Question
Download Solution PDF'वह कुल्हाड़ी से वृक्ष काटता है ।'
वाक्य में 'से' किस कारक का चिह्न है ?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF 'से' करण कारक का चिह्न है।Key Points
- इस वाक्य में कुल्हाड़ी साधन के रूप में प्रयोग किया गया है, इसलिए यह करण कारक का उदाहरण है।
- वह साधन जिससे क्रिया होती है, वह करण कहलाता है। यानि, जिसकी सहायता से किसी काम को अंजाम दिया जाता, वह करण कारक कहलाता है।
- करण कारक के दो विभक्ति चिन्ह होते है- से और के द्वारा।
- उदाहरण - राहुल गाड़ी से स्कूल जाता है।
- अन्य विकल्प -
कारक | परिभाषा | कारक चिन्ह |
अपादान कारक | जब संज्ञा या सर्वनाम के किसी रूप से किन्हीं दो वस्तुओं के अलग होने का बोध होता है, तब वहां अपादान कारक होता है। | से। |
संबंध कारक | संज्ञा या सर्वनाम का वह रूप जो हमें किन्हीं दो वस्तुओं के बीच संबंध का बोध कराता है, वह संबंध कारक कहलाता है। | का, के, की, ना, ने, नो, रा, रे, री। |
संप्रदान कारक | जब वाक्य में किसी को कुछ दिया जाए या किसी के लिए कुछ किया जाए तो वहां पर सम्प्रदान कारक होता है। | को, के लिए। |
Additional Informationहिन्दी में आठ कारक’ हैं -
कारक | विभक्तियाँ |
कर्ता | ने |
कर्म | को |
करण | से, द्वारा |
सम्प्रदान | को, के लिये, हेतु |
अपादान | से (अलग होने के अर्थ में) |
सम्बन्ध | का, की, के, रा, री, रे |
अधिकरण | में, पर |
सम्बोधन | हे! अरे! ऐ! ओ! हाय! |
Last updated on Jun 12, 2024
->The Uttarakhand Patwari Recruitment 2025 Notification has been released on the official website of Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission.
->The Application window to apply for the Patwari Post is open from 15th April to 15th May 2025.
->The Official Notification has been released on 9th April 2025 for 119 posts.
->Graduate candidates could apply for the recruitment and practice questions from Uttarakhand Patwari's previous year papers and Uttarakhand Patwari Mock Test.
->The Uttarakhand Patwari salary for the finally appointed candidates will be in the pay scale of INR 29,200 - INR 92,300.