विशेषण MCQ Quiz - Objective Question with Answer for विशेषण - Download Free PDF
Last updated on Jun 12, 2025
Latest विशेषण MCQ Objective Questions
विशेषण Question 1:
'पल्लव' को विशेषण में परिवर्तित करें-
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 1 Detailed Solution
सही उत्तर है - "पल्लवित" l
Key Points
- 'पल्लव' - नया एवं कोमल पत्ता l यह एक संज्ञा शब्द है l
- किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, स्थान आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं l
- पल्लव शब्द से बना विशेषण है - पल्लवित l
- संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
- जैसे - बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि।
- पल्लवित विशेषण अर्थ :
- नए पत्तों से युक्त या जिसमें नए-नए पत्ते हों।
- वाक्य प्रयोग :- लड़के ने पल्लवित अमोले को उखाड़ दिया l
- यहां पल्लवित शब्द अमोले की विशेषता बताता है l
अन्य विकल्पों का विश्लेषण:-
- अन्य तीनों विकल्प गलत उत्तर है क्योंकि इनमें से कोई भी पल्लव शब्द से बना विशेषण नहीं है l
Additional Information
- जिस संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताई जाती है, उसे विशेष्य कहते हैं।
- विशेषण के चार मुख्य भेद होते हैं l उनके उदाहरण इस प्रकार है:-
विशेषण का भेद | उदाहरण |
गुणवाचक विशेषण | नुकीला, सुंदर, पोला, समान, सुडौल, चौकोर, गोल, चपटा इत्यादि |
परिमाणवाचक विशेषणप | दो किलो चीनी, चार किलो तेल, थोड़े फल, एक लीटर दूध, एक तोला सोना, थोड़ा आटा आदि |
सार्वनामिक विशेषण | मेरी गाड़ी, मेरी कार, मेरा घर, वह बाइक, वह आदमी, वह लड़की, वह व्यक्ति, वह जानवर, किसी का घर इत्यादि |
संख्यावाचक विशेषण | पांच पेन, दो पेड़, 6 कुते, एक दर्जन केले आदि |
विशेषण Question 2:
नीचे दिए गए शब्द किस गुणवाचक विशेषण के प्रकार हैं?
अच्छा, दानी, न्यायी, कृपालु
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 2 Detailed Solution
- गुणबोधक, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
- यहाँ संज्ञा या सर्वनाम के गुण की चर्चा हो रही है अत: विकल्प 4 गुण बोधक यहाँ सही विकल्प होगा।
Key Points
विशेषण-
शब्द |
परिभाषा |
विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। |
Additional Information
अन्य विशेष
विशेषण |
उदाहरण |
दोष बोधक |
बुरा आदमी, झूठा वाक्य आदि। |
आकार बोधक |
बड़ा मकान , लम्बा साँप |
गंध बोधक |
सुगन्धित, दुर्गन्धित |
विशेषण Question 3:
दिए गए वाक्य में विशेषण ज्ञात कीजिए।
श्याम द्वितीय श्रेणी में पास हुआ है।
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 3 Detailed Solution
श्याम द्वितीय श्रेणी में पास हुआ है..... वाक्य में विशेषण 'क्रमवाचक विशेषण' है।
Key Points
क्रमवाचक विशेषण |
वे विशेषण जो वस्तुओं या व्यक्तियों के क्रम का बोध कराएँ उन्हें क्रमवाचक विशेषण कहते हैं। |
पाँचवाँ, बीसवाँ आदि। |
Additional Information
विशेषण |
परिभाषा |
आवृत्तिवाचक विशेषण |
यह विशेष्य में किसी इकाई की आवृत्ति की संख्या बतलाता है। जैसे- दुगने छात्र, ढाई गुना लाभ आदि। |
संख्यावाचक विशेषण |
ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं। जैसे - दो, तीनों, चार गुना, प्रत्येक आदि। |
परिमाणवाचक विशेषण |
ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते हैं। जैसे - चार किलो, एक मीटर, दो लीटर, थोड़ा, बहुत आदि। |
सार्वनामिक विशेषण |
वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले आयें और विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएँ। जैसे - यह लड़की वही है जिसने मेरा पेन लिया था। |
Important Points
विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। जैसे – गोरा, काला, बूढ़ा, दो किलो, चार किलो, मीठा आदि। |
विशेष्य |
जिसकी विशेषता बताई जाती है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - खीरा (विशेष्य) कड़वा (विशेषण) है। |
प्रविशेषण |
जिन शब्दों से विशेषण की विशेषता का पता चलता है। जैसे - यह आम बहुत मीठा है। |
उद्देश्य विशेषण |
विशेष्य से पहले जो विशेषण लगते हैं। जैसे - सुंदर लड़की। |
विधेय विशेषण |
जो विशेष्य संज्ञा और सर्वनाम आदि के बाद प्रयुक्त होते हैं। जैसे - ये फल मीठे हैं। |
विशेषण Question 4:
निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प यौगिक सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 4 Detailed Solution
यौगिक सार्वनामिक विशेषण का उदाहरण नहीं है- 'कोई नौकर'
- अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण- 'कोई नौकर'
- जब मूल शब्द ऐसा, कैसा, जैसा, उतना इत्यादि जो सर्वनाम में प्रत्यय लगाने से बनते हैं और उन शब्दों के जरिए संज्ञा की विशेषता को बताया जाता है,
- उनको यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
- जैसे- आपने उतना खाना खा लिया हैं।
Key Pointsयौगिक सर्वनामिक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण:-
- जितना पैसा उतना कार्य।
- जैसा देश वैसी जनता
- जैसा देश वैसा भेष।
- ऐसा कैसा बंगला है जिसके ऊपर छत भी नहीं है।
- ऐसा आदमी कौन है जो कोई बात नहीं मानता।
- अगर आपको ऐसा आदमी दिखाई दे तो मुझे फोन करना।
Additional Informationअनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण-
- किसी वाक्य में ‘कोई’ और ‘कुछ’ जैसे सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले प्रयुक्त होते हैं और संज्ञा शब्दों की विशेषता का बोध कराते हैं,
- उन्हें अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहा जाता है।
- जैसे-
- कोई आदमी मुझे मार रहा था।
- मेरी गाड़ी में से कुछ सामान गायब है।
विशेषण Question 5:
निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा से बने विशेषण शब्द की पहचान कीजिए
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 5 Detailed Solution
संज्ञा से बना विशेषण शब्द- 'दैनिक'। अन्य विकल्प अनुचित है।
Key Points
- 'दैनिक' शब्द विशेषण है जो कि संज्ञा शब्द 'दिन' से बना है।
- अन्य शब्द- अंश, अग्नि, आदि शब्द संज्ञा शब्द है।
- 'आग', 'अग्नि' शब्द का पर्यायवाची शब्द है।
अन्य विकल्प के अनुसार-
शब्द | विशेषण |
अंश | आंशिक |
अग्नि | आग्नेय |
Additional Informationकुछ अन्य महत्वूर्ण संज्ञा से बने विशेषण शब्द अग्रलिखित है:
शब्द | विशेषण |
अर्थ | आर्थिक |
अलंकार | अलंकृत |
अनुशासन | अनुशासित |
व्यवहार | व्यवहारिक |
कथन | कथित |
चरित्र | चारित्रिक |
ग्राम | ग्रामीण |
Top विशेषण MCQ Objective Questions
'अनु बहुत सुंदर लड़की है।'
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द क्या है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDF'अनु बहुत सुंदर लड़की है।' वाक्य में रेखांकित शब्द है- प्रविशेषण अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य- अनु बहुत सुंदर लड़की है।
- वाक्य में 'बहुत' (प्रविशेषण) शब्द 'सुंदर' (विशेषण) शब्द की विशेषता बता रहा है।
Important Points
प्रविशेषण | उदाहरण |
विशेषण शब्दों की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द प्रविशेषण कहलाते हैं। जैसे - बहुत, बड़ा, अत्यधिक, अति, अत्यन्त, बिलकुल, खूब, थोड़ा, कम, पूर्णतः, तनिक, लगभग आदि। | मोहन बड़ा ईमानदार व्यक्ति है। |
Additional Information
शब्द | परिभाषा | उदाहरण |
विशेषण | संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं। जैसे - बड़ा, काला, लंबा, मीठा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो आदि। | अंगूर मीठा है। |
विशेष्य | विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं। जैसे - काला घोड़ा, चार केले, लंबी मेज। | बालक चतुर है। |
क्रियाविशेषण | जो शब्द क्रिया की विशेषता का ज्ञान करवाते हैं, उन्हें क्रिया-विशेषण कहते हैं। | बालिका तेज दौड़ती है। |
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'भाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण होगा?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFभाषण' के लिए उपयुक्त विशेषण ओजस्वी है।
- विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं।
- ओजस्वी का अर्थ होता है - शक्तिशाली, प्रभावशाली
- भाषण का अर्थ होता है - कथन
- उदाहरण - उस नेता ने प्रभावशाली भाषण दिया।
Key Pointsअन्य विकल्प -
- कड़कड़ाती का अर्थ - ज़ोरदार
- उदाहरण - आज बहुत कड़ाके की ठंड है।
- तेजस्वी का अर्थ - तेजवाला, प्रतापी
- उदाहरण - राम एक तेजस्वी बालक है।
- तेज का बहुत अर्थ होता है - चमक, द्रुतगामी और तीक्ष्ण धारवाला
- उदाहरण -
- उसकी आँखें तेज चमक रही थी।
- श्याम बहुत तेज दौड़ता है।
- उसकी तलवार में तेज था।
- उदाहरण -
निम्नलिखित में विशेषण है-
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से ‘शांत’ शब्द विशेषण है। अत: विकल्प 4 ‘शांत’ सही उत्तर है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- ‘शांत’ शब्द गुणवाचक विशेषण है।
- जो शब्द किसी संज्ञा या सर्वनाम का गुण, दोष, आकार-प्रकार रंग रूप गंध आदि बताते हैं, वे शब्द गुणवाचक विशेषण कहलाते है। गुणवाचक विशेषण के कुछ रूपों के उदाहरण इस प्रकार हैं:
- गुणबोधक: सच्चा, दानी, न्यायी, सीधा, शान्त आदि।
- दोष बोधक: बुरा, लालची, दुष्ट, अनुचित आदि।
- रंगबोधक: लाल, धुंधला, फीका आदि।
- अवस्थाबोधक: लम्बा, पतला, हल्का, बूढ़ा आदि।
Additional Information
विशेषण वे शब्द होते हैं जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं। ये शब्द वाक्य में संज्ञा के साथ लगकर संज्ञा की विशेषता बताते हैं। विशेषण विकारी शब्द होते हैं एवं इन्हें सार्थक शब्दों के आठ भेदों में से एक माना जाता है। बड़ा, काला, लम्बा, दयालु आदि विशेषण शब्दों के कुछ उदाहरण हैं। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य में विशेषण शब्द की विशेषता प्रकट करता है |
इस पर्वतमाला में बहुत ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हैं |
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'बहुत' है।
Key Points
- प्रस्तुत वाक्य में 'बहुत' शब्द विशेषण शब्द 'ऊँचे-ऊँचे' की विशेषता बता रहा है।
- ऊँचे-ऊँचे - विशेषण शब्द
- बहुत- प्रविशेषण
Additional Information
विशेषण |
||
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है। |
||
विशेषण निम्नलिखित 4 प्रकार होते है -
|
||
विशेषण |
परिभाषा |
उदाहरण |
गुणवाचक विशेषण |
वे विशेषण शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम शब्द के गुण-दोष, रूप-रंग, आकार, स्वाद, दशा, अवस्था, स्थान आदि की विशेषता प्रकट करते हैं, गुणवाचक विशेषण कहलाते है। |
जैसे- वह एक अच्छा आदमी है। उसका चेहरा गोल है। भूखे पेट भजन नहीं होता। |
संख्यावाचक विशेषण |
वे विशेषण शब्द जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं। |
जैसे- 'पाँच' घोड़े दौड़ते हैं। |
परिमाणवाचक विशेषण |
जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु के माप-तौल संबंधी विशेषता का बोध होता है, वे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं। |
जैसे- मुझे थोड़ा दूध चाहिए चुल्लूभर पानी में डूब मरो। |
संकेतवाचक या सार्वनामिक विशेषण |
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की ओर संकेत करते है |
जैसे- वह गाय दूध देती है। |
निम्नलिखित में से कौन सा सार्वनामिक विशेषण शब्द नहीं है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDF"मैं" शब्द सार्वनामिक विशेषण का शब्द नहीं है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- "मैं" शब्द सार्वनामिक विशेषण का शब्द नहीं है।
- मैं शब्द पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- तुम्हारा, जैसा और ऐसा आदि शब्द सार्वनामिक विशेषण के हैं।
Additional Information
प्रकार | परिभाषा |
सार्वनामिक विशेषण | किसी वाक्य में संज्ञा शब्दों की विशेषता बताने वाले सर्वनाम शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते हैं। |
पुरुषवाचक सर्वनाम | जो सर्वनाम जो उत्तम पुरुष (बोलने वाले), मध्यम पुरुष (सुनने वाले) और अन्य पुरुष (जिसके बारे में बात की जाये) के लिए आता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। |
इनमें से क्रमवाचक विशेषण का उदाहरण कौन-सा है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर दूसरा है।
- संज्ञा अथवा सर्वनाम की निश्चित संख्या की क्रमशः गणना का बोध करवाने वाले शब्दों को क्रमवाचक विशेषण कहते हैं।
- जैसे : पहला, तीसरा, दूसरा, सातवाँ, चतुर्थ आदि।
- उदाहरण - अनीश पहला विद्यार्थी है, जो हमारी स्कूल से राष्ट्रीय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।
Key Pointsअन्य विकल्प -
शब्द | अर्थ |
दोनों | दो में से प्रत्येक |
दूना | दोगुना |
दो | दो की संख्या या एक से एक अधिक |
Additional Information
संख्यावाचक विशेषण के दो भेद है-
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण।
- अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण।
निम्नलिखित में से विशेषण शब्द का उदाहरण है-
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF"भारतीय" विशेषण शब्द है। अन्य विकल्प असंगत हैं।
Key Points
- भारत शब्द से भारतीय विशेषण शब्द बना है।
- विशेषण- संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।
- जैसे- बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर आदि।
- 'समाज' का सही विशेषण शब्द 'सामाजिक' होगा।
- धन विशेष्य शब्द है और धनी विशेषण शब्द है।
किस वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है?
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFइस बार बारिश में बहुत ओले गिरे,वाक्य में परिमाणवाचक विशेषण का प्रयोग हुआ है।Key Points
- परिमाणवाचक विशेषण - वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते है।
- उदाहरण -दो दर्जन, एक किलो, चार गज, दो लीटर आदि।
Additional Information
विशेषण के भेद | परिभाषा | उदाहरण |
सार्वनामिक विशेषण | ऐसे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा से पहले प्रयोग होकर उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताते है सार्वनामिक विशेषण कहलाते है। | यह कार मेरी है। |
संख्यावाचक | वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते है। | सात, दो, दो गुना आदि। |
परिमाणवाचक | वे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम की मात्रा का बोध कराते है। | दो दर्जन, एक किलो, चार गज, दो लीटर आदि। |
गुणवाचक | जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण, धर्म, स्वाभाव आदि का बोध कराते है। |
मैं नीली कमीज नहीं पहनता। खेल का मैदान लम्बा है। दिनेश अच्छा गायक है। |
निम्नलिखित में विशेषण है -
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFउपरोक्त विकल्पो में 'नया' विशेषण है, अन्य विकल्प असंगत है। अत: विकल्प 3 'नया' सही उत्तर होगा।
Key Points
- संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
- जैसे- यह भूरी गाय है , आम खट्टे है।
निम्न वाक्य विशेषण की किस अवस्था से है-
यह करेला कड़वा है।
Answer (Detailed Solution Below)
विशेषण Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFदिए गए विकल्पों में से विकल्प 2 ‘मूलावस्था’ सही उत्तर है। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
- यह करेला कड़वा है। = मूलावस्था
- जिसमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य स्थिति का बोध होता है|
Additional Information
विशेषण की तीन अवस्थाएँ मानी गई हैं -
मूलावस्था |
जिसमें किसी संज्ञा या सर्वनाम की सामान्य स्थिति का बोध होता है| |
मोहन अच्छा लड़का है| |
उत्तरावस्था |
जिसमें दो संज्ञा या सर्वनाम की तुलना की जाती है| |
महेश राहुल से अच्छा है| |
उत्तमावस्था |
जिसमें दो से अधिक संज्ञा या सर्वनामों की तुलना करके, एक को सबसे अच्छा या बुरा बतलाया जाता है वहाँ उत्तमावस्था होती है| |
अकबर सबसे अच्छा है| |
Important Points
विशेषण - संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता प्रकट करने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण के चार प्रकार होते हैं। |
||
प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
गुणवाचक विशेषण |
जो विशेषण किसे संज्ञा या सर्वनाम की उपयुक्त विशेषताएं का बोध कराते हैं, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। |
काला, चमकीला |
परिमाणवचक विशेषण |
वाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की माप तोल संबंधी विशेषता को प्रकट करते हैं। |
दो किलो, ढेर सारा |
संख्यावाचक विशेषण |
संख्यावाचक विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की संख्या संबंधी विशेषता का बोध कराते हैं। |
थोड़े, पहला, दर्जन |
सार्वनामिक विशेषण |
जो सर्वनाम विशेषण के रूप में प्रयुक्त होते हैं वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते हैं। |
वह खंबा, यह लड़का |