Question
Download Solution PDFइनमें से कौन-सा शब्द एक से अधिक उपसर्गों से बना है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFशब्द एक से अधिक उपसर्गों से बना है- पर्यावरण
Key Points
- परि + आ + वरण = पर्यावरण
- 'परि, आ' उपसर्ग और 'वरण' मूल शब्द होगा।
- 'पर्यावरण' का अर्थ - वातावरण, परिस्थिति।
अन्य विकल्प -
- अ + सुरक्षित = असुरक्षित
- अध + कचरा = अधकचरा
- अति + आचार = अत्याचार
Important Points
- उपसर्ग शब्द के शुरू में जुड़ता है।
Additional Information
कुछ महत्वपूर्ण उपसर्ग शब्द:-
- परि (चारों ओर) - परिक्रमा, परिवार, परिपूर्ण, परिश्रम, परीक्षा, पर्याप्त।
- आ (तक/से) - आघात, आरक्षण, आमरण, आगमन, आजीवन, आजन्म।
- अ (अभाव) - अकर्म, अन्याय, अचल, अचल, अज्ञान, अहिंसा।
- अध (आधा) - अधपका, अधमरा, अधजला, अधखिला, अधनंगा, अधगला।
- अति (अधिक) - अतिशय, अतिक्रमण, अतिवृष्टि, अतिशीघ्र, अत्यन्त।
- उप (सहायक) - उपभोग, उपवन, उपमन्त्री, उपयोग, उपनाम, उपहार।
- प्रति (प्रत्येक) - प्रतिदिन, प्रत्येक, प्रतिकूल, प्रतिहिंसा, प्रतिरूप।
- निर् (बिना) - निराकार, निरादर, नीरोग, नीरस, निरीह, निरक्षर।
- सम् (अच्छी तरह) - सन्तोष, संगठन,संलग्न, संकल्प, संशय, संरक्षा।
Last updated on Jul 4, 2025
-> The UP Police Sub Inspector 2025 Notification will be released by the end of July 2025 for 4543 vacancies.
-> A total of 35 Lakh applications are expected this year for the UP Police vacancies..
-> The recruitment is also ongoing for 268 vacancies of Sub Inspector (Confidential) under the 2023-24 cycle.
-> The pay Scale for the post ranges from Pay Band 9300 - 34800.
-> Graduates between 21 to 28 years of age are eligible for this post. The selection process includes a written exam, document verification & Physical Standards Test, and computer typing test & stenography test.
-> Assam Police Constable Admit Card 2025 has been released.