Question
Download Solution PDFइनमें से देशज शब्द नहीं है :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFइनमें से देशज शब्द नहीं है : डॉक्टर
Key Points
- 'डॉक्टर' एक विदेशज शब्द (अंग्रेज़ी भाषा) का शब्द है।
- दिए गये अन्य विकल्पों के प्रयोग से वाक्य का सार्थक अर्थ प्रकट नहीं हो रहा हैं।
अन्य विकल्प -
- "दातुन, लोटा, कटोरा" शब्द देशज भाषा से आया है।
Important Points विदेशज:-
- जो शब्द विदेशी भाषा के हैं, परंतु हिंदी में उन शब्दों का प्रचलन हो रहा है, ऐसे शब्द विदेशज शब्द कहे जाते हैं।
- विदेशी शब्द अरबी, फारसी, तुर्की, अंग्रेजी इत्यादि भाषाओं से लिए गए है। जैसे - लगाम, वापिस, शराब, हिम्मत आदि।
देशज:-
- वे शब्द जिनकी उत्पत्ति का श्रोत ज्ञात न हो और लेकिन भाषा में उनका प्रचलन भरपूर हो, देशज शब्दों की श्रेणी में आते हैं,
- जैसे - लोटा, कटोरा, डोंगा, डिबिया, खिचड़ी, खिड़की, पगड़ी, चिड़िया, जूता, तेंदुआ, फुनगी, कलाई आदि।
Additional Information
भाषा | शब्द |
अंग्रेज़ी | अफसर, इंजन, डॉक्टर, लालटेन, सिलेट, अस्पताल, टिकस, कप्तान, थेटर, तारपीन, बोतल, मील, आर्डर, इंटर, इयरिंग, एजेंसी,क्रिकेट, काउन्सिल,गार्ड, जेल, चेयरमैन, ट्यूशन, डायरी, डिप्टी, ड्राइवर, पेंसिल, पेन, नंबर आदि। |
फ़ारसी | अफ़सोस, आबरू, आवारा, आमदनी, आईना, उम्मीद, कमीना, कुश्ती, किनारा, खामोश, खरगोश, खुश, खुराक, गवाह, गिरफ्तार, गुलाब, चाबुक, चादर, चिराग, चश्मा, चेहरा, चाशनी, जहर, जिन्दगी, जोश, तमाशा, तीर, दीवार, दस्तूर, दुकान, नाव, पलंग, पैदावार, पलक, पैमाना, बहरा, बेहूदा, बीमार, मुर्दा, मलीदा, यार, रंग, राह, लश्कर, सरदार, सौदागर, हफ्ता, हजार। |
अरबी | आदत, आदमी, दावत, इनाम, इस्तीफ़ा, उम्र, एहसान, औलाद, किस्मत, किताब, ख्याल, ख़राब, खिदमत, गरीब,जहाज, जालिम, जिक्र, तमाम, तकाजा, तारीख, तमाशा, तादात, तरक्की, दिमाग, दफ्तर, दौलत, नतीजा, नकद, फ़कीर, फैसला, मुहावरा, मामूली, मुक़दमा, मुसाफिर, मशहूर, लिफाफा, लियाकत, लायक, वकील, हाकिम। |
पुर्तगाली | आलपीन, आलमारी, बाल्टी, चाबी, फीता, तम्बाकू, आया, इस्पात, इस्तिरी, कमीज, कनस्टर, कमरा, काजू, गमला, गोदाम, गोभी, तौलिया, नीलाम, परत, पिस्तौल, मेज, लबादा, साया, पादरी, परात, इस्पात। |
तुर्की | उर्दू, मुग़ल, आका, काबू, कालीन, कैंची, कुली, कुर्की, चेचक, चमचा, तोप, तमगा, तलाश, बेगम, बहादुर, लाश, लफंगा, सौगात, सुराग। |
Last updated on Jun 9, 2025
-> Bihar B.Ed. CET 2025 examination result has been declared on the official website
-> Bihar B.Ed CET 2025 answer key was made public on May 29, 2025. Candidates can log in to the official websitde and download their answer key easily.
-> Bihar CET B.Ed 2025 exam was held on May 28, 2025.
-> The qualified candidates will be eligible to enroll in the 2-year B.Ed or the Shiksha Shastri Programme in universities across Bihar.
-> Check Bihar B.Ed CET previous year question papers to understand the exam pattern and improve your preparation.
-> Candidates can get all the details of Bihar CET B.Ed Counselling from here. Candidates can take the Bihar CET B.Ed mock tests to check their performance.