काल MCQ Quiz - Objective Question with Answer for काल - Download Free PDF
Last updated on Jun 13, 2025
Latest काल MCQ Objective Questions
काल Question 1:
दिए गए वाक्य का काल ज्ञात कीजिए।
गीता स्वेटर बुन रही है।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 1 Detailed Solution
विकल्प 3, ‘अपूर्ण वर्तमान’ सही है।
Key Points
- "गीता स्वेटर बुन रही है।" वाक्य में अपूर्ण वर्तमान काल है।
- क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी चल ही रहा है, समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं।
- जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि आते है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
- जैसे –
- श्याम गेंद खेल रहा है।
- वह घर जा रहा है।
Additional Information
- काल का अर्थ होता है – समय। क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।
- जैसे –
- पिछले साल मेरे जन्मदिन पर मेरी दीदी ने मुझे स्केट्स दिए थे।
- आज मेरे जन्मदिन पर दीदी मेरे लिए घड़ी खरीद रही हैं।
- अन्य विकल्पों का विश्लेषण:
पूर्ण भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है की कार्य निश्चित किये गये समय से पहले ही पूरा हो चूका था, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में था, थी, थे, चूका था, चुकी थी, चुके थे आदि आते हैं, वो पूर्ण भूतकाल होता है। जैसे – वरुण ने कहानी लिखी थी। |
संदिग्ध वर्तमान |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- |
पूर्ण वर्तमान |
क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है। जैसे – |
काल Question 2:
दिए गए वाक्य का काल ज्ञात कीजिए।
नेता जी ने भाषण दिया।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 2 Detailed Solution
''नेता जी ने भाषण दिया।'' सामान्य भूतकाल को दर्शाता है। Key Points
- जिस वाक्य से भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
- जैसे- राधा गयी।
- नेता जी ने भाषण दिया।
Additional Information
- क्रिया के जिस रूप से कार्य व्यापार की निकट समय में समाप्ति का पता चले उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं,
- जैसे :- मैं अभी हिसार से आया हूँ।
- क्रिया के जिस रूप से कार्य का होना बीते समय में प्रकट हो, पर पूरा होना प्रकट न हो उसे अपूर्ण भूतकाल कहते है। इस कालल में कार्य का जारी रहना पाया जाता है।
- जैसे- श्रीया खाना रही थी।
- क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि कार्य पहले ही पूरा हो चूका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
- जैसे- वरुण ने कहानी लिखी थी।
काल Question 3:
‘बच्चा खिलौने से खेलता है’- इस वाक्य में कौन सा काल है?
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 3 Detailed Solution
‘बच्चा खिलौने से खेलता है‘ वाक्य में ‘सामान्य वर्तमान काल’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 2 ‘सामान्य वर्तमान काल’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।
स्पष्टीकरण:
‘बच्चा खिलौने से खेलता है’ में ‘खेलता है’ प्रस्तुत समय में हो है, इसलिए यहाँ सामान्य वर्तमान काल है।
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
सामान्य वर्तमान काल |
जो क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है, वो सामान्य वर्तमान काल होता है। |
वह किताब पढ़ता है। |
अन्य विकल्प:
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। |
मैंने पूरा खाना खा लिया था। हेमंत को घर छोड़ दिया था। |
अपूर्ण वर्तमान काल |
जहां ये पता चले कि कार्य वर्तमान में अभी पूर्ण नहीं हुआ है। |
बारिश हो रही है। |
भविष्यतकाल |
क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह सब उठा ले जाएगा। कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा। |
विशेष:
काल- क्रिया के जिस रूप से किसी कार्य के करने या होने का समय पता चले, वह काल कहलाता है। उदाहरण- हैं, थे, होंगी आदि। काल तीन प्रकार के होते है- |
||
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमानकाल |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का पता चले, उसे वर्तमान काल कहते है। वर्तमान काल के पाँच भेद होते है- (i)सामान्य वर्तमानकाल (ii)अपूर्ण वर्तमानकाल (iii)पूर्ण वर्तमानकाल (iv)संदिग्ध वर्तमानकाल (v)तत्कालिक वर्तमानकाल (vi)संभाव्य वर्तमानकाल |
वह तेज आवाज में गाना सुन रहा है। मेरा मन चाय पीने का कर रहा है। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का पता चले, उसे भूतकाल कहते है। भूतकाल के छह भेद होते है- (i)सामान्य भूतकाल (ii)आसन भूतकाल (iii)पूर्ण भूतकाल (iv)अपूर्ण भूतकाल (v)संदिग्ध भूतकाल (vi)हेतुहेतुमद् भूत |
मैंने पूरा खाना खा लिया था। हेमंत को घर छोड़ दिया था। |
भविष्यतकाल |
क्रिया के जिस रूप से भविष्य में होने वाली क्रिया का पता चले उसे भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह सब उठा ले जाएगा। कल उसका बोरिया-बिस्तर यहाँ से उठ जाएगा। |
काल Question 4:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल का सही विकल्प हो ।
राधा ने पौधों को पानी दिया है।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 4 Detailed Solution
सही उत्तर है - आसन्न भूतकाल।
Key Points
- क्रिया के जिस रूप से हमें यह पता चले की क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है या खत्म हुई है उस क्रिया को आसन्न भूतकाल कहते हैं।
- जैसे –
- मैंने आम खाया है।
- अध्यापिका पढ़ाकर आई है।
Additional Information
- अपूर्ण भूतकाल - जिन शब्दों से यह पता चले कि काम भूतकाल में शुरू हो चुका था और अभी समाप्त नहीं हुआ है, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। \
- पूर्ण भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
- संदिग्ध भूतकाल - भूतकाल की क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
काल Question 5:
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो दिए गए वाक्य के काल के भेद का सही विकल्प हो।
काश, आज का मैच हम जीत जाएँ।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 5 Detailed Solution
वाक्य काश, आज का मैच हम जीत जाएँ मे काल के भेद का सही विकल्प संभाव्य भविष्यत् है।
- क्रिया के जिस रूप से भविष्य में किसी कार्य के होने की संभावना के बारे में संदेह उत्पन्न होता हो तो उसे संभाव्य भविष्यत् काल कहते हैं।
Key Points अन्य विकल्पों का विश्लेषण -
'काल:- क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं।'
काल | परिभाषा | उदाहरण |
संभाव्य भविष्यत् | जहां क्रिया के आने वाले समय में होने की सम्भावना हो, लेकिन निश्चित रूप से कुछ न कहा गया हो। | काश, आज का मैच हम जीत जाएँ। |
आसन्न भूतकाल | जहां क्रिया के अभी अभी निकट भूतकाल में संपन्न होने का संकेत या सूचना मिल रही हो। | मैंने उपन्यास पढ़ लिया है। |
संदिग्ध भूतकाल | जहां भूतकाल क्रिया के होने को लेकर अनिश्चय की स्थिति दर्शाई गयी हो। | वह घर चला गया होगा। |
सामान्य वर्तमान काल | ऐसा वर्तमान जिसमें क्रिया के वर्तमान काल में होने का सामान्य कथन हो। | गणित पढ़ना अच्छा होता है। |
Additional Information काल के मुख्त्य रूप से तीन भेद होते है।
- भूतकाल:- भूत वह जिसे हम पीछे छोड़ आये। यानि कार्य पहले ही संपन्न हो चुका है।
- वर्तमान:- जिसमे हम हैं।
- भविष्य कल:- भविष्य मतलब जो अभी या कभी आगे चल कर आएगा।
Top काल MCQ Objective Questions
जो क्रिया अभी हो रही है, उसे क्या कहते हैं?
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 6 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर अपूर्ण वर्तमान है।
- क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता हैं उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।
- अर्थात जो क्रिया अभी हो रही है वह अपूर्ण वर्तमान है।
- उदाहरण - मैं खेल रहा/रही हूँ।
Key Points
अन्य विकल्प -
- संदिग्ध भूत - क्रिया का वह रूप जिससे भूतकाल का बोध होता हो किन्तु कार्य के होने में संदेह हो।
- उदाहरण - बच्चा आया होगा।
- संदिग्ध वर्तमान - जिस वर्तमानकालिक क्रिया से संदेह/आशंका/भ्रम प्रकट हो, उसे संदिग्ध वर्तमान की क्रिया से संबोधित करते हैं|
- उदाहरण - राजस्थान में ठंड होती होगी|
- सामान्य वर्तमान - क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के सामान्य रूप से होने का बोध हो उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं।
- उदाहरण - मैं नृत्य करती हूँ।
निम्नलिखित वाक्यों में से वर्तमान काल को स्पष्ट कीजिये।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 7 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर है- 'सीता रात से सुबह तक पढ़ती होगी'। अन्य सभी विकल्प असंगत है।
Key Points
'सीता रात से सुबह तक पढ़ती होगी' वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल का है। अतः स्पष्ट है कि यह वाक्य वर्तमान काल के अंतर्गत आएगा।
अन्य विकल्प :
- सीता खेल रही थी - अपूर्ण भूत
- सीता आएगी - सामान्य भविष्य
- सीता आए तो हम जाए - हेतुहेतुमद भविष्य
Additional Information
काल - क्रिया के जिस रुप से कार्य व्यापार के समय तथा उसकी पूर्णता पूर्णता का बोध होता है, उसे काम कहते हैं। काल के तीन भेद माने गए हैं। |
||
वर्तमान काल |
वर्तमान काल में क्रिया व्यापार की निरंतरता रहती है। इसके चार भेद माने गए हैं - सर्वमान्य वर्तमान, तात्कालिक, वर्तमान संदिग्ध वर्तमान और संभाव्य वर्तमान। |
उदाहरण -सीता पढ़ती है। |
भूत काल |
भूतकाल में क्रिया व्यापार की समाप्ति का बोध होता है। इसके पांच भेद हैं - सामान्य भूत, आसन भूत, अपूर्ण भूत, संदिग्ध भूत हेतुहेतुमद् भूत। |
उदाहरण - सीता ने पढ़ाई की। |
भविष्य काल |
भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध भविष्य काल से होता है। इसके तीन भेद हैं-सामान्य भविष्य, संभाव्य भविष्य और हेतुहेतु मद् भविष्य। |
उदाहरण - सीता पढ़ेगी। |
'देखा गया हो' - क्रिया के किस पक्ष का उदाहरण है?
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 8 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'संभाव्य वर्तमान' है।
Key Points
- 'देखा गया हो' - क्रिया के संभाव्य वर्तमान पक्ष का उदाहरण है।
Additional Information
काल - क्रिया के जिस रूप से किसी काम के होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं। |
||
प्रकार |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमान काल |
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी चल रहा है उसे वर्तमान काल कहते हैं। |
मैं खा रहा हूँ। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो उसे भूतकाल कहते हैं। |
राम ने पत्र लिखा। |
भविष्यकाल |
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम भविष्य में होगा उसे भविष्य काल कहते हैं। |
हम मैच देखेंगे। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो बताता है कि-
क्रिया भूतकाल से शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुई हो।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 9 Detailed Solution
Download Solution PDFइसका सही उत्तर विकल्प 2 'आसन्न भूतकाल' है। अन्य सभी विकल्प अनुचित उत्तर हैं।
Key Points
- जब क्रिया भूतकाल से शुरु होकर अभी- अभी समाप्त हुई हो तो उसे ' आसन्न भूतकाल' कहते हैं।
- जैसे- कुसुम घर गई है।
Additional Information
भूतकाल के 6 भेद माने गए हैं -
सामान्य भूतकाल |
क्रिया के समान्य रूप से भूतकाल में पूरा होने का संकेत। |
सोहन ने गाना गाया। |
आसन्न भूतकाल |
क्रिया का अभी- अभी भूतकाल में पूरा होने का संकेत। |
मैंने खाना खाया है। |
पूर्ण भूतकाल |
कार्य को समाप्त हुए बहुत समय बीत चुका है। |
वह दिल्ली गया था। |
अपूर्ण भूतकाल |
कार्य भूतकाल में समाप्त नहीं हुआ है अपितु अभी भी नियमित रूप से जारी है। |
राम पढ़ रहा था। |
संदिग्ध भूतकाल |
अतीत में हुए कार्य पर संदेह प्रकट। |
तू गया होगा। |
हेतुहेतुमद भूतकाल | पहली क्रिया दूसरी पर निर्भर करती है, कार्य पूर्ण हो सकता था किन्तु दुसरे कार्य की वजह से नहीं हुआ। | यदि में आता तो वह चला जाता। |
Important Points
काल - क्रिया के जिस रुप से कार्य व्यापार के समय तथा उसकी पूर्णता पूर्णता का बोध होता है, उसे काम कहते हैं। काल के तीन भेद माने गए हैं। |
||
वर्तमान काल |
वर्तमान काल में क्रिया व्यापार की निरंतरता रहती है। इसके चार भेद माने गए हैं - सर्वमान्य वर्तमान, तात्कालिक, वर्तमान संदिग्ध वर्तमान और संभाव्य वर्तमान। |
उदाहरण -सीता पढ़ती है। |
भूत काल |
भूतकाल में क्रिया व्यापार की समाप्ति का बोध होता है। इसके पांच भेद हैं - सामान्य भूत, आसन भूत, अपूर्ण भूत, संदिग्ध भूत हेतुहेतुमद् भूत। |
उदाहरण - सीता ने पढ़ाई की। |
भविष्य काल |
भविष्य में होने वाली क्रिया का बोध भविष्य काल से होता है। इसके तीन भेद हैं-सामान्य भविष्य, संभाव्य भविष्य और हेतुहेतु मद् भविष्य। |
उदाहरण - सीता पढ़ेगी। |
“कदाचित शाम तक वो वापस आ जाएँ” इस वाक्य में प्रयुक्त काल को पहचानें।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 10 Detailed Solution
Download Solution PDFसंभाव्य भविष्यत, यहाँ सही विकल्प है। अन्य विकल्प असंगत है।
दिया गया वाक्य भविष्य में होने वाली घटना की ओंर संकेत कर रहा है। यहाँ ‘ कदाचित’ शब्द से कार्य के भविष्य में संभव होने की संभवना है। अत यह वाक्य 'संभाव्य भविष्यत’ प्रकार का है। अत: प्रश्नानुसार सही विकल्प 4 'संभाव्य भविष्यत' है।
अन्य विशेष-
वाक्य काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
सामान्य भविष्यत् |
इससे यह प्रकट होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्य में होगी। |
जैसे- बच्चे कैरमबोर्ड खेलेंगे। वह घर जायेगा। |
संदिग्ध वर्तमान |
जिस क्रिया के वर्तमान समय में पूर्ण होने में संदेह हो |
जैसे- 'माँ खाना बना रही होगी। आज विद्यालय खुला होगा। |
संदिग्ध भूतकाल |
इसमें यह सन्देह बना रहता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हुआ या नही। |
जैसे- तू गया होगा। बस छूट गई होगी। |
निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, दिए गए वाक्य का सही काल वाला विकल्प पहचानिए।
मुझे आज वर्षा होने जैसा प्रतीत हो रहा है।
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 11 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर 'संभाव्य वर्तमान काल' है। Key Points
- मुझे आज वर्षा होने जैसा प्रतीत हो रहा है। अत: यहाँ वर्षा आने का प्रतीत हो रहा है अत: सम्भावना लग रही है इसलिए सम्भाव्य वर्तमान काल यहाँ सही उत्तर होगा। - संभाव्य वर्तमान काल का उदाहरण है।
- संभाव्य वर्तमान काल- संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो। इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- वह आया हो।
अन्य विकल्प:
- सामान्य वर्तमान काल - जिस क्रिया से क्रिया के सामान्य रूप का वर्तमान में होने का पता चलता है, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते है, ता हूँ, ती हूँ आदि आते हैं उसे सामान्य वर्तमान काल कहते है।
- सामान्य भविष्य काल - क्रिया के जिस रूप से क्रिया के सामान्य रूप का भविष्य में होने का पता चले उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं।
- भूतकाल - क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो या वाक्य में प्रयुक्त क्रिया के जिस रूप से बीते समय में (भूत) क्रिया का होना पाया जाता है। उसे हम भूतकाल कहते है।
“अक्षदा उपवन में टहलने गई थी।”
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 12 Detailed Solution
Download Solution PDF“अक्षदा उपवन में टहलने गई थी।” वाक्य को संदिग्ध वर्तमान काल का प्रयोग हुआ है- अक्षदा उपवन में टहलने गई होगी। अन्य विकल्प असंगत है।
Key Points
- वाक्य- अक्षदा उपवन में टहलने गई थी।
- दिया गया वाक्य पूर्ण भूतकाल में है,
- इस वाक्य का संदिग्ध वर्तमान काल में रूपांतरण है- अक्षदा उपवन में टहलने गई होगी।
काल | उदाहरण |
सामान्य भूतकाल | अक्षदा उपवन में टहलने गई। |
अपूर्ण भूतकाल | अक्षदा उपवन में टहल रही थी। |
अपूर्ण वर्तमान काल | अक्षदा उपवन में टहलने जा रही है। |
Important Points
काल | परिभाषा | उदाहरण |
संदिग्ध वर्तमान काल | क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। इन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं। | माँ खाना बना रही होगी। |
Additional Information
काल | परिभाषा | उदाहरण |
पूर्ण भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। इन वाक्यों के अंत में था, थी, थे, चूका था, चुकी थी, चुके थे आदि आते हैं। |
हम घूमने गए थे। |
सामान्य भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय के पूरा होने का पता चलता हो, वह सामान्य भूतकाल कहलाता है। इन वाक्यों के अंत में आ, ई, ए, था, थी, थे आते हैं। | कुसुम घर गयी। |
अपूर्ण भूतकाल | क्रिया के जिस रूप से कार्य के भूतकाल में शुरू होने का पता चले लेकिन खत्म होने का पता न चले, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। इन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि आते हैं। | वह हॉकी खेल रहा था। |
अपूर्ण वर्तमान |
क्रिया के जिस रूप से कार्य के लगातार होने का पता चलता है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते है। इन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि। |
श्याम गेंद खेल रहा है। |
किस काल की क्रिया की समाप्ति निकट भूत में या तत्काल ही सूचित होती है?
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 13 Detailed Solution
Download Solution PDFसही उत्तर- आसन्न भूतकाल होगा।
Key Points
-
आसन्न भूतकाल में क्रिया की समाप्ति निकट भूत में या तत्काल ही सूचित होती है।
-
क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, वहाँ आसन्न भूतकाल होता है।
जैसे- सोहन पढ़कर आया है।
अभी तो खाया है।
अन्य विकल्प:
- पूर्ण भूत काल- क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया की समाप्ती का पूर्ण बोध होता है।
जैसे- अंग्रेजों ने भारत पर कब्जा किया था। - अपूर्ण भूत काल- जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था, अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।
जैसे- मोहन सो रहा था।
- संदिग्ध भूतकाल- इसमें यह सन्देह बना रहता है कि भूतकाल में कार्य पूरा हुआ या नही।
जैसे- दुकानें बंद हो चुकी होंगी।
'सुरेश गीत गा रहा था' वाक्य में काल है -
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 14 Detailed Solution
Download Solution PDFसुरेश गीत गा रहा था' वाक्य में अपूर्ण भूत काल है, क्योंकि भाव पूर्ण होने का नहीं वल्कि अपूर्णता का है, अत: विकल्प 1 अपूर्ण भूत सही है |
काल: क्रिया के जिस रूप से कार्य के होने के समय का पता चले उसे काल कहते हैं। अथार्त कार्य – व्यापार के समय और उसकी पूर्ण और अपूर्ण अवस्था के ज्ञान के रूपांतरण को काल कहते हैं। |
'लड़के ने पुस्तक पढ़ी है।' वाक्य का काल है-
Answer (Detailed Solution Below)
काल Question 15 Detailed Solution
Download Solution PDFलड़के ने पुस्तक पढ़ी है।' वाक्य का काल पूर्ण वर्तमान है। अतः विकल्प 2 ‘पूर्ण वर्तमान’ सही है। अन्य विकल्प गलत है।
स्पष्टीकरण:
पूर्ण वर्तमान - क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है। जैसे - उसने गेंद खेली है।
अन्य विकल्प:
सामान्य वर्तमान |
क्रिया के जिस रूप से कार्य की पूर्णता और अपूर्णता का पता न चले उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। |
जैसे - गरिमा कविता लिखती है। |
संदिग्ध वर्तमान |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। |
जैसे - माँ खाना बना रही होगी। |
संभाव्य वर्तमान |
संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो। इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं। |
जैसे - वह लौटा हो। |
विशेष:
काल – क्रिया के जिस रूप से कार्य करने या होने के समय का ज्ञान होता है उसे 'काल' कहते है। काल के तीन भेद होते है- (1) वर्तमान काल, (2) भूतकाल तथा (3) भविष्यत काल। |
||
काल |
परिभाषा |
उदाहरण |
वर्तमान काल |
क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में चल रहे समय का बोध होता है, उसे वर्तमान काल कहते है। |
पिता जी समाचार सुन रहे हैं। |
भूतकाल |
क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध होता है, उसे भूतकाल कहते है। |
वह खा चुका था। |
भविष्य काल |
भविष्य में होनेवाली क्रिया को भविष्यतकाल की क्रिया कहते है। |
वह कल घर जाएगा। |