Question
Download Solution PDFभारतीयसंविधाने हिन्दीभाषायाः का स्थितिः विद्यते?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFप्रश्नानुवाद - भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा की क्या स्थिति है?
स्पष्टीकरण - भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राजभाषा को रूप में स्वीकार किया गया है।
- हिन्दी भाषा भारत के अधिकांश राज्यों में मुख्य भाषा या गौण भाषा के रूप में बोली जाती है।
- भारतीय संविधान द्वारा हिन्दी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।
Important Pointsराजभाषा -
- राजभाषा से तात्पर्य - किसी देश या राज्य सरकार द्वारा उसके प्रशासनिक कार्यों को सम्पन्न करने के लिए, जिस भाषा का प्रयोग किया जाता है, उसे राजभाषा कहते हैं। यह भाषा सम्पूर्ण प्रदेश के अधिकांश जन-समुदाय द्वारा बोली और समझी जाती है। प्रशासनिक दृष्टि से सम्पूर्ण राज्य में सर्वत्र इस भाषा को महत्त्व प्राप्त होता है।
- दिनांक 14 सितम्बर, 1949 को हिंदी भाषा को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया।
- प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- संविधान के अनुच्छेद 343 से 351 तक हिंदी भाषा के बारे में वर्णन किया गया है।
- संविधान के अनुच्छेद 343 (क) में राजभाषा का अर्थ है - भारतीय संघ की राजभाषा हिंदी तथा लिपि देवनागरी होगी।
- संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता प्राप्त है।
- संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप है।
- परन्तु हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी भाषा का प्रयोग भी सरकारी कामकाज में किया जा सकता है।
अतः कहा जा सकता है कि भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राजभाषा को रूप में स्वीकार किया गया है।
Last updated on Apr 30, 2025
-> The CTET 2025 Notification (July) is expected to be released anytime soon.
-> The CTET Exam Date 2025 will also be released along with the notification.
-> CTET Registration Link will be available on ctet.nic.in.
-> CTET is a national-level exam conducted by the CBSE to determine the eligibility of prospective teachers.
-> Candidates can appear for CTET Paper I for teaching posts of classes 1-5, while they can appear for CTET Paper 2 for teaching posts of classes 6-8.
-> Prepare for the exam with CTET Previous Year Papers and CTET Test Series for Papers I &II.