद्ध शब्द:-

  • अशुद्ध शुद्ध
  • प्रदर्शिनी - प्रदर्शनी
  • तत्कालिक - तात्कालिक
  • कवियित्री - कवयित्री
  • अनुग्रहीत - अनुगृहीत
  • दुरावस्था - दुरवस्था
  • प्रतिछाया - प्रतिच्छाया
  • अंताक्षरी - अन्त्याक्षरी

वर्तनी Question 5:

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. वनस्पति
  2. बनस्पती
  3. वनस्पती
  4. वनास्पती

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : वनस्पति

वर्तनी Question 5 Detailed Solution

सही उत्तर है - ''वनस्पति''l अन्य सभी विकल्पों में गलत वर्तनी का प्रयोग किया गया है l

Key Points

  • वनस्पति शब्द का अर्थ होता है - जमीन से उगने वाले पेड़ पौधे और लताएँ आदि l
  • बनस्पती, वनस्पती, वनास्पती - यह तीनों वनस्पति शब्द की गलत वर्तनी हैं l
  • बनस्पती- शब्द का कोई अर्थ नहीं है l
  •  वनस्पती - त के साथ बड़ी ई की मात्रा का इस्तेमाल हुआ है जो वर्तनी को गलत बनाता है l
  • वनास्पती -शब्द भी पूरा गलत है क्योंकि यहां  त के साथ आ की मात्रा का इस्तेमाल है तथा बड़ी ई की मात्रा है l

Additional Information

  • कुछ अन्य गलत वर्तनी वाले शब्द व उनके सही रूप:-

गलत वर्तनी 

सही रूप

केंद्रिय

केंद्रीय

कोटी

कोटि

गृहणी 

गृहिणी

जबाव

जवाब

वर्तनी Question 6:

इनमें से शुद्ध शब्द कौन-सा है?

  1. दर्शानाभिलाशी
  2. दर्शनाभिलासी
  3. दर्शनाभिलाषी 
  4. दर्शनाभिलाशी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : दर्शनाभिलाषी 

वर्तनी Question 6 Detailed Solution

सही उत्तर दर्शनाभिलाषी है। 

  • अन्य शब्दों में वर्तनी संबंधी अशुद्धियाँ हैं वहीं दर्शनाभिलाषी में कोई त्रुटि नहीं है। 
  • दर्शनाभिलाषी का अर्थ - दर्शन की इच्छा रखनेवाला। 
  • दर्शनाभिलाषी का पर्यायवाची - दर्शनार्थी
    • उदाहरण - मजदूर ने कहा मैं सेठ जि का दर्शनाभिलाषी हूँ। 

Key Pointsअशुद्ध शब्द के लिए शुद्ध शब्द -

  • अदितीय - अद्वितीय
  • उन्मिलित - उन्मीलित
  • अन्तरजाल - अन्तर्जाल
  • अतिश्योक्ति - अतिशयोक्ति
  • केन्द्रीयकरण केन्द्रीकरण
  • कीर्ती - कीर्ति
  • तरुछाया - तरुच्छाया
  • भौसागर - भवसागर
  • अक्षोहिणी - अक्षौहिणी
  • हस्पताल - अस्पताल
  • श्रृंखला - शृंखला
  • सेवानिवृत - सेवानिवृत्त
  • स्वप्नदृष्टा - स्वप्नद्रष्टा
  • प्रज्ज्वलित - प्रज्वलित

वर्तनी Question 7:

सही वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. खूबसूरति
  2. खुबसुरती
  3. खूबसुरती
  4. खूबसूरती

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : खूबसूरती

वर्तनी Question 7 Detailed Solution

खूबसूरती सही वर्तनी वाला शब्द है । अतः सही उत्तर खूबसूरती होगा ।

अन्य उदाहरण :

अशुद्ध शब्द

शुद्ध शब्द

अरपन

अर्पण

अपरान्ह

अपराह्न

प्रमाणिक

प्रामाणिक

ईर्षा

ईर्ष्या

वर्तनी Question 8:

अशुद्ध शब्द का चयन कीजिए -

  1. पीड़ित 
  2. जड़मति 
  3. योगरूढ़ 
  4. वीयोगी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : वीयोगी

वर्तनी Question 8 Detailed Solution

वीयोगी अशुद्ध शब्द है।

Key Points

  • वीयोगी का शुद्ध रूप वियोगी होगा। 
  • वर्तनी - जिस शब्द में जितने वर्ण या अक्षर जिस अनुक्रम में प्रयुक्त होते है उन्हें उसी क्रम में लिखना ही वर्तनी है।

Additional Information

  • कुछ अन्य उदाहरण - 
अशुद्ध  शुद्ध 
पीडीत  पीड़ित 
जड़मती  जड़मति 
योगरुढ़ योगरूढ़
सुशमा  सुषमा 

वर्तनी Question 9:

निम्नलिखित में से अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द को पहचानिए -

  1. दशहरा
  2. डारधिची
  3. ताज्जुब
  4. ज्योतिषी

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : डारधिची

वर्तनी Question 9 Detailed Solution

अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है - 'डारधिची' l इसलिए 'डारधिची' सही उत्तर है lKey Points

  • 'डारधिची' शब्द की सही वर्तनी है - "दधीचि" l
  • दधीचि प्राचीन काल के बहुत ही प्रसिद्ध और महान ऋषि थे l

अन्य विकल्पों में दिए गए शब्दों की वर्तनी बिल्कुल सही है l

  • ताज्जुब - विलक्षण या असाधारण बात पर हैरानी का भाव l
  • ज्योतिषी - ज्योतिष शास्त्र का विद्वान, दैवज्ञ।
  • दशहरा - हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार l

Additional Information

  • कुछ अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द तथा उनके शुद्ध रूप इस प्रकार हैं:-  
    • अपरान्ह - अपराह्न
    • ऒपचारिक - औपचारिक
    • क्षत्रीय- क्षत्रिय
    • कार्यवाई - कार्रवाई

वर्तनी Question 10:

शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन करें।

  1. दैदीप्यमान
  2. देदीपमान
  3. दैदीपमान
  4. देदीप्यमान

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : देदीप्यमान

वर्तनी Question 10 Detailed Solution

देदीप्यमान शब्द शुद्ध और वर्तनी के अनुसार सही विकल्प है, अन्य विकल्प असंगत और अशुद्ध हैं। अतः सही उत्तर विकल्प 4) देदीप्यमान होगा ।

  • दैदीप्यमान शब्द मानक हिंदी के अनुसार अशुद्ध शब्द है।

Key Points

  • देदीप्यमान का अर्थ - जिसका स्वरूप प्रकाशपूर्ण हो। चमकता हुआ। दमकता हुआ।
  • अधिकारिक उत्तर कुंजी के अनुसार भी  विकल्प 4, सही उत्तर मन गया है|

Additional Information

 कुछ अन्य उदाहरण:

अशुद्ध

शुद्ध

कश्ट

कष्ट

सुशमा

सुषमा

विषेशण

विशेषण

नमश्कार

नमस्कार

 

 

 

 

 

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti gold download apk teen patti master 2024 teen patti glory teen patti master purana