वह कौन-सा समास है जिसका उत्तर पद प्रधान होता है, किन्तु प्रथम पद द्वितीय पद की विशेषता बतलाता है ?

This question was previously asked in
UP Police Constable Re-Exam 2024 Official Paper (Held On: 25 Aug, 2024 Shift 2)
View all UP Police Constable Papers >
  1. तत्पुरुष समास
  2. कर्मधारय समास
  3. बहुव्रीहि समास 
  4. अव्ययीभाव समास

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : कर्मधारय समास
Free
सामान्य हिंदी सेक्शनल टेस्ट 1
1.1 Lakh Users
37 Questions 74 Marks 20 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

वह कर्मधारय समास है जिसका उत्तर पद प्रधान होता है, किन्तु प्रथम पद द्वितीय पद की विशेषता बतलाता है। 

Key Points

  • जहाँ पहला पद विशेषण और दूसरा पद विशेष्य होता है
  • अथवा इसके पूर्वपद और उत्तर पद में उपमान और उपमेय का संबंध होता है, कर्मधारय समास कहलाता है। 
  • विग्रह करते समय दोनों पदों के बीच में ‘के सामान’, ‘है जो’, ‘रुपी’ में से किसी एक शब्द का प्रयोग होता है।
    • उदाहरण - देहलता = देह रूपी लता​कमलनयन = कमल के समान नयन, नीलकमल = नीला है जो कमल

Important Pointsसमास के छः भेद - 

  • अव्ययी भाव समास 
  • तत्पुरुष समास 
  • द्विगु समास 
  • द्वन्द्व समास 
  • कर्मधारय समास 
  • बहुव्रीहि समास

Additional Information 

समास परिभाषा उदाहरण
तत्‍पुरुष 

जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है।

  • देशभक्ति- देश के लिए भक्ति।
  • करुणापूर्ण = करुणा से पूर्ण।
बहुव्रीहि जिस समास में दोनों पदों के माध्यम से एक विशेष (तीसरे) अर्थ का बोध होता है, बहुव्रीहि समास कहलाता है।

चक्रधर - चक्र धारण किया है जिसने (विष्णुजी)

नीलकण्ठ = नीला कण्ठ है जिनका अर्थात् शिवजी।

अव्‍ययीभाव जहाँ प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं।

यथासमय- समय के अनुसार

प्रतिदिन = दिन-दिन

Latest UP Police Constable Updates

Last updated on Jun 19, 2025

-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.

-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise

-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.

-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.

-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti 100 bonus teen patti star apk teen patti vip teen patti joy 51 bonus teen patti master official