Question
Download Solution PDF'यथाशक्ति' शब्द में समास है :
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDF'यथाशक्ति' शब्द में समास है : अव्ययीभाव
Key Points
- 'यथाशक्ति' शब्द में अव्ययीभाव समास है।
- 'यथाशक्ति' का समास विग्रह - शक्ति के अनुसार।
- जहाँ प्रथम पद या पूर्व पद प्रधान हो तथा समस्त पद क्रिया विशेषण अव्यय हो, उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं।
- अव्ययीभाव समास के पहले पद में अनु, आ, प्रति, यथा, भर, हर आदि आते है।
- उदाहरण - यथोचित - जैसा उचित है वैसा, हाथोंहाथ - हाथ ही हाथ में, यथासामर्थ्य - सामर्थ्य के अनुसार आदि।
Important Pointsसमास के भेद-
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- द्वंद्व समास
- बहुव्रीहि समास
- अव्ययीभाव समास
Additional Information
समास | परिभाषा | उदाहरण |
कर्मधारय | जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, उसे कर्मधारय समास कहलाता है। पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में ‘रुपी’ , 'है जो', 'के समान' आदि आते हैं। |
कापुरुष = कायर है जो पुरुष संसारसागर = संसार रूपी सागर भुजदंड = दंड के समान भुजा |
द्वन्द्व | जिस समास में समस्तपद के दोनों पद प्रधान हों या दोनों पद सामान हों एवं दोंनों पदों को मिलाते समय ‘और’, ‘अथवा’, ‘या’, ‘एवं’ आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह समास द्वन्द्व समास कहलाता है। |
छोटा-बड़ा = छोटा या बड़ा देश-विदेश = देश और विदेश |
तत्पुरुष | जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है। |
हाथ के लिए कड़ी = हथकड़ी पथ से भ्रष्ट = पथभ्रष्ट |
Last updated on Apr 21, 2025
-> The Allahabad High Court Group D Final Merit List has been released on 16th April 2025.
-> Allahabad High Court Group D Notification was released for 1639 Vacancies.
-> Candidates selected under the Group D recruitment process will receive Allahabad High Court Group D Salary range between Rs. 5200 to Rs. 20200.
-> The selection process includes two stages of written exams.