Question
Download Solution PDFसूची I व सूची II का संज्ञा के भेदों के आधार पर मिलान कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची I |
सूची II |
||
A. |
ऐरावत हाथी |
I. |
भाववाचक, जातिवाचक |
B. |
पहाड़ों की ऊँचाई |
II. |
जातिवाचक, भाववाचक |
C. |
कुंतल का बुढ़ापा |
III. |
व्यक्तिवाचक, जातिवाचक |
D. |
चतुराई करने वाला खरगोश |
IV. |
व्यक्तिवाचक, भाववाचक |
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है - A - III, B - II, C - IV, D - I
Key Pointsसूची I व सूची II का संज्ञा के भेदों के आधार पर मिलान -
सूची I |
सूची II |
||
A. |
ऐरावत हाथी |
III. |
व्यक्तिवाचक, जातिवाचक |
B. |
पहाड़ों की ऊँचाई |
II. |
जातिवाचक, भाववाचक |
C. |
कुंतल का बुढ़ापा |
IV. |
व्यक्तिवाचक, भाववाचक |
D. |
चतुराई करने वाला खरगोश |
I. |
भाववाचक, जातिवाचक |
Important Points
- किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं।
- जैसे - मनुष्य (जाति), भारत (स्थान), बचपन (भाव), टेबल (वस्तु) आदि।
- संज्ञा के भेद -
- व्यक्तिवाचक संज्ञा
- जातिवाचक संज्ञा
- भाववाचक संज्ञा
- समुदाय या समूहवाचक संज्ञा
- द्रव्यवाचक संज्ञा
Additional Information
संज्ञा | परिभाषा | उदाहरण |
व्यक्तिवाचक | किसी भी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध कराने वाली संज्ञा ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाती हैं। जैसे- महात्मा गाँधी, भगत सिंह, रमेश, रामायण, बाइबल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ आदि। | मैं बेंगलुरु में रहता हूँ। |
जातिवाचक | जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- मोबाइल, टीवी, गाँव, स्कूल, शहर, बगीचा, नदी, जानवर, पशु, पक्षी, गाय, लड़का आदि। | पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं। |
भाववाचक |
जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास, उमंग, चढाई, थकावट, मानवता, चतुराई, जवानी, लम्बाई, मित्रता, मुस्कुराहट, अपनापन, भूख, आदि। |
भारत में गरीबी बढ़ रही है। |
समूहवाचक |
जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, मेला, सभा, कक्षा, परिवार, पुस्तकालय, झुंड, गिरोह, सेना, दल, गुच्छा, दल, टुकड़ी आदि। |
आज तुम्हारी कक्षा नही चलेगी। |
द्रव्यवाचक | जो शब्द किसी ठोस, तरल, पदार्थ, धातु, अधातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं। जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी, लोहा, सोना, चांदी, हीरा, चीनी, फल, सब्ज़ी आदि द्रव्य हैं। | मुझे सोने का हार खरीदना है। |
Last updated on Apr 21, 2025
-> The Allahabad High Court Group D Final Merit List has been released on 16th April 2025.
-> Allahabad High Court Group D Notification was released for 1639 Vacancies.
-> Candidates selected under the Group D recruitment process will receive Allahabad High Court Group D Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20200.
-> The selection process includes two stages of written exams.