Question
Download Solution PDF"अंगारे बरसना” मुहावरे का सही अर्थ क्या है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF"अंगारे बरसना” मुहावरे का सही अर्थ है - कड़ी धूप होना
Key Points
- 'अंगारे बरसना' का अर्थ - कड़ी धूप होना, वाक्य प्रयोग - आज बाहर जाकर देखा तो पता चला की "अंगारे बरस रहे है"।
- मुहावरा - ऐसे वाक्यांश, जो सामान्य अर्थ का बोध न कराकर किसी विलक्षण अर्थ को प्रकट करते है, उसे मुहावरा कहते है।
- उदाहरण के लिए -पौ बारह होना' का अर्थ - खूब लाभ होना
- वाक्य प्रयोग - रामलाल को वनरक्षक की नौकरी क्या मिली, जंगल की संपत्ति बेचकर उसके तो "पौ बारह हो गए"।
Important Points
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अंगारों पर पैर रखना | बहुत बड़े जोखिम का काम करना | भारतीय फौज ने "अंगारों पर पैर रख कर" लोगों की जान बचाई। |
घर घाट एक करना | कठिन परिश्रम करना | रोहन ने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए "घर घाट एक कर दिया"। |
कलेजा फटना | असहनीय पीड़ा होना | फसल की बर्बादी की खबर सुनकर बूढ़े किसान का "कलेजा फट गया"। |
Additional Information
मुहावरा | अर्थ | वाक्य प्रयोग |
अपना उल्लू सीधा करना | मतलब निकालना | आजकल के नेता "अपना उल्लू सीधा" करने के लिए ही लोगों को भड़काते है। |
घाव पर नमक छिड़कना | दुःख में दुःख देना | राम वैसे ही दुखी है, तुम उसे परेशान करके "घाव पर नमक छिड़क रहे हो"। |
चूहे-बिल्ली का बैर | स्वाभाविक विरोध | राम और मोहन में तो "चूहे-बिल्ली का बैर है"। दोनों भाई हर समय झगड़ते रहते हैं। |
थाली का बैंगन होना | ऐसा आदमी जिसका कोई सिद्धान्त न हो | आजकल के नए-नए नेता तो "थाली के बैंगन हैं"। |
Last updated on Jun 19, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.