Question
Download Solution PDF'आपकी यात्रा मंगलमय हो।' - किस प्रकार का वाक्य है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF'आपकी यात्रा मंगलमय हो।' - वाक्य है - इच्छावाचक
Key Points
- 'आपकी यात्रा मंगलमय हो।' इस वाक्य में किसी की यात्रा के लिए मंगलकामना की जा रही है, इसलिए यह इच्छावाचक वाक्य है।
- ऐसे वाक्य जिनसे हमें वक्ता की कोई इच्छा, कामना, आकांशा, आशीर्वाद आदि का बोध हो, वह वाक्य इच्छावाचक वाक्य कहलाते हैं।
- उदाहरण - भगवान तुम्हें लंबी उमर दे।
Important Pointsअर्थ के आधार पर वाक्य के भेद-
- विधानवाचक वाक्य
- विस्मयवाचक वाक्य
- निषेधवाचक वाक्य
- इच्छावाचक वाक्य
- प्रश्नवाचक वाक्य
- आज्ञावाचक वाक्य
- संकेतवाचक वाक्य
- संदेहवाचक वाक्य
Additional Information
वाक्य | परिभाषा | उदाहरण |
विधानवाचक | ऐसे वाक्य जिनसे किसी काम के होने या किसी के अस्तित्व का बोध हो, वह वाक्य विधानवाचक वाक्य कहलाता है। | ममता ने खाना खा लिया। |
विस्मय वाचक |
ऐसे शब्द जो वाक्य में आश्चर्य, हर्ष, शोक, घृणा आदि भाव व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त हों, वे विस्मय वाचक वाक्य कहलाते हैं। ऐसे शब्दों के साथ विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) का प्रयोग किया जाता है। जैसे- अरे!, हाय!, ओह!, शाबाश!, काश! |
अरे ! तुम कब आये। |
निषेधवाचक | जिन वाक्यों से क्रिया न होने या न किए जाने का भाव प्रकट होता है, उसे नकारात्मक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों की पहचान न, मत, नहीं देखकर की जा सकती है। | आज बारिश नहीं होगी। |
प्रश्नवाचक | जिन वाक्यों में प्रश्न पूछा जाता है तथा जिनमें कुछ उत्तर पाने की जिज्ञासा रहती है, उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं। क्या, कब, क्यों, कैसे, कौन, किसे, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्दों का प्रयोग होगा। वाक्य के अंत में लगे प्रश्नवाचक चिह्न (?) को देखकर की जाती है। |
दशरथ कहाँ के राजा थे? |
आज्ञावाचक | जिन वाक्यों में आज्ञा या अनुमति देने-लेने का भाव प्रकट होता है, उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं। इन वाक्यों का दूसरा नाम आज्ञासूचक या विधिवाचक वाक्य भी है। |
कृपया शान्ति बनाये रखें। |
संकेतवाचक | जिन वाक्यों में एक बात या काम का होना दूसरी बात या काम के होने पर निर्भर करता है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। | अगर बारिश अच्छी होती तो फसल भी अच्छी होती। |
संदेहवाचक | जिन वाक्यों में किसी काम के होने में अनिश्चितता हो, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं। |
शायद मोहन मान जाए। |
Last updated on Feb 21, 2025
-> The Hall Ticket for Physical Efficiency Test of Uttarakhand Police Constable has been released.
-> Uttarakhand Police Constable Notification 2024 was released for 2000 Vacancies of Constable District Police (Male) and Constable PAC/IRB (Male) under the Uttarakhand Police Department.
-> The Written test is tentatively scheduled for 15th June 2025.
-> The selected candidates under the recruitment process will get Uttarakhand Police Constable Salary range between Rs. 21,700 to Rs. 69,100.