Question
Download Solution PDF'अष्टाध्यायी’ शब्द कौन से समास का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF- दिए गए विकल्पों में ‘द्विगु समास’ उचित विकल्प है, अन्य विकल्प अनुचित हैं। इसलिए इसका सही उत्तर विकल्प 1 ‘द्विगु समास’ होगा।
Key Points
स्पष्टीकरण:
‘अष्टाध्यायी’ अर्थात ‘आठ अध्यायों का समाहार।’ इसका पहला पद संख्यावाचक है और समस्त पद एक समूह को बता रहा है। इसलिए यहां ‘द्विगु समास’ है। अन्य विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
द्विगु समास |
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो। |
चार राहों का समूह = चौराहा |
Additional Information
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
अव्ययीभाव समास |
जिसका पहला पद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है। (उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता) |
जन्म से लेकर = आजन्म मति के अनुसार = यथामति |
बहुव्रीहि |
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। |
जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान |
तत्पुरुष समास |
जिस समास में प्रथम पद गौण और उत्तर पद की प्रधानता होती है और समास करते वक्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। |
यश को प्राप्त = यशप्राप्त मन से माना हुआ = मनमाना |
Last updated on May 12, 2025
-> The DSSSB TGT 2025 Notification will be released soon.
-> The selection of the DSSSB TGT is based on the CBT Test which will be held for 200 marks.
-> Candidates can check the DSSSB TGT Previous Year Papers which helps in preparation. Candidates can also check the DSSSB Test Series.