हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी ।

तुम देखी सीता मृग नैनी ॥

इस पद्यांश में किस अलंकार की योजना है ?

This question was previously asked in
UKSSSC VDO Official Paper (Held On: 31 Dec, 2023)
View all UKSSSC VDO Papers >
  1. मानवीकरण
  2. उपमा
  3. उत्प्रेक्षा
  4. रूपक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : मानवीकरण

Detailed Solution

Download Solution PDF

हे खग मृग हे मधुकर श्रेनी ।

तुम देखी सीता मृग नैनी ॥

इस पद्यांश में अलंकार की योजना है - मानवीकरण

Key Points

  • इस पद्यांश में "मानवीकरण" अलंकार का प्रयोग किया गया है। 
  • खग (पक्षी), मृग (हिरण) और मधुकर (मधु मक्खियां) को मानवीय गुण प्रदान किए गए हैं। उनसे प्रश्न पूछे जा रहे हैं जैसे वे उत्तर दे सकते हैं।
  • जब किसी पदार्थ अथवा प्रकृति के अंग (नदी, पेड़, पर्वत, झरने, लताएँ, हवा, पक्षी, पत्थर) इत्यादि पर मानवीय क्रियाओ का आरोप लगाया जाता है, 
  • अर्थात मानव के जैसा व्यवहार को दर्शाया जाता है, वहाँ पर मानवीकरण अलंकार होता है।

उदाहरण-

  • मेघ आये बड़े बन-ठन के संवर के। 
  • (यहाँ बादल बड़े सज कर आये लेकिन ये सब क्रियाएं तो मनुष्य कि होती हैं न कि बादलों की।)

Additional Information

उपमा:-

  • जब किन्ही दो वस्तुओं के गुण, आकृति, स्वभाव आदि में समानता दिखाई जाए या दो भिन्न वस्तुओं कि तुलना कि जाए, तब वहां उपमा अलंकर होता है।

उदाहरण-

  • पीपर पात सरिस मन ड़ोला। 
  • (यहाँ पर मन को पीपल के पत्ते कि तरह हिलता हुआ बताया जा रहा है।)

उत्प्रेक्षा:-

  • जहाँ उपमेय में उपमान होने की संभावना या कल्पना की जाती है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। पहचान- जनु, मनु, इव, मानो, मनो, मनहुँ, आदि।

उदाहरण-

  • नेत्र मानो कमल हैं। 
  • (यहाँ ‘नेत्र’ – उपमेय की ‘कमल’ – उपमान होने कि कल्पना कि जा रही है।)

रूपक:-

  • जब एक वस्तु पर दूसरी वस्तु का आरोप किया जाये अर्थात् जब एक वस्तु को दूसरी वस्तु का रूप दिया जाये तो रूपक अलंकार कहलाता है।

उदाहरण-

  • मुनि पद कमल बंदि दोउ भ्राता।
  • (​यहाँ मुनि के चरणों (उपमेय) पर कमल (उपमान) का आरोप।)
Latest UKSSSC VDO Updates

Last updated on Apr 15, 2025

->UKSSSC Village Development Officer New Notification has been released on the official website for 2025 cycle.

->205 Job Openings have been announced under the new recruitment notification.

-> The tentative exam date for the UKSSSC VDO is 27th July 2025.

->Candidates will be selected on the basis of written test and document verification.

->Those who get selected will get a UKSSSC VDO Salary range in 7th CPC Pay Matrix Level - 4 (Rs. 25,500-Rs. 81,100)

More अलंकार Questions

Get Free Access Now
Hot Links: teen patti master apk download teen patti master 2023 teen patti gold real cash