Question
Download Solution PDF'क्रीड़ाक्षेत्र' शब्द का सही समास विग्रह है -
Answer (Detailed Solution Below)
Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'क्रीड़ा के लिए क्षेत्र' है।
Key Points
- 'क्रीड़ाक्षेत्र' शब्द का समास विग्रह 'क्रीड़ा के लिए क्षेत्र' है।
- 'क्रीड़ाक्षेत्र' - क्रीड़ा के लिए क्षेत्र - सम्प्रदान तत्पुरुष समास।
- तत्पुरुष समास - जिसमें उत्तरपद प्रधान होता है, अर्थात प्रथम पद गौण होता है एवं उत्तर पद की प्रधानता होती है व समास करते वक़्त बीच की विभक्ति का लोप हो जाता है। इस समास में आने वाले कारक चिन्हों को, से, के लिए, से, का/के/की, में, पर आदि का लोप होता है।
- उदाहरण - रसोईघर- रसोई के लिए घर ।
Additional Informationसमास के 6 भेद होते हैं- 1.अव्ययीभाव समास, 2.तत्पुरुष समास, 3.कर्मधारय समास, 4.द्विगु समास, 5.द्वंद्व समास, 6.बहुव्रीहि समास
समास | परिभाषा | उदाहरण |
अव्ययीभाव समास | अव्ययीभाव समास में पहला पद अव्यय होता है और उसका अर्थ प्रधान होता है। | जैसे - जन्म से लेकर = आजन्म |
तत्पुरुष समास | जिस समास का उत्तर पद प्रधान हो और पूर्व पद गौण हो उसे तत्पुरुष समास कहते हैं। | जैसे– तुलसीदा सकृत = तुलसीदास द्वारा कृत (रचित) |
कर्मधारय समास | जिस समास के दोनों शब्दों के बीच विशेषण-विशेष्य अथवा उपमान-उपमेय का सम्बन्ध हो, | जैसे– कमल के समान नयन - कमलनयन, महान है जो देव - महादेव।पहचान: विग्रह करने पर दोनों पद के मध्य में' है जो', 'केसमान' आदि आते हैं।" |
द्विगु समास | जिस समास में पूर्व पद (पहलापद) संख्या वाचक विशेषण हो, | जैसे– दोपहरों का समूह - दोपहर, तीनों लोकों का समाहार - त्रिलोक। |
द्वंद्व समास | जिस समास में दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर उनके बीच‘ तथा’, ‘या’, ‘अथवा’, ‘एवं’ या‘और’ का प्रयोग होता हो, जैसे -अन्नऔरजल - अन्न-जल, अपना और पराया -अपना-पराया। | जैसे– अन्न और जल - अन्न-जल, अपना और पराया -अपना - पराया। |
बहुव्रीहि समास | जिस समास के दोनों पद अप्रधान हों और दोनों मिलकर किसी अन्य विशेष अर्थ की ओर संकेत कर रहे हों। | जैसे– महावीर =जो महान वीर हैं अर्थात् हनुमान |
Last updated on Jul 7, 2024
-> Rajasthan Pre D.El.Ed. Result has been announced.
-> The exam was held on 30th June 2024.
-> Rajasthan Pre D.El.Ed is an entrance exam for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) course. The 2024 Notification was released for admission to the 2024-2024 academic session.
-> Candidates who qualify the examination will be eligible for admission to the Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) programmes offered by the participating universities.
-> The candidates must check out Rajasthan Pre D.El.Ed Previous Year Papers.