Question
Download Solution PDFमिथक के संबंध में उचित कथन है-
A. मिथक संपूर्ण मानवता के शताब्दियों में सारभूत अनुभव-पुंज हैं और अवचेतन में सुषुप्त होने के बावजूद कई क्षेत्रों में हमारा प्रत्यक्षाप्रत्यक्ष रूप नियमन करते हैं।
B. मिथक में ज्ञानेन्द्रियों के जटिल और वैविध्यपूर्ण आद्य अनुभव पुंज निहित नहीं होते हैं।
C. बच्चन सिंह के अनुसार मिथकों से अतिप्राकृत तत्त्व, अनुष्ठान, आख्यान, बिंब और प्रतीक इन पाँच तत्त्वों को ग्रहण किया जा सकता है।
D. हिंदी में मिथक के लिए पुरावृत्त, पुराकथा और पुराख्यान आदि शब्द प्रयुक्त होते हैं।
E. समाजशास्त्रियों के अनुसार मिथक सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण तथा संचालन के लिए नहीं गढ़े जाते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFमिथक के संबंध में उचित कथन - केवल A, C, D
Key Points
मिथक -
- 'मिथक' शब्द अंग्रेजी के 'मिथ' यूनानी भाषा के 'माइथोस' शब्द से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ होता है कल्पित कथा, पौराणिक कथा, दंतकथा अथवा मनगढ़ंत कथा।
- मित्र एक ऐसी परंपरागत अनुश्रुति कथा होती है जिसमें किसी अति मानवीय प्राणी या घटना का वर्णन किया जाता है जिसे बिना किसी तर्क के स्वीकार कर लिया जाता है।
मिथक के संबंध में उचित कथन है-
- मिथक संपूर्ण मानवता के शताब्दियों में सारभूत अनुभव-पुंज हैं और अवचेतन में सुषुप्त होने के बावजूद कई क्षेत्रों में हमारा प्रत्यक्षाप्रत्यक्ष रूप नियमन करते हैं।
- बच्चन सिंह के अनुसार मिथकों से अतिप्राकृत तत्त्व, अनुष्ठान, आख्यान, बिंब और प्रतीक इन पाँच तत्त्वों को ग्रहण किया जा सकता है।
- हिंदी में मिथक के लिए पुरावृत्त, पुराकथा और पुराख्यान आदि शब्द प्रयुक्त होते हैं।
Important Points
मिथक की विशेषताएं –
- यह एक लोक प्रसिद्ध मनगढ़ंत या पौराणिक कथा होती है।
- इसमें अति मानवीय प्राणी या घटना का उल्लेख किया जाता है।
- इसमें विस्मयपूर्ण एवं कोतुहल पूर्ण घटनाएं होती है।
- इसके घटनाएं बिना किसी तर्क के स्वीकार कर ली जाती है।
- मिथक लोक विश्वास पर आधारित होते हैं।
- मिथक के क्रियाकलाप और कथा मानवेतर विशेषत: देवताओं से संबंधित होती है।
- मिथक में किसी देवता अथवा परा - प्राकृत सत्ता का विवरण होता है और उसके उच्चारणकर्ता उनमें धार्मिक आस्था रखते हैं।
Additional Information
प्रमुख मिथकीय रचनाएं –
- रामायण
- महाभारत
- राम की शक्ति पूजा (सूर्यकांत त्रिपाठी निराला)
- कामायनी (जयशंकर प्रसाद)
- अंधा युग (धर्मवीर भारती)
- संशय की एक रात (नरेश मेहता)
- आत्मजयी (कुंवर नारायण)
Last updated on Jul 7, 2025
-> The UGC NET Answer Key 2025 June was released on the official website ugcnet.nta.ac.in on 06th July 2025.
-> The UGC NET June 2025 exam will be conducted from 25th to 29th June 2025.
-> The UGC-NET exam takes place for 85 subjects, to determine the eligibility for 'Junior Research Fellowship’ and ‘Assistant Professor’ posts, as well as for PhD. admissions.
-> The exam is conducted bi-annually - in June and December cycles.
-> The exam comprises two papers - Paper I and Paper II. Paper I consists of 50 questions and Paper II consists of 100 questions.
-> The candidates who are preparing for the exam can check the UGC NET Previous Year Papers and UGC NET Test Series to boost their preparations.