Question
Download Solution PDFनिम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए शब्द के सही समास विग्रह वाला विकल्प पहचानिये।सप्तसिंधु
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसप्तसिंधु शब्द का सही समास विग्रह सात सिन्धुओं का समूह होता है। अन्य विकल्प असंगत है।
Mistake Points
- विकल्प 2 गलत वर्तनी के साथ दिया है- सात सिन्धुओ का समूह, इस विकल्प में सिन्धुओ पर अं की मात्रा नहीं दी है,
- जबकि विकल्प 3 में सिन्धुओं में अं की मात्र लगी है।
Key Points
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
द्विगु समास |
जिस समास में पूर्वपद (पहला पद) संख्यावाचक विशेषण हो। |
जैसे – दो पहरों का समूह = दोपहर, तीनों लोकों का समाहार = त्रिलोक। |
Important Points
समास |
परिभाषा |
उदाहरण |
कर्मधारय समास |
जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो। |
कमल के समान नयन = कमलनयन, चन्द्र जैसे मुख = चंद्रमुख आदि। |
द्वंद्व समास |
जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच ‘तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या ‘और’ का प्रयोग होता हो। |
जैसे – अन्न और जल = अन्न-जल, अपना और पराया = अपना-पराया। |
बहुब्रीहि समास |
जिस समास में दोनों पद प्रधान नहीं होते हैं और दोनों पद मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे होते हैं। |
जैसे – जो महान वीर है = महावीर अर्थात हनुमान, तीन आँखों वाला = त्रिलोचन अर्थात शिव। |
तत्पुरुष समास |
जिस समास में उत्तरपद प्रधान हो तथा समास करने के उपरांत विभक्ति (कारक चिन्ह) का लोप हो। |
जैसे – धर्म का ग्रन्थ = धर्मग्रन्थ, तुलसीदास द्वारा कृत = तुलसीदासकृत। |
अव्ययीभाव समास |
जिस समास में पहला पद (पूर्वपद) अव्यय तथा प्रधान हो। |
जैसे – जन्म से लेकर = आजन्म, मति के अनुसार = यथामति। |
Additional Information
द्विगु तथा बहुव्रीहि समास में अंतर : |
|
अंतर |
उदाहरण |
द्विगु समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और दूसरा पद विशेष्य होता है जबकि बहुव्रीहि समास में समस्त पद ही विशेषण का कार्य करता है। |
जैसे – दोपहर- दो पहरों का समूह (द्विगु समास), चतुर्भुज- चार है भुजाएँ जिसकी अर्थात विष्णु (बहुव्रीहि समास)। |
Last updated on Jun 19, 2025
-> UP Police Constable 2025 Notification will be released for 19220 vacancies by June End 2025.
-> Check UPSC Prelims Result 2025, UPSC IFS Result 2025, UPSC Prelims Cutoff 2025, UPSC Prelims Result 2025 Name Wise & Rollno. Wise
-> UPPRPB Constable application window is expected to open in June 2025.
-> UP Constable selection is based on Written Examination, Document Verification, Physical Measurements Test, and Physical Efficiency Test.
-> Candidates can attend the UP Police Constable and can check the UP Police Constable Previous Year Papers. Also, check UP Police Constable Exam Analysis.