काव्य पंक्तियाँ MCQ Quiz - Objective Question with Answer for काव्य पंक्तियाँ - Download Free PDF

Last updated on Jul 1, 2025

Latest काव्य पंक्तियाँ MCQ Objective Questions

काव्य पंक्तियाँ Question 1:

'तुझको अपनी

घोरतम निराशा से ही बल लेना होगा।

मृत संस्कारों से अपना जीवन खाली कर

उस खाली - पन को नया मर्म देना होगा।'

उपर्युक्त पंक्तियाँ आत्मजयी के किस अंश की हैं ?

  1. भविष्य - बोध
  2. श्रेष्ठ का वरण
  3. सारथी बुद्धि
  4. आत्मशक्ति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : सारथी बुद्धि

काव्य पंक्तियाँ Question 1 Detailed Solution

सही उत्तर है- सारथी बुद्धि 

Key Pointsआत्मजयी -

  • रचनाकार - कुंवर नारायण
  • प्रकाशन वर्ष - 1965 ई.
  • विधा - खण्ड काव्य
  • मुख्य - इस रचना में मिथकीय चेतना  है।
    • कांठोपनिषद के यम नचिकेता संवाद पर आधारित है।
    • इसमें बाजश्रवा पुरानी पीढ़ी का प्रतीक है और नचिकेता आधुनिक पीढ़ी का
Important Points

कुंवर  नारायण-

  • जन्म- 1927 ई.
  • रचनाएं -
    • चक्रव्यूह (1956 ई.)
    • परिवेश हम तुम (1961ई.)
    • अपने सामने (1979 ई.)
    • कोई दूसरा नहीं (1993 ई.)( साहित्य अकादमी पुरस्कार 1995 ई.)
    • इन दिनों (2002 ई.)
    • बाजश्रवा के बहाने (2008 ई.)

काव्य पंक्तियाँ Question 2:

‘सतपुड़ा के जंगल' कविता में किस जनजाति का वर्णन मिलता है ?

  1. भील जनजाति
  2. गोंड जनजाति
  3. मुड़िया जनजाति
  4. संथाल जनजाति

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : गोंड जनजाति

काव्य पंक्तियाँ Question 2 Detailed Solution

‘सतपुड़ा के जंगल' कविता में गोंड जनजाति का वर्णन मिलता है। 

Key Pointsसतपुड़ा के जंगल- 

  • रचनाकार- भवानी प्रसाद मिश्र। 
  • प्रकाशन वर्ष- 1956 ई० 
  • विधा- कविता
  • काव्य संग्रह-  गीत फरोश में संकलित (1956)। 
  • मुख्य तथ्य- 
    • सतपुड़ा के जंगल' नामक उनकी कविता में प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशील अनुभूतियां इस प्रकार व्यक्त हुई है। 
    • सतपुड़ा के घने जंगल नींद में डूबे हुए से, उंघते अनमने जंगल।
    • यहां जंगल निर्जीव न रहकर राजीव सप्राण जीवन का प्रतिरू बन गया है।
    • इस कविता में मुर्गे और तीतर, हिरण-दल, सुअर और सियार आदि जानवरों का जिक्र है। 

Important Pointsभवानीप्रसाद मिश्र-

  • जन्म-1913-1985 ई.
  • भवानीप्रसाद मिश्र दूसरा सप्तक(1951) के महत्त्वपूर्ण कवि हैं।
  • इनकी अधिकांश कविताओं में बोलचाल की शब्दावली तथा बोलचाल के लहजे का प्रयोग हुआ है।
  • इनकी भाषा एवं अभिव्यक्ति में लोक जीवन के प्रभाव स्पष्ट रूप से लक्षित होते हैं।
  • गांधीवादी विचार धारा के कवि है, कहानीकार उदय प्रकाश ने मिश्र जी को 'कविता का गांधी' कहां है।
  • प्रमुख रचनाएं-
    • गीत फरोश(1956)
    • चकित है दुख(1968)
    • बुनी हुई रस्सी(1971)
    • खुशबू के शिलालेख(1973)
    • अनाम तुम आते हो(1979)
    • कालजयी(1980)
    • मानसरोवर दिन(1981) आदि।

काव्य पंक्तियाँ Question 3:

"अति प्रफुल्लित कण्टकित तन-मन वही

करता रहा अनुभव कि नभ ने भी

वित हो मान ली है श्रेष्ठता उसकी।"

यह पंक्ति किस कविता से उद्धृत है ?

  1. भूल गलती
  2. असाध्यवीणा
  3. ब्रह्मराक्षस 
  4. अँधेरे में

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : ब्रह्मराक्षस 

काव्य पंक्तियाँ Question 3 Detailed Solution

सही उत्तर है- ब्रह्मराक्षस 

Key Pointsब्रह्मराक्षस कविता 

  • रचनाकार - गजानन माधव मुक्तिबोध
  • रचनाकाल - 1964 ई.
  • अन्य - यह कविता इनके काव्य संग्रह 'चांद का मुंह टेढ़ा' में संकलित है।
    • सर्वप्रथम अप्रैल (1957 ई.) में इसका प्रकाशन हुआ तब किसी का ध्यान इसकी तरफ नहीं गया।
    • इस कविता का प्रकाशन 'कल्पना' पत्रिका में हुआ।
    • ब्रह्मराक्षस कविता अंधेरे में कविता के बाद दूसरी प्रसिद्ध कविता है।
    • आकार में यह कविता अपेक्षा करत छोटी है लेकिन अपने स्वरूप सही है एक लंबी कविता
    • इस कविता में मुक्तिबोध फंतासी के माध्यम से मार्क्सवाद की दशा पर प्रकाश डालते हैं।

Important Pointsमुक्तिबोध-

  • जन्म-1917-1964 ई. 
  • काव्य रचनाएँ-
    • चाँद का मुँह टेढ़ा(1964 ई.)
    • भूरि-भूरि खाक धूल(1980 ई.) आदि। 

अज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987  ई.
  • तार सप्तक(1943 ई.) के प्रणेता है। 
  • प्रयोगवादी कवि है।
  • मुख्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत(1933 ई.)
    • चिंता(1942 ई.)
    • इत्यलम्(1946  ई.)
    • हरी घास पर क्षणभर(1949 ई.)
    • इन्द्रधनुष रौंदे हुए ये(1957 ई.) आदि।

Additional Informationभूल गलती - 

  • रचनाकार - गजानन माधव मुक्तिबोध 
  • कविता - संग्रह  - चाँद का मुह टेढ़ा है (1964ई.)
  • प्रमुख पंक्ति - 
    • भूल-ग़लती
      आज बैठी है ज़िरहबख़्तर पहनकर तख़्त पर दिल के,
      चमकते हैं खड़े हथियार उसके दूर तक,
      आँखें चिलकती हैं नुकीले तेज़ पत्थर-सी
    • वह क़ैद कर लाया गया ईमान
      सुलतानी निगाहों में निगाहें डालता,
      बेख़ौफ़ नीली बिजलियों को फेंकता
      ​ख़ामोश

असाध्य वीणा-

  • रचनाकार -अज्ञेय 
  • प्रकाशन वर्ष -1961 ई.
  • यह कविता 'आंगन के पार द्वार' काव्य संग्रह में संकलित है।
  • विषय-
    • यह कविता पाश्चात्य कथा को भारतीय मूल में रूपांतरित करके रचित है।
    • किरीटी नामक वृक्ष से यह वीणा बनायी गयी है।
    • दरबार के समस्त कलावंत इसे बजाने में असमर्थ है।
    • सभी की विद्या व्यर्थ हो जाती है क्योकि इस वीणा को केवल एक सच्चा साधक ही साध सकता है। 
    • अन्त में इस ‘असाध्य वीणा’ को केशकम्बली प्रियंवद ने साधकर दिखाया।
    • जब केशकम्बली प्रियंवद ने असाध्य वीणा को बजाकर दिखाया तब उससे निकलने वाले स्वरों को राजा,रानी और प्रजाजनों ने अलग-अलग सुना।

अँधेरे में-

  • रचनाकार- मुक्तिबोध 
  • विधा- काव्य 
  • 'अँधेरे में' मुक्तिबोध की लंबी कविता है। 
  • अँधेरे में कविता , काव्य-संग्रह चाँद का मुँह टेढ़ा है(1964 ई.) में संकलित है।

काव्य पंक्तियाँ Question 4:

"अकाल में दूब" कविता में कवि ने दूब की खोज कहाँ-कहाँ की?

  1. पड़ोसी गाँवों और नदियों में
  2. जंगलों और पहाड़ों में
  3. परती-पराठ, कुओं, गली-चौराहों में
  4. गाँव के मंदिरों और स्कूलों में

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : परती-पराठ, कुओं, गली-चौराहों में

काव्य पंक्तियाँ Question 4 Detailed Solution

उत्तर- परती-पराठ, कुओं, गली-चौराहों में
 

विश्लेषण: कवि ने दूब की खोज के लिए "परती-पराठ खोजता हूँ, कुओं में झाँकता हूँ, गली-चौराहे छान डालता हूँ" जैसे स्थानों का उल्लेख किया है, जो गाँव के विभिन्न हिस्सों को दर्शाता है।

काव्य पंक्तियाँ Question 5:

"अकाल में दूब" कविता में पिता ने अकाल के बारे में क्या कहा?

  1. ऐसा अकाल देखा है, लेकिन दूब नहीं मरती
  2. ऐसा अकाल पहले भी कई बार देखा है
  3. ऐसा अकाल देखा है, जिसमें मवेशी मर गए
  4. ऐसा अकाल कभी नहीं देखा, जिसमें दूब तक झुलस जाए

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ऐसा अकाल कभी नहीं देखा, जिसमें दूब तक झुलस जाए

काव्य पंक्तियाँ Question 5 Detailed Solution

उत्तर- ऐसा अकाल कभी नहीं देखा, जिसमें दूब तक झुलस जाए
Key Points

विश्लेषण:

  • पिता कहते हैं, "ऐसा अकाल कभी नहीं देखा, ऐसा अकाल कि बस्ती में दूब तक झुलस जाए, सुना नहीं कभी," जो अकाल की अभूतपूर्वता और उसकी भयावहता को दर्शाता है।

Top काव्य पंक्तियाँ MCQ Objective Questions

'मैं तो डूब गया था स्वयं शून्य में', 'असाध्य वीणा' में यह उक्ति किसकी है? 

  1. राजा की 
  2. किरीट की 
  3. प्रियंवद की 
  4. पाठक की 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : प्रियंवद की 

काव्य पंक्तियाँ Question 6 Detailed Solution

Download Solution PDF

मैं तो डूब गया था स्वयं शून्य में', 'असाध्य वीणा' में यह उक्ति 'प्रियंवद की' है।

  • पंक्ति का अर्थः- (जब प्रियंवद वीणा को बजाता है तो स्वयं को संपूर्ण समर्पण करके अलौकिक (शून्य) स्थिति में पहुँच जाता हैं, मानो उसमें डूब जाता हैं।)

Key Points

  • असाध्य वीणा अज्ञेय की रचना है।
  • असाध्य वीणा कविता आँगन के पार द्वारा (1961) कविता संग्रह में है।
  • असाध्य वीणा ​एक लंबी कविता है, इसका मूल भाव अहं का विसर्जन है।

असाध्य वीणा कविता के प्रमुख पात्रः-

  • प्रियंवद, राजा, रानी, अन्य जन।

अज्ञेय की अन्य प्रमुख रचनाएँ:-

  • भग्नदूत (1933), चिंता (1942), इत्यलम् (1946), हरी घास पर क्षण भर (1949), इंद्रधनुष रौंदे हुए ये (1959) आदि।

Additional Information

असाध्य वीणा के प्रमुख तथ्यः-

कविता संबंधित तथ्य
असाध्य वीणा

1) लूंगामिन नामक घाटी में एक विशाल किरी वृक्ष था।

2) जिसमे किसी जादूगर ने एक वीणा का निर्माण किया।

3) अनेक वाद्य कलाकार इस वीणा को नही बजा सके।

4) अंत में वीणा का नाम असाध्य पड़ गया।

5) तब जा कर प्रियंवद नाम के एक साधक ने उस विणा को साधा (बजाया)।

'दुःख सबको माँजता है' प्रसिद्ध पंक्ति हैः

  1. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की
  2. मुक्तिबोध की
  3. धर्मवीर भारती की
  4. अज्ञेय 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : अज्ञेय 

काव्य पंक्तियाँ Question 7 Detailed Solution

Download Solution PDF
  • 'दुःख सबको माँजता है' प्रसिद्ध पंक्ति: अज्ञेय  की है।
  • "सांप! तुम सभ्य तो हुए नहीं तब कैसे सीखा डँसना" पंक्तियां भी अज्ञेय जी की प्रसिद्ध पंक्तियाँ में से एक है।
  • Key Points
    • उपर्युक्त पंक्तियां अज्ञेय जी की सांप कविता से है।
    • सांप, मुक्तक काव्य है।
    • यह "अज्ञेय"(जन्म-1911) जी के काव्य-संग्रह "इंद्र-धनु रौंदे हुए थे"(1954) से लिया गया है।
    Important Points
    • अज्ञेय के कविता संग्रह:-
      • भग्नदूत (1933), चिन्ता (1942), इत्यलम् (1946), हरी घास पर क्षण भर (1949), बावरा अहेरी (1954), इन्द्रधनुष रौंदे हुये ये (1957), अरी ओ करुणा प्रभामय (1959), आँगन के पार द्वार (1961), कितनी नावों में कितनी बार (1967), क्योंकि मैं उसे जानता हूँ (1970), सागर मुद्रा (1970), पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1974), महावृक्ष के नीचे (1977), नदी की बाँक पर छाया (1981), प्रिज़न डेज़ एण्ड अदर पोयम्स (अंग्रेजी में,1946)
    Additional Information

    पंक्तियां

    कवि

    अब तक क्या किया, जीवन क्या जिया

    गजानन माधव मुक्तिबोध (अंधेरे में) 

    चुका भी हूं मैं नहीं

    शमशेर बहादुर सिंह

    फटा सूथन्ना पहने जिसका गुण हरा चना गाता है

    रघुवीर सहाय

    Confusion Points

    'दुःख सब को माँजता है-अज्ञेय
    ''दुःख सब को माँजता है
        और -
        चाहे स्वयं सबको मुक्ति देना वह न जाने , किन्तु-
        जिन को माँजता है
        उन्हें यह सीख देता है कि सबको मुक्त रखें

'हे सजीले हरे सावन,
हे कि मेरे पुण्य पावन, 
तुम बरस लो वे न बरसें, 
पांचवें को वे न तरसें,"

उपर्युक्त काव्य पंक्तियों में किसके न बरसे की बात की गई है?

  1. माता-पिता 
  2. भाई-बहन 
  3. पत्नी 
  4. उपर्युक्त सभी 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : माता-पिता 

काव्य पंक्तियाँ Question 8 Detailed Solution

Download Solution PDF

हे सजीले हरे सावन,
हे कि मेरे पुण्य पावन, 
तुम बरस लो वे न बरसें, 
पांचवें को वे न तरसें,"

  • उपर्युक्त काव्य पंक्तियों में कवि ने माता-पिता के न बरसे की बात की है। 
  • भावार्थ -
    • काव्य पंक्तियों में कवि सावन को संबोधित करते हुए कहता है कि तुम स्वयं चाहे जितना बरस लो पर उनके माता-पिता की आँखों में आँसू न आने देना और ध्यान रखना कि वो अपने पांचवे पुत्र को याद कर के दुःखी न हों ।

Key Points 

  • रचना - “घर की याद”
  • रचनाकार - भवानी प्रसाद मिश्र जी
  • विधा - काव्य 
  • प्रकाशन वर्ष - 
  • विषय -
  • सन 1942 में जब ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में शामिल होने पर कवि को गिरफ्तार कर लिया जाता है, इसी दौरान सावन के मौसम में एक रात बहुत तेज़ बारिश होती है और कवि को अपने घर और परिवार की बहुत याद आती है घर की याद मे ही कवि इस कविता को लिखते है

Important Pointsभवानी प्रसाद मिश्र - 

  • जन्म - 29मार्च 1913 (मध्यप्रदेश)
  • मिश्र जी के अन्य काव्य संकलन -
    • गीत फरोश (1956)
    • चकित है दुःख (1968)
    • अँधेरी कविताएँ (1968)
    • गांधी पंचशती (1969)
    • बुनी हुई रस्सी (1971)

      Additional Information

  • भवानी प्रसाद मिश्र जी को 1972 ई. मे बुनी हुई रस्सी नमक रचना के लिए सहित्य अकादमी पुरूस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से विभूषित किया गया है।  
  • मिश्र जी का पहला संग्रह गीत फरोश (1956) है जिसमे 1930 से 1945 की कविताएँ संग्रहित है।

“मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूँ, लेकिन मुझे फेंको मत।” – यह उक्ति किस रचनाकार की है?

  1. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
  2. महादेवी वर्मा
  3. धर्मवीर भारती
  4. अज्ञेय

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : धर्मवीर भारती

काव्य पंक्तियाँ Question 9 Detailed Solution

Download Solution PDF

“मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूँ, लेकिन मुझे फेंको मत।” – यह उक्ति धर्मवीर भारती रचनाकार की है

  • यह पंक्तियाँ 'टूटा पहिया' कविता से ली गई है। 

Key Pointsधर्मवीर भारती-

  • जन्म-1926-1997 ई.
  • इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में इनका जन्म हुआ था। 
  • आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रमुख लेखक, कवि, नाटककार और सामाजिक विचारक थे।
  • वे साप्ताहिक पत्रिका 'धर्मयुग' के प्रधान संपादक भी रहे।
  • डॉ. धर्मवीर भारती को 1972 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
  • दूसरा सप्तक के प्रमुख कवि है। 
  • काव्य रचनाएँ-
    • ठंडा लोहा (1952 ई.)
    • कनुप्रिया (1959 ई.)
    • सात गीत वर्ष (1959 ई.)
    • देशान्तर (1960 ई.) आदि। 

Important Pointsसूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'-

  • जन्म-1899-1961 ई. 
  • छायावादी प्रमुख रचनाकार है।
  • काव्य रचनाएँ-
    • अनामिका(1923 ई.)
    • परिमल(1930 ई.)
    • गीतिका(1936 ई.)
    • तुलसीदास(1938 ई.)
    • कुकुरमुत्ता(1942 ई.)
    • नये पत्ते(1946 ई.) आदि। 

महादेवी वर्मा - 

    • जन्म-1907-1987 ई. 
    • छायावाद की प्रसिद्ध कवियित्री है। 
    • 'यामा' काव्य कृति के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त है। 
    • उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का भारत भारती पुरस्कार भी इन्हें मिला है। 
    • कविता संग्रह -
      • निहार (1930 ई.)
      • रश्मि (1932 ई.)
      • सांध्यगीत (1936 ई.)
      • दीपशिखा (1942 ई.) 
      • प्रथम आयाम (1974 ई.)
      • अग्निरेखा (1990 ई.) आदि।

अज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987 ई. 
  • काव्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत (1933 ई.)
    • चिंता (1942 ई.)
    • हरी घास पर क्षण भर (1949 ई.)
    • बावरा अहेरी (1954 ई.)
    • आंगन के पार द्वार (1961 ई.)
    • कितनी नावों में कितनी बार (1967 ई.) आदि।

'असाध्यवीणा' का संगीत सुनते ही राजा को क्या अनुभव हुआ?

  1. उन्हें अपनी महानता का बोध हुआ।
  2. उन्हें चारों ओर अपना जयघोष सुनाई दिया।
  3. उन्हें अपनी नश्वरता का बोध हुआ।
  4. उनका अहंकार नष्ट हो गया।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : उनका अहंकार नष्ट हो गया।

काव्य पंक्तियाँ Question 10 Detailed Solution

Download Solution PDF

'असाध्यवीणा' का संगीत सुनते ही राजा को अनुभव हुआ कि उनका अहंकार नष्ट हो गया

  • राजा को अपने वैभव पर गर्व था परंतु प्रियम्वद द्वारा वीणा को साधने पर जो ज्ञान उन्हें प्राप्त हुआ उससे उनका अहंकार नष्ट हो गया

Key Pointsअसाध्य वीणा-

  • रचनाकार -अज्ञेय 
  • प्रकाशन वर्ष -1961 ई.
  • यह कविता 'आंगन के पार द्वार' काव्य संग्रह में संकलित है।
  • विषय-
    • यह कविता पाश्चात्य कथा को भारतीय मूल में रूपांतरित करके रचित है
    • किरीटी नामक वृक्ष से यह वीणा बनायी गयी है
    • दरबार के समस्त कलावंत इसे बजाने में असमर्थ है
    • सभी की विद्या व्यर्थ हो जाती है क्योकि इस वीणा को केवल एक सच्चा साधक ही साध सकता है 
    • अन्त में इस ‘असाध्य वीणा’ को केशकम्बली प्रियंवद ने साधकर दिखाया।
    • जब केशकम्बली प्रियंवद ने असाध्य वीणा को बजाकर दिखाया तब उससे निकलने वाले स्वरों को राजा,रानी और प्रजाजनों ने अलग-अलग सुना।

Important Pointsअज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987  ई.
  • तार सप्तक(1943 ई.) के प्रणेता है। 
  • प्रयोगवादी कवि है।
  • मुख्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत(1933 ई.), चिंता(1942 ई.), इत्यलम्(1946  ई.), हरी घास पर क्षणभर(1949 ई.), इन्द्रधनुष रौंदे हुए ये(1957 ई.) आदि।

Additional Informationकविता का सार-

  • असाध्य वीणा जीवन का प्रतीक है, हर व्यक्ति को अपनी भावना के अनुरूप ही उसकी स्वर लहरी प्रतीत होती है। 
  • कला की विशिष्टता उसके अलग-अलग सन्दर्भों में , अलग-अलग अर्थो में होती है।
  • ‘असाध्य वीणा’ को वही साध पाता है जो सत्य को एवं स्वयं को शोधता है या वो जो परिवेश और अपने को भूलकर उसी के प्रति समर्पित हो जाता है।
  • बौद्ध दर्शन में इसे ‘तथता’ कहा गया है जिसमे स्वयं को देकर ही सत्य को पाया जा सकता है।

'असाध्यवीणा' कविता में वीणा के मूक होने के बाद इनमें से क्या नहीं हुआ ?

  1. रानी ने सतलड़ी माला अर्पित की।
  2. राजा चकित हो गया ।
  3. जनता विह्वल हो गई ।
  4. संगीतकार उठ खड़ा हुआ ।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : राजा चकित हो गया ।

काव्य पंक्तियाँ Question 11 Detailed Solution

Download Solution PDF

सही उत्तर 'राजा चकित हो गया' है जो नही हुआ हैं।

Key Points

  • असाध्यवीणा ( 1961ई. ) कविता संग्रह के लेखक अज्ञेय है।
  • असाध्यवीणा के प्रमुख पात्रः- प्रियंवद ,राजा , रानी आन्य जन ।
  • इसका विषयः- अहंकार का त्याग कर खुद को समर्पण करना ।

Additional Informationअज्ञेय की प्रमुख कृतियाँः-

कवि कृतियाँ
सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय

काव्य संग्रह - भग्नदूत , चिंता , इत्यलम् , हरी घास पर क्षण भर आदि।

कविताएँः- असाध्य वीणा , कलगी बाजरे की , साँप आदि 

कहानियाँ- विपथगा , परम्परा , कोठरी की बात आदि।

उपन्यास - शेखर एक जीवनी , नदी के द्वीप , अपने अपने अजनबी आदि।

जापानी लोककथा पर आधारित कविता कौन सी है?

  1. निशा निमंत्रण
  2. झरना
  3. असाध्य वीणा
  4. अभिशाप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : असाध्य वीणा

काव्य पंक्तियाँ Question 12 Detailed Solution

Download Solution PDF

जापानी लोककथा पर आधारित कविता असाध्य वीणा है।

  • प्रकाशन वर्ष- 1961
  • रचनाकार- सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'

Key Points

  • असाध्य वीणा अज्ञेय जी की एक लम्बी कविता है।
  • इस कविता की रचना उन्होंने सनˎ1957-58 के जापान प्रवास के बाद 18-20 जून 1961 में अल्मोड़ा के कॉटेज में 321 पंक्ति वाली यह लंबी कविता लिखी थी।
  • यह कविता उनके काव्य संग्रह ‘आँगन के पार द्वार’ में संकलित है, जो 1961 में ही प्रकाशित हुआ था।
  • असाध्य वीणा कविता एक चीनी-जापानी लोक कथा पर आधारित है।
  • इस कविता की मूल कहानी ‘आकोकुरा’ की पुस्तक ‘द बुक ऑफ टी’ में ‘टेंमिंग ऑफ द हार्प’ शीर्षक में संकलित है।

Important Pointsकविता संग्रह:- 

  • भग्नदूत (1933)
  • चिन्ता (1942)
  • हरी घास पर क्षण भर (1949)
  • बावरा अहेरी (1954) 
  • इन्द्रधनुष रौंदे हुये ये (1957) 
  • आँगन के पार द्वार (1961)
  • कितनी नावों में कितनी बार (1967)
  • क्योंकि मैं उसे जानता हूँ (1970)
  • सागर मुद्रा (1970)
  • पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1974)

Additional Informationहरिवंश राय बच्चन की कविता संग्रह:-

  • निशा निमंत्रण (1938)
  • मधुशाला (1935)
  • मधुबाला (1936)
  • मधुकलश (1937)
  • सतरंगिनी (1945)
  • हलाहल (1946)

जयशंकर प्रसाद की कविता संग्रह:-

  • झरना (1918)
  • प्रेम-पथिक (1909)
  • लहर (1935)
  • आँसू (1925)
  • चित्राधार (1918)
  • कामायनी (1936)
  • कानन कुसुम (1913)

डॉ रामकुमार वर्मा की कविता संग्रह:-

  • अभिशाप (1931)
  • वीर हमीर (1922)
  • अंजलि (1930)
  • निशीथ (1935)
  • चित्ररेखा (1936)
  •  चित्तौड़ की चिंता (1929)

काव्य पंक्तियाँ Question 13:

अज्ञेय की पंक्तियाँ है:-

  1. अब तक क्या किया, जीवन क्या जिया 
  2. चुका भी हूँ मै नहीं 
  3. फटा सुप्न्ना पहने जिसका गुन हर चरना गाता है
  4. साँप ! तुम सभ्य तो हुए नही....तब कैसे सीखा डँसना 

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : साँप ! तुम सभ्य तो हुए नही....तब कैसे सीखा डँसना 

काव्य पंक्तियाँ Question 13 Detailed Solution

"सांप! तुम सभ्य तो हुए नहीं तब कैसे सीखा डँसना" पंक्तियां अज्ञेय जी की है। अतः यह विकल्प सही है तथा अन्य विकल्प असंगत हैं।Key Points

  • उपर्युक्त पंक्तियां अज्ञेय जी की सांप कविता से है।
  • सांप, मुक्तक काव्य है।
  • यह "अज्ञेय"(जन्म-1911) जी के काव्य-संग्रह "इंद्र-धनु रौंदे हुए थे"(1954) से लिया गया है।
Important Points
  • अज्ञेय के कविता संग्रह:-
    • भग्नदूत (1933), चिन्ता (1942), इत्यलम् (1946), हरी घास पर क्षण भर (1949), बावरा अहेरी (1954), इन्द्रधनुष रौंदे हुये ये (1957), अरी ओ करुणा प्रभामय (1959), आँगन के पार द्वार (1961), कितनी नावों में कितनी बार (1967), क्योंकि मैं उसे जानता हूँ (1970), सागर मुद्रा (1970), पहले मैं सन्नाटा बुनता हूँ (1974), महावृक्ष के नीचे (1977), नदी की बाँक पर छाया (1981), प्रिज़न डेज़ एण्ड अदर पोयम्स (अंग्रेजी में,1946)
Additional Information

पंक्तियां

कवि

अब तक क्या किया, जीवन क्या जिया

गजानन माधव मुक्तिबोध (अंधेरे में) 

चुका भी हूं मैं नहीं

शमशेर बहादुर सिंह

फटा सूथन्ना पहने जिसका गुण हरा चना गाता है

रघुवीर सहाय

काव्य पंक्तियाँ Question 14:

'असाध्य वीणा' से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?

  1. अज्ञेय कृत 'आँगन के पार द्वार' में संकलित यह कविता बौद्ध दर्शन से प्रभावित मानी जाती है।
  2. वीणा का निर्माण पुराने किरीटी तरु से किया गया था।
  3. इस वीणा को कीर्तिध्वज ने बनाया था।
  4. राजा के दरबारी कलावंतों में से इस असाध्य वीणा को कोई नहीं बजा सका।

Answer (Detailed Solution Below)

Option 3 : इस वीणा को कीर्तिध्वज ने बनाया था।

काव्य पंक्तियाँ Question 14 Detailed Solution

'असाध्य वीणा' से संबंधित सही कथन नहीं है- इस वीणा को कीर्तिध्वज ने बनाया था।

  • यह वीणा वज्रकीर्ति ने बनाई थी।

Key Pointsअसाध्य वीणा-

  • रचनाकार-अज्ञेय 
  • प्रकाशन वर्ष-1961 ई.
  • यह कविता 'आंगन के पार द्वार' काव्य संग्रह में संकलित है
  • विषय-
    • यह कविता पाश्चात्य कथा को भारतीय मूल में रूपांतरित करके रचित है
    • किरीटी नामक वृक्ष से यह वीणा बनायी गयी है
    • दरबार के समस्त कलावंत इसे बजाने में असमर्थ है
    • सभी की विद्या व्यर्थ हो जाती है क्योकि इस वीणा को केवल एक सच्चा साधक ही साध सकता है 
    • अन्त में इस ‘असाध्य वीणा’ को केशकम्बली प्रियंवद ने साधकर दिखाया।
    • जब केशकम्बली प्रियंवद ने असाध्य वीणा को बजाकर दिखाया तब उससे निकलने वाले स्वरों को राजा,रानी और प्रजाजनों ने अलग-अलग सुना।

Important Pointsअज्ञेय-

  • जन्म-1911-1987  ई.
  • तार सप्तक(1943 ई.) के प्रणेता है 
  • प्रयोगवादी कवि है
  • मुख्य रचनाएँ-
    • भग्नदूत(1933 ई.),चिंता(1942 ई.),इत्यलम्(1946  ई.),हरी घास पर क्षणभर(1949 ई.),इन्द्रधनुष रौंदे हुए ये(1957 ई.) आदि

Additional Informationकविता का सार-

  • असाध्य वीणा जीवन का प्रतीक है, हर व्यक्ति को अपनी भावना के अनुरूप ही उसकी स्वर लहरी प्रतीत होती है। 
  • कला की विशिष्टता उसके अलग-अलग सन्दर्भों में , अलग-अलग अर्थो में होती है।
  • ‘असाध्य वीणा’ को वही साध पाता है जो सत्य को एवं स्वयं को शोधता है या वो जो परिवेश और अपने को भूलकर उसी के प्रति समर्पित हो जाता है।
  • बौद्ध दर्शन में इसे ‘तथता’ कहा गया है जिसमे स्वयं को देकर ही सत्य को पाया जा सकता है

काव्य पंक्तियाँ Question 15:

“भारत का दूसरा भाग भी चूप नही, और दूसरा पक्ष भी चुप नही है”

पंक्तियाँ है?

  1. भूल गलती
  2. अँधेरे में
  3. ब्रहमराक्षस
  4. नदी के द्वीप

Answer (Detailed Solution Below)

Option 2 : अँधेरे में

काव्य पंक्तियाँ Question 15 Detailed Solution

अँधेरे में यहाँ उचित विकल्प है|

उक्त पंक्तियाँ अँधेरे में  से सम्बन्धित है

अँधेरा -सामाजिक अव्यवस्था का प्रतीक|

उपर्युक्त रचनाएँ गजानंद माधव मुक्ति बोध जी की है|

नदी के द्वीप - अज्ञेय की

विशेष-

अन्य याद रखने योग्य रचनाएँ-

भूल गलती - चाँद का मुँह टेढ़ा - 1964

अँधेरे में (लम्बी कविता)-  चाँद का मुँह टेढ़ा - 1964

ब्रहमराक्षस 1957

Hot Links: teen patti circle teen patti gold new version teen patti star login teen patti game paisa wala teen patti go