निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के सही समास विग्रह वाला विकल्प पहचानिये।
सप्तसिंधु 

This question was previously asked in
UP Police constable Previous paper 1 (Held on: 27 Jan 2019 Shift 1)
View all UP Police Constable Papers >
  1. सात सिन्धों का समूह
  2. सात सिन्धुओ का समूह
  3. सात सिन्धुओं का समूह
  4. सात नदियों का समूह

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सात सिन्धुओं का समूह
Free
UP Police Constable हिंदी (मॉक टेस्ट)
88.3 K Users
20 Questions 20 Marks 14 Mins

Detailed Solution

Download Solution PDF

सप्तसिंधु शब्द का सही समास विग्रह सात सिन्धुओं का समूह होता है। अन्य विकल्प असंगत है।

Mistake Points

  • विकल्प 2 गलत वर्तनी के साथ दिया है- सात सिन्धुओ का समूह, इस विकल्प में सिन्धुओ पर अं की मात्रा नहीं दी है,
  • जबकि विकल्प 3 में सिन्धुओं में अं की मात्र लगी है  

Key Points

समास

परिभाषा

उदाहरण

द्विगु समास

जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो।

जैसे – दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक।

Important Points

समास

परिभाषा

उदाहरण

कर्मधारय समास

जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो।

कमल के समान नयन = कमलनयन, चन्द्र जैसे मुख = चंद्रमुख आदि।

द्वंद्व समास

जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो।

जैसे – अन्न और जल = अन्न-जल, अपना और पराया = अपना-पराया।

बहुब्रीहि समास

जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं।

जैसे – जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव।
 

तत्पुरुष समास

जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो।

जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत।

अव्ययीभाव समास

जिस समास में पहला पद (पूर्वपद) अव्यय तथा प्रधान हो।

जैसे – जन्म से लेकर = आजन्म, मति के अनुसार = यथामति।
 

Additional Information

द्विगु तथा बहुव्रीहि समास में अंतर :

अंतर

उदाहरण

द्विगु समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और दूसरा पद विशेष्य होता है जबकि बहुव्रीहि समास में समस्त पद ही विशेषण का कार्य करता है।

जैसे – दोपहर- दो पहरों का समूह (द्विगु समास), चतुर्भुज- चार है भुजाएँ जिसकी अर्थात विष्णु (बहुव्रीहि समास)।

Latest UP Police Constable Updates

Last updated on Jun 19, 2025

-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.

-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise

-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.

-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.

-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.

Get Free Access Now
Hot Links: lucky teen patti teen patti yes teen patti real cash teen patti lotus